Universe

अंतरिक्ष में मौजूद 15 सबसे अजीबो-गरीब चीज़ें – 15 Cool Things In Space In Hindi

क्या आपको अंतरिक्ष के मिसाइल तथा आदमखोर आकाशगंगा के बारे में इन बातों का पता है?

जब भी आप अंतरिक्ष के बारे में सोचते हैं, तो आपको सबसे पहले किन-किन चीजों का ख्याल आता है? मित्रों! ये प्रश्न मेँ आप लोगों से इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि इसके पीछे एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण है। आज हम अंतरिक्ष में मौजूद ऐसी-ऐसी चीजों के बारे में (cool things in space In Hindi) बात करेंगे जो आपके अंतरिक्ष को देखने का नजरिया ही बदल कर रख देगीं।  आज के इस लेख मैं अंतरिक्ष में स्थित 15 ऐसी चीजों के बारे में बताऊँगा जिसके बारे में न तो कोई बात करता और न ही कोई कहीं पढ़ता है।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
अंतरिक्ष की कुछ अनोखी चीज़ें | Credit: National Geographic.

अंतरिक्ष की 15 अजीबो-गरीब चीजों के (cool things in space) बारे में जानने से पहले मैं आप लोगों को कुछ बताना चाहता हूँ। इस लेख से पहले भी मैंने ब्रह्मांड में मौजूद 5 सबसे रहस्यमयी चीजों के बारे में आप लोगों को बताया  है। तो, मेँ आप लोगों से सविनय आग्रह करूंगा की उस लेख को भी आप एक बार जरूर देखें। क्योंकि उस लेख के अंदर भी मैंने, कई सारे तथ्यों को कोशिश की है जिसे जानना आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

खैर अब लेख में आगे बढ़ते हैं और अंतरिक्ष की इन 15 विशेष चीजों के बारे में जानते है।

विषय - सूची

अंतरिक्ष में मौजूद 15 सबसे अजीबो-गरीब चीज़ें – 15 Cool Things In Space In Hindi :-

मित्रों! लेख में इस भाग में हम अंतरिक्ष में स्थित 15 सबसे हटके चीजों के बारे में (cool things in space) जानेंगे। तो, इसे ध्यान से पढ़िएगा।

1. वैज्ञानिकों ने एक आवारे ग्रह (Rogue Planet) के ऊपर ढूंढा रहस्यमयी प्रकाश का स्रोत! :-

हमारे अंतरिक्ष में अनगिनत आकाशगंगायें और सौर-मंडल है जिसमें से एक हमारा सौर-मंडल भी आता है। हर एक सौर-मंडल में कुछ ग्रह तथा उप-ग्रह देखने को मिलते है जो की एक सितारे के चारों तरफ घूमते हुए नजर आते हैं। परंतु क्या आपको पता है, हमारे अंतरिक्ष में कुछ ग्रह ऐसे भी है जो की किसी सौर-मंडल का हिस्सा नहीं होते हैं। सीधी बात करूँ तो ये अंतरिक्ष में अकेले रहते हैं। इन्हीं ग्रहों को हमआवारा ग्रह” (Rogue Planet) भी कहते है। ध्यान रखने वाली बात ये भी है की, अंतरिक्ष में कुछ ग्रह ऐसे भी है जो की पहले किसी सौर-मंडल के सदस्य थे परंतु बाद में किसी कारण से वो वर्तमान में अब किसी सौर-मंडल में नहीं है। इन ग्रहों को भी हम “Rogue Planet” कहते है।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
आवारे ग्रह की फोटो | Credit: Extreme Tech.

SIMPJ01365663+0933473 नाम के एक Rogue Planet को वैज्ञानिकों ने अभी-अभी ही ढूंढा है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये ग्रह पृथ्वी से लगभग 200 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद है और इस ग्रह के चारों तरफ एक बहुत ही शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र मौजूद है जो की हमारे सौर-मंडल में मौजूद सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति से 200 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। अपने चारों तरफ मौजूद इतने शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र के कारण वैज्ञानिकों को इस ग्रह के ध्रुवीय इलाकों में बहुत ही खूबसूरत ध्रुवीय रोशनी (Auroras) के स्रोत को ढूंढ कर निकाला है।

खैर “Auroras” से याद आया मैंने इसके ऊपर भी एक लेख लिखा हुआ है। अगर आप भी पृथ्वी में इन तिलस्मी ध्रुवीय रोशनी को देखना व उनसे बनी कलात्मक अभूतपूर्व संरचनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते है।

