Science

बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़ी रोचक बातें – Science Facts For Kids In Hindi

क्या आपके बच्चे को विज्ञान की इन तथ्यों के बारे में पता है?

Science Facts For Kids In Hindi – बच्चों के लिए विज्ञान हमेशा से ही एक अनोखी चीज़ रही है और हो भी क्यों न! विज्ञान है ही  एक ऐसी चीज़ है | ज़्यादातर बच्चों का दिमाग 6 साल तक 90% विकसित हो चुका होता है| जीवन की ये प्रांरभिक अव्स्था ही हमारे बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है।  हमारे दिमाग में synapsis होता हैं , जो की हमारे दिमाग की कोशिकायों से बनी हुई होती है |

आपको जान के हैरानी होगी की बच्चों का synapsis किसी भी वयस्क व्यक्ति से काफी ज्यादा active रहता है। इसी लिए बच्चे किसी भी चीज़ को जल्दी समझते और करते भी हैं। बच्चों को विज्ञान से जोड़ने और उन्हें सिखाने के लिए हम आपके लिए लाये हैं ये लेख जिसमें हम विज्ञान की अद्भुत बातों को बतायेंगे

विषय - सूची

बच्चों को विज्ञान से जुड़ी बातों के बारे में जानना क्यूँ जरूरी है? 

विज्ञान की भी एक सीमा है| परंतु दुनिया में घटने वाले 70% से 80% घटनायों को विज्ञान हमें समझाने में अभी सक्षम नहीं हो पाया है| दोस्तों हम सब की तरह बच्चों की दिमाग भी  चीजों के बारे में जानने के लिए हर वक़्त उत्सुक रहता है| यहाँ तक की बच्चे नई नई बातों को हमसे ज्यादा आसानी से समझ और याद रख सकते हैं| इसलिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात बन जाती है की आप भी अपने बच्चों को विज्ञान से जुड़ी रोचक बात को नियमित रूप से उनको पढ़ने को या पढ़ कर सुनाएँ|

ज्ञान की एकमात्र द्वार – विज्ञान :-

आज हम बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) से जुड़ी कुछ रोचक तथा दिलचस्पी से भरी बातों के बारे में आपको बताने जा रहें हैं जिसको आपने शायद ही पहले सुना और पढ़ा होगा| इन बातों को पढ़ कर आपका बच्चा निश्चित रूप से बहुत ज्यादा ज्ञान प्राप्त कर पाएगा|

मित्रों हम आपको और भी बता दें की यह जो  लेख है बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) इसमें आपको पढ़ने के सुविधा के लिए , इसको हमने बहुत सारे विज्ञान के विभागों में बांटा है| इससे आपको बेहतर तरीके से इसे समझने में आपको मदद मिलेगा|

तो चलिए बिना किसी देरी करते हुए लेख में आगे बढ़ते हैं|

बच्चों के लिए भौतिक विज्ञान से जूडी अनोखी बातें :- Amazing Science Fact’s ( Physics ) For Kids in Hindi.

बच्चों के लिए विज्ञान की बातें
Credit:Pixby

भौतिक विज्ञान  के अन्य विभागों से काफी ज्यादा अलग और प्रधान है| आज यह पृथ्वी में घटित लगभग हर एक बातों को अपने सिद्धांतों और थिओरि के जरिये समझाने में सक्षम है| बच्चों की विज्ञान को लेकर उत्साह को बढ़ाने के लिए आप इस बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) लेख को जरूर अपने बच्चे को पढ़ कर सुनाए|

वजन (Weight)  :-

Sir Isaac Newton को तो आप जानते ही होंगे| यह उन गिने चुने लोगों में से हैं, जिन्होंने हमारे पृथ्वी को देखने की नज़रिया को काफी बेहतरीन ढंग से बदल दिया है|जब इन्होंने 1687 को गुरुत्वाकर्षण की खोज की थी तो दुनिया भर में हैरानी की लहर प्रवाहित हो गयी थी| दोस्तों क्या आपको पता है की! गुरुत्वाकर्षण शक्ति की विविधता के चलते अगर किसी एक व्यक्ति का पृथ्वी में वजन 90 k.g है तो चाँद में उसका वजन बढ़ कर 106.5 K.g और मंगल में घट कर 34.473 K.g हो जाएगा|

