Universe

5 अरब साल बाद कुछ इस तरह से दिखेगा हमारा सौर-मण्डल! – Solar System After 5 Billion Years!

आज से अरबों साल बाद हमारी पृथ्वी दिखेगी कुछ ऐसी, देख कर आपकी रूह काँप उठेगी!

ब्रह्मांड में दो चीज़ें काफी ज्यादा अनिश्चित हैं, पहला हमारा अन्तरिक्ष और दूसरा भविष्य। बड़े लोग कह के गए हैं कि, भविष्य की अनिश्चितताओं के बारे में सोच-सोच कर हम अपने वर्तमान को जीना नहीं छोड़ सकते हैं। तो क्या इसका मतलब ये है कि, हम बिलकुल भी भविष्य के बारे में न सोचें! मित्रों, भविष्य के बारे में बिलकुल सोचना चाहिए, परंतु एक हद में रह कर। आज का हमारा विषय भी इसी के आस-पास ही है। आज हम चर्चा करेंगे सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) के भविष्य के बारे में, बढ़ते वैज्ञानिक समझ के कारण जो ये आज एक बेहद ही दिलचस्प बात बन चुकी है।

एक ही सतह पर मौजूद हैं सूर्य और अन्य ग्रह - Planet Orbits In The Same Plane.
Solar System Planets Orbiting Sun In Same Plane Credit : Shutterstock

सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) के भविष्य के बारे में बात करते दौरान हम अपने पड़ोसी ग्रहों और उप-ग्रहों के बारे में भी जानेंगे और देखेंगे कि, आखिर इतने सालों के बाद हमारे सौर-मण्डल में किन-किन तरीकों से बदलाव आ सकते हैं। इसके अलावा हम सूर्य के भविष्य के बारे में भी काफी गहराई से जानेंगे, क्योंकि सूर्य के कारण ही हमारे सौर-मण्डल में भारी बदलाव देखे जाएंगे। जिससे हमारा सौर-मण्डल एक बिलकुल ही नया रूप ले सकता है।

तो, क्या आप भी मेरी तरह सौर-मण्डल के उस नए रूप को देखने के लिए उत्सुक हैं जितना कि मेँ हूँ? अगर हाँ! तो बिलकुल भी इस लेख को बिना पढे मत जाइएगा, क्योंकि आगे आपके सामने कुछ बेहद ही होश उड़ा देने वाली चीज़ें आने वाली हैं।

5 अरब साल बाद आखिर कैसे दिखेगा हमारा सौर-मण्डल! – Solar System After 5 Billion Years! :-

मित्रों! आगे लेख में मैंने एक-एक कर के सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) के सितारे, ग्रहों और उनके कुछ विशेष उप-ग्रहों के 5 अरब साल की बाद की अवस्थाओं के बारे में आप लोगों को बताने का प्रयास किया है। इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि, लेख में आगे आने वाले हिस्सों को थोड़ा गौर से पढ़िएगा।

1) सूर्य (Sun)-

5 अरब साल बाद सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) में बदलाव सूर्य से ही शुरू होने लगेगा। आज से लगभग 5 अरब वर्ष उपरांत सूर्य के समीप किसी भी प्रकार की हाइड्रोजन गैस नहीं रहेगी, जिससे ये आज के भांति फ्यूजन” की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर पाएगा। इससे सूर्य की बाहरी सतह इसी हाइड्रोजन गैस के अभाव के कारण फैलने लगेगी, जिससे ये इतना विशाल हो जाएगा कि, आप इसके आकार के बारे में तब कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

5 अरब साल बाद आखिर क्या होगा हमारे सौर-मण्डल के साथ! - Solar System After 5 Billion Years.
रेड जाइण्ट में बदल चुका हैं सूर्य। | Credit: Futurity

ये वो समय होगा जब, सूर्य “Red Gas Giant” में परिवर्तित हो जाएगा। सूर्य रेड गैस जाइंट में परिवर्तित होने के बाद सौर-मण्डल के कुछ ग्रहों में ये काफी बुरा प्रभाव डालेगा, वहीं दूसरी और कुछ ग्रहों में ये कुछ अच्छा प्रभाव भी डालने में सक्षम होगा। खैर हम इसके बारे में आगे लेख के अंदर चर्चा जरूर करेंगे।

2) बुध (Mercury) –

आने वाले समय में जब सूर्य रेड जाइण्ट में परिवर्तित हो जाएगा तब इसका सबसे बुरा प्रभाव बुध (Mercury) पर ही पड़ने वाला है। सूर्य के आकार में बुद्धि के कारण बुध भट्टी में कबाब के जलने के भांति जल कर खाक हो जाएगा। इसके अलावा ये सीधे तौर से सूर्य के द्वारा नष्ट हो कर उसमें समा जाएगा।

5 अरब साल बाद आखिर क्या होगा हमारे सौर-मण्डल के साथ! - Solar System After 5 Billion Years.
सूर्य के द्वारा नष्ट होता हुआ बुध ग्रह। | Credit: Forbes