2. आदमखोर आकाशगंगा :-

मुझे लगता है, मैं यहाँ पर जिस अजीब चीज़ (cool things in space) के बारे में आप लोगों से बातें करूंगा, उसके बारे में शायद कुछ लोगों को पता ही होगा। मैं यहाँ परएंड्रोमेडा” (Andromeda) आकाशगंगा के बारे में बात कर रहा हूँ, क्योंकि इसके बिना ये सूची अधूरा ही रह जाती है। खैर बता दूँ की, आज से लगभग 4.5 अरब साल बाद ये आकाशगंगा हमारी आकाशगंगा के साथ टकरा जायेगी। जिससे शायद हमारी आकाशगंगा की अस्तित्व ही न रहें। इसलिए मैंने इसको आदमखोर आकाशगंगा का नाम दिया है।

Collision Of Two Galaxies.
एंड्रोमेडा और मिल्की वे का फोटो | Credit: Kottke.

हालांकि! एक राहत की बात ये हे कि, पृथ्वी से इस आकाशगंगा की दूरी लगभग 25 लाख प्रकाश वर्ष है और हर एक सेकंड में ये हमारी तरफ 110 km/s के तेजी से बढ़ रही है। इसलिए अभी के लिए हमें इससे उतना डरने की जरूरत नहीं है। आपकी इसके ऊपर क्या राय है जरूर बताइएगा। वैसे मुझे व्यक्तिगत रूप से ये लगता है की, शायद ये घटना घटने के लिए कई सारे कारकों के ऊपर निर्भर करता है।

3. अजीब इंफ्रारेड तरंगों का गुच्छा :-

जैसा की मैंने पहले ही कहा हे कि, हम इस लेख में अंतरिक्ष के सबसे अजीब (cool things in space) चीजों के बारे में बात करेंगे तो यहाँ पर हम और एक अजीब चीज़ के ऊपर चर्चा करेंगे जो की इंफ्रारेड तरंगों का एक गुच्छा है। जी हाँ! आप लोगों ने सही सुना इंफ्रारेड, क्योंकि इन तरंगों को एक साथ एक ही जगह पर इतनी भारी संख्या में देखना कोई साधारण बात नहीं है।

Photo of Infrared wave in space.
अंतरिक्ष में इंफ्रारेड कुछ इस तरीके का दिखता है | credit: Phys Org.

वैज्ञानिकों के अनुसार अंतरिक्ष में इंफ्रारेड तरंगों को न्यूट्रन स्टार” ही विकिरित (Radiate) करते है। यहाँ पर संक्षिप्त में बताते चलूँ कि, न्यूट्रान स्टार वो सितारे होते हैं जो की किसी एक सितारे के विघटन/ मृत्यु से बनी हुई होती है। इसलिए इनका द्रव्यमान (Mass) और सघनता (Density) काफी ज्यादा होती है जो की उच्च आवृत्ति वाले तरंग जैसे एक्स-रे और इंफ्रारेड को विकिरित करने में सक्षम होती है।

निकट भूत काल में वैज्ञानिकों को एक ऐसे ही न्यूट्रन स्टार के बारे में पता चला है जो की काफी ज्यादा मात्रा में लंबे-लंबे इंफ्रारेड तरंगों को अंतरिक्ष में विकिरित कर रहा है। ये खोज वाकई में अंतरिक्ष विज्ञान के महान खोजों में से एक है। वैसे ये न्यूट्रन स्टार पृथ्वी से 800 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद है।

4. अंतरिक्ष का एक ऐसा कण जिसका वजन ही नहीं है! :-

ज़्यादातर आप जिस भी चीज़ को अपने आँखों से देख पा रहें है, उसकी अपनी आकार और वजन है। ब्रह्मांड की ज़्यादातर चीज़ मौलिक कणों से बनी हुई है जिसके बारे में हम आने वाले लेखों में चर्चा करेंगे क्योंकि वो एक अलग ही विषय है। खैर आपको जानकर हैरानी होगी की अंतरिक्ष में एक ऐसा भी कण है जो की वजन रहित है। सरल भाषा में कहूँ तो इस कण का वजन ही नहीं है। हालांकि! इसके पुष्टीकरण अभी आना बाकी है।

Neutrino particle illustration.
न्यूट्रीनो पार्टीकल की फोटो | Credit: Live Science.

