Chemistry

इंसानों के द्वारा बनाये व खोजे गये 5 अद्भुत रासायनिक योगिक (Compounds)

रसायन विज्ञान में मौजूद इन योगिकों (compounds) के बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा!

अद्भूत रासायनिक योगीकों (compounds) के बारे में जानने से पहले – Before Knowing about Interesting Chemical Compounds.

नमस्कार मित्रों! आज आप सब थोड़ा दिल थाम कर बैठिएगा| क्योंकि आज मेँ आपको इस लेख के माध्यम से रासायनिक विज्ञान में मौजूद ऐसे योगिकों (interesting chemical compounds) के बारे में बताऊंगा जिसे सुनकर आप अचंभे में निश्चित रूप से पड जाएंगे| विश्वास नहीं आता! तो एक बार रासायनिक विज्ञान से जुड़ी इस लेख को जरूर पढ़ें| खैर मेँ यहाँ पर और भी बता दूँ की अगर आपको Atoms and molecules या कार्बन तत्व जैसे रसायन विज्ञान से जुड़ी बातों को जानना हैं तो आप मैरे दूसरे लेखों को भी पढ़ सकते हैं|

मित्रों! आज इंसान काफी कुछ विज्ञान के माध्यम से हासिल कर पाया हैं|  अंतरिक्ष में मौजूद Black-Hole से लेकर पृथ्वी पर मौजूद जीव-जंतुओं तक , हर एक चीज़ पर आज इंसानों का ही बोल बाला हैं| इस 21 वीं शताब्दी में पृथ्वी पर शायद ही ऐसी कोई जगह होगी जहां इंसानों का वर्चस्व देखने को नहीं मिलता हैं| विज्ञान के क्रमागत विकास के दौरान हमारे वैज्ञानिकों ने काफी कुछ आविष्कार कर के निकाला हैं| परंतु क्या आप जानते हैं की हर एक वस्तु की तरह विज्ञान के भी दो-पहलू होता हैं| एक पहलू को तो हम सब देखते हैं| परंतु दूसरे पहलू को हमारे मे से बहुत ही लोग देख पाते हैं| वैज्ञानिकों ने काफी सारे अजीबों-गरीब प्रयोग करने के साथ-साथ बहुत सारे अद्भुत रासायनिक योगिकों को (interesting chemical compounds) भी खोज कर निकाला हैं|

तो, क्या आप भी उन व्यक्तियों में से हैं जो की हर वक़्त कुछ नई जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं? अगर हाँ! तो आप सही लेख पढ़ रहें हैं| आज में नीचे ऐसे 5 रासायनिक योगिकों के (interesting chemical compounds) बताऊंगा जिसके बारे में आपने न ही कभी सुना होगा और न ही कभी पढ़ा होगा|

मनुष्यों के द्वारा अब तक बनाया गया 5 अद्भूत रासायनिक योगिक :- 5 Interesting Chemical Compounds In Hindi.

मित्रों! जैसा की मैंने आप से पहले ही कहा हैं| यहाँ रासायनिक योगिकों पर (interesting chemical compounds) आधारित इस लेख में आप लोगों को मेँ रसायन विज्ञान से जुड़ी एक अनोखी व मजेदार सफर पर ले कर जाऊंगा| तो, चलिए हमारे इस यादगार सफर को रासायनिक योगिकों (interesting chemical compounds) को एक-एक कर के जानते हुए करते हैं|

A smoke like Chemical Compound Aerogel
एरोजेल की फोटो (blue smoke) Credit:wallpaper.net

1. एरोजेल (Aerogel) – दुनिया का सबसे हल्का रासायनिक योगिक (compounds) :-

आज के इस जमाने में हर किसी को स्लिम और हल्का शरीर चाहिए| इसलिए तो हर कोई आज जी-जान से कसरत करते हुए नजर आ जाता हैं| खैर स्लिम और हल्का होना या न होना यह तो अलग विषय हैं| परंतु क्या आप जानते हैं की रसायन विज्ञान में एक ऐसा कठिन पदार्थ मौजूद हैं जो की आप के सोच से भी परे हैं| यह कठिन पदार्थ इतना हल्का हैं की आप कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं|

मित्रों मेँ आपको बता दूँ की एरोजेल (Aerogel) दुनिया का सबसे हल्का और सबसे शुख्म कठिन पदार्थ हैं| इसको सबसे पहले 1931 में अमरीकी वैज्ञानिक Samuel Kistler ने खोजा था| यह उस समय का सबसे महान खोज था| एरोजेल (Aerogel) को आम तौर पर धूमकेतुओं से जन्मा धूल के कणिकाओं की संग्रह के लिए इस्तेमाल में लिया जाता हैं|

