Universe

यह हैं पृथ्वी के अलावा पाँच रहने लायक अन्य ग्रह (Habitable Planets Hindi)

आप एक दिन रह सकते हैं इन ग्रहों पर

सबसे रहने लायक ग्रहों की खोज आखिर क्यूँ की जा रही है ? – Why is quest for the most habitable planets?

मित्रों! मैंने पहले भी शुक्र की terraforming के लेख में आपको शुक्र और मंगल के ऊपर कैसे जीवन को लाया जा सकता हैं , इसके ऊपर मैंने आलोचना किया हैं| इसके अलावा विज्ञानम पर आपने Aleins से जुड़ा एक लेख भी पढ़ा होगा| इसलिए मेँ आपको यहाँ पर बता दूँ की हम अंतरिक्ष मेँ अकेले नहीं हैं| क्योंकि हमारे पृथ्वी की तरह इस ब्रह्मांड में और कई सारे ग्रह मौजूद हैं , जहां पर आज भी जिंदगी के आसार नजर आते हैं। मित्रों! आज मेँ आपको पृथ्वी के अलावा सबसे रहने लायक अन्य ग्रहों के बारे में (most habitable planets hindi) जानकारी दूंगा , जिसको पढ़ कर आप जरूर हैरान रह जाएंगे|

परंतु , यहाँ पर आगे बढ्ने से पहले यह जान लेते हैं की , आखिर क्यूँ पृथ्वी के अलावा अन्य रहने लायक ग्रहों की (most habitable planets) खोज किया जा रहा हैं! दोस्तों आप सभी को पता ही होगा की Global Warming के चलते धीरे-धीरे हमारा पृथ्वी विनाश की और गति कर रहा हैं| इसलिए हमारे लिए हमारा पृथ्वी भविष्य मेँ अनंत समय के लिए हमारा घर बन कर नहीं रह सकता हैं| इसलिए पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रहों की (most habitable planets) खोज आज भी जारी हैं|

तो, मित्रों चलिए इस लेख में आगे बढ़ते हुए 5 सबसे रहने लायक ग्रहों के बारे में 5(most habitable planets) जानते हैं (पृथ्वी के अलावा)| मेँ यहाँ पर आपको एक-एक कर के 5 ग्रहों के बारे में बताने जा रहा हूँ , इसलिए पूरे लेख को धैर्य के साथ पढ़ें|

Earth vs Kepler 22b|Most habitable Planets| 5 most habitable planets other than earth - 5 पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रह|
केप्लर 22 बी के साथ पृथ्वी की तुलना| Credit:You tube.

1.केप्लर 22बी – Kepler 22b :-

केप्लर-22बी (kepler-22b) Kepler Telescope से खोजा गया सबसे पहला और सबसे अनोखी इंसानों के लिए रहने लायक ग्रह है (most habitable planets)| इसलिए आज इसको ले कर काफी सारी शोध चल रही हैं| हमारे से यह 600  प्रकाश वर्ष (Light Years) दूरी पर हैं, 2011 में खोजा गया यह ग्रह हमारे पृथ्वी के आकार से 2.4 गुना बड़ा हैं और इसकी सतह का तापमान 22 डिग्री Celsius हैं| इसके सतह का तापमान हम इंसानों के लिए बिलकुल अनुकूल हैं| तापमान से याद आया मैंने हाल ही मे अंतरिक्ष के सबसे गर्म और ताकतवर विस्फोट- Supernova के बारे में एक गज़ब का आलेख लिखा हैं| अगर आपने उस आलेख अभी तक नहीं पढ़ा हैं तो में आपसे आग्रह करूंगा की उस लेख को भी एक बार जरूर पढ़ें|

खैर अब विषय पर आते हैं| NASA ने Kepler-22b को 2011 में 54 सबसे रहने लायक ग्रहों (most habitable planets) के सूची मेँ शामिल किया था| Kepler-22b (केप्लर-22बी) का आकार तो पृथ्वी से बड़ा हैं , परंतु इस के कक्षा का गति पृथ्वी के कक्षा गति (365 days) से लगभग समान ही हैं| इस की कक्षा गति पृथ्वी के दिन के हिसाब से 290 दिन हैं| इसका मतलब केप्लर-22बी पर एक साल 290 दिनों का होता हैं| आप सभी जानते ही होंगे की हमारे सूर्य-मंडल मेँ हर एक ग्रह सूर्य का परिक्रमा करता हैं| परंतु क्या आप जानते हैं की केप्लर-22बी भी एक स्थायी नक्षत्र के चारों तरफ परिक्रमा करता हैं| वैज्ञानिकों ने केप्लर-22बी के द्वारा परिक्रमा किए जाने वाले इस नक्षत्र को G-Star के नाम से नबाजा हैं| परंतु यह नक्षत्र सूर्य से थोड़ा कम चमकीला और ठंडा हैं|

