Universe

ब्रह्मांड की सबसे बड़ी चीजों के बारे में पूरी जानकारी – Full Detail of Largest things In the Universe.

ब्रह्मांड मे मौजूद हैं 10 अरब प्रकाश वर्ष की एक दैत्यकार चीज़

दुनिया मेँ हर किसी को बड़ा बनना हैं | हम जब बड़े-बड़े फिल्म के कलाकारों को देखते हैं , तो हमारे मन मेँ भी उनकी तरह बड़े आदमी बनने की चाह तो जरूर आती हैं | परंतु मेँ यहाँ पर आपको बता दूँ की आज हम ब्रह्मांड के सबसे बड़े चीजों के बारे मेँ बात करेंगे (largest things in the universe) , जो की शायद आपको भविष्य मेँ बड़े आदमी बनने की प्रेरणा दे |

पूरे ब्रह्मांड मेँ सूर्य जैसे कई तारे , Alpha Centauri जैसे कई सारे नक्षत्र , हमारे सौर मंडल जैसे कई सारे अन्य सौर-मंडल तथा कई सारे ग्रह मौजूद हैं | इसके अलावा अंतरिक्ष का दानव कहे जाने वाला Black Hole तथा कई सारे बड़े-बड़े (largest things in the universe) आकाशगंगाएँ भी मौजूद हैं | खैर इन सब के बारे मेँ मैंने पहले ही कई सारे लेख लिख दिया हैं | इसलिए अगर आप चाहें तो उन सभी लेखों को भी पढ़ सकते हैं |

तो , चलिए अब लेख में आगे बढ़ते हैं | परंतु ठहरिए एक बात आपको पहले से ही बता दूँ की नीचे आपको सिर्फ और सिर्फ ब्रह्मांड मेँ मौजूद सबसे बड़े-बड़े खगोलीय चीजों के बारे में (largest things in the universe) पढ़ने को मिलेगा | तो , लेख के इस भाग को ध्यान से पढ़िएगा |

ब्रह्मांड की सबसे बड़ी खगोलीय चीजों के बारे मे – Largest things in the Universe .

जानना चाहते हैं ब्रह्मांड की सबसे बड़ी चीजों की बारे मेँ ? हाँ! तो यह हैं ब्रह्मांड के सबसे बड़ी खगोलीय चीज़ –

1. द सुपर वोयड् – The Super Void.

खाली स्थान किसी को पसंद नहीं आता | परंतु मेँ आपको बता दूँ की वैज्ञानिकों ने हाल ही मेँ ब्रह्मांड मेँ मौजूद एक बड़े खाली स्थान को ढूंढ कर निकाला हैं | जिसे को उन्होंने ने ” The Super Void ” नाम दिया हैं | यह ” Eridanus “ नाम के तारों की शृंखला के पास मौजूद हैं | इसकी आकार इसको ब्रह्मांड की सबसे बड़ी चीजों (largest things in the universe) की इस सूची मेँ इसे शामिल करता हैं |

इसका आकार करीब-करीब 1.8 अरब प्रकाश वर्ष हैं | जी हाँ ! 1.8 अरब प्रकाश वर्ष | अगर हम आम भाषा मेँ इसे व्याख्या करें तो , यह एक खाली स्थान हैं | इस खाली स्थान मेँ आपको किसी भी प्रकार की खगोलीय वस्तु की मौजूदगी देखने को नहीं मिलेगा | इसके अलावा आकार मेँ इतने बड़े होने के कारण यह ब्रह्मांड की सबसे बड़ी रहस्य मई चीजों के सूची मेँ भी आता हैं |

The Bootes Void Hindi

इसके अलावा मेँ आपको बता दूँ की इस प्रकार के ” Voids ” हमारे अंतरिक्ष की 50% हिस्सा बनाते हैं और 30% हिस्सा आकाशगंगा बनाते है | बाकी बचे 20% हिस्सा अन्य खगोलीय वस्तु मिलकर ब्रह्मांड की संरचना को पूरा करते हैं |

कई वैज्ञानिक ” Super Void ” को ” Cold Spot “ भी कहते हैं , जहां किसी भी प्रकार की विकिरण प्रवाहित नहीं हो पाती हैं | यह जगह सबसे रहस्यमय और ठंडा तथा अंधकार से भरा हुआ हैं | कुछ वैज्ञानिकों का यह भी मानना हैं की , इसी ” Cold Spot ” के आस पास ही ” Parallel Universe ” मौजूद हैं |

खैर आपको इसके बारे में क्या लगता हैं ? क्या सच मेँ ” Parallel Universe “ जैसी कोई चीज़ भी होती हैं !

2. द ब्लब – The Blob :-
Most amazing creation - The Blob. |
द ब्लाब की एक फोटो | Credit: NASA.