इसके अलावा कई सारे टेंट बनाने वाले कंपनी इसे अपने जल प्रतिरोधी और ताप प्रतिरोधी टेंट बनाने के इस्तेमाल मेँ लेते हैं| इस पदार्थ का तापमान प्रतिरोधी क्षमता बहुत ही ज्यादा हैं| इसलिए इसको हवाई जहाज में भी इस्तेमाल किया जाता हैं| NASA के वैज्ञानिक इस पदार्थ को “Blue Smoke” के नाम से भी पुकारते हैं| इस पदार्थ के Hologram जैसे दिखाई देने वाला गुण इसे “Blue Smoke” के नाम से परिचय देता हैं|

इसकी और एक बड़ी विशेषता हैं| मूल रूप से यह पदार्थ हवा से बनी हुई है और यह Sponge से कहीं ज्यादा हल्का और भिन्न हैं| इसके अलावा यह पदार्थ एक “Trampoline” की तरह काम करता हैं| जब कोई वस्तु तेजी से इस से टकराती हैं तब यह पदार्थ उस वस्तु के गतिज शक्ति (kinetic energy) को अपने अंदर शोख कर उस को बिना किसी नुकसान के रोक सकता हैं| इसी कारण से इसे NASA के “Star Shot” मिसन में भी इस्तेमाल किया गया था|

2. नाचता हुआ रासायनिक पदार्थ – Ferrofluid :-

आपने लोगों को या शायद जीव-जंतुओं को नाचते हुए देखा होगा| परंतु आपने कभी किसी रासायनिक पदार्थ को नाचते हुए देखा हैं? हाँ आपने सही सुना रासायनिक पदार्थ| जी में यहाँ पर रासायनिक पदार्थ की ही बात कर रहा हूँ| मित्रों! यह दुनिया बहुत ही अजीब हैं| यहाँ कभी भी कुछ भी हो सकता हैं| खैर आपको यहाँ जान कर हैरानी होगी की रसायन विज्ञान में एक ऐसा पदार्थ भी मौजूद हैं जो की नाचता हैं| यह नाचने वाला पदार्थ रासायनिक पदार्थ के ऊपर (interesting chemical compounds) आधारित इस लेख में आपको और के दिलचस्प बात जानने का मौका देगा|

मित्रों Ferrofluid नाम का एक पदार्थ वाकई में नाचता हैं और सिर्फ नाचता ही नहीं परंतु वह अपने रूप को भी बदल कर बहुत कुछ हमें  अनु ध्यान करने को देता हैं| तो, यहाँ सवाल उठता हैं की आखिर एक निर्जीव पदार्थ कैसे भला नाच सकता हैं? तो, सुनिए Ferrofluid के अंदर छोटे-छोटे लोहे की कणिका मौजूद रहते हैं| यह कणिकाओं के ऊपर जब किसी भी प्रकार की “Magnetic Field” का उपयोग किया जाता है , तब Ferrofluid के अंदर मौजूद हर एक Particle Magnetic Field के प्रभाव से झूम उठता हैं| इसी झूम उठने को वैज्ञानिकों ने Ferrofluid की Dance कहते हैं|

कल्पना से परे  हैं इस योगिक का गुण :-

इस पदार्थ को साल 1963 में NASA के वैज्ञानिक Steve ने तैयार किया था उस समय इस को NASA के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रॉकेट में ईंधन के तौर पर उपयोग में लिया जाने वाला था| यहाँ में आपको और भी बता दूँ की Ferrofluid जो हैं, यह दुनिया में मौजूद इकलौता ऐसा पदार्थ है जो की एक साथ कठिन और तरल पदार्थों का गुण प्रदर्शित करता हैं| Ferrofluid के अलावा शायद ही ऐसा कोई दूसरा पदार्थ होगा, जो की इस तरह की अनोखे गुण को प्रदर्शित करता होगा| मेँ आपको और भी बता दूँ की Ferrofluid के इस अनोखे गुण का कारण Magnetism हैं| Magnetism के बिना न तो यह नाचते हुए अपने रूप में परिवर्तन ले पाता और न ही यह अपना अनोखा गुण प्रदर्शित कर पाता|

Complex Structure of Chemical Ferofluid
फेरोफ्लुइड की रोचक संरचना| Credit: cms magnetics.

