Chemistry

जानें रसायन विज्ञान के सबसे मजेदार तथ्य – Fun Facts of Chemistry In Hindi.

क्या आप रसायन विज्ञान से जुड़ी इन ज्ञानवर्धक व मजेदार बातों को जानते हैं?

नमस्कार मित्रों! रसायन विज्ञान (Facts of Chemistry In Hindi) विज्ञान का वह पहलू है जो आपको जानना बहुत ही जरूरी है| आज हम इस लेख के माध्यम से आपको रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आपका दिमाग भी हैरान हो जाएगा|

मित्रों रसायन विज्ञान हमारे प्रतिदिन के काम में बहुत काम आता है| हम जो खाते है, पीते है और यहाँ तक की जो भी देखते हैं वो सब चीज़ें रसायन विज्ञान का ही चमत्कार है| मित्रों इस दुनिया में 96% जो भी चीज़ मौजूद है वह सब कार्बन  से बनी हुई है|

इससे आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं की रसायन विज्ञान का महत्व हमारे जीवन में क्या है! रसायन विज्ञान हमारे जीवन का एक छुपा हुआ पहलू है जो की हर एक कदम पर हमारे साथ चलता है|

हमारे शरीर के अंदर होने वाले रासायनिक प्रक्रिया में रसायन विज्ञान ने बहुत बड़ा किरदार निभाया है| हमने आपको इस से पहले जीव-जंतुओं के बारे में, अंतरिक्ष के बारे में , सौर-मंडल के ग्रहों की बारे में और यहाँ तक की विज्ञान से जुड़ी बहुत सारी अनोखी बातों को आपके सामने रखा है| आप चाहें तो उन सारे लेखों को भी पढ़ सकते हैं|

रसायन विज्ञान का महत्व :- 

Credit: University of york

हमारा शरीर भी छोटे छोटे रसायन विज्ञान के परमाणुओं से बनी हुई है| इन परमाणुओं की संरचना को समझने में रसायन विज्ञान की बड़ी जरूरत पड़ती है| हर एक प्रकार के अति-परमाणु , परमाणु और तत्वों को हम रसायन विज्ञान के नियमों के आधार पर ही समझ सकते है|

भौतिक विज्ञान से सिर्फ हम प्रकृति में घटने वाली गतिवीधिओं को समझ सकते हैं| परंतु बिना रसायन विज्ञान के जीवन और प्रकृति के अंदर घटने वाले प्रतिक्रिया यों को नहीं समझ सकते| एक रसायन विज्ञान ही है जो की हमें इन सारी बातों को सही तरीके से हर एक दृष्टिकोण से आँकने का मौका देता है|

रसायन विज्ञान की भूमिका आज के इस आधुनिक युग में भी काफी ज्यादा गुरुत्व पूर्ण है| हर एक उद्योगों में इसका इस्तेमाल हो रहा है| प्लास्टिक उद्योग से ले कर वीजों की प्रस्तुति तक हर एक जगह ही रसायन विज्ञान का बोल बाला है|  ज़्यादातर हमारे शरीर के अंदर होने वाला metabolism प्रक्रिया इसी रसायन विज्ञान का ही करामात है|

मित्रों आप को जान के हैरानी होगी की हमारे पृथ्वी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रसायन विज्ञान के बिना बन नहीं पाता| रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्यों  के इस लेख में हम आपको इस तरीके के बहुत सारी रोचक बातें बताने जा रहे हैं|

तो, मित्रों बिना किसी देरी किए चलिए रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्यों को जानते हैं|

एक नजर रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्य पर :- Fun Facts of Chemistry In Hindi.

