Facts & Mystery

जानिए हीरों से जुड़ी कुछ अज्ञात बातें – Unknown Diamond Facts In Hindi.

आखिर हीरा इतना मूल्यवान क्यूँ होता है ? जानिए इस लेख में |

सबसे पहले आप सभी लोगों को मेरी तरफ से दीपावली के इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | मित्रों ! आज का यह लेख बहुत ही खास होने वाला हैं | खास इसलिए की , आज का लेख कहीं न कहीं दीपावली से ही जुड़ा हुआ है | खैर आप सभी लोगों ने दीपावली के दो दिन पहले यानी धन तेरस के दिन जरूर सोने , चांदी या हीरों (diamond facts in hindi) से सजी हुई कुछ न कुछ जेवर खरीदे ही होंगे | हिन्दू धर्म में धन तेरस के दिन सोने , चांदी या हीरों (diamond facts in hindi) से बनी हुई कोई भी चीज़ खरीदने से काफी बरकत होती हैं |

खैर अब मुख्य विषय पर आते हैं ; आज का लेख मूल रूप से हीरों (diamond facts in hindi) के ऊपर आधारित होगा | पृथ्वी पर शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसे हीरों में कोई भी दिलचस्पी न हो | इसलिए आज मैने सोचा की एक लेख इस दिलचस्प और खूबसूरत विषय पर ही लिख डालूँ | मित्रों ! आज आपको इस लेख में हीरे कैसे बनते हैं और इस के कुछ अज्ञात तथ्यों के बारे में (diamond facts in hindi) पढ़ने को मिलेगा |

जानिए हीरों से जुड़ी कुछ अज्ञात बातें - Diamond Facts In Hindi.
हीरों को कैसे काटा जाता है | Credit : The Graduate Gemologist.

परंतु आगे बढ्ने से पहले एक क्षण ठहरिए | मैंने हाल ही में ऊर्जा से जुड़ी एक लेख लिखा है , जो की काफी ज्यादा ज्ञानवर्धक और दिलचस्प हैं | अगर आपको ऐसे विज्ञान से जुड़ी और भी कई सारे विषयों पर पढ़ना पसंद है , तो आप मेरे द्वारा तथा हमारे वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य लेखों को भी पढ़ सकते हैं | तो , चलिए बिना किसी देरी के लेख में आगे बढ़ते हैं |

आखिर हीरा कैसे बनता है ? – How Diamonds Are Formed ? :-

आज के ज़्यादातर लोगों को हीरों (diamond facts in hindi) के आभूषण काफी ज्यादा पसंद आते हैं | इसलिए तो दिन-प्रति दिन सोने के मुकाबले हीरों की मांग काफी बढ़ती ही जा रही हैं | खैर बाज़ारों में देखने को मिलने वाले हीरे आखिर कहाँ और कैसे बनते हैं ? यह , जो सवाल हैं न ; यह वाकई में एक दिलचस्प और बहुत ही मूलभूत सवाल हैं | तो , चलिए लेख में आगे इसी सवाल के जवाब को ढूंढते हैं |

ज़्यादातर हीरों की उत्पत्ति प्राकृतिक से प्रकृति में होता हैं | कहने का मतलब यह है की हीरों के संरचना में कोई भी कृत्रिम प्रक्रिया इस्तेमाल नहीं होता हैं | मूल रूप से हीरों का बनना एक बहुत ही लंबा प्रक्रिया है , जो की पृथ्वी के भूपटल (Earth Crust) के अंदर होता हैं | हीरों (diamond facts in hindi) को बनने के लिए कार्बन परमाणुओं को विघटित होना पड़ता हैं | इसलिए सरल रूप से कहें तो कार्बन से ही हीरों का उत्पत्ति होता हैं |

पृथ्वी के अंदरूनी हिस्सों में काफी ज्यादा दबाव और तापमान के चलते मिट्टी के अंदर काफी ज्यादा गहराई में दबे हुए कार्बन परमाणुओं का विघटन आसानी से हो जाता हैं | इसी विघटन प्रक्रिया के फल स्वरूप कार्बन परमाणु क्रिस्टल में परिवर्तित हो जाते हैं | बाद में इसी क्रिस्टल को हम लोग हीरा कहते हैं |