बिजली (Electricity) :-

मनुष्य के लिए समंदर भी अंतरिक्ष की तरह बहुत ही अंजान है| अगर आप बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) की रोचक बातों के बारे में संधान करेंगे तो आपको यहाँ पर भी कुछ ना कुछ सीखने की बात जरूर मिलेगा| समंदर में Electric Eels नाम का एक जीव रहता है जो की 500 Volt तक का बिजली पैदा कर सकती है| विज्ञान के बारे में जितना भी जानो उतना ही कम है|

प्रकाश (Light) :-

अगर आपको पूछा जाए की , दुनिया में सबसे तेज चलने वाला चीज़ क्या है तो ? आपका जवाब शायद कोई Space Shuttle का  रॉकेट या कोई वाहन का नाम होगा| पर आपको हम बता दें की एक सेकंड में प्रकाश की गति 299792458 m/s है| यानी अब तक के मानव के द्वारा बनाई गयी रॉकेट से तेजी में हजारों गुना ज्यादा|

पानी (Water) :-

बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़ी रोचक बातों की सूची में आगे आता है पानी| जी हाँ ! आपने सही सुना पानी | अब आपके मन में जरूर सवाल उठा होगा की भला पानी में अब ऐसी कोसनी खास बात आ गयी| आपको जान करके आश्चर्य होगा की पानी भी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के विपरीत काम कर सकता है| भौतिक विज्ञान में Capillary Action की तहत यह बात सिद्ध हो चुकी है की , पानी भी नीचे से ऊपर की और बह सकता है|

गुरुत्वाकर्षण (Gravity):-

हमने इससे पहले भी इस लेख में गुरुत्वाकर्षण के बारे में जिक्र किया है| गुरुत्वाकर्षण एक ऐसी विषय बन चूका है , जिसके बारे में हर कोई बात करता है| परंतु यहाँ गौर करने वाली बात यह है की पृथ्वी के पास गुरुत्वाकर्षण कैसे आया इसके बारे में कोई भी बात नहीं करता|

दरअसल सूर्य की जो charged particle होती हैं यह solar wind के माध्यम से पृथ्वी की वायुमंडल में प्रवेश करती हैं और यही कारण है पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के होने का| ऊपर लिखीं बच्चों के लिए भौतिक विज्ञान (science facts for kids) के बारे में तथ्य निश्चित रूप से आपने बच्चे की विज्ञान के प्रति लगाव को और भी बढ़ाने ने मदद करेगा|तो चलिए अब एक नजर डालते हैं रसायन विज्ञान की और|

बच्चों के लिए रसायन विज्ञान से जुड़ी अनोखी बातें :- Interesting Science ( Chemistry ) Facts For Kids in Hindi.

बच्चों के लिए विज्ञान की बातें
Credit:Pixby

बच्चों  के लिए विज्ञान की (science facts for kids) बातों में हमेशा से ही रसायन विज्ञान को कम ही प्रधानता दिया जाता आ रहा है| पर आज कल हम रसायन विज्ञान के अवदानों से इस रूप से घिर चुके हैं की इसके बारे में जानना भी हमारे बच्चों के लिए बहुत जरूरी है| आज हम रसायन विज्ञान से जुड़ी ऐसे बातों को आपको बताएंगे की आप इसे सुनकर निश्चित रूप चौंक जाएंगे|