मित्रों अब हम आपको एक एक करके रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्यों को आपके सामने रखने जा रहे हैं| इसलिए अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लेख को पढ़ते रहें|

रसायन विज्ञान के मजेदार
Endohedral Fullerene Credit: www.bsc.es
    1. दुनिया की सबसे महंगी चीज़ :- मित्रों हमने आपको हमारे Antimatter लेख के अंदर बताया था की पूरे ब्रह्मांड में सबसे महंगी चीज़ Antimatter है जो की बिलकुल सही है| परंतु क्या आप जानते हैं मनुष्य के द्वारा बनाई गयी सबसे महंगी चीज़ के बारे में जानते हैं! अगर नहीं तो सुनिए| मनुष्य के द्वारा बनाई गयी दुनिया का सबसे महंगी चीज़ है endohedral fullerene. इस पदार्थ की एक ग्राम का कीमत भारतीय मुद्रा में  964 करोड़  रूपय है …
    2. ज्यादा पानी पीने से भी आप मर सकते है :- आप सभी ने पानी से डूब कर मरने की बात तो सुनी ही होगी| परंतु क्या आप जानते है की ज्यादा पानी पीने से भी आपकी मौत हो सकती है|
    3. Taste Bud होने के बाद भी आप इस के बिना कोई भी चीज़ को चख नहीं सकते :- आप सभी जानते ही होंगे की हमारे जुबान के अंदर मौजूद Taste Bud से हम किसी भी वस्तु के स्वाद को चख सकते हैं| परंतु क्या आप जानते हैं की बिना Saliva के आप कोई भी चीज़ के स्वाद को नहीं चख सकते|

क्या आप इसके बारे में यह बातें पहले से जानते थे! 

 

हवा भी हो सकता है तरल Credit:researchgate
  1. हवा भी बन सकता है तरल :- मित्रों रसायन विज्ञान के मजेदार बातों में अब आती है हवा की| आप सभी ने साधारण परिस्थिति में पानी को तरल अवस्था में देखा होगा| परंतु क्या आप जानते हैं की -190c डिग्री के तापमान में हमारे चारों और मौजूद हवा भी तरल हो जाता है|
  2. आपके हाथों के स्पर्श से यह पदार्थ पिघल सकता है! :- आप ने Thermo Metre में इस्तेमाल किया जाने वाला पारा को तो देखा ही होगा| वह साधारण अवस्था में ब्रोमीन के अलावा एक मात्र धातु है जो तरल अवस्था में रहता है| पर क्या आप जानते हैं! Gallium नाम का एक धातु आपके हाथों के चुने भर से ही पिघल कर कठिन से तरल अवस्था में परिवर्तित हो सकता है| इसकी melting point मात्र 29.76 centigrade है जिससे यह आसानी से हाथों में पिघल जाता है|
  3. Dynamite के बनाने में इस्तेमाल होता है खाने वाला मूंग-फली :- आपको जान कर के हैरानी होगी की Dynamite के प्रस्तुति में मूंग-फली भी इस्तेमाल होता है| दरअसल मूंग-फली से Nitroglycerine नामक एक विस्फोटक तरल पदार्थ को बनाया जाता है जो की Dynamite में इस्तेमाल होता है|

आश्चर्यों से भरा हुआ है रसायन विज्ञान :- 

बर्फ Credit: smithosian magazine

 

  1. खारे पानी से बनता है मीठे पानी का बर्फ :- आपको जान करके हैरानी होगी की समंदर के खारे पानी को अगर हम फ्रीजर में जमा कर बर्फ करते हैं तो बनने बाला बर्फ मीठे पानी का होगा| इसके ऐसे होने का कारण है मीठे पानी का freezing point| मीठा पानी खारे पानी से जल्दी जाम जाता है और खारा पानी जमने के लिए बहुत ही कम तापमान की जरूरत पड़ती है|
  2. दुनिया का सबसे भारी धातु :- अब तक शायद आप लोहे को सबसे भारी धातु समझते होंगे| परंतु रसायन विज्ञान के मजेदार बातों में और एक मजेदार बात लोहे का सबसे भारी धातु नहीं होना है| Ununoctium धातु दुनिया का सबसे भारी धातु है|
  3. Coca-Cola में पहले Cocaine मिलाया जाता था :- मित्रों आप सभी ने तो Coca-Cola पिया ही होगा| पर क्या आप जानते हैं की 1990 तक Coca-Cola में Cocaine जैसी नशीली पदार्थ का इस्तेमाल होता था| परंतु हाँ! अब आप इसे बे-झिझक पी सकते हैं क्योंकि इसमें अब Cocaine नहीं मिलाया जाता|
  4. नींबू इस फल से ज्यादा मीठा है :- रसायन विज्ञान के मजेदार बातों में अब बारी आती है नींबू की| आपको जान के हैरानी होगी की नींबू में Strawberry से ज्यादा शुगर के उपादान होता है| इसलिए यह Strawberry से स्वाद में ज्यादा मीठा है|