इसके अलावा बुध में मौजूद कुछ बचे-खुचे बर्फ के टीले भी सूर्य के गरम किरणों के कारण भाँप हो कर अन्तरिक्ष में खो जाएंगे। कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, सूर्य पल भर में ही इस ग्रह को भाँप बना कर उड़ा देगा।

3) शुक्र (Venus) –

5 अरब साल बाद आखिर क्या होगा हमारे सौर-मण्डल के साथ! - Solar System After 5 Billion Years.
तबाह हो रहा शुक्र ग्रह।

पृथ्वी की ही तरह आकार और बनावट में एक समान शुक्र (Venus) को सूर्य एक झटके में ही खाक कर देगा। सूर्य 5 अरब साल बाद इतना बड़ा हो चुका होगा कि, जहां आज शुक्र मौजूद हैं वहाँ सूर्य होगा। इससे ये निश्चित हो जाता है कि, आने वाले समय में सूर्य शुक्र को भी पूरे तरीके से तबाह कर देगा। जिसके बाद इसका कोई नामोनिशान ही नहीं रहेगा।

4) पृथ्वी (Earth) –

काफी सारे लोगों के मन में अब ये सवाल उठ रहा होगा कि, 5 अरब साल बाद सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) में आने वाले बदलाव में पृथ्वी (Earth) का क्या होगा? क्या उस वक़्त पृथ्वी के ऊपर इंसान रह रहें होंगे? मित्रों! मेँ आप लोगों को बता देना चाहूँगा कि, 5 अरब साल बाद पृथ्वी को भी विशाल सूर्य ने तबाह कर देना है। इसके गरम किरणों के चलते पृथ्वी भी भाँप बन कर उड़ जाएगा।

Earth is Vapourizing.
भाँप बनता हुआ पृथ्वी। | Credit: Business Insider

कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार आज से लगभग 3 अरब साल बाद हमारा सूर्य इतना गरम हो चुका होगा कि, फिर पृथ्वी के ऊपर जीवन जिंदा नहीं रह सकेगा। ग्रह का वायुमंडल गरम किरणों के कारण नष्ट हो चुका होगा और पानी का एक कण भी यहाँ नहीं होगा। तो ऐसे में इंसान या दूसरा कोई जीव आखिर कैसे रह सकता है। बुध और शुक्र के नष्ट होने के कुछ 10-20 लाख साल बाद पृथ्वी के नष्ट होने कि पूरी-पूरी संभावना है।

बहरहाल वैज्ञानिकों का एक गुट ये भी कहता है कि, जैसे ही सूर्य रेड जाइंट में तब्दील होने लगेगा, तब पृथ्वी कि घूमने कि गति धीमी होने लगेगी और एक दिन ये पूरे तरीके से रुक जाएगी।

5) मंगल (Mars) –

5 अरब साल बाद (solar system after 5 billion years) मंगल के ऊपर भी सूर्य का कहर काफी ज्यादा घातक होने वाला है। सूर्य के तपते गर्म किरणों के कारण मंगल का वायुमंडल नष्ट हो जाएगा और वहाँ जीवन के बसने की हर एक संभावनाओं को नष्ट कर देगा। हालांकि! सतह के नीचे मौजूद पानी मंगल में जीवन के रहने कि कुछ संभावनाओं को जरूर ही जीवित रखेगा।

Changes in Mars.
पानी के समंदर में भरा मंगल ग्रह।

अनुमान के अनुसार सीधे तौर से सूर्य मंगल को नष्ट नहीं कर पाएगा, परंतु ऊष्मा के कारण ग्रह के ऊपर कितने मात्रा में पानी बचने वाला है,  ये एक बेहद ही पेचीदा चीज़ है। जिसको कि अभी से ठीक रूप से कह पाना बेहद ही मुश्किल होगा।

6) बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) –

सौर-मण्डल के अंदरूनी ग्रहों को सूर्य जब अपने अंदर समा रहा होगा, तब भारी मात्रा में गैस और कॉस्मिक डस्ट (अंदरूनी ग्रहों से निकलने वाले) सौर-मण्डल के बाहरी ग्रहों जैसे बृहस्पति, शनि आदि के अंदर मिल जाएगा। ऐसे में बृहस्पति और शनि जैसे विशाल गैस वाले ग्रहों का आकार बेहद ही ज्यादा बढ़ जाएगा। साथ ही इन ग्रहों के ध्रुवीओं इलाकों में मौजूद “Aurora” का आकार भी काफी बड़ा हो जाएगा।

Saturn is loosing its Rings.
अपने रिंग्स खोते हुए शनि ग्रह। | Credit: I Love Universe

अनुमान के हिसाब से शनि के सतह का तापमान भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा और ये वाकई में एक बेहद ही बड़ी घटना होगी। हालांकि! सूर्य से बढ़ती ऊष्मा के चलते शनि के चारों तरफ मौजूद बर्फ के रिंग्स भाँप बन कर उड़ जाएंगे।

7) शनि के उपग्रह “टाइटन” (Titan) और “एनसेलाडस” (Enceladus) –

5 अरब साल बाद सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) में जो अच्छा होने वाला है, वो न