Universe

इस यान के जरिए आप कर सकते हैं अरबों प्रकाश वर्ष की यात्रा मात्र कुछ ही क्षण में! – Alcubierre Wrap Drive In Hindi

यह यान टाइम मशीन नहीं हैं, परंतु फिर भी कर सकते हैं इसमें समय यात्रा ! जानिए क्या है ये यान और इसकी खूबियां.

मानव शरीर की हम कभी भी अंतरिक्ष के आकार से तुलना नहीं सकते हैं। इसलिए आज भी ऐसी बहुत सी चीज़ें अंतरिक्ष में हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। खैर इन चीजों के अंदर एक सबसे प्रमुख चीज़ है, अंतरिक्ष में यात्रा करना और वह भी प्रकाश की गति से भी ज्यादा। सुनने में यह बात आज के समय में बेतुकी ही क्यों न लग रही हो, परंतु सच्चाई तो यह है की निकट भविष्य में शायद हम अंतरिक्ष में प्रकाश की तेजी से भी ज्यादा रफ्तार में सफर कर रहें हो। वैसे बता दूँ की ऐसा करने में हमारी मदद करेगा Wrap Drive (alcubierre wrap drive in hindi) तकनीक।

How Alcubierre Wrap Drive Works.
Wrap Drive कैसे काम करता हैं। Credit: Medium.

तो, सवाल उठता है की, आखिर यह Wrap Drive (alcubierre wrap drive in hindi) की तकनीक क्या है? कैसे यह हमारी अंतरिक्ष में यात्रा करने में मदद करेगा? मित्रों! इन सारे सवालों का जवाब आपको आज के इस अद्भुत लेख में अवश्य मिलेगा। इसलिए लेख को आरंभ से अंत तक अवश्य ही पढ़िएगा। वैसे इस तकनीक के आधार पर प्रयोगशाला में विशेष प्रकार का अंतरिक्ष यान बनाने में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। जो की शायद सफल भी हो जाए।

खैर अब लेख में आगे बढ़ते हैं और Wrap Drive के नाम से दुनिया भर में परिचित इस तकनीक के बारे में जानते हैं।

Alcubierre Wrap Drive क्या हैं ? – What Is Alcubierre Wrap Drive In Hindi ? :-

किसी भी चीज़ को सबसे पहले जानने के लिए, हम लोगों को उसकी मूलभूत बातों को जानना बहुत ही जरूरी है। जैसे की Wrap Drive की तकनीक आखिर किसे कहते हैं!

बहुत ही सरल तरीके से कहूँ तो,” Alcubierre Wrap Drive एक ऐसी काल्पनिक अवधारणा है जो की अंतरिक्ष में किसी भी यान को आइन्सटाइन के सापेक्षता की सिद्धांतों के आधार पर प्रकाश से भी तेज साथ यात्रा करने में सक्षम बनाता है”। अब इसे अगर हम थोड़े वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो, हमें एक बात देखने को मिलेगी कि यह अवधारणा मूल रूप से Einstein Field Equation के ऊपर काम करती है। वैसे संक्षिप्त रूप में कहूँ तो, स्पेस-टाइम में फैली मास (Mass) की संरचना को यह इक्वेशन बहुत ही अच्छे तरीके से समझती है। Wrap Drive (Alcubierre Wrap Drive In Hindi) को लेकर गौरतलब बात यह भी है की, यह ऊर्जा और घनत्व के ऊपर काम करता है।

इसलिए इस तकनीक को अंजाम देने के लिए हमें, दोनों ही पॉज़िटिव और नेगेटिव घनत्व वाले पिंड या कणों जी जरूरत है; जिसके जरिए हम इस अवधारणा को हकीकत में बदल सकते हैं। वैसे बता दूँ की, Wrap Drive की तकनीक में हमें ऊर्जा की भी बहुत ही ज्यादा जरूरत पड़ेगी, वो भी कई चरणों में। ।

वैज्ञानिकों को लगता है कि, यह अवधारणा सच में संभव बन सकती है। परंतु विडंबना की बात तो यह है कि, इसे व्यापक रूप से विकास करने से पहले हमें इसको क्वांटम के स्तर पर प्रयोग करके देखना होगा। बता दूँ की, NASA ने इस अवधारण के ऊपर काफी रुचि दिखाई है और कहा जा रहा है की, वह इसके ऊपर काम भी कर रहा है। तो, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं वास्तव में यह  अवधारणा कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है।

Alcubierre Wrap Drive कैसे काम करता है? – How Alcubierre Wrap Drive Works In Hindi ? :-

Wrap Drive (alcubierre warp drive in hindi) के काम करने का ढंग मित्रों बहुत ही आसान है। इसे आप आसानी से समझ भी सकते हैं। यह तकनीक मूल रूप से अभी तक काल्पनिक है, परंतु वैज्ञानिकों का मानना है की इसे हकीकत में बदला जा सकता है। तो, चलिये जानते हैं आखिर कैसे यह काम करता है!