बर्फ (Ice) :-

दोस्तों पानी ही जीवन है | पानी के बिना कोई भी जीव बहुत देर तक जीवित नहीं रह सकता| पानी की भूमिका हमारे प्रकृति के लिए भी बहुत अहम है| जल चक्र से हमारा यह संसार चलता है| यहाँ गौर करने वाली बात यह है की एक तरफ जहाँ दुनिया की हर एक धातु /पदार्थ ठंड के समय में सिकुड कर अपनी आकार छोटी कर लेता है तो वहाँ दूसरी तरफ बर्फ ही या यूं कहे पानी ही एक ऐसी पदार्थ है जो ठंड के समय फैल कर अपनी आकार को बढ़ा लेती है |

काँच (Glass) :-

बच्चों के लिए विज्ञान की बातों (science facts for kids) की सूची में अब बारी आती है काँच की | अगर आपको कोई पूछे की काँच कठिन है या तरल अवस्था में है तो आप क्या जवाब देंगे? यहीं ना की काँच कठिन अवस्था में है ! परंतु हम आपको यह बता दें की आपका जवाब बिलकुल ही गलत है | दरअसल काँच कोई कठिन पदार्थ नहीं बल्कि एक तरल पदार्थ है| बस बात इतना है की यह पानी के भांति जल्दी से न बह कर बहुत धीरे धीरे अपने अंदर ही बहता रहता है| चौंक गए ना ! कोई बात नहीं इस तरीके के विज्ञान की और भी बातें यहाँ विज्ञानम पर आपको पढ़ने को और भी मिलता रहेगा |

Hydrogen :-

अगर आपसे कोई आपका उम्र पूछे तो आपका जवाब शायद एक, दो या तीन अंकों से बनी एक संख्या होगा| इससे ज्यादा तो होगा ही नहीं ,सही ना ! परंतु अगर हम आपसे कहें की आपका उम्र 13.5 billion साल है तो क्या आप हमारे बात को मानेंगे | Technically आप को यह बात थोड़ी अटपटी लग सकती है पर यही सच्चाई है | विश्वास नहीं है तो सुनिए हम सभी का शरीर मुख्य रूप से तीन मौलिक परमाणु कार्बन , हाइड्रोजन और ऑक्सिजन से बनी हुई होती है जिसमें हाइड्रोजन सबसे प्रमुख है | हमारे अंतरिक्ष के 73% हिस्सा हाइड्रोजन से बनी हुई है और हाइड्रोजन का विलय नहीं हो सकता | तो जब हमारा ब्रह्मांड बना तब हमारे शरीर के अंदर मौजूद हाइड्रोजन के परमाणु भी बने | इसलिए तब से ले कर आज तक यह हमारे शरीर में Transfer होते हुए मौजूद हैं|

Tyre :-

हम सभी ने तो बचपन में गाड़ी के Tire को चक्का बना कर हाथों से धकेलते हुए Tyre से खेला ही होगा | बचपन से जुड़े होने की वजह से यह बात बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़ी रोचक (science facts for kids) बातों में बहुत अहमियत रखता है | हमारे वाहनों लगी सभी Tyre वास्तव में एक बड़े Polymerized Molecule है | यह आम तौर पर co-valent बॉन्ड से बनी हुई होती है|

Oxygen:-

हमारे शरीर को हर पल ऑक्सिजन की जरूरत पड़ती रहती है | यही ऑक्सिजन हमारे अंदर हो रहे metabolic process को नियंत्रित करने में शरीर की मदद करता है | श्वसन के जरिये हम ऑक्सिजन से ऊर्जा का उत्पाद करते हैं | हम हर एक सेकंड में ऑक्सिजन को ले रहे हैं पर क्या आपको इसके रंग के बारे में पता है ! ऑक्सिजन का रंग वास्तव में नीला होता है पर क्योंकि यह गैस के रूप में होती है तो हमें इसके बारे में पता नहीं होता |यह तो हुआ रसायन विज्ञान की बात अब चलते हैं हमारा पसंदीदा वनस्पति विज्ञान की और | नीचे दिये गए तथ्य आपके बच्चे को विज्ञान के प्रति जानने की आग्रह को और भी बढ़ा देगा |

वनस्पति विज्ञान से जुड़ी रोचक बातें :- Astonising Fact’s about Botany in Hindi.