2006 मेँ खोजा गया ” The Blob ” उस समय मेँ ब्रह्मांड की सबसे बड़ी चीज़ के हिसाब से परिचित था | गैस, धूल के कण और आकाशगंगाओं से बनी यह चीज़ 200 million प्रकाश वर्ष की चौड़ाई का हैं | इसका आकार एक Jelly Fish की तरह हैं | जापान के वैज्ञानिकों का मानना हैं की , यह चीज़ ब्रह्मांड मेँ सबसे पहले बनी चीज़ हैं | इसका इतना बड़ा आकार इसे कई सारे आकाशगंगाओं का मिलन स्थल भी बनाता हैं |

तो मित्रों ! आपको इसके बारे में क्या लगता हैं ? क्या वाकई मेँ यह चीज़ ब्रह्मांड की सबसे बड़ी चीजों के सूची मेँ आना चाहिए ?

3. द ग्रेट वाल – The Great Wall :-

मित्रों ! आप सभी ने चीन मेँ मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी दीवाल ” The Great Wall of China ” के बारे मेँ तो जरूर सुना होगा | यह दुनिया मेँ मौजूद साथ अजूबों मेँ से एक है | परंतु क्या आप अंतरिक्ष मेँ मौजूद ” The Great Wall ” के बारे मेँ जानते हैं ? हाँ जी हाँ ! अंतरिक्ष मेँ मौजूद एक दीवाल की ही बात मेँ यहाँ पर कर रहा हूँ |

अमरीकी वैज्ञानिकों के द्वारा खोजा गया यह खगोलीय चीज़ 500 million प्रकाश वर्ष लंबा और 16 million प्रकाश वर्ष चौड़ा हैं | मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की इस की आकृति ” Great Wall of China ” के ही जैसा हैं |

ब्रह्मांड मेँ मौजूद ज़्यादातर बड़े-बड़े खगोलीय पिंड और चीजों (largest things in the universe) के अंदर काफी ज्यादा दूरी होती हैं | इसलिए वैज्ञानिक Light Spectrum का इस्तेमाल करते हुए , किसी भी दो खगोलीय वस्तुओं के बीच की दूरी तय करते हैं |

3. द लानीआकी सुपरक्लस्टर – The Laniakea Supercluster :-

अंतरिक्ष मेँ मौजूद बहुत सारे आकाशगंगाएँ अपने आसपास मौजूद अन्य आकाशगंगाओं के साथ मिल कर एक समूह का निर्माण करते हैं (cluster) | बाद मेँ ऐसी कई सारे समूह (cluster) आपस मेँ मिलकर एक सुपरक्लस्टर (supercluster) का निर्माण करते हैं | मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की , जहां सुपरक्लस्टर बनता है ; वह जगह काफी ज्यादा सघन रहता हैं |

हमारी आकाशगंगा मिल्कि वे पहले ” Virgo ” नाम के एक सुपरक्लस्टर का हिस्सा माना जाता था | परंतु नई खोज के अनुसार अब हमारी आकाशगंगा ब्रह्मांड की सबसे बड़ी सुपरक्लस्टर ” द लानीअकी सुपरक्लस्टर ” (the laniakea supercluster) का हिस्सा माना जाता हैं |

इस सुपरक्लस्टर की लंबाई 520 million प्रकाश वर्ष हैं और यह हमारे पृथ्वी की इस बड़े अंतरिक्ष मेँ नया और इकलौता सटीक पता हैं |

5. द स्लोन ग्रेट वाल – The Sloan Great Wall :-

मैंने ऊपर ही आपको अंतरिक्ष मेँ मौजूद एक ग्रेट वाल के बारे मेँ बता चुंका हूँ | परंतु अब मेँ जिस वाल की बात करने जा रहा हूँ , यह वाकई मेँ काफी अनोखी हैं | इसका आकार ही इसे बहुत ही अनोखा बनाती हैं | 2003 मेँ खोजा गया ” Sloan Great Wall ” कई सारे सुपरक्लस्टर से बनी एक खगोलीय संरचना हैं |

इसका आकार करीब-करीब 1.4 अरब प्रकाश वर्ष हैं | इतने बड़े आकार होने के कारण इस के बारे मे वैज्ञानिकों ने ज्यादा कुछ ढूंढ कर नहीं निकाला हैं | परंतु मेँ आपको बता दूँ की यहाँ आम भौतिक विज्ञान की नियम काम नहीं करते हैं , क्योंकि यहाँ भौतिक विज्ञान से भी परे और कई सारे राज मौजूद हैं |

6. द ह्यूज़ एलजीक्यू – The Huge LGQ :-
Universe's one of largest structure - HUGE LGQ. | रह्मांड मे मौजूद सबसे बड़ी चीजों के बारे में पूरी जानकारी - Full detail of largest things in the universe.
ह्यूज़ एलजीक्यू की एक फोटो | Credit: National Geography.

