Universe

NASA और ROSCOSMOS भी करते हैं ऐसी अजीबो-गरीब हरकत – Strangest Space Mission Superstitions.

गाड़ी के पहिया पर पेशाब करना और दरवाजे पर ऑटोग्राफ देने जैसी अजीब परंपरा हैं NASA के अंतरिक्ष यात्रीओं की

NASA और ROSCOSMOS के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का अजीबो-गरीब हरकत – Strangest Space Mission Superstitions In Hindi.

मित्रों ! कैसे हैं आप सब? आशा करता हूँ आप सभी अच्छे ही होंगे| मैंने इस से पहले आप सभी को सौर्य-मंडल तथा चाँद और सूर्य के ऊपर काफी सारी जानकारी दे दिया हैं | इसलिए बार-बार अंतरिक्ष से जुड़ी बातों को थोड़ी देर के लिए साइड मेँ रख कर , चलिए आज थोड़ा अलग करते हैं| खैर अलग करने से याद आया की मैंने मेरे पिछले लेखों में कार्बन तत्व और पाँच रहने लायक ग्रहों जैसे अलग-अलग विषय पर काफी कुछ लिखा हैं| अगर आप चाहें तो उसे भी एक बार देख सकते हैं| अब विषय पर आते हैं, मित्रों! आज मेँ आपको NASA और ROSCOSMOS के अजीब परंपराओं के बारे मेँ (strangest space mission superstitions) बताऊंगा| तो, एक कोकाकोला और पॉप कॉर्न पकड़ कर बैठिए क्योंकि यह लेख बहुत ही दिलचस्प होने जाने रहा हैं|

खैर NASA और ROSCOSMOS के अजीब परंपराओं के विषय मेँ (strangest space mission superstitions) जानने से पहले थोड़ी मूल भूत बातों को जान लेते हैं| मित्रों! NASA और ROSCOSMOS के बारे मेँ थोड़ा यहाँ मेँ बताना चाहूँगा | क्योंकि अगर आप इसके बारे मेँ ही नहीं जानेंगे तो यह लेख पूरा अधूरा रह जाएगा|

जैसा की हर किसी को पता हैं NASA संयुक्त राज्य अमेरिका का जातीय अंतरिक्ष मेँ खोज और अनुसंधान करने वाला संस्था हैं| परंतु बहुत कम ही लोगों को ROSCOSMOS के बारे में पता होगा| इसलिए मेँ आपको और भी बता दूँ की ROSCOSMOS रुष का जातीय अंतरिक्ष मेँ खोज और अनुसंधान करने वाला संस्था हैं| NASA और ROSCOSMOS के मिलित उद्यम से International Space Station की स्थापना हो पाया हैं| तो, चलिए अब अजीबो-गरीब परंपरा (strangest space mission superstitions) पर आधारित इस लेख में आगे बढ़ते हैं|

इस तरह के अजीबो-गरीब परंपराओं के बारे मे शायद ही आपने कभी सुना होगा!

मित्रों! मेँ यहाँ पर एक-एक कर के NASA और ROSCOSMOS वैज्ञानिकों के अजीब परंपराओं को बताऊंगा| तो, लेख को अच्छे से पढ़ते रहिए|

1. NASA के क्योरोसिटी मंगलयान के लैंडिंग के दौरान घटा था यह अजीब घटना :-

आप सभी ने क्यूरोसिटी रोवर के बारे में तो सुना ही होगा| परंतु अब यहाँ पर मेँ जो आपको आगे बताने जा रहा हूँ यह आपने शायद ही कभी सुना होगा| दरअसल क्यूरोसिटी के मंगल पर लैंडिंग के दौरान NASA के वैज्ञानिक काफी चिंता मेँ आ गए थे| इसलिए इस चिंता को हटाने के लिए उस दिन Control Room मे मौजूद NASA के सभी वैज्ञानिक मूंगफली” खाने लगे| हाँ !

आपने सही सुना सभी के सभी वैज्ञानिक| इसे बाद में “Peanut Tradition” का नाम दिया गया | आज हर एक मिसन से पहले NASA के वैज्ञानिक मूंगफली खाते हैं| खैर मेँ आपको बता दूँ की मूंगफली मे काफी प्रोटीन हैं , जो की आपके शरीर के लिए बहुत ही अच्छा हैं| तो, आप भी मूंगफली खा सकते हैं | क्योंकि क्या पता आप भी कभी NASA के वैज्ञानिक बन जाए|

NASA's employee ate peanuts | गरीब हरकत - Strangest space mission superstitios.
NASA के वैज्ञानिकों की मूँगफली खाना | Credit: Science News.