मित्रों ! मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की हीरों के बनने के लिए कई अरब और कभी-कभी कई सौ अरबों का भी समय लग जाता हैं | इसलिए बाज़ारों के अंदर 100% शुद्ध हीरों से बनी आभूषणों का कीमत आसमान छूता हैं |

ऐसे बनते हैं हिरें ! :-

मित्रों ! आपको यहाँ जानकर हैरानी होगा की , ज़्यादातर हीरों (diamond facts in hindi) से जड़ी पत्थर पृथ्वी की सतह से करीब-करीब 200km से 300km के नीचे मौजूद रहते हैं | जी हाँ ! 200km से ले कर 300km तक | तब यहाँ सवाल उठता है की , आखिर कैसे हम लोग इतने नीचे मौजूद पत्थरों को आसानी से निकाल लेते हैं ? इस सवाल का जवाब आपको आगे मिलने वाला हैं , तो लेख के इस भाग को धैर्य के साथ पढ़ते रहिए |

पृथ्वी के सतह से 200km नीचे का तापमान करीब-करीब 900 से 1200 डिग्री सेल्सिअस होता है।  इसके अलावा इस जगह पर दबाव पृथ्वी के सतह के मुक़ाबले 50,000 गुना ज्यादा यानी करीब-करीब 45 से 60 किलोबार तक होता हैं | भारी  मात्रा में दबाव और तापमान के चलते यहाँ मौजूद मोलटेन लेमप्रोइट (Molten Lamproite) और किम्बरलाइट (Kimberlite) मग्मा (Magma) के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं।

बाद में बढ़ते दबाव के चलते मग्मा बहुत ही तेजी से पृथ्वी के सतह को चीरते हुए बाहर निकल जाता हैं | इसी दौरान मग्मा के साथ-साथ कुछ हीरों से जड़ी हुई पत्थर भी बाहर निकल आते हैं | इसके अलावा मग्मा के बाहर आने का रास्ता पृथ्वी के सतह से इसके अंदरूनी हिस्से तक एक पाइप के आकार होता हैं |

हीरों को निकालने में और इसके सजावट में काफी ज्यादा मेहनत लगता हैं | एक-एक जेवर को हाथों से बनाने के लिए कई बार सालों का भी समय लग जाता हैं |

ऐसे निकाला जाता है हीरों को ! :-

दोस्तों ! यहाँ मेँ हीरों (diamond facts in hindi) को निकालने की एक अज्ञात प्रक्रिया के बारे में आपसे बात करूंगा | ज़्यादातर लोगों को लगता है की , हीरों को माइनिंग के जरिए बाहर निकाला जाता है | परंतु यह बात पूर्ण रूप से सत्य नहीं हैं ! जी हाँ , हीरों को निकालने के लिए सिर्फ माइनिंग का उपयोग नहीं होता हैं |

ज़्यादातर हीरों को निकालने के लिए प्रकृति खुद इंसानों की मदद करती हैं | दोस्तों ! मैंने ऊपर ही किम्बरलाइट के बारे में जिक्र किया हैं | क्योंकि यही पदार्थ मूल रूप  से हीरों को निकालने में काफी ज्यादा मदद करता हैं | तो , आखिर कैसे यह हीरों को निकालने में मदद करता हैं ? चलिए आगे जानते हैं |

जानिए हीरों से जुड़ी कुछ अज्ञात बातें - Diamond Facts In Hindi.
ऐसे आता है हीरा धरती के सतह पर | Credit : Everything is Electric.

जब पृथ्वी के सतह को चीरता हुआ मग्मा बाहर निकलता है , तब उसका तापमान काफी ज्यादा होता हैं | परंतु समय के चलते यह ठंडा पद जाता है और क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित हो जाता है | इस कारण सेमग्मा पाइप” (मग्मा के निकलने का रास्ता) भी , किम्बरलाइट के क्रिस्टल से भर जाता हैं |

तो,इसी किम्बरलाइट क्रिस्टल पाइप के अंदर शुद्ध हीरा मौजूद होता हैं. दोस्तों ! यहाँ और एक बात पर आपको गौर करना चाहिए | एक शोध से पता चला है की ; हर 200 किम्बरलाइट क्रिस्टल पाइप में से सिर्फ 1 किम्बरलाइट क्रिस्टल पाइप के अंदर 100% शुद्ध हीरा मौजूद रहता हैं | दोस्तों ! आपको अभी शायद पता चल रहा होगा की हीरों के आभूषणों का कीमत बाज़ारों में इतना ज्यादा क्यों होता हैं |