3. दुनिया का सबसे हैरान कर देने वाला पदार्थ – Gallium :-

आपको कभी किसी ने यह पूछा है की , ” एक ऐसा पदार्थ का नाम बतयो जो की साधारण तापमान में आता ही तरल अवस्था मेँ परिणत हो जाता हैं? ” मित्रों! मेँ यहाँ पहले से मौजूद तरल धातुओं की बात नहीं कर रहा हूँ| मेँ यहाँ बात कर रहा हूँ साधारण तापमान मेँ तरल हो जाने वाला पदार्थ की| अच्छा तो वह पदार्थ कौन सा हैं? वह पदार्थ हैं Gallium| जी Gallium ही एक ऐसा रासायनिक योगिक हैं जो की साधारण तापमान (room temperature) में आता ही पिघल जाता हैं|

इस पदार्थ को आमतौर पर स्मार्ट फोन को बनाने के लिए उपयोग किया जाता हैं| मित्रों! मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की यह पदार्थ अगर गलती से भी एलूमिनिअम के साथ मिल जाता हैं तो यह काफी भयंकर परिणाम ला सकता हैं| इसलिए अगर आप किसी एलूमिनिअम से बनी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा संभल कर| रासायनिक योगिकों (interesting chemical compounds) के ऊपर आधारित इस लेख मेँ मैंने आपको तीन सबसे अनोखी पदार्थों का जिक्र कर लिया हैं| इसलिए में यहाँ आपसे आग्रह करना चाहूँगा की अगर आपको भी इस तरह के कोई पदार्थ के बारे मेँ पता है तो कमेंट मेँ जरूर बातें|

खैर आपको अगर अंतरिक्ष पर पढ़ना पसंद हैं| तो, हमारे वेबसाइट (यहाँ) Supernova , Moon facts तथा Quantum Computing आदि विषय मेँ भी पढ़ सकते हैं| इसके अलावा अगर आपको विज्ञान से जुड़ी अच्छे, मजेदार व ज्ञानवर्धक विडियो देखना मौजूद हैं तो आप हमारे यू-ट्यूब चेनल Scimyth को भी सबस्क्राइब कर सकते हैं| क्योंकि हम वहाँ नियमित रूप से विडियो डालते रहते हैं|

तो, मित्रों चलिए अब आगे बढ़ते हैं और बाकी बचे दो रासायनिक योगिकों के (interesting chemical compounds) बारे मेँ जानते हैं|

A Beautiful Chemical Compound, Galium
गेलीअम की अनोखी फोटो | Credit:wikipedia

4. संसार का सबसे अजीब रासायनिक योगिक Draculin :-

आपने एक न एक बार जरूर Dracula के बारे में सुना ही होगा| आज का हमारा समाज Dracula और Vampire जैसे विषयों पर काफी कुछ चर्चा करता ही रहता हैं| इसके अलावा हम लोग आसानी से इनकी उपस्थिति आज के जमाने के सिनेमा और नौवल में भी देख सकते हैं| खैर यह सब विषय पश्चिमी संस्कृति में काफी चर्चा का विषय रहता हैं| मित्रों! यहाँ पर में Draculin नाम का एक ऐसे रासायनिक योगिक की बात करने जा रहा हूँ जो की वाकई मेँ दुनिया की सबसे अजीब योगिक हैं|

खैर अगर में विज्ञान के नजरिए से बात करूँ तो Draculin नाम का यह रासायनिक योगिक Vampire Bat नाम के प्राणी मेँ पाया जाता हैं| यह एक प्रकार का प्रोटीन हैं जो की खून के स्राव को बंद नहीं होने देता हैं क्योंकि Vampire Bat दूसरे जानवरों की खून पी कर ही जिंदा रहता हैं| मित्रों आपको यहाँ और भी बता दूँ की मैंने इस से पहले प्रोटीन के ऊपर एक स्वतंत्र लेख लेखा हैं| आप चाहें तो उसे भी पढ़ सकते हैं| मैंने वहाँ पर प्रोटीन की प्रकार और उस से जुड़ी काफी महत्व पूर्ण बातों का जिक्र किया हैं|

Vampire Bat को आमतौर पर उत्तरी अमेरिका में देखा जाता है| यह प्राणी आपने अंदर मौजूद Thermoreceptor के माध्यम से आपने शिकार का पता लगाता हैं| विशेष रूप से Draculin Vampire Bat के saliva में मौजूद रहता हैं|

Photo of Draculin, an interesting chemical compound
Draculin की photo| Credit:reddit.