वाकई में रसायन विज्ञान बहुत ही दिलचस्प विषय है :- 

  1. Archimedes के नियम से विपरीत :- मित्रों आप सभी ने Archimedes जी के नियम के बारे में तो सुना ही होगा| यह नियम कहता है की , अगर हम किसी वस्तु को पानी के अंदर डालते हैं तो पानी का स्तर वस्तु के आयतन के हिसाब से बढ़ता है जो की सही भी है| परंतु यहाँ हम आपको बता दें की पानी के अंदर अगर नमक को मिलाया जाए तो पानी का स्तर न बढ़ कर बल्कि कम हो जाता है|
  2. मंगल के लाल रंग का होना :- आप अकसर सोचते होंगे की मंगल का रंग लाल ही क्यूँ हुआ! दोस्तों इस के पीछे का राज मंगल में ही छुपा हुआ है| जैसे धरती का ज़्यादातर पदार्थ कार्बन से बनी हुई है ठीक उसी तरह मंगल की ज़्यादातर पदार्थ में Iron Oxide को पाया जाता है| आसान भाषा में Iron Oxide को हम लोहे में लगने वाला जंग भी कहते है| वाकई में! रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्यों में मंगल भी शामिल है| (Facts of Chemistry In Hindi)
  3. Natural Ripen Gas :- अकसर देखा गया है की हम लोग फल और सब्जियों को समय से पहले परिपक्व करने के लिए केमिकल पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं| पर आपको जान के हैरानी होगी की सेव में मौजूद Ethylene नामक एक गैस प्राकृतिक रूप से आपके सभी फलों को पका सकता है और यही वजह है की सेव के आसपास रखे गए दूसरे सभी फल बहुत तेजी से पाक जाते हैं|
  4. Dry Ice पानी से नहीं बनी होती है! :- अगर आपको पूछा जाए की Dry Ice किससे बनी हुई है ,तो आपका जवाब क्या होगा? पानी, यही ना! मगर रुकिए आपका जवाब गलत है| Dry Ice पानी से नहीं बल्कि Carbon Dioxide से बनी हुई होती है|

ऐसा भी हो सकता है :- 

अंतरिक्ष में पानी Credit: Science abc
  1. अंतरिक्ष में पानी जम जाता है या वाष्प बन कर उड जाता है! :- मित्रों रसायन विज्ञान के मजेदार बातों अब बारी आती है अंतरिक्ष की| अंतरिक्ष का तापमान बहुत ही ठंडा होता है| परंतु अगर हम एक बोतल पानी को सीधे तरीके से अंतरिक्ष में खोल कर बाहर फेंकते है तो पानी बर्फ बनने से पहले वाष्प बनकर उड़ जाता है और वाष्प बनने के तुरंत बाद फिर बर्फ बन कर जम जाता है| इस से यह पता लगता है की पानी को वाष्प बनने के लिए तापमान नहीं बल्कि एक निर्धारित दबाव की जरूरत पड़ती है|
  2. मनुष्य का शरीर बना हुआ है 6 उपादानों से :- दुनिया में प्राकृतिक रूप से 94 प्रकार के रसायन पदार्थ मौजूद हैं और उन में से 60 रसायन से हमारा शरीर बना हुआ है| परंतु आश्चर्य की बात यह की इन 60 पदार्थों से मात्र 6 पदार्थ ही हमारे शरीर का 99.9% हिस्सा बनाते है ( C , H , O , N , Ca , P )|
  3. हीरे की रोने के वजह से बना कार्बन! :- मित्रों आपको क्या कार्बन के इतिहास के बारे में पता है! अगर नहीं तो सुनिए| कार्बन का फ्रेंच शब्द ” Charbon ” से आया हुआ है जिसका नामकरण 18 वीं शताब्दी में Antoine Lavoisier ने किया था| उस समय Antoine ने हीरे के ऊपर काफी तेज सूर्य के प्रकाश को एक सीध में एक ही जगह पर गिरा के कार्बन का आविष्कार किया था| यहाँ सूर्य के किरण के वजह से हीरे में से निकलता हुआ तरल पदार्थ को उन्होंने हीरे के आँसू के साथ तुलना किया था|