वैज्ञानिकों के अनुसार ये कण चार्ज रहित भी होते हैं और यह ब्रह्मांड के कण-कण में बसे हुये है। इस लेख को पढ़ते वक़्त भी आपके अंदर ये कण कई खरबों की संख्या में प्रवेश कर चुके होगें । तो, आखिर इस खास कण का नाम क्या है! मित्रों बता दूँ की इस बहुत ही खास कण को न्यूट्रीनो पार्टीकल” कहते हैं। इन कणों का मुख्य रूप से स्रोत विशाल तारों के सुपरनोवा धमाकों हैं।

5. संदेह जनक रेडियो तरंगों का मिलना :-

इंसानों को आए-दिन अंतरिक्ष के बारे में नए-नए बातें जानने को मिलती ही रहती है। ऐसे ही एक नयी बात है, संदेह जनक (Mysterious) रेडियो सिग्नल का मिलना। एक बार को हम अगर मान भी लेते हैं कि, ये रेडियो तरंग किसी अज्ञात खगोलीय प्रक्रिया के कारण पैदा होते हैं तब भी हमें इन तरंगों के मूल स्रोत के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
रेडियो सिग्नल दे रहीं है कई सारे बातों का इशारा | Credit: Daily Mail.

और मजे की बात तो ये हैं की, जैसे-जैसे हम अपने तकनीक को विकसित कर रहें है वैसे-वैसे ही इन संदेह जनक रेडियो तरंगों का मिलना बढ़ता ही जा रहा है। वैसे इन अज्ञात रेडी तरंगों को “Fast Radio Burst” कहा जाता है। अगर आप इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो, आप मेरे द्वारा इन तरंगों के ऊपर स्वतंत्र रूप से लिखे हुए लेख को भी पढ़ सकते है। कहा जाता है की, ये तरगें पृथ्वी से अरबों प्रकाश दूरी से आती है और शायद इसके माध्यम से पर ग्रही हमसे संपर्क करना चाहते है।

6. शून्यता की ताकत, क्या आपने कभी देखी है! :-

हमने बचपन से पढ़ा हे कि, हर एक चीज़ के अंदर ऊर्जा निहित होती है। इसलिए जितनी भी चीजों को आप देख रहें हैं सब एक-एक ऊर्जा के रूप ही हैं। परंतु क्या आपने कभी शून्यता की ताकत के बारे में सुना है”? आपको शायद यकीन न आयें परंतु ये बात सत्य है की शून्यता यानी खाली जगह पर भी काफी ज्यादा ऊर्जा निहित रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार अंतरिक्ष में जहां शून्यता मौजूद हैं वहाँ पर “Sub-atomic” पार्टीकल मौजूद रहते है।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
शून्यता में भी ताकत है | Credit: Science Focus.

ये कण उस खाली स्थान में काफी ज्यादा मात्रा में एक ही समय पर बन कर विघटित हो रहें होते हैं, जिससे उस स्थान पर ऊर्जा का संचार होता रहता है। मित्रों! बता दूँ की यही ऊर्जा ही अंतरिक्ष को फैलाती है ऐसा कई वैज्ञानिकों का मानना है। इसलिए इसे अंतरिक्ष के अजीबो-गरीब (cool things in space) चीजों में से एक माना जाता है।

7. अंतरिक्ष की सबसे ठोस चीज़ है “Nuclear Pasta” :-

आप लोगों से अगर में पुछूँ की, पृथ्वी का सबसे ठोस पदार्थ (प्राकृतिक) क्या है? तो आप लोगों में से ज़्यादातर लोगों का उत्तर हीरा” ही होगा जो की सही भी है। परंतु क्या आप अंतरिक्ष की सबसे ठोस चीज़ के बारे में जानते हैं? शायद नहीं! तो चलिये इसी के बारे में ही जान लेते है।

Nuclear Pasta photo of Space.
न्यूक्लियर पास्ता की तस्वीर | Credit: News Week.

अंतरिक्ष की सबसे ठोस चीज़ को “Nuclear Pasta” कहा जाता है जो की न्यूट्रोन स्टार के अवशेषों से बनी हुई होती है। बता दूँ की, ये जो चीज़ है दोस्तों ये वास्तविक में न्यूट्रोन और प्रोटोन के कणों से बना हुई होती है। भारी मात्रा के दबाव के चलते न्यूट्रन स्टार के अवशेष विघटित हो कर “Nuclear Pasta” को बनाते हैं।

8. परमाणु के आकार के भी ब्लैक होल मौजूद होते हैं? :-

अब आप लोगों ने कई बार ब्लैक होल के बारे में तो सुना ही होगा, परंतु यहाँ पर मैं एक और सवाल आप लोगों से करता हूँ। जब भी आप ब्लैक होल के बारे में कुछ सुनते हैं तो आपके मन में ब्लैक होल की कौन सी तस्वीर सामने आती है? गौर से सोचिएगा क्योंकि ज़्यादातर लोगों का उत्तर बड़े और विशाल आकार के ब्लैक होल ही होगा।

Microscopic Black Hole Photo.
परमाणु के आकार का ब्लैक होल | Credit: Quanta Magazine.