5. पोकेमोन के नाम से प्रसिद्ध रासायनिक योगिक Pikachurin :-

आपने बचपन में जरूर कार्टून देखा ही होगा| अच्छा क्या आपको पोकेमोन याद हैं? हाँ जी हाँ मेँ पोकेमोन की ही बात कर रहा हूँ| मित्रों! अगर आपको अच्छे से याद होगा तो पोकेमोन के सबसे प्रसिद्ध पोकेमोन हैं “Pikachu” | आज हर एक बच्चे को Pikachu के बारे मेँ पता हैं क्योंकि यह पोकेमोन कार्टून के हीरो की सबसे पसंदीदा और मुख्य पोकेमोन हैं| अब आप यहाँ जरूर सोच रहें होंगे की एक पोकेमोन का इस लेख से भला संबंध हो सकता हैं? तो, मित्रों मेँ आपको बता दूँ की इस लेख के साथ पोकेमोन का बहुत बड़ा संबंध हैं|

Pikachu नाम का पोकेमोन बिजली का पोकेमोन हैं| यह आपने Thunderbolt के ताकत के माध्यम से बहुत तेजी से आपने स्पतिस्पर्धी को हारा सकता हैं| खैर हमारे शरीर के अंदर मौजूद “Pikachurin” नाम का एक प्रोटीन हमारे दिमाग से आँख तक बिजली की संदेश प्रेरित करने मेँ मदद करता हैं| दोस्तों Pikachurin नाम का यह प्रोटीन की कार्य करने की गति बिजली के तेजी से ही होता हैं| इसलिए इस प्रोटीन को Pikachu नाम के पोकेमोन से प्रेरित हो कर लिया गया हैं|

आपके आँखों को संचालित करता हैं यह योगिक (compound) :-

इस प्रोटीन को सबसे पहले 2008 मेँ जापान के जीव वैज्ञानिक Shigeru et al ने खोज कर निकाला था| यह विज्ञान के नजरिए से एक Retinal Protein हैं जो की हमारे आँखों मेँ मौजूद रहता हैं| इस प्रोटीन के कारण से ही हमारी आँखें इतने तेजी से काम कर पाती हैं| एक शोध से पता चला है की अगर हमारे अंदर Pikachurin मौजूद नहीं रहेगा तो , हमारी आँखें 3 गुना तक आपने कार्य करने की गति मेँ धीमी पड़ सकती हैं|मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की Pikachurin आमतौर पर आँखों से जुड़ी मांसपेशीओं के कार्य को नियंत्रण करता हैं| इसलिए अगर इसका अभाव हो जाएगा तो आँखों मेँ मौजूद मांसपेशी सही तरीके से काम नहीं कर पाएंगे| जिससे आँखों मेँ समस्या भी देखा जा सकता हैं| आपको यह यौगिक कैसा लगा?

A Chemical Coumpound named after Pikachu, Pikachurin
पिकाचु की फोटो| Credit: polygon

निष्कर्ष :-

मित्रों! मैंने रासायनिक पदार्थों (interesting chemical compounds) के ऊपर आधारित इस लेख मे काफी कुछ जानकारी दे दिया हैं| परंतु ऊपर दिए गए 5 योगिकों के अलावा भी और भी बहुत सारे अनोखे योगिक मौजूद हैं जिसे आप खुद भी ढूंढ सकते हैं| इसके अलावा मित्रों अगर आपको रसायन विज्ञान से जुड़ी और भी बातों को जानना हैं तो , आप बे-झिझक हमें बता सकते हैं| क्योंकि हमें इस तरह की बातों को विज्ञान की नजरिए से देखना बहुत ही पसंद हैं| मेँ खुद हमेशा से ही विज्ञान से जुड़ी रोचक बातों को पढ़ने का शौकीन रहा हूँ| इसलिए मेँ जानता हूँ की एक जिज्ञासु व्यक्ति का मन की हालत कैसा होता हैं|

खैर अब इस लेख को विराम देने का वक़्त आ गया हैं| परंतु जाने से पहले आप से एक बात जरूर कहना चाहूँगा| मित्रों! अगर आपको मेरा लेख पसंद आता हैं तो सिर्फ एक लाइक के माध्यम से आप अपना मत आप मेरे पास भेज सकते हैं|

धन्यवाद!

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button