अजूबों से भरी हुई है रसायन विज्ञान के मजेदार बातें :- 

रसायन विज्ञान के मजेदार
Red Giants Credit: Science ABC
  1. रहस्यमई Red Giants :- जब भी किसी धातु या वस्तु को आग में तपाया जाता है तो वह गरम हो कर लाल रंग का हो जाता है | परंतु आपको जान के हैरानी होगी की अंतरिक्ष में मौजूद Red Giants का लाल रंग गरम होने की वजह से नहीं बल्कि ठंड होने के वजह से होता है| दरअसल हाइड्रोजन की सम्पूर्ण विघटन के बाद ज़्यादातर नक्षत्र और फ़्यूसन रिएक्शन नहीं कर पाते है और ठंडा हो कर Red Giants में परिवर्तित हो जाते हैं। (Facts of Chemistry In Hindi)
  2. सोना और तांबे की गज़ब की विशेषता :- रसायन विज्ञान के मजेदार बातों में अब बारी आती है सोना और तांबे की| मित्रों दुनिया भर में मौजूद धातुओं में से सिर्फ सोना और तांबा ही है जो की शून्य रूप से चाँदी को अपने मौलिक अति-परमाणु के उपादान में शामिल नहीं करते| कहने का मतलब है सोना और तांबा ही दो non-silvery धातु हैं|
  3. दुनिया का सबसे अनोखा धातु! :- हर एक धातु के नामकरण के पीछे अपना ही एक कहानी होता है| वैसे ज़्यादातर धातुओं के नामकरण उनको खोजे गए वैज्ञानिकों के नाम के आधार पर होता है| परंतु पूरे periodic table में सिर्फ दो धातु है जिसका नामकरण किसी जीवित मनुष्य के ऊपर हुआ है| वह दोनों धातु है Oganessian और Seaburgium|
  4. दुनिया का सबसे हल्का कृत्रिम धातु :- दुनिया का सबसे हल्का कृत्रिम धातु है Technetium| यह दुनिया का सबसे पहला कृत्रिम धातु भी है जिसे पहली बार periodic table में शामिल किया गया था| इस का मुख्य और स्थिर Isotope नहीं है|

वाकई में बहुत ही अद्भूत है यह चीज़ें! :-  Facts of Chemistry In Hindi –

मनुष्य का D.N.A Credit: the irish times
  1. DNA से किया जा रहा है आग बुझाने का काम :- मित्रों आप सभी ने पानी या फोम को आग बुझाने के काम में इस्तेमाल होता हुआ देखे होंगे| परंतु यहाँ वैज्ञानिकों ने एक अनोखी चीज़ को खोज कार बाहर निकाला है| अब हमारे शरीर के अंदर मौजूद DNA से आग को बुझाने का काम आसानी किया जा रहा है|  हम आपको बता दें की DNA प्राकृतिक रूप से आग-प्रतिरोधी है|
  2. किटाणुओं से बचाता यह धातु :- रसायन विज्ञान में बहुत सारे धातु आपके बिन जाने ही आपका भला कर देते हैं| आप ने तांबे के बोतल में तो पानी पिया ही होगा| दरअसल तांबा ही एक ऐसा धातु है जो की प्राकृतिक रूप से किटाणुओं को मार सकता है|
  3. पानी का इंसान! :- एक इंसान का शरीर जन्म के समय 80% पानी से बना हुआ होता है| परंतु उम्र के बढ्ने के साथ साथ इंसान के शरीर में काफी सारे बदलाव आते है| उन्हीं बदलाव के चलते एक वयस्क आदमी का शरीर 60% से 70% पानी से बनी हुई होती है|
  4. खुशबूदार बिजली! :- बारिश समय गिरने वाले बिजली से तो आप परिचित ही होंगे| दोस्तों हम आपको बता दें की जब यह बिजली पृथ्वी पर गिरता है तब यह पृथ्वी के वायुमंडल से प्रतिक्रिया करके ozone को बनाता है| यह ozone बाद में एक खुशबु से भरी सुगंध को पैदा करता है| है ना ! मजेदार। (Facts of Chemistry In Hindi)