बच्चों के लिए विज्ञान की बातें
Credit:Pexels

मनुष्य जीवित रहने के लिए खाना और ऑक्सिजन की मांग प्रकृति से करता है | इसी मांग को पूरी करने के लिए प्रकृति ने वनस्पतियों को बनाया है | वनस्पति हमारे जीवन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं | न बल्कि यह सिर्फ खाना और ऑक्सिजन हमको देते हैं परंतु यह हमें औषधि तथा कच्चा माल भी प्रदान करते हैं | इसलिए बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) की रोचक बातों की लेख में वनस्पति विज्ञान का होना बहुत ज्यादा जरूरी है |

पौधे गाना गा सकते हैं

आपने हाल ही में गूगल ने बनाई Google Tulip के बारे में सुना ही होगा | गूगल ने एक तकनीक के माध्यम से पौधों से बात चित करने का एक माध्यम निकाल लिया है | 1975 से Italy के बहुत सारे वैज्ञानिक पौधों के ऊपर गहराई से शोध कर रहे हैं | वह लोग पौधों की सीखने , समझने और संपर्क साधने की क्षमता पर शोध कर रहे हैं |

मनुष्य के द्वारा मचाई गयी शोर पौधों को पसंद नहीं आती

यह वास्तव में बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) से जुड़ी रोचक बातों में सबसे ज्यादा अनोखा है | क्या आपको पता है की पौधे भी हमारे तरह शोर को बरदाश्त नहीं कर सकते हैं | एक शोध से यह प्रमाणित हुआ है की कुछ पौधे इंसानों की द्वारा मचाई गयी शोर के चलते अपने Pollination की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था |

मनुष्य के समान काबिलीयत रखते हैं पौधे

वनस्पति विशेषज्ञ  Daniel Chamovitz का कहना है की , पौधे मनुष्य की तरह देख , सूंघ और महसूस कर सकते हैं | इसका सबसे अच्छा उदाहरण है Touch Me Not Plant | इस पौधे की स्पर्श को महसूस करने की क्षमता मनुष्य के भांति सटीक और तेज होती है | विज्ञान के बारे में ऐसी ही और बहुत सारी बात है जिसे हम आपको भविष्य में बताते रहेंगे , इसलिए हमारे वेबसाइट को नियमित  रूप से चेक करते रहें |

अगर आप अपने पसंदीदा पौधे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो उनसे बात करें

एक शोध से पता चला है की पौधों से बात करने से पौधों के seed germination में काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है | BMC Ecology के द्वारा छपी एक जरनल में इस बात की पुष्टि भी गयी है | इसके अलावा वनस्पति विशेषज्ञ Monica Gagliano ने अपने घर में खुद के उपस्थिति में एक मिर्च का पौधा और खुद के अनुपस्थिति में एक मिर्च का पौधा लगाया था|

उनके उपस्थिति में लगाए गए पौधे से वह रोजाना नियमित रूप से बात भी करती थीं  परंतु उनके अनुपस्थिति में लगाए पौधे से कोई भी बात नहीं करता था | कुछ समय बाद जब उन्होंने दोनों पौधों की बढ्ने की गति को तुलना किया तो  निष्कर्ष चौकने वाले थे | वह जिस पौधे से बात करती थीं उस पौधे की बढ्ने की गति दूसरी पौधे से काफी ज्यादा थी |

तंबाकू का पौधा

दोस्तों आज अंतरिक्ष में हमारे पृथ्वी से बहुत सारे अंतरिक्ष यात्री काम कर रहे हैं | उन सभी के लिए खाने की बंदोबस्त करना हमेशा से ही एक कठिन काम रहा है | पर वैज्ञानिकों ने यहाँ इसका एक अद्भूत हल निकाला है | Peter WaterHouse नाम के वैज्ञानिक ने प्राचीन Nicotina Bentha Miana के उपयोग से अंतरिक्ष में खेती करने की प्रक्रिया को संभव करके दिखाया है | इस पौधे का seed germination की क्षमता काफी तेज है | इसके अलावा यह काफी कम पानी मे उगता है और Genetic Modification के जरिये प्रतिकूल परिस्थितियों को भी झेल सकता है |