 

2. यूरी गागरिन के भूत से मांगते हैं इजाजत :-

NASA के बाद अजीबो-गरीब परंपराओं से जुड़ी (strangest space mission superstition) इस लेख मेँ अब बारी आती हैं ROSCOSMOS की| मित्रों! अंतरिक्ष मेँ सबसे पहले पहुँचने वाले इंसान थे रुषि अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन| इसलिए उनके सम्मान में जब भी कोई रुषि अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष को जाने के लिए प्रस्तुत होता हैं , तो सबसे पहले वह यूरी गागरिन के समाधि ( 4 अन्य मुख्य अंतरिक्ष यात्रीओं को भी) पर फूल चढ़ा कर आता हैं| इसके बाद वह यूरी के दफ्तर जा कर उनके Guest Book पर हस्ताक्षर करते हुए उनके अमर आत्मा से अंतरिक्ष मेँ जाने के लिए इजाजत मांगता हैं|

3. अंतरिक्ष में जाने से पहले खेलते हैं NASA के वैज्ञानिक जुआ :-

यह जो अजीब परंपरा (strangest space mission superstitions)  हैं वाकई में, यह सबसे अनोखी हैं | आपको सुन के बहुत हैरानी होगा की NASA के अंतरिक्ष यात्री किसी भी अंतरिक्ष मिसन पर जाने से पहले ताश खेलते हैं और ऐसा करना अनिवार्य हैं| आमतौर पर कमांडर अपने सह-कर्मियों के साथ ताश खेलने की NASA का एक अजीब परंपरा हैं|

मित्रों! आपका  इस परंपरा के ऊपर क्या राय हैं? जरूर बताएं| हमें जानकर बहुत ही खुशी होगी |

NASA और ROSCOSMOS भी करते हैं ऐसी अजीबो-गरीब हरकत - Strangest space mission superstitios
ताश खेलते हैं NASA के अंतरिक्ष यात्री | Credit: meeple mountain.

 

4.ट्रेन के पहिए के नीचे रखते हैं सिक्का :-

placing coin on the rail tracks - a astonishing ritual.
ट्रेन के पहिए के नीचे सिक्का रखना | Credit_ Science ABC.

आप सभी शायद बचपन में ट्रेन के पहिए के नीचे सिक्का रखने के बारे में जरूर एक न एक बार सोचा ही होगा | पर रुकिए इस तरह की सोच ROSCOSMOS के महान वैज्ञानिकों का भी हैं| दरअसल जब रुषि सोयूज रॉकेट किसी भी मिसन के लिए ट्रेन पर लद कर लौंचिंग पेड़ तक आता हैं तो उस समय उस ट्रेन के पहियों के नीचे सौभाग्य के लिए सिक्का रखा जाता हैं| वाकई में इस तरह की परंपरा के बारे में तो मैंने इस से पहले कभी सुना भी नहीं था|

5. मिसन से पहले बाल काटना हैं अनिवार्य :-

मित्रों! मेँ आपको बता दूँ की रुषि अंतरिक्ष इतिहास में बहुत सारी अजीब परंपरा (strangest space mission superstitions) मौजूद हैं | उन्हीं परंपराओं में एक बाल काटने की भी परंपरा मौजूद हैं| मेँ आपको यहाँ बता दूँ की किसी भी अंतरिक्ष के मिसन पर जाने से पहले रुषि अंतरिक्ष यात्री अपने बाल जरूर काटते हैं|

ऐसा माना जाता है की मिसन पर जाने वाले किसी एक व्यक्ति ने भी बाल नहीं काटा तो , पूरा मिसन असफल हो सकता हैं| इसलिए हर एक व्यक्ति मिसन से ठीक एक दिन पहले अपना बाल जरूर कटवाते हैं|

6. अपने शर्ट और टाइ को खुद ही काटते हैं :-

NASA मेँ नई-नई भर्ती होने वाले इंजीनियर , फ्लाइट डाइरेक्टर और लॉंच डाइरेक्टर अपने पहले सफल लॉंच के बाद अपना टाइ और शर्ट कैंची से खुद काट देते हैं| इस तरह के परंपरा को आप एविएशन सैक्टर मेँ भी देख सकते हैं|

A weird ritual - Tie cutting ceremony.
टाइ को खुद काटने हैं | Credit: singing a song.

7.दरवाजे को देते हैं अपना ऑटोग्राफ :-

आपने एक प्रशिद्ध कलाकार को अपने प्रसंसकों को ऑटोग्राफ देते हुए सुना होगा | परंतु क्या आप जानते हैं रुषि अंतरिक्ष यात्री अपने होटल के दरवाजे को अपना ऑटोग्राफ देते हैं| जी हाँ ! आपने सही सुना अपने ही होटल के दरवाजे को | वास्तव मेँ ऐसा करने का वजह यह हैं की , यह मिसन पर जाने वाले यात्रीओं की निशानी के तौर पर रहता हैं|

इसके अलावा मिसन पर जाने के दिन रुषि वैज्ञानिकों को शैंपेन की जलपान (breakfast) करवाया जाता हैं|

8.गाड़ी के पहिया पर करते हैं पेशाब :-

आप यहाँ रुषि वैज्ञानिकों के इस कारनामे को सुन कर जरूर ही चौंक जाएंगे | खैर यकीन नहीं आता तो सुनिए | जब भी कोई सोयूज रॉकेट में सफर करने वाला कर्मी दल अपने गाड़ी से उतर कर लौंचिंग पेड़ के और चलता हैं (रॉकेट मेँ बैठने के लिए) | तब उस कर्मी दल के हर एक पुरुष सदस्य को अपने गाड़ी के दाहिने पहिए के ऊपर पेशाब करना पड़ता हैं | वाह क्या बात हैं!

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button