रसायन विज्ञान के मजेदार तथ्यों में यह भी शामिल हैं! :-  Facts of Chemistry In Hindi –

air bag Credit: You Tube
  1. कार में लगी Air-bag हो सकती है जहरीली :- मित्रों आज-कल हर कार में यात्राओं की सुरक्षा के लिए Air-bag दिये जा रहे हैं| यह Air-bag शक्त दबाव के चलते चंद सेकंड में खुल कर कार के अंदर बैठे लोगों की जान बचाता है| पर क्या आप जानते हैं! Air-bag को तेजी से खुलने के लिए इसमें Sodium Azide नाम का एक जहरीली उपादान को भरा जाता है| खैर आपको डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस का प्रतिक्रिया समय काफी कम समय के लिए होता है| प्रतिक्रिया खत्म होने के बाद यह नाइट्रोजन गैस में परिवर्तित हो जाता है|
  2. आपका शरीर है Pencil का कारख़ाना :- अगर कोई आपसे कहे की आप विशेष नहीं है तो , आप उन्हें इस तथ्य को जरूर बता दें| आप सभी ने लिखने वाला Pencil को तो निश्चित रूप से इस्तेमाल किया होगा| दोस्तों यह Pencil आमतौर पर Graphite नाम तत्व से बनी हुई होती है| एक इंसान के शरीर में इतने मात्रा में Graphite मौजूद होता है की उससे आसानी से 9,000 Pencil बनाए जा सकते हैं|
  3. आपके गालों में भी है यह अद्भुत चीज़! :- वैसे तो आप सभी ने अपने जुबान पर taste bud को रोजाना खाते समय महसूस करते ही होंगे| परंतु क्या आपको पता है! जुबान के अलावा आपके गालों में भी taste bud मौजूद है| जी हाँ! आपके गालों में भी|
  4. Helium है सबसे अजीब गैस :- पृथ्वी पर पाये जाने वाले सभी वस्तुओं को आमतौर पर तापमान को गिरा के ठंडा करते हुए जमाया जाता है| परंतु यहाँ Helium में एक व्यतिक्रम देखा जाता है| Helium को आप तापमान से नहीं बल्कि दबाव से ठंडा करके जमा सकते है|

यह भी संभव है! :-  Facts of Chemistry In Hindi –

  1. सूर्य के बारे में एक अजीब सी बात :- मित्रों पृथ्वी पर प्रचुर रूप में आपको ऑक्सिजन देखने को मिलेगा| परंतु अगर आप सूर्य को गहराई से निरीक्षण करेंगे तो आपको पता लगेगा की सूर्य का 1% हिस्सा ही ऑक्सिजन से बनी हुई है|
  2. महिलाओं को मच्छर ज्यादा काटते हैं! :- आप सभी ने देखा होगा की महिलाओं को पुरुषों के मुकवाले मच्छर ज्यादा काटते है| परंतु क्यूँ! मित्रों इसके पीछे का वजह रसायन विज्ञान से जुड़ी हुई है| दरअसल महिलाओं के अंदर estrogen नामक एक hormone का स्राव होता है और यही hourmone मच्छरों को महिलाओं के प्रति आकर्षित करता हैं|
  3. पानी की अद्भुत संरचना :- वाकई में भगवान जी ने इस दुनिया को बड़े अच्छे तरीके से बनाया है| मित्रों एक बाल्टी पानी में मौजूद परमाणुओं की संख्या अटलांटिक महासागर में मौजूद कई खरबों बाल्टी पानी से ज्यादा है| सरल भाषा में अगर हम एक बाल्टी पानी में मौजूद परमाणुओं के संख्या को अटलांटिक महासागर में मौजूद पानी ( बाल्टियों में गिना गया ) से तुलना करेंगे तो परमाणुओं की महासागर के पानी से ज्यादा होगी|
  4. माचिस से पहले हुआ था लाइटर की आविष्कार :- मित्रों आपको जान के हैरानी होगी परंतु यही हकीकत है| माचिस का खोज सन1805 में हुआ था परंतु लाइटर का आविष्कार 16वीं शताब्दी में ही हो गया था|
  5. आपके शरीर में हड्डियों से भी ज्यादा मजबूत है यह चीज़ :- अगर आपको कोई पूछता है की ,अपने शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा कौन सा है ? तो आपका जवाब क्या होगा! हड्डी ना| परंतु ठहरिए आपका जवाब गलत है| जी हाँ ! गलत है आपने सही सुना| हड्डी हमारे शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा नहीं है| हमारे दांतों के ऊपर मौजूद Enamel ही हमारे शरीर का सबसे मजबूत चीज़ है|

