Universe

हबल के द्वारा अंतरिक्ष में अब तक की सबसे सुंदर और आकर्षक तस्वीरें (Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble)

कभी नहीं देखी होंगी आपने अंतरिक्ष की इतनी सुंदर तस्वीरें

प्रस्तावना – Introduction :-

आज के इस समय में हर तरफ फोटो खिंचवाने की परंपरा काफी जोरों-सोरो से चल रहा हैं | पृथ्वी पर शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसे की फोटो खींचने से तकलीफ होता होगा | खैर आज मैंने यहाँ पर एक अलग ही प्रकार के विषय पर आलोचना करने का मन बना लिया है , तो वह विषय क्या हैं ? मित्रों ! आज मेँ हबल स्पेस टेलिस्कोप (Amazing Space Photos By Hubble ) के द्वारा अंतरिक्ष में उठाई गई सबसे सुंदर तस्वीरों के बारे में जिक्र करने जा रहा हूँ |

तो , दोस्तों मेरे साथ इस लेख में बने रहिए और हबल के द्वारा उठाई गई (Amazing Space Photos By Hubble ) अंतरिक्ष के इन सुंदर और अनदेखी तस्वीरों का आनंद लेते रहिए |

हबल के द्वारा उठाई गई अंतरिक्ष की सबसे खूबसूरत तस्वीरें – Most Beautiful Photos Of Space By Hubble Space Telescope.

मित्रों ! मैंने यहाँ पर एक एक कर के हर एक फोटो के नीचे उस की संखिप्त जानकारी दिया हैं | तो , उस जानकारी को भी अवश्य पढ़ें |

1. अंतरिक्ष में मौजूद एक करिश्मा – 288 पी :-
हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
288 पी की तस्वीर – हबल के द्वारा | Credit : Hubble.

288 पी नाम का यह खगोलीय दो धूमकेतु सौर-मंडल के बाहरी एस्टेरोइड बेल्ट के पास मौजूद हैं | इसे साल 2006 में खोजा गया था | दरअसल 288 पी नाम दोनों धूमकेतुओं को मिला कर दिया गया हैं और दोनों ही धूमकेतुओं के नाम अलग-अलग हैं | एक का नाम वैज्ञानिकों ने 2006 VW (139) और P/2006 VW (139) रखा हैं | दोनों ही धूमकेतु एक दूसरे का चक्कर हर 135 में लगा लेते हैं |

हबल के द्वारा (hubble space telescope) खोजा गया अंतरिक्ष में यह सबसे धीमी गति में घूमने वाला Binary System है और यह पृथ्वी से 68 करोड़ किलोमिटर के दूरी पर मौजूद है |

 

2. अंतरिक्ष में एक अजीब सी पहेली – स्पैरो ग्राफ नेब्यूला (Spiro Graph Nebula ) :-
हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
स्पैरो ग्राफ नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Annes Astronomy.

यह नेब्यूला अंतरिक्ष में एक पहेली की तरह हैं | इसके अलावा वैज्ञानिक इसे अंतरिक्ष गहना भी कहते हैं | विज्ञान की भाषा मेँ इस को IC 418 और साधारण भाषा में स्पैरो ग्राफ नेब्यूला कहते हैं | इस नेब्यूला को हबल ने (hubble space telescope) साल 2000 में ढूंढ निकाला था | यह पृथ्वी से 2000 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद हैं |

3. बड़ी अनोखी आकृति है इस नेब्यूला की – अंट नेब्यूला (Ant Nebula) :-
हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
अंट नेब्यूला की तस्वीर | Credit: Smashing List.

चींटीओं के आकृति का यह नेब्यूला देखने मेँ काफी अलग हैं | इसे विज्ञान की भाषा मेँ MZ 3 के नाम से जानते हैं | यह अंतरिक्ष मेँ मौजूद एक बाई-पोलर सिस्टम हैं | हमारे पृथ्वी से इसकी दूरी 3000 से 6000 प्रकाश वर्ष तक का हैं |

4. अंतरिक्ष में मौजूद सबसे विचित्र नेब्यूला – बग नेब्यूला (Bug Nebula) :-
हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
बग नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Smashing List.

बहुत ही ज्यादा आकर्षक दिखने वाली यह नेब्यूला वास्तव में कई सारे तारों से निकलती हुई गैस और ऊर्जा के बादल से बनी हुई हैं | NGC 6302 नाम का यह बग नेब्यूला से हर एक क्षण 600,000 मिल प्रति घंटे की रफ्तार से कॉस्मिक गैस बाहर निकलती रहती हैं |

5. खूबसूरती से तराशा गया नेब्यूला – कैट आइ नेब्यूला (Cat Eye Nebula) :-
हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
कैट आइ नेब्यूला की हबल के द्वारा लिया गया तस्वीर | Credit : Nasa.