Wrap Drive की तकनीक वास्तव में आइन्सटाइन के सापेक्षता की सिद्धांतों का उल्लंघन व्यापक रूप से नहीं करता है, जो की जानना बहुत ही जरूरी है। आइन्सटाइन का कहना था की, अगर किसी भी वस्तु को प्रकाश की गति या उससे भी तेजी से गति करवाना हो तो हमें उसके लिए अनंत ऊर्जा की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि जब कोई वस्तु प्रकाश के रफ्तार से भी तेज हो जाती है, तब उसका वजन (Infinite Mass) कल्पना से भी ज्यादा भारी हो जाता है।

तो, Wrap Drive की अवधारणा के अनुसार अगर किसी तरह स्पेस-टाइम को प्रसारित और संकुचित कर दिया जाए तो कोई भी यान बड़ी ही आसानी से प्रकाश से भी तेज जा सकता है। कहने का तात्पर्य यह है की, अगर हम कोई अंतरिक्ष के यान को अंतरिक्ष में रखते हैं और उसके ठीक पीछे मौजूद स्पेस को व्यापक रूप से प्रसारित कर देते हैं तथा  यान के आगे (ठीक उसी समय ही) मौजूद स्पेस को संकुचित कर देते हैं तो बिना हिले ही हमारा अंतरिक्ष यान क्षण भर में कई अरबों प्रकाश वर्ष की दूरी तय कर लेगा।

इसके जरिये हम लोग बहुत ही कम समय में अंतरिक्ष में काफी दूरी तय करने में सक्षम हो सकते हैं और इसके जरिये हम कई सारे नए-नए ग्रहों तथा सौर-मंडलों के पास भी जा सकते हैं। परंतु इस अवधारणा को लेकर भी कई सारे विरोधाभास हैं जो की मैं आप लोगों को आगे बताऊंगा।

Future space craft designed on the basis of Wrap Drive.
Wrap Drive के ऊपर आधारित अंतरिक्ष यान। Credit: Pinterest.

क्या Alcubierre Wrap Drive को हकीकत में बदला जा सकता है! – Is Alcubierre Wrap Drive Real ? :-

अब चलिये हम Wrap Drive (Alcubierre wrap drive in hindi) के हर एक पहलू को हकीकत के साथ जोड़ कर देखते हैं। सबसे पहले तो बता दूँ की, यान के ठीक आगे की स्पेस को संकुचित करने के लिए हमें बहुत भारी मात्रा में पोसिटिव मास (Positive Mass) की आवश्यकता पड़ेगी। कहा जाता है कि, अगर इंसान अंतरिक्ष में किसी एक छोटी सी जगह को भी संकुचित करना चाहे तो उसे कम से कम बृहस्पति ग्रह जितना वजनी पिंड या पदार्थ की जरूरत पड़ेगी। खैर पॉज़िटिव मास ढूँढना शायद उतना कठिन न हो, परंतु नेगेटिव मास (Negative Mass) का क्या !

कहने का तात्पर्य यह है की, अगर हम यान के ठीक पीछे के स्पेस को प्रसारित (Expand) करना चाहें तो उसके लिए हमें नेगेटिव मास (Negative Mass) की जरूरत अवश्य ही पड़ेगी। खैर बता दूँ की, आज के समय में नेगेटिव मास ढूँढना व्यापक रूप से संभव नहीं है। हम जितने भी खगोलीय पिंड अंतरिक्ष में देख रहें है सबके सब पॉज़िटिव मास से बने हुए है और नेगेटिवे मास की यह खासियत है की वह हमेशा पोसिटिव मास से बहुत दूर चला जाता है।

Warp Drive Ship
Warp Drive Ship : Credit – Hazegrayart

इसलिए वैज्ञानिकों को नेगेटिव मास को ढूँढने के लिए अंतरिक्ष में काफी दूर तक सफर करना पड़ सकता है। वैसे ध्यान में रहे की, क्वांटम के स्तर पर वैज्ञानिक कुछ हद तक नेगेटिव मास खोजने में सक्षम हुए है परंतु उसे व्यापक रूप देना बहुत ही मुश्किल है। इसको इतने बड़े स्तर पर लाने में ही हमें एक सदी से भी ज्यादा वक़्त लग सकता है।

तो, कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आज की तकनीक के आधार पर Alcubierre Wrap Drive की अवधारणा को हकीकत में बदलना संभव तो नहीं है, परंतु हाँ निकट भविष्य में इसको लेकर काफी संभावनाएं बनी हुई हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

Wrap Drive (Alcubierre wrap drive in hindi) की तकनीक को बनने में अभी काफी वक़्त है, परंतु मुझे पूर्ण विश्वास है की यह एक दिन अवश्य ही बनेगा। इस अवधारणा को अगर हम हकीकत मान लें तो, यह अंतरिक्ष में हमारी यानों को लगभग प्रकाश से 10 गुना ज्यादा तेजी से यात्रा करने में सक्षम बना सकता है और इसके साथ ही साथ हम समय यात्रा भी कर सखते हैं।

हालांकि इस यात्रा के दौरान पूरे समय यान एक तरह के खास बुलबुले (Wrap Bubble) के अंदर मौजूद रहेगा। जो की यान को बाहरी बलों से सुरक्षित रखेगा, परंतु कुछ चीज़ें यात्रा के दौरान उस बुलबुले में संगृहीत होती रहेंगी। परंतु हैरान कर देने वाली बात तो यह है की, जब हमारा यान यात्रा के उपरांत उस बुलबुले से निकलेगा तो यात्रा के दौरान बुलबुले के अंदर संगृहीत चीज़ें बहुत ही तेजी से यान से टकराएंगी जिससे यान को काफी नुकसान पहुँच सकता है।

Sources:- www.nasa.gov, www.iopscience.org

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button