वैसे यहाँ पर मैं एक बहुत ही अजीब सी बात बोल दूँ की, अंतरिक्ष में कई हजार प्रकाश वर्ष लंबे ब्लैक होल के साथ-साथ कई सूक्ष्म ब्लैक होल भी मौजूद है। ऐसे ब्लैक होल का आकार एक परमाणु के आकार से भी छोटा होता है। ऐसे में इनको ढूंढ पाना बहुत ही मुश्किल है। तो, आप जरा सोचिए की आपके पास भी कितने ब्लैक होल मौजूद हो सकते हैं जिन्हें आप देख भी न पायें। कहा जाता है की, इन ब्लैक होल का निर्माण बिग बैंग के तुरंत बाद ही हुआ था।

9. क्या अंतरिक्ष में चाँद का जुड़वा भी हैं? :-

ये बात हर कोई जानता है की, पृथ्वी के प्राकृतिक उप-ग्रह के हिसाब से चाँद अंतरिक्ष में स्थित है। परंतु क्या कभी अपने चाँद के चाँद के बारे में सुना है? कहने का अर्थ ये हे कि, क्या कभी आपने चाँद के जुड़वा के बारे में सुना है? मित्रों! बता दूँ की, अंतरिक्ष में हूबहू चाँद के जैसे दिखने वाले अन्य कई उप-ग्रह हो सकते हैं। इसलिए वैज्ञानिक कहते हैं की, ऐसा भी हो सकता हैं की कहीं किसी सुदूर इलाके में हमारे चाँद का जुड़वा किसी दूसरे चाँद के चारों तरफ घूम रहा होगा।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
चाँद का जुड़वा | Credit:The Conversation.

खैर विशेष बात ये हैं की, चाँद के इस जुड़वा को वैज्ञानिक और लोग “Submoons, Moonitos, Grandmoons, Moonettes और moonmoons” भी कहते हैं। वैसे मेँ यहाँ पर सोच रहा हूँ की, अगर ये बात सच हो जाती हैं तो अंतरिक्ष में दो चाँद आखिर कैसे नजर आयेंगे? कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

10. एक साथ दो-दो क्वेसार (Quasar) का मिलना है बहुत ही अनोखा :-

अंतरिक्ष की सबसे अजीब चीजों की सूची में (cool things in space) अब बारी आती है “Quasar” की। बता दूँ की, ये चीज़ अंतरिक्ष की सबसे चमकीली चीजों में से एक है। यह इतने बड़े होते हैं की, इसके पास से गुजरने वाली प्रकाश की किरणें तक मूड जाती है। तो, आप अंदाजा लगा सकते हैं की इनका द्रव्यमान कितना अधिक होगा।

Quasar Photo In Space.
क्वेसर की फोटो | Credit: Syfy Wire.

वैसे इनके केंद्र में महाकाय ब्लैक होल मौजूद रहते हैं इसलिए इनके पास कोई भी चीज़ ज्यादा देर तक मुक्त हो कर नहीं रह सकती है। यही वजह है की, दो क्वेसर एक साथ नहीं दिखते हैं। परंतु हाल ही में हबल को ऐसे तस्वीरें मिली हैं जिनके अंदर दो-दो क्वेसर एक साथ पास-पास मौजूद है। ये वाकई में काफी चौंकाने वाली बात है, क्योंकि ये एक बहुत ही असाधारण घटना है।

11. अंतरिक्ष के गहरे रहस्यों की और रास्ता दिखाता एक “न्यूट्रीनो” :-

साल 2017 में पृथ्वी के ऊपर एक न्यूट्रीनो आ कर गिरा। वैज्ञानिकों के अनुसार इस न्यूट्रीनो के अंदर एक बहुत ही खास बात थी, क्योंकि ये सुदूर अंतरिक्ष से आया एक परग्रही न्यूट्रीनो था। इसके अंदर इसके स्रोत के बारे में काफी सारी जानकारी मौजूद थी और ऐसे न्यूट्रीनो को देखना काफी ज्यादा दुर्लभ है।

Path finder neutrino.
न्यूट्रीनो कर रहा हैं बहुत बातों की और इशारा | Credit: Science.