केप्लर-22बी में खोजा गया रहने लायक जगह (Habitable Zone) :-

मित्रों! में यहाँ पर आपको और भी बता दूँ की वैज्ञानिकों ने इस ग्रह पर शोध के दौरान रहने लायक जगह (Habitable Zone) की भी खोज कर लिया हैं| तो, चलिए एक नजर इस Habitable Zone के ऊपर भी डालते हैं|

2015 मेँ यूरोप के एक अंतरिक्ष संस्थान ने केप्लर-22 बी के नक्षत्र (G-star) से निकलने वाले किरणों को ले कर एक निष्कर्ष जारी किया| उन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचा की G-star से निकलने वाली किरणें केप्लर-22बी को रहने लायक बनाता हैं| इसके अलावा उन्होंने केप्लर-22बी पर सॉलिड लिकुइड का भी खोज कर लिया हैं| हालांकि इस ग्रह पर रहने के लिए और भी कई मौलिक इकाइयों के बारे में भी सोचना पड़ेगा| परंतु हमें आशा हैं की एक न एक दिन हम सब इस ग्रह पर रह पाएंगे|

खैर पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रहों के सूची मेँ (most habitable planets) आगे बढ़ते हुए दूसरे ग्रह के विषय में चलिए जानते हैं|

Earth vs Gliese 667Cc| Most habitable Planets| 5 most habitable planets other than earth - 5 पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रह|
पृथ्वी के साथ ग्लिएस 667सीसी की तुलना| Credit:9gag

2. ग्लिएस 667सीसी – Gliese 667Cc :-

अगर में आपको पुछूँ की आपको अगर पृथ्वी के अलावा अन्य दूसरी कोई ग्रह के ऊपर रहने का विकल्प मिलता हैं तो आपका जबाव क्या होगा? पता नहीं! चिंता मत कीजिये पृथ्वी के अलावा रहने लायक अन्य ग्रहों के ऊपर (most habitable planets hindi) आधारित इस लेख को पढ़ने के बाद आपके पास जरूर ऊपर पूछे गए सवाल का जबाव होगा| खैर यहाँ पर मेँ ग्लिएस 667सीसी (Gliese 667Cc) के बारे मेँ बात करने जा रहा हूँ|

वास्तव मेँ Gliese 667C एक नक्षत्र हैं , जो की हमसे 22  प्रकाश वर्ष दूर मौजूद Triple star system मेँ स्थित हैं| यह हमारे पृथ्वी से सबसे करीब रहने लायक ग्रहों का मूल स्रोत हैं| कहने का मतलब यह हैं की , इस नक्षत्र के चारों तरफ 6 ग्रह इस के चक्कर काटते हैं| इन्हीं 6 ग्रहों मेँ से 3 ग्रह इंसानों के लिए रहने लायक हैं|इसलिए इसका महत्व हमारे लिए काफी ज्यादा हैं| Gliese C के चारों तरफ चक्कर काटने वाले रहने लायक तीन ग्रहों के नाम GlieseCc , GlieseCf और GlieseCe हैं| GlieseCc पृथ्वी के आकार से 1.8 ज्यादा बड़ा हैं और इसे GlieseC की एक परिक्रमा के लिए 28 दिन का समय लगता हैं| GlieseC हमारे सूर्य से 1.4 गुना आकार मेँ छोटा हैं|

कई बार GlieseCc को वैज्ञानिक ” Super Earth ” भी कहते हैं| तो, मित्रों यह तो थी Gliese 667Cc के बारे मेँ| परंतु आपको विज्ञान से जुड़ी ऐसी ज्ञानवर्धक बातों को जानना हैं तो , आप हमारे दूसरे आलेखों को भी पढ़ सकते हैं और हाँ अगर आपको इस तरह के विज्ञान से जुड़ी रोचक बातों को जानना पसंद हैं तो , आप हमारे Facebook page को भी like कर सकते हैं , क्योंकि आप वहाँ पार काफी सारी रोचक बातों को पढ़ पाएंगे|