रसायन विज्ञान से जुड़ी इन बातों को भी निश्चित रूप से जान लें :- Facts of Chemistry In Hindi –

Credit: media news today
  1. आप का शरीर 1% पानी के कमी से ही प्यासा महसूस करता है :- मित्रों हमने आपको पहले ही पानी का महत्व बता दिया है| परंतु क्या आप जानते हैं! मात्र 1% पानी में कमी आने के कारण आप बहुत ही प्यासे महसूस कर सकते है|अगर आपके शरीर में 10% से ज्यादा पानी की कमी हुई तो आप बेहोश हो सकते हैं| 16% से 20% शरीर में पानी की कमी किसी भी इंसान को मार सकता है|
  2. अँग्रेजी का कौनसा अक्षर Periodic Table में इस्तेमाल नहीं हुआ है? :- अगर आप गौर से Periodic Table को देखेंगे तो आपको पता चलेगा की पूरे Table में कहीं भी आपको ” J ” अक्षर का इस्तेमाल देखने को नहीं मिलेगा| वाह! कितनी सरल परंतु गज़ब का तथ्य है|
  3. विश्व के फेफड़े की तरह काम करता है Amazon जंगल :-  मित्रों हमारे शरीर में फेफड़ा हमारे हर एक अंग को ऑक्सिजन पहुंचाता है| बिना ऑक्सिजन के हम जिंदा नहीं रह सकते| दोस्तों अगर हमारा दिमाग 8 से 10 सेकंड के लिए ऑक्सिजन नहीं ग्रहण कर पाता है तो वह degenerate होना शुरू कर देता है| इसलिए ऑक्सिजन का महत्व बहुत ज्यादा है| वैसे पूरे दुनिया का 20% ऑक्सिजन का उत्पादन अकेले Amazon जंगल ही करता है|

निष्कर्ष :- Conclusion.

तो,मित्रों लेख के इस आखिरी भाग में हम आपसे कुछ आग्रह करना चाहते हैं| हमने रसायन विज्ञान के मजेदार बातों पर आधारित इस लेख में आपको बहुत सारी रोचक और गज़ब की बातों को आपसे सांझ किया है| परंतु रसायन विज्ञान से जुड़ी और भी रोचक बातें हैं जिसे आप अगर चाहे तो खोज सकते हैं| इसलिए आप भी रसायन विज्ञान से जुड़ी और भी रोचक बातों को खोज कर हमसे सांझ करें| याद रखिए! ज्ञान बाँटने से ही बढ़ता है और आप जितना ज्ञान को दूसरों के साथ बाँटेंगे उतना ही आपका ज्ञान विकसित होगा|

वैसे तो रसायन विज्ञान अपने आप में ही एक बहुत बड़ा विषय है और इसे पूर्ण रूप से समझा पाना कोई आसान काम नहीं है| रसायन विज्ञान के मजेदार बातों के ऊपर आधारित इस लेख में हमने पूरी कोशिश की है की ज्यादा से ज्यादा लेख को आसान और सरल परंतु ज्ञान वर्धक किया जाए| तो , हम आशा करते है की आपको यह लेख समझ में आया होगा| तो आपको यह कैसा लगा comment के माध्यम से जरूर बताएँ|    धन्यवाद!!!

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button