इस न्यूट्रीनो को ठीक तरीके से देखने व विश्लेषण करने के बाद पता चला की ये 4 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी तय करके यहाँ तक पहुंचा है। बता दूँ की, और अधिक जांच करने से ये भी बात सामने आयी की यह न्यूट्रीनो किसी एक महाकाय ब्लैक होल के पास से ही आया है। तो, ऐसे में एक तरह से ये कण हमें अंतरिक्ष में छुपे रहस्यों की और रास्ता ही दिखा रहा है।

12. क्या डार्क मेटर के बिना भी बन सकता है ब्रह्मांड! :-

हमारे इस अजीबो-गरीब चीजों की (cool things in space) सूची में डार्क मेटर भी शामिल है। ज़्यादातर लोग कहते हैं की, हमारे ब्रह्मांड का 85% हिस्सा डार्क मेटर से बना है। परंतु क्या ये सच है? चलिये इसके बारे में भी कुछ चर्चा कर लेते हैं।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
डार्क मेटर के बिना आकाशगंगा | Credit: Accuweather.

साल 2018 में वैज्ञानिकों की एक दल को अंतरिक्ष में एक ऐसी आकाशगंगा मिली जिसके अंदर डार्क मेटर के होने की संभावना बहुत ही ज्यादा क्षीण है। कुछ वैज्ञानिकों का यहाँ तक कहना था की डार्क मेटर जैसी कोई चीज़ होती ही नहीं है। तो, आप ही बताइए की; क्या ये बात अजीब नहीं है!

13. अबतक का खोजा गया सबसे विचित्र सितारा :-

KIC 846285 नाम के इस सितारे को अंतरिक्ष के सबसे विचित्र सितारे का खिताब मिला है। इसे “Tabby’s Star” के नाम से भी जाना जाता है। इस सितारे की सबसे विचित्र बात ये हे कि, साल भर ये अपनी चमक बदलता रहता है। कभी ये अपने-आप काफी चमक उठता है तो कभी इसकी चमक बहुत ही ज्यादा कम हो जाती है। वैसे इस प्रक्रिया के बारे में अभी तक वैज्ञानिकों को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, आने वाले समय में इसके बारे में हमें और अधिक जानने को मिल सकता है।

अंतरिक्ष की सबसे विचित्र सितारा - Space most strange star.
अंतरिक्ष का सबसे विचित्र सितारा | credit: Forbes.

14. हमारे सौर-मंडल का सबसे अनोखा चाँद (उप-ग्रह) “Hyperion” जिसके अंदर दौड़ती है खरबों वोल्ट की बिजली :-

हमारे सौर-मंडल में सबसे अनोखे चाँद या यूं कहें कि उप-ग्रह के तौर पर “Hyperion” को चुना गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके अंदर हर वक़्त कई खरबों वोल्ट बिजली कौंधती रहती है। इसलिए इसके अंदर से एक प्रकार का “Particle Beam” निकलता है जो की काफी ज्यादा शक्तिशाली भी होता है।

अंतरिक्ष की 15 सबसे अजीब चीज़ें - 15 Cool Things In Space.
सौर-मंडल की एक वैद्युतिक चीज़ | Credit: The Thunderbolt Project.

 

15. अंतरिक्ष की एक खतरनाक मिसाइल :-

 J1311-3430 नाम का ये पल्सर (Pulsar) वाकई में अंतरिक्ष में मौजूद किसी घातक मिसाइल से कम नहीं है। ये अंतरिक्ष में बहुत ही तेजी से घूमता रहता है और इसके सामने जो कुछ भी आता है ये उसे ध्वस्त कर देता है। वैसे और एक डरावनी बात ये हे कि, ये जिस दिशा में गति करता है उसके आस-पास मौजूद हर एक चीज़ इसके अंदर खींच कर चला जाता है। इसलिए इससे दूरी बना कर रखना ही सही है।

Photo of  J1311-3430 Pulsar.
J1311-3430 पलसर की फोटो (अंतरिक्ष का मिसाइल) | Credit: Nasa Visualization Studio.

वैसे मित्रों! मैंने आप लोगों को इस लेख में 15 अंतरिक्ष के बहुत ही अजीब चीजों (cool things in space) के बारे में बताया है। आशा करता हूँ की, आप लोगों को इससे कुछ बेहतर जानकारी के साथ ही साथ कुछ सीखने को अवश्य ही मिला होगा।

Sources :- www.discovermagazine.com, www.livescience.com, www.space.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button