A photo of HD85512b| Most habitable Planets| 5 most habitable planets other than earth - 5 पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रह|
एचडी 85512बी एक फोटो| Credit: bashy.net

3. एचडी 85512बी – HD 85512b :-

अंतरिक्ष का कोई सीमा नहीं हैं| जितना आप इसके बारे में जानेंगे , यह उतना ही नया-नया लगेगा| आपको मैंने आपको ऊपर ही एक Super Earth के बारे में बताया हैं| परंतु यहाँ आपको जान के हैरानी होगी की , Gliese 667Cc के अलावा भी और एक खगोलीय पिंड हैं जिसे भी एक Super Earth कहा जाता हैं| हैरान मत होइए! यह बात सच हैं| HD 85512b को भी एक Super Earth कहा जाता हैं|

2011 मेँ HD 85512b को सबसे पहले खोजा गया था| इसको ले कर वैज्ञानिकों ने अभी तक काफी शोध कर लिया हैं| यह हमसे 35 प्रकाश वर्ष की दूरी पर अंतरिक्ष में मौजूद हैं| यह ग्रह हमारी पृथ्वी से 3.6 गुना ज्यादा बड़ा हैं और इंसानों के लिए बिलकुल रहने योग्य है| में आपको और भी बता दूँ की इस ग्रह के सतह का तापमान करीब-करीब 25 डिग्री Celsius हैं| इसलिए इसे वैज्ञानिक काफी रुचि के साथ देख रहें हैं| खैर यह ग्रह Vela सितारों के गुच्छे मेँ शामिल हैं|

हाल ही के एक खोज मेँ यह पता चला हैं की , इस ग्रह पर स्थायी रूप से पानी भी मौजूद हैं| इसी कारण से यहाँ पर हम आसानी से इंसानों के वंश को विस्तार कर सकते हैं| मित्रों! अब तक वैज्ञानिकों ने इस ग्रह के वायुमंडल को सही तरीके से विश्लेषण नहीं किया है| इसी कारण से इस के ऊपर अब भी थोड़ी सी रहस्यमय वातावरण बनी हुई हैं| पर हमें तो पूर्ण विश्वास हैं की यह एक दिन हमारा दूसरा घर जरूर बनेगा|

4. ग्लिएस 581जी – Gliese 581g :-

पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रहों (most habitable planets) की इस सूची में यह Gliese 581g सबसे ज्यादा अद्भुत और अंजान ग्रह हैं| कई वैज्ञानिक अभी तक इस के बारे में सटीक जानकारी ढूंढ रहे हैं| परंतु ज़्यादातर वैज्ञानिकों ने इसको पृथ्वी की तरह रहने योग्य ग्रहों के सूची में शामिल कर लिया हैं| 2010 के सितंबर को ही इस ग्रह का खोज हो गया था , परंतु विडंबना की बात यह हैं की इस को ले कर वैज्ञानिकों के अंदर अभी भी विवाद लगे रहते हैं|

पृथ्वी से 20 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद यह ग्रह पृथ्वी के आकार से दो से तीन गुना ज्यादा बड़ा हैं| मित्रों इसके अलावा वैज्ञानिकों का कहना है की , यह ग्रह वास्तव में काफी ज्यादा पृथ्वी के तरह ही दिखता हैं| इसलिए इसको पृथ्वी का Clone भी कहा जाता हैं| यह ग्रह इस के नक्षत्र को मात्र 30 दिनों के अंदर एक बार पूर्ण रूप से घूम लेता हैं| वाकई में हमारे पृथ्वी के अलावा भी ऐसे कई ग्रह हैं जिनमें हम कभी रह भी पाएंगे|

A photo of 581g ( Most habitable Planets)
ग्लिएस 581जी का फोटो| Credit: comquest forum.