खैर आगे बढ्ने से पहले , और एक बात मेँ आपसे कहना चाहता हूँ | आपका हीरों के ऊपर ले कर अब तक क्या राय है जरूर कॉमेंट करके बताएं |

हीरों से जुड़ी कुछ अज्ञात और दिलचस्प बातें – Unknown Diamond Facts In Hindi :-

दोस्तों ! अब वक़्त आ गया है की , हीरों से जुड़ी कुछ अज्ञात बातों को (diamond facts in hindi) जाने | तो , चलिए बिना देरी किए एक-एक कर के हीरों से जुड़ी इन अज्ञात तथ्यों को जानते हैं |

1.हीरे को बनने के लिए कम से कम 3 अरब साल चाहिए ! :-

ज़्यादातर देखा गया है की , अगर कोई असाधारण चीज़ बन रहा है तो , उसे पूर्ण रूप से बनने के लिए काफी ज्यादा समय लगता हैं | ठीक इसी तरह हीरा भी बनने के लिए काफी ज्यादा समय लेता हैं | एक हीरे को बनने के लिए कम से कम 3 अरब साल चाहिए ही चाहिए | दोस्तों ! हर कोई चीज़ हीरे की भांति मूल्यवान नहीं होता , हीरा अरबों सालों तक दबाव और तापमान सह कर अपने वास्तविक रूप में परिवर्तित हो पाता हैं |

2. हीरे को भगवान जी का आँसू मानते थे रोमन के लोग ! :-

जी हाँ ! आपने शीर्षक को सही पढ़ा हैं | दुनिया के प्राचीन सभ्यताओं के अंदर गिने जाना वाला रोमन सभ्यता अपने कुछ चिंता और धारणाओं के लिए आज भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं | प्राचीन रोमन लोग हीरे को खुद भगवान जी के आँसू समझते थे | इसलिए प्राचीन रोमन युग में हीरों का बहुत बड़ा महत्व था |

3. 100% सिर्फ एक ही पदार्थ से बनता है हीरा ! :-

दुनिया में आपको कई प्रकार वस्तु और पदार्थ देखने को मिल जाएंगे | आमतौर पर ज़्यादातर वस्तु कई सारे पदार्थों के मेल से बना हुआ होता हैं | इसलिए आप आसानी से किसी भी वस्तु को 100% शुद्ध नहीं कह सकते हैं | परंतु क्या आप जानते हैं ! हीरा एक ऐसा क्रिस्टल है जो की 100% सिर्फ एक ही पदार्थ से बनी हुई हैं |

मेँ यहाँ कार्बन की बात कर रहा हूँ | दोस्तों ! हीरे में आपको सिर्फ कार्बन ही देखने को मिलेगा और इसके अलावा आपको अन्य कोई दूसरा पदार्थ 1% भी हीरे के अंदर देखने को नहीं मिलेगा | इसलिए हीरा (diamond facts in hindi) एक 100% शुद्ध क्रिस्टल हैं |

4. यह है “हीरा” शब्द का अर्थ :-

आप लोगों ने इस लेख में तथा अन्य कई जगह हीरा का नाम कई बार सुना होगा | परंतु क्या आपको सही तरीके से हीरा” शब्द का अर्थ पता हैं | जी हाँ ! मेँ हीरा शब्द के बारे में ही बात कर रहा हूँ | शायद आपको इस शब्द का अर्थ नहीं पता होगा | तो , चलिए इस शब्द के अर्थ को जानते हैं |

हीरा शब्द प्राचीन ग्रीक भाषा के शब्दअड़ामस” से आया हैं | इस शब्द का अर्थ है ; कभी न टूटने वाला और अदृश्य पदार्थ | तो , दोस्तों यह दोनों बातें हीरे के लिए सही बैठती हैं | हीरा देखने में काफी ज्यादा सुंदर होता है और इसकी चमक अंधेरे कमरे को भी रौशनी से भर सकती हैं |

कई दफा इसी कारण से हीरा हमें अदृश्य मालूम पड़ता हैं | वाकई में प्राचीन काल के लोग आज के इंसानों से काफी ज्यादा बुद्धिमान थे  | उन्होंने इस प्रकार के कई सारे खोज उस समय बिना किसी उपकरण और आधुनिक तकनीक के बड़ी ही आसानी के साथ कर देते थे | आपको इसके बारे में क्या लगता हैं ! क्या उन लोगों की मदद पर ग्रही जीव करते थे ।

