Universe

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने खोज निकाली ‘दूसरी दुनिया’

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने google की मदद से अब तक की सबसे बड़ी खोज की है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल, NASA ने एक हमारे जैसा ही एक दूसरा संसार खोज निकाला है।

Kepler 90 है इस नये सौर-मंडल का नाम

बताया जा रहा है कि यह सौर मंडल धरती से करीब 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है। Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पहली बार सौर मंडल जैसा ही आठ ग्रहों वाला एक और सोलर सिस्टम खोज निकाला है। वैज्ञानिकों ने नए सौर मंडल का नाम केप्लर-90 (Kepler-90) रखा है।

नासा के मुताबिक यह हमारे सौर मंडल के छोटे संस्करण जैसा है। वहीं केप्लर-90 आई इस सौर मंडल का पथरीला ग्रह है जो हर 14.4 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा पूरी करता है। नासा के शोधकर्ताओं ने इस खोज को गूगल की मदद से मशीन लर्निंग के जरिए अंजाम दिया है।

मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हिस्सा है जो केप्लर टेलीस्कोप के आंकड़ों का विश्लेषण करता है।

वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड का सबसे तेज ग्रह, सिर्फ 7 घंटे में खत्म हो जाता है यंहा एक साल

केप्लर-90 के ग्रहों की व्यवस्था सौर मंडल जैसी ही है। इसमें भी छोटे ग्रह अपने तारे से नजदीक हैं और बड़े ग्रह उससे दूर हैं।

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button