आपको इस ग्रह के बारे में क्या लगता हैं? क्या आप कभी इस ग्रह पर रह पाएंगे? क्या आप इस ग्रह पर कभी जाना चाहेंगे? इस सब सवालों का जबाव अगर आप चाहें तो Comment कर के कह सकते हैं| आप सब का हर एक Comment हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं| आपके Comments हमें बहुत ही प्रेरणा देती हैं| इसलिए हो सके तो एक Comments जरूर कर देना|

5. ग्लिएस 581डी- Gliese 581d :-

मैंने आपको ऊपर Gliese 581g के बारे में बताया हैं| इसलिए में आशा करता हूँ की आपको Gliese 581d के बारे में जानना बहुत ही आसान होगा| खैर इस ग्रह को एक चीज़ बहुत ही अनोखा और अद्भुत बनाता हैं| तो, मित्रों वह चीज़ क्या हैं? वह चीज़ हैं इस ग्रह पर मौजूद Green House effect| जी हाँ! आपने सही सुना| इस ग्रह पर भी हमारे पृथ्वी के भांति greenhouse gas मौजूद हैं|

सबसे पहले इस ग्रह को 2007 मेँ खोजा गया था| कई वैज्ञानिक इसे Gliese 581g ग्रह की sister planet भी समझते हैं| क्योंकि इन दोनों ग्रहों मेँ काफी समानता दिखाई देता हैं| परंतु ग्रीन हाउस गैस के मौजूदगी से यह पृथ्वी की तरह ही प्रतीत होता हैं| यह ग्रह आमतौर पर काफी ठंडा हैं , परंतु ग्रीन हाउस इफैक्ट के कारण इस का तापमान बढ़ कर इंसानों के लिए रहने योग्य बन जाता हैं|

a photo of gliese 581d
ग्लिएस 581डी की एक फोटो| Credit: mangolia box

तो, मित्रों यहीं पर हमारे पृथ्वी के अलावा रहने लायक अन्य ग्रहों (most habitable planets) के सूची का अंत होता है| परंतु अब भी आपको कुछ जानना बाकी हैं| चिंता मत कीजिये बस थोड़ा सा ही है| तो, चलिए एक नजर सूर्य के अलावा पृथ्वी से सबसे करीब नक्षत्र के ऊपर भी डाल लेते हैं| खैर और एक बात बोलूँगा , अगर आप भी मेरी तरह एक भारतीय हैं तो , भारत के सबसे सफल अंतरिक्ष मिशन Chandrayaan के ऊपर आधारित इस लेख को पढ्ना न भूलें|

प्रोक्सिमा सेंचुरी| – Proxima Centauri in Hindi.

आपने कभी सोचा हैं की, सूर्य के अलावा भी हमारे करीब और भी कई सारे तारे मौजूद हैं! मित्रों! हमारा अंतरिक्ष कई सारे नक्षत्र (तारे) और ग्रहों से भरा हुआ हैं| उन्हीं कई सारे नक्षत्र मेँ से एक नक्षत्र हैं Proxima Centauri. यह हमसे दूसरा सबसे करीब तारा है| यह हम से केवल 4.22  प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं| इस को सबसे पहले साल 1915 मेँ खोजा गया था| यह Centaurus नाम के तारों के समूह मेँ मौजूद हैं| इसीलिए इसके नाम मेँ ” Centauri ” मौजूद हैं|

A photo of Proxima Centauri
प्रोक्सिमा सेंचुरी की एक फोटो| Credit:Universe Today.

मित्रों इस नक्षत्र के सबसे करीब Alpha Centauri नाम का एक तारा मौजूद हैं| ज़्यादातर लोग Alpha Centauri के बारे में जानते ही होंगे. Proxima Centauri एक red-dwarf स्टार हैं| इसलिए आप इसे बिना किसी उपकरण के देख नहीं सकते| इस नक्षत्र के पास मौजूद Proxima b हमारे सूर्य-मंडल के सबसे करीब का ग्रह हैं| इसलिए यह तारा के समूहों को वैज्ञानिक हमेशा बहुत ज्यादा गुरुत्व देते हैं| ज़्यादातर वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा अन्य रहने लायक ग्रहों (most habitable planets) को यहाँ पर भी ढूंढ रहे हैं| हालांकि अंतरिक्ष बहुत ज्यादा विशाल और विकल्पों से भरे हुए हैं| परंतु आज का हमारा तकनीक हमें उतने दूर पहुँचाने मेँ सक्षम नहीं हैं|

तो, आखिर में मेँ सिर्फ इतना ही कहना चाहूँगा की हमारा भविष्य बहुत सारे मौके और विकल्पों से भरा हुआ हैं| अगर हम हमारे तकनीक को आज के हिसाब से 4 से 6 गुना तक विकसित करने में सक्षम हो पाते हैं तो , यह सारे ग्रह हमारे पहुँच के बाहर नहीं होंगे| परंतु आने वाले समय की बात अभी से सटीक रूप से नहीं कहा जा सकता हैं| पता नहीं क्या होगा!

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button