साल 1786 में सबसे पहले खोजा गया इस नेब्यूला की पहली तस्वीर हबल से (hubble space telescope) ही लिया गया था | यह एक Planetary Nebula हैं और पृथ्वी की इस से दूरी 3262 प्रकाश वर्ष है | देखने में यह काफी सुंदर और अच्छी हैं |

6. नहीं देखा होगा कभी ऐसा चमकीला गैलक्सि – सिगार गैलक्सि (Cigar Galaxy) :-

 

हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
सिगार गैलक्सि की फोटो | Credit : Smashing List.

सिगार गेलेक्सी व M 82 एक प्रकार से अब तक का खोजा गया सबसे ज्यादा चमकीला गैलक्सि है | यह हमारे आकाशगंगा से पाँच गुना ज्यादा चमकीला है | इसके अलावा इसकी चमक हमारे आकाशगंगा के केंद्र से 100 गुना ज्यादा है | यह पृथ्वी से 1.2 करोड़ प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं |

7. प्राचीन काल मे खोजा गया सबसे आकर्षक नेब्यूला – क्राब नेब्यूला (Crab Nebula) :-
Apparantly Oldest nebula.
क्राब नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Smashing List.

ऊपर आप जिस नेब्यूला की तस्वीर देख रहें हैं मित्रों ! इसे प्राचीन काल मेँ यानी साल 1054 में जापान और चीन के लोगों ने ढूंढा था | बाद में हबल के जरिए (hubble space telescope) इस की तस्वीर ली गई | देखने में यह काफी ज्यादा आकर्षक है | यह नेब्यूला सुपर नोवा के धमाकों से बनी हुई हैं |

8. एक अजीब से नाम वाली नेब्यूला – डम्बेल नेब्यूला (Dumbell Nebula) :-
A nebula with unique Name.
डम्बेल नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Wikipedia.

M 27 व डम्बेल नेब्यूला से परिचित इस नेब्यूला का नाम ही इसे बहुत ज्यादा खास बनाता हैं | भल्पेकुला (Vulpecula) क्लस्टर में मौजूद यह नेब्यूला पृथ्वी से 1227 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं | इस को सबसे पहले साल 1764 में खोजा गया था |

9. अंतरिक्ष की एक रहस्यमई संरचना – गेलेक्टिक डुओ (Galactic Duo) :-
Most Mysterious galaxy in Space.
गेलेक्टिक डुओ की हबल के द्वारा ली गई तस्वीर | Credit : Geek.

ऊपर आप जिस तस्वीर को देख रहें हैं ; यह तस्वीर अंतरिक्ष मेँ अब तक का खोजा गया सबसे रहस्य मई तस्वीरों मेँ से एक हैं | NGC 5194 और NGC 5195 नाम के यह दो आकाशगंगाएँ आपस मेँ भिड़े हुए हैं | यह तस्वीर हबल (hubble space telescope) की 15 वीं वर्ष गाँठ पर खींची गई थी |

10. प्रकृति और अंतरिक्ष के प्यार का प्रतीक – हार्ट नेब्यूला (Heart Nebula) :-
Astrological Symbol of Love.
हार्ट नेब्यूला की एक सुंदर सी तस्वीर | Credit : Space.com.

लाल रंग से बना इस नेब्यूला देखने में काफी ज्यादा अद्भुत दिखता हैं | पृथ्वी से यह हार्ट नेब्यूला 7500 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद है | इसको सबसे पहले साल 1787 में खोजा गया था | आपको यह नेब्यूला कैसा लगा ?

11. अंतरिक्ष की सबसे रंगीन नेब्यूला – लगून नेब्यूला (Lagoon Nebula) :-
A simple but colourfull Nebula.
लगून नेब्यूला की रंगीन फोटो | Credit : Astro Bob.

55 प्रकाश वर्ष चौड़ी और 20 प्रकाश वर्ष ऊँची लगून नेब्यूला अंतरिक्ष में अब तक का खोजा गया सबसे ज्यादा रंगीन नेब्यूला में से एक है | पृथ्वी से यह नेब्यूला 4000 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद है | ऊपर दिया गया तस्वीर हबल (hubble space telescope) के 28 वीं वर्ष गाँठ पर खींची गई थी |

12. आखिर यह कैसा चीज़ है ? अंतरिक्ष में किंग कंग ! – मंकि हेड नेब्यूला (Monkey Head Nebula) :-
A Awsome Nebula - Monkey Head Nebula.
मंकि हेड नेब्यूला की एक तस्वीर | Credit : Cloudy Nights.

 

मित्रों ! आपने शायद किंग कंग की फिल्म देखी ही होगी | परंतु क्या आप जानते है की , अंतरिक्ष मेँ एक ऐसा भी नेब्यूला मौजूद है जिस का आकार फिल्म में दिखाया गया किंग कंग की तरह है | दोस्तों मेँ यहाँ मंकि हेड नेब्यूला की बात कर रहा हूँ | 2014 में हबल (Amazing Space Photos By Hubble ) के द्वारा इस नेब्यूला की तस्वीर खींची गई थी | यह नेब्यूला पृथ्वी से 6,400 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं |

13. सरल व खास नेब्यूला – ओरिओन नेब्यूला (Orion Nebula) :-
A Simple but cool nebula.
ओरिओन नेब्यूला की फोटो | Credit : Nasa.