अब जब आप बच्चों के लिए विज्ञान (science facts for kids) से जुड़ी इतनी सारी बात जान ही लिया है , तो थोड़ा और जानने में क्या हर्ज है| तो , चलिये अब जानते हैं जीव विज्ञान से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में |

जीव  विज्ञान से जुड़ी अनोखी बातें :- Some Interesting Fact about Zoology in Hindi.

Credit:Debrabell.com

दोस्तों हमारे शरीर को विज्ञान ने बहुत ही अच्छे ढंग से बनाया है | आपको जान कर यह हैरानी होगी की  हमारे वैज्ञानिक भी आज तक हमारे शरीर के अंदर मौजूद कई सारे अंगों को ढूंढ में लगे पड़े हैं | हाल ही में खोजी गयी Interstitium इसका एक उदाहरण है | बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़ी रोचक बातों की इस लेख के इस भाग में हम आपको ऐसे कई सारे तथ्यों को बताएंगे जिसे सुन कर आप निश्चित रूप से अद्भुत बातें किसे कहते हैं उसका अहसास कर पाएंगे |

मनुष्य का भ्रूण :-

ज़्यादातर देखा गया है की मनुष्य का भ्रूण चौथे ट्राईसेमिस्टर की बाद बढ़ना बंद हो जाता है | इसी कारण से भ्रूण की अंगों का भी बढना बंद हो जाता है | यही वजह है की भ्रूण के विकाश के हिसाब से दिमाग का जितना विकाश होना चाहिए उतना वह नहीं हो पाता और जिसे हम समय से पहले ही जन्म होना भी कह सकते हैं |

Neurons :-

जन्म के समय बच्चे की दिमाग के अंदर 100 Billion Neuron मौजूद रहते है | आपको हम बता दें की इतनी ज्यादा मात्रा में Neuron का होना सिर्फ मनुष्य के बच्चों में ही पाया जाता है | बच्चे को  3 साल की उम्र होते होते इसके दिमाग की विकाश पहले साल के तुलना में दो गुना से ज्यादा हो चुकी होती  है | इतनी तेजी से मनुष्य के दिमाग का विकाश सिर्फ इसी अवस्था में संभव हो पाती है |

दिमाग की शक्ति :-

हमारे बच्चों के जो समझने की क्षमता होती है वह हमसे भी ज्यादा होती है | उनका दिमाग हर एक नई चीज़ को बहुत तेजी से Process करता है | इसलिए एक तरफ हम जो खाना खा कर ऊर्जा का उत्पाद करते हैं उसी कुल ऊर्जा का मात्र 25% हिस्सा ही हमारा दिमाग इस्तेमाल करता है वहीं दूसरी तरफ बच्चे की दिमाग उसके खाने से उत्पाद किया गया ऊर्जा का 60% हिस्सा इस्तेमाल करता है |

सोच से ज्यादा वजनी अंग है हमारा दिमाग :-

हमारा दिमाग दिखने में छोटा लगता है , परंतु वजन में यह आपके सोच से भी ज्यादा वजनी है | हमारे शरीर में दिमाग एक ऐसी अंग है जिसमें 60% Fat Tissue पाई जाती है | इसके अलावा हमारी दिमाग लगभग 1400 cc होता है |

बिजली बना सकता है हमारा दिमाग :-

आप सभी तो जानते ही होंगे की हमारा शरीर बिजली का परी वाही है | हमारे शरीर आसानी से बिजली कोंध कर जमीन कर अंदर चली जाती है | इसी कारण से हर कोई बिजली से थोड़ी दूरी बना कर रहते हैं |

अगर यहाँ हम आपको कहेंगे की हमारी दिमाग एक निर्दिष्ट मात्रा का बिजली खुद बनती है तो क्या आप इसे हकीकत मानेंगे ! अगर आपका जवाब ना है तो सुनिए | हमारी दिमाग अपने Neuron के वजह से 23 watt की  बिजली पैदा कर सकती है |

इसके अलावा हमारे शरीर के ऑक्सिजन की कुल खपत का 20% हिस्सा दिमाग का ही है | 8 सेकंड से लेकर10 सेकंड तक अगर हमारे दिमाग को ऑक्सिजन नहीं मिलेगी तो हमारा दिमाग बेहोश हो कर degenerate होना शुरू कर देगा |

लाऱ (Saliva ):- 

हमारे खाने को चबाने और हजम करने में saliva का बहुत बड़ा हाथ होता है | अगर saliva हमारे मुंह के अंदर न होता तो खाना को ग्रहण करने की तो क्या इसे देखने का हिम्मत भी नहीं कर पाते | दोस्तों हमारे शरीर में 3 प्रकार के Salivary Gland होती हैं जिससे यह Saliva हमारे मुंह में आता है | saliva का काम होता है की यह खाने के निवालों को भिगो कर bolus के रूप में परिणत करता है  | प्रतिदिन हमारे मुंह में करीब करीब 1 लिटर तक saliva बनता है |

हमारी नसें :- 

दोस्तों हमारे शरीर के अंदर जो नसें है इन सभी की लंबाई को अगर हम एक साथ जोड़ दें तो यह पृथ्वी को 4 बार लिपट कर भी बच जाएगा | क्या बात है ! यह तो वाकई में अद्भुत बात है |

हमारा शरीर हमें चमकदार बनाता है :-

सूर्य से ज्यादा चमकदार चीज़ इस सौर मंडल में कोई दूसरा नहीं है | परंतु दोस्तों यहाँ हम आपको थोड़ा विचार करने के लिए कहेंगे | हमारी शरीर भी सूर्य से आने बाली कुछ मात्रा में रोशनी को प्रतिफलित करती है | हालांकि यहाँ आपको ध्यान में रखना होगा की शरीर से द्वारा प्रतिफलित आलोक की मात्रा बहुत ही कम होता है | इसलिए हम इसे खुले आँखों से तो नहीं देख सकते |

हमारी त्वचा :-

मित्रों त्वचा हमारे शरीर का सबसे ज्यादा वजनी हिस्सा होता है | आम तौर पर एक मनुष्य के त्वचा का वजन 8 K.g से 11 K.g तक हो सकता है | और एक त्वचा के बारे में अनोखी बात है की यह हर साल 4 K.g तक अपने cell को Replace करता है |

Stimuli / आवेग :-

यहाँ हम कोई physics के आवेग की बात नहीं कर रहे | यहाँ हम बात कर रहें हैं शरीर के आवेगों का | क्या आप जानते है की हमारे शरीर में बहने वाली आवेग की गति 400 Kmph तक होता है | इतनी तेजी से तो शायद ही कोई और चीज़ शरीर के अंदर दौड़ती होगी !

हमारी नाक :- 

जब हम नाक की बात करते हैं तो जाहिर सी बात है की हमारा ध्यान अपने  नाक के ऊपर ही जाएगा | हमारा नाक बहुत ही खास होता है | समाज में तो नाक की अहमियत तो होती ही है पर शरीर के लिए भी इसका महत्व कम नहीं है | हमारे नाक के अंदर बहुत सारे olfactory lobes होती है , जो की हमें एक Trillion से  भी ज्यादा गंध को सूंघने में हमारी मदद करता है |

आखिर में :- 

तो दोस्तों , हमें आशा है की  ऊपर लिखी लेख से  आपको विज्ञान से जुड़ी रोचक बातें के बारे में जानकारी मिली होगी | इसलिए हम आपसे यह आग्रह करते हैं की अगर आपको लेख पसंद लगा या विज्ञान से जुड़ी और भी कोई लगा बात आपको पता है तो कृपया comment करके जरूर बताएं |

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button