आपको क्वासार के बारे पता हैं ? नहीं ! तो हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़ सकते हैं | खैर एक संखिप्त मेँ यहाँ बता दूँ की क्वासार BlackHole के केंद्र मेँ मौजूद एक खगोलीय संरचना हैं | इस संरचना के अंदर मौजूद ऊर्जा पूरे ब्रह्मांड की सबसे ताकतवर ऊर्जा हैं | इसके अलावा क्वासार ताकतवर होने के साथ-साथ आकार मेँ बहुत ही बड़ा होता हैं |

पूरे ब्रह्मांड मेँ मौजूद तीसरी सबसे बड़ी चीज़ कई सारे क्वासारों से बनी एक समूह हैं | इस समूह को वैज्ञानिकों ने ” The Huge LGQ ” का नाम दिया हैं |

इसका आकार करीब-करीब 4 अरब प्रकाश वर्ष है और इसमें 72 से 74 क्वासार मौजूद हैं | वाकई मेँ ब्रह्मांड मेँ इतने बड़े चीज़ (largest things in the universe) होने का अंदाजा मेरे को इस से पहले कभी नहीं था ! आपका इस के बारे मेँ क्या राय हैं?

7. द जाइंट जीआरबी रिंग – The Giant GRB Ring :-

अंतरिक्ष बहुत ही विशाल है और इसके अंदर मौजूद इस के उपादान भी बहुत बड़े आकार के हैं | अब आप उदाहरण के लिए ” Giant GRB Ring ” को ही ले लीजिए | 5 अरब प्रकाश वर्ष लंबी यह रिंग ब्रह्मांड की दूसरी सबसे बड़ी खगोलीय संरचना हैं |

Universe second most largest thing - Giant GRB Ring.
जाइंट जीआरबी रिंग की एक फोटो | Credit: earth and world.

” Giant GRB Ring ” को एक अनोखी बात इसे और भी अनोखा बनाता हैं और वह है इसका आकृति | मूल रूप से गामा रे से बना यह रिंग अपने अजीबो-गरीब आकृति के लिए अंतरिक्ष मेँ काफी ज्यादा परिचित हैं | मेँ आपको और भी बता दूँ की गामा रे का अंतरिक्ष मेँ विकिरण होना एक बहुत ही दुर्लभ चीज़ हैं | हाँ ! अपने सही सुना काफी ज्यादा असाधारण |

हमारे पृथ्वी से ” GRB Ring ” की आकृति एक रिंग (इस की आकृति और भी प्रकार के हो सकते हैं) जैसा हैं और यह सिर्फ 250 million साल पहले ही बना हैं | खैर वैज्ञानिकों के मन मेँ यहाँ एक सवाल उठता है की , आखिर कैसे इतने बडे रिंग की संरचना संभव हुआ? तो , इसके जबाव मेँ कई वैज्ञानिक Dark Matter को ही ” GRB Ring ” बनने की जिम्मेदार मानते हैं |

8. द हरक्युलस कोरोना बोरिआलिस ग्रेट वाल – The Hercules Corona Borealis Great Wall :-

मित्रों ! अब दिल थाम के बैठिए , क्योंकि अब बारी आती हैं पूरे ब्रह्मांड मेँ मौजूद सबसे बड़ी चीज़ की (largest things in the universe) | आज के अंतरिक्ष मेँ वैज्ञानिकों ने Gama Bursts के माध्यम से अंतरिक्ष की सबसे बृहत चीज़ की खोज कर लिया हैं | तो , पूरे ब्रह्मांड की सबसे बड़ी चीज़ है ” The Hercules Corona Borealis Great Wall “ | इसका आकार 10 अरब प्रकाश वर्ष हैं | 10 अरब प्रकाश वर्ष ! क्या आपने कभी इतनी बड़ी चीज़ होने का भी कल्पना किया हैं ! नहीं ना !

The beautiful The great wall | ब्रह्मांड मे मौजूद सबसे बड़ी चीजों के बारे में पूरी जानकारी - Full detail of largest things in the universe.
द ग्रेट वाल की फोटो | Credit: wikipedia.

यह ग्रेट वाल कई सारे ” GRB Ring ” के समूह से बनी हुई हैं और इसको पूरे ब्रह्मांड का सबसे सघन जगह भी माना गया हैं |

इतने बड़े आकार के होने के वजह से वैज्ञानिक इस बृहत आकार अंतरिक्ष मेँ मौजूद खगोलीय चीज़ को सही तरीके से अभी तक परख नहीं पाएं हैं | कुछ वैज्ञानिकों का यह भी मानना है की , अगर इस ग्रेट वाल का सही तरीके से पता लगाया जाए तो , यह हमारे ब्रह्मांड की बनने से जुड़ी हर एक सवाल का जबाव दे सकता हैं |

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button