यह नेब्यूला देखने में तो सरल लगता है परंतु इस की खासियत है की यह हमारे आकाशगंगा में मौजूद ओरिओन बेल्ट के पास मौजूद हैं | 24 प्रकाश वर्ष चौड़ी यह नेब्यूला पृथ्वी से 1344 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद हैं |

14. अंतरिक्ष में सबसे कम देखी व खोजी गई जगह – हबल अल्ट्रा डीप फील्ड :-
Hubble ultra deep space.
हबल अल्ट्रा डीप स्पेस की तस्वीर | Credit : NASA.

पृथ्वी से 13 अरब प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हबल (Amazing Space Photos By Hubble ) अल्ट्रा डीप फील्ड वाकई में एक काफी ज्यादा कम देखा गया जगह है | यहाँ पर 10,000 गैलक्सि मौजूद हैं | इसकी तस्वीर साल 2004 में लिया गया था |

15. अंतरिक्ष की सबसे भव्य नेब्यूला – द मिसतीक माउंटेन्स (The Mystic Mountains) :-
Most elegant nebula of space.
मिस्टिक माउंटेन्स की तस्वीर | Credit : Smashing List.

 

हबल की 20 वीं वर्ष गाँठ पर खींची गई ऊपर की तस्वीर अंतरिक्ष में खींचा गया सबसे भव्य तस्वीर हैं | 3 प्रकाश वर्ष ऊँची यह भव्य हाइड्रोजन गैस के पहाड़ वाकई में देखने मेँ बहुत ही ज्यादा लाजवाब लगते हैं | यह पृथ्वी से 7,500 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं |

16. ब्रह्मांड में मौजूद एक दिलचस्प गैलेक्सी – सोमब्रेरों गेलेक्सी (Sombrero Galaxy) :-
A most interesting galaxy.
सोमब्रेरो गैलक्सि की तस्वीर | Credit : Wikipedia.

NGC 4594 नाम से भी परिचित सोमब्रेरो गैलक्सि वाकई में काफी ज्यादा दिलचस्प और सुंदर गैलक्सि हैं | पृथ्वी से इसकी दूरी 3 करोड़ प्रकाश वर्ष हैं |

17. दूर क्षितिज पर हर एक पल हो रहा है यह चमत्कारी घटना – करीना नेब्यूला (Carina Nebula) :-
Star birth in Horizon.
करीना नेब्यूला की फोटो | Credit : Smashing List.

करीना नेब्यूला एक ऐसी जगह है जहां पर हर एक क्षण कई सारे तारों का जन्म हो रहा हैं | तारों के जन्म लेने की प्रक्रिया किसी भी चमत्कारी घटना से कम नहीं हैं | ऊपर दिया गया तस्वीर हबल (Amazing Space Photos By Hubble ) की 17 वीं वर्ष गाँठ में खींचा गया था |

18. अंतरिक्ष में मौजूद यह सुरंग जैसी चीज़ आखिर है क्या ! – वेल नेब्यूला (Veil Nebula) :-
Tunnel Shape Nebula.
वेल नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Space.com.

एक सुपरनोवा से बना यह नेब्यूला पृथ्वी से 8000 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं | इस नेब्यूला की तस्वीर हबल (Amazing Space Photos By Hubble ) ने साल 2015 में खींची थी |

19. पानी की बूंद जैसा दिखता है यह नेब्यूला – बबल नेब्यूला (Bubble Nebula) :-
Bubble like Nebula.
बबल नेब्यूला की एक फोटो | Credit : You Tube.

NGC 7635 व बबल नेब्यूला पृथ्वी से सबसे करीब मौजूद नेब्यूला में से एक है | यह पृथ्वी से मात्र 3.5 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं | इसको सबसे पहले 1787 खोजा गया था |

20. गुलाब के फूल जैसा शानदार है , यह नेब्यूला – रोसेट नेब्यूला (Rosette Nebula) :-
हबल के द्वारा अंतरिक्ष में खोजा गया आज तक का सबसे सुंदर तस्वीरें - Most Amazing Photos Of Space Taken By Hubble Space Telescope.
रोसेट नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Tucson Amateur Astronomy.

मिल्कीवे के अंदर मौजूद यह नेब्यूला आकार में काफी ज्यादा बड़ा हैं | पृथ्वी से यह करीब-करीब 5200 प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद हैं |

21. यह सी-हॉर्स नहीं पर है स्पेस-हॉर्स ! – हॉर्स हेड नेब्यूला (Horse Head Nebula) :-
A amazing kind of Nebula.
हॉर्स हेड नेब्यूला की तस्वीर | Credit : Youtube.

पूरे अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा पहचाना जाता है यह नेब्यूला | पृथ्वी से इस की दूरी 1400 प्रकाश वर्ष है | इसकी सुंदर संरचना इसे काफी गज़ब का बनाती हैं | यह समंदर में दिखाई देने वाला Sea-Horse की ही तरह प्रतीत होता हैं ।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button