पहली बार मिला एक हीरे के अंदर बंद एक और हीरा : Diamond Inside Another Diamond

5. प्रकृति की सबसे ताकतवर चीज़ – हीरा ! :-

आपसे अगर मेँ पुंछू की दुनिया की सबसे ताकतवर चीज़ का नाम कहिए ? तो , आपका जवाब क्या होगा | शायद लोहा या स्टील | परंतु दोस्तों यह उत्तर पूर्ण रूप से सही नहीं हैं | प्रकृति में इसके अलावा भी एक चीज़ है जो की  प्राकृतिक होने के बाद भी काफी ज्यादा ताकतवर और ठोस हैं |

Diamond in a stone.
पत्थर के बीच मौजूद हीरा | Credit : Azomining.

मेँ यहाँ बात कर रहा हूँ हीरों की | जी हाँ ! हीरा ही वह क्रिस्टल या चीज़ है जो की काफी ज्यादा ताकतवर और ठोस हैं | आप इसको आसानी से न तो तोड़ सकते हैं और न ही काट सकते हैं | मित्रों ! आप लोग हीरे (diamond facts in hindi) के ऊपर एक खरोच भी ला नहीं सकते हैं | तो , अब आप शायद इसके कठोरता का अंदाजा सही तरीके से लगा सकते हैं |

इसके अलावा मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की , हीरे को आप सिर्फ एक दूसरे हीरे के साथ ही घिस कर काट या तोड़ सकते हैं | वाकई में मैंने कभी नहीं सोचा था की हीरों से जुड़ी इतनी रोचक बातें (diamond facts in hindi) लिखना मौका कभी मुझे मिलेगा | हरा न बल्कि एक सुंदर चीज़ है । परंतु सुंदरता के साथ-साथ इसके पास भारी मात्रा में ताकत भी हैं |

6. प्राचीन काल में भारत में होता था इसका कारोबार :-

आज हीरों के लिए भारत दुनिया भर में लोकप्रिय हैं | यहाँ के हीरे दुनिया भर में जा कर भारत के अपार खनिज शक्ति का प्रदर्शन कर रहें हैं | खैर आज तो हीरों के लिए भारत लोकप्रिय है ही , परंतु क्या आप जानते हैं प्राचीन काल से ही हीरों के कारोबार के लिए भारत एक प्रमुख स्थान के रूप में परिचित हैं |

इतिहासकार कहते हैं की ईशा पूर्व 4 से ही यहाँ हीरों का कारोबार हो रहा हैं | तब से ले कर आज तक यह प्रथा हजारों साल से चला आ रहा हैं |

7. हिन्दू धर्म में हीरों से जुड़ी यह मान्यता हैं :-

सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म हैं | इसी धर्म से ही कई धर्मों का उद्गम हुआ हैं | हिन्दू धर्म भी सनातन धर्म का एक प्रमुख हिस्सा हैं | हिन्दू धर्म में हीरों को अति पवित्र माना गया हैं | प्राचीन काल से ले कर आज तक लोग हीरों को धार्मिक मूर्तिओं के ऊपर लगाते हैं |

माना जाता हैं की हीरा (diamond facts in hindi) सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देता हैं | यह घर में शांति और समृद्धि लाता हैं | इसके अलावा हीरा मन में सकारात्मक शक्ति को भी बढ़ाता हैं |

8. आखिर कैसे राजाओं की मदद करता था हीरा ! :-

हीरों से जुड़ी महत्व को आपने अभी-अभी ऊपर पढ़ लिया हैं | परंतु अभी भी इसके कुछ ऐसे क्षमता है जिसके बारे में आपने शायद ही जाना होगा | दोस्तों ! जब भी पुराने समय में युद्ध होता था , तब राजा लोग अपने कवज पर हीरों की पत्थर लगा लेते थे |

Indian King.
युद्ध के वक़्त राजा पहनते थे हीरों से बनी हुई चीज़ें | Credit:Pintrest.

उनका मानना था की जो कोई भी इंसान हीरा का धारण करता है , उसके अंदर काफी ज्यादा आत्मविश्वास और साहस आ जाता हैं | कई राजा जंग के दौरान हीरों को एक थैली में डाल कर दुश्मन से लढते थे।

Source – britannica.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button