Plants and Animals

पेड़-पौधों के बारे में बहुत सारे रोचक बातें – Plant Facts and Information in Hindi

क्या आपको पेड़-पौधों से प्यार ? अगर हाँ! तो यह लेख आपके पेड़ों के प्रति लगाव को और भी ज्यादा बढ़ा देगा |

जीवन की हर एक उतार चढ़ाव में हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं | परंतु कभी-कभी इसी उतार चढ़ाव के अंदर हम कई सारे अच्छी चीजों को सही तरीके से मूल्यांकन नहीं कर पाते | समझ में नहीं आया ! मेँ  समझाता हूँ | चलिए एक उदाहरण के तौर पर पेड़-पौधों को ही ले लेते हैं | किसी भी इंसान की जन्म से ले कर मृत्यु तक एक पेड़ ही हैं , जो उसकी हमेशा मदद करता हैं | खाने से ले कर पहनने के लिए कपड़े तक हर किसी वस्तु के लिए हम पेड़ और पौधों पर निर्भर करते हैं | मित्रों! आज पेड़-पौधों से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बात (plant facts and information) आप सभी को इस लेख मेँ पढ़ने को मिलेगा , क्योंकि मुझे ऐसा लगता है की इस विषय पर एक बार चर्चा तो होनी ही चाहिए|

परंतु दुख तो तब लगता हैं जब हम इनकी कद्र तक नहीं करते | खैर चर्चा से याद आया मैंने इस से पहले जीव-जंतुओं से जुड़ी रोचक बातों को भी एक लेख में आपके लिए लिखा हैं | तो, अगर आप जीव-जंतुओं से भी प्रेम करते हैं तो , एक बार उस लेख को पढ्ना न भूलिएगा | इसके अलावा अगर आपको अंतरिक्ष के हैरान कर देने वाली चीजों के बारे मेँ ( Black Hole , Pulsars ) जानना हैं तो आप हमारे पिछले लेखों पर भी एक नजर डाल सकते हैं |

मित्रों! मेँ आपको यहाँ बता दूँ की दुनिया मेँ अगर जीवन अस्तित्व मेँ रह ने के लिए सक्षम हुआ है तो , उसका एक मुख्य कारण हैं पेड़ | Food Chain के हिसाब से पेड़ ही इस दुनिया मेँ खाने की एक मात्र मुख्य Producer हैं | इसलिए पेड़ों के बारे मेँ रोचक बातों को (plant facts and information) जानने का तो मौका तो बनता ही हैं| तो, चलिए बिना किसी देरी के आगे बढ़ते हैं |

पेड़-पौधों से जुड़ी दिलचस्प बातें – Plant Facts and Information in Hindi.

मेँ यहाँ पर एक-एक कर के बहुत प्रकार और प्रजाति के पेड़ों और पौधों से जुड़ी अनोखी बातों (plant facts and information) को रखूँगा | इसलिए आपसे अनुरोध हैं की इसे काफी गौर से पढ़ें |

An interesting facts of plant - Coral Reef | पेड़-पौधों के बारे में रोचक बातें - Plant facts and information in Hindi.
कोरल रीफ़ की एक खूबसूरत फोटो | Credit : New york post
1. समंदर मेँ है दुनिया की सबसे बड़ा जंगल :-

आप सभी ने तो जंगल देखा ही होगा | खैर मेँ यहाँ जिस जंगल की बात करने जा रहा हूँ उसे आप लोगों ने शायद ही देखा होगा , क्योंकि वास्तव में यह समंदर के नीचे मौजूद हैं | मित्रों! पूरी दुनिया मेँ मौजूद 85% पौधे सिर्फ और सिर्फ समंदर के अनंत गहराई मेँ मौजूद हैं | समंदर के अंदर स्थित इन पौधों के समूह को Corals भी कहा जाता हैं | तो , हुआ ना दुनिया का सबसे बड़ा जंगल समंदर के अंदर|

2. एक पेड़ के नाम से नामित हैं यह देश :-

मित्रों ! आपको जान के हैरानी होगी की दुनिया मेँ एक ऐसा भी देश मौजूद हैं , जिसका नाम एक पेड़ से ही लिया गया हैं| तो, उस देश का नाम क्या हैं ? कोई अनुमान ! चलिए मेँ ही बता देते हूँ | दोस्तों इस देश का नाम हैं Brazil (ब्राज़ील) | Brazil का नाम Brazil Wood नाम के एक पेड़ से लिया गया हैं|

3. घर मे घाँस लगाने से भी हो सकता हैं आपका लाभ :-

किसी ने खूब ही कहा हैं की , हर एक चीज़ की दो पहलू होती हैं “ | यहाँ पर घाँस को ही देख लीजिए | आमतौर पर हम सब घाँस को किसी काम के लिए उपयोगी नहीं मानते हैं | परंतु क्या आपको पता हैं की वैज्ञानिकों ने हाल ही में घाँस से दुनिया का सबसे उपयोगी चिंता को दूर करने वाला औषधि बना दिया हैं | जी हाँ ! घाँस से ही | वास्तव मेँ ऐसी अद्भुत जानकारी क्या आपको पहले से ही पता था!

खैर अभी-अभी याद आया की मैंने Quantum Computing और Atoms and Molecules जैसी अद्भुत जानकारीओं से भरी हुई लेख आपके लिए पहले से लिख दिया हूँ | तो, अगर आपको उस विषय पर रुचि हैं तो उनसे जुड़ी ज्ञानवर्धक लेखों को पढना न भूलें |

4. औषोधी का भंडार-घर हैं पेड़ और पौधे :-

आज के समय मे कब , कैसे और क्यूँ क्या हो जाएगा यह कोई नहीं कह सकता हैं | स्वास्थ किसी भी इंसान के लिए उसका सबसे बड़ी संपदा हैं | इसका ख्याल रखना हर एक इंसान का कर्तव्य हैं | परंतु आने वाले समय का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता | खैर राहत की बात यह हैं की औषधि के जरिए कुछ हद तक हम अपने आप को खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं |

मित्रों ! आपको जानकर के हैरानी होगी की पूरे विश्व मे 70,000 प्रजाति के पौधों को औषधि बनाने के लिए इस्तेमाल मेँ लिया जाता हैं | जी हाँ ! पूरे के पूरे 70,000 |

5. सबसे लंबे समय तक जिंदा रहते हैं पेड़ :-
photo of Metuselah plant. | पेड़-पौधों के बारे में रोचक बातें - Plant facts and information in Hindi.
मेतुसेलहा पौधे की फोटो | Credit :Holyland photo

मेरी और आपकी जीवन की अवधि शायद ही कुछ दशकों का होगा | परंतु इस धरती पर मौजूद पेड़ों की जीवन अवधि कई हजारों साल तक हो सकता हैं | अमेरिका मेँ मौजूद “Metuselah” नाम का एक पेड़ 4,845 साल पुराना हैं | इतनी ज्यादा लंबे समय तक इस धरती पर अन्य कोई प्राणी शायद ही जिंदा रहता होगा | इसलिए वैज्ञानिक पेड़ों को पृथ्वी की सबसे लंबी आयु वाले जीवित चीज़ मानते हैं |

6. खाने का भी मूल स्रोत हैं पेड़ और पौधे :-

अगर आपको याद होगा तो मैंने पेड़-पौधों के रोचक बातों के ऊपर लिखी गयी (plant facts and information) इस लेख के आरंभ के हिस्से मेँ बताया था की खाने के लिए पेड़-पौधों की क्या भूमिका हैं | तो, मेरे द्वारा कही गयी इस बात को विज्ञान के नजरिए से साबित करने के लिए मैंने यहाँ इस विंदु का चयन किया हैं |

मित्रों! आपको बता दूँ की पूरे दुनिया मेँ इंसानों के लिए खाने लायक पेड़ और पौधों के 80,000 से ज्यादा प्रजाति हैं | जी हाँ , 80,000 से भी ज्यादा |

7. हमारी तरह पौधों के भी होते हैं अपने-अपने रिश्तेदार :-

दुनिया में इंसानों को सामाजिक जीव का उपाधि दिया गया हैं | एक इंसान अकेले कभी भी आमतौर पर रहने को पसंद नहीं करता हैं | इंसानों के लिए अपना परिवार सर्वोपरि हैं | खैर इंसानों की बात तो ठीक हैं , पर क्या आप जानते हैं की हर एक पौधे का भी अपना ही एक परिवार होता हैं | जी हाँ सिर्फ परिवार ही पर हर एक पौधा अपने रिश्तेदार और अपने प्रजाति के पौधों को इंसानों की तरह ही खास महसूस करवाते हैं |

एक शोध से पता चला है की समान प्रजाति के पौधे अपने-अपने अंदर अभाव के समय पोषक तत्वों का भी आदान-प्रदान करते हैं | मित्रों! यहाँ मेँ थोड़ा रुक कर आप सभी से पूछना चाहूँगा की आप लोगों को पौधों की इस तरह की गुण के बारे में क्या लगता हैं |

8. यह उद्यान है दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा इसमें आप थोड़ा संभल कर ही जाएँ :-
Deadliest poison garden | पेड़-पौधों के बारे में रोचक बातें - Plant facts and information in Hindi.
दुनिया का सबसे खतरनाक उद्यान | Credit: poison garden.

दिन की थकान मिटाने के लिए हम लोग अकसर उद्यान या पार्क घूमने जाते हैं | उद्यानों मेँ मौजूद फूलों की सुगंध और पौधों की सुंदरता हमारे मन के अंदर स्थित हर एक नकारात्मक चीज़ को दूर कर देता हैं | परंतु क्या आपको पता हैं इंग्लैंड मेँ एक ऐसा उद्यान हैं जिसमें आप न जाए तो ही अच्छा हैं |

दरअसल बात यह हैं की इंग्लैंड मे मौजूद Alnwick Garden दुनिया का सबसे खतरनाक उद्यान हैं | यहाँ इंसानों को चंद पलों मेँ मौत के घाट उतारने वाली काफी सारे पौधे मौजूद हैं| इस उद्यान को Poison Garden भी कहा जाता हैं |

9. कभी देखा हैं इतनी ऊँची तुलसी का पौधा :-

हिन्दू धर्म मेँ तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया हैं | इसलिए इसके बारे मेँ जानना बहुत ही जरूरी हैं| मित्रों! यहाँ आपको जान के हैरानी होगी की दुनिया का सबसे ऊँची तुलसी का पौधा 3.34 मिटर का हैं| जी हाँ! पहले कभी सुना था इतनी ऊंचाई की तुलसी के पौधे के बारे मेँ!

10. दुनिया का सबसे जानलेवा पौधा :-

मैंने अभी-अभी ही इंग्लैंड में मौजूद Poison garden का जिक्र किया हैं | पर मित्रों! इस उद्यान से भी घातक एक पौधा ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं | Suicidal Plant नाम का यह पौधा इंसानों के अंदर खुद-खुशी करने की भावना को बहुत ही ज्यादा प्रेरित करता हैं | सिर्फ इस पौधे की एक झलक से ही आपके अंदर अजीब सी दुख की भावना का जात होता हैं|

मेँ तो आपको यह सलाह दूंगा की आप इस प्रकार के पौधों से दूरी बनाकर की रखिए |

11. काफी तेजी से बढ़ता हैं बांस का पेड़ :-

अगर आपको पूछा जाए की दुनिया का सबसे तेजी से बढ्ने वाला पेड़ का नाम बताओ , तो आपका जबाव क्या होगा? सोचिए , सोचिए ! अच्छा मेँ ही बता देता हूँ | दुनिया के सबसे तेजी से बढ्ने वाला पेड़ का नाम है बांस | खैर यह सुनकर आपको ऐसा लग रहा होगा की बांस के पेड़ होते ही इतना लंबे की यह इतने तेजी से बढ़ते ही होंगे | तो, सुनिए हर एक दिन बांस 35 इंच तक बढ़ता हैं | इतनी तेजी से बढ्ने के कारण आमतौर पर बांस की लंबाई 30 मिटर तक भी आसानी पहुँच जाता हैं|

A amazing glance to Bamboo Forest.
बांस के पेड़ों का जंगल | Credit: enterprenuer.

खैर मेँ आपको और भी बता दूँ की इतने तेजी से बढ्ने की बावजूद बांस दुनिया का सबसे ऊँचा पेड़ नहीं हैं | Sequoia Sempervirens नाम का पेड़ 91 मिटर के ऊँचाई तक आसानी से बढ़ सकता हैं|

तो , पेड़ों के विषय में रोचक तथ्यों (plant facts and information) को सुन कर आपको कैसा लग रहा हैं? कॉमेंट कर के जरूर बताइएगा | आप सभी के राय मेरे और पूरे विज्ञानम के टीम के लिए बहुत की महत्वपूर्ण हैं| क्योंकि आपकी राय से हमें काम करने की प्रेरणा मिलती हैं और अगर आपको (plant facts and information) इस तरह के लेख पसंद आते हैं तो हमें बोलिएगा , हम इस तरह के लेख और भी आपके लिए आगे लाते रहेंगे |

12. हजारों सालों से इंसान आज भी उगा रहा हैं आलू :-

आलू हम भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण सब्जी हैं | क्योंकि भारतीय कुषन में आलू को प्राय हर किसी खाने की डिश में उपयोग किया जाता हैं | इसलिए मेँ यहाँ पर आपको आलू के विषय पर एक रोचक तथ्य दूंगा | आज से करीब 7,000 साल पहले आलू को सबसे पहले उगाया गया था | इसलिए आलू को सबसे पुराने सब्जियों के अंदर भी गिना जाता हैं |

आपको क्या लगता हैं? क्या इसके बारे मे ?

13. इस फल के बाहर मौजूद होते हैं इसके बीज :-

आपने आमतौर पर आम या अन्य कोई फल खाते समय देखा होगा की फल के बीज फल के अंदर ही मौजूद रहता हैं | परंतु आपने कभी स्ट्रॉबेरी खाया हैं? अगर हाँ! तो कभी स्ट्रॉबेरी के एक चीज़ पर गौर किया हैं| जब भी आप स्ट्रॉबेरी को अच्छे से देखेंगे तो आपको उसके बीज हमेशा बाहर ही नजर आएंगे | इसके अलावा मेँ आपको और भी बता दूँ की स्ट्रॉबेरी के अंदर 200 से भी अधिक बीज मौजूद रहता हैं |

Worlds most delicious fruit - Strawberry.
स्ट्रॉबेरी की फोटो | Credit: Queensland county life.

खैर मित्रों इतने सारे बीज होने के बाद भी स्ट्रॉबेरी को हम बड़ी आसानी से खा सकते हैं , क्योंकि इसके बीज फल को खाने के दौरान किसी भी प्रकार से दिक्कत पैदा नहीं करते |

14. कभी सुना है इस घास के बारे में :-

मित्रों! मैंने ऊपर घास से जुड़ी एक बहुत अनोखे तथ्य को उल्लेख किया हैं | परंतु उस तथ्य के अलावा और एक तथ्य है , जो की घास को और भी अनोखा बनाता हैं| तो , यहाँ सवाल उठता है की आखिर वह अनोखी बात क्या हैं? वह बात हैं घाँस की ऊंचाई | आपको जानकर बहुत ही हैरानी होगी की अफ्रीका में एक ऐसा घास है , जो की काफी ज्यादा बड़ा हैं |

बड़ा है का मतलब , यह घाँस की ऊंचाई 4.5 मिटर तक होता हैं | इतनी ऊंचाई तक  यह घाँस बढ्ने के कारण यह अपने अंदर आसानी एक हाथी को भी  छुपा सकता हैं | मित्रों! मेँ आपको और भी बता दूँ की इस घास को ” Elephant Grass “ भी कहते हैं |

वाकई में पेड़ों से जुड़ी गज़ब की बातों को (plant facts and information) जान कर मैरे मन में काफी ज्यादा उत्साह बढ़ गया हैं |

15. प्याज काटते समय आँखों से आंसू क्यूँ बहते हैं :-

आपने कभी प्याज काटा हैं? शायद हर किसी का जबाव हाँ ही होगा| तो, आपने कभी सोचा है की , आखिर क्यूँ प्याज काटते समय आंसू निकलते हैं| नहीं ना! तो चलिए इन आंसुओं का कारण खोज ते हैं| मित्रों प्याज काटते समय प्याज से सलफ्यूरिक एसिड (sulphuric acid) नाम का एक रासायनिक पदार्थ निकलता हैं|

तो, प्याज काटते समय आपके आंसुओं का कारण सलफ्यूरिक एसिड हैं| यह एसिड हमारे आँखों के अंदर प्याज को काटते समय चला जाता हैं और आंसू को बहने के लिए प्रेरित करता हैं|

Onion tears - Sulphuric Acid.
अलग-अलग प्रकार के प्याज | Credit:sydney markets

मित्रों! अब समय आ गया हैं की पेड़-पौधों को रोचक बातों से जुड़ी लेख (plant facts and information) को अंत करने का वक़्त आ गया हैं| खैर जाने से पहले एक ही बात बोलूँगा की , जितना हो सके पेड़ों को बचाने का प्रयास करते रहिए| क्योंकि पेड़ ही नहीं रहेगा तो हम भी जीवित नहीं रह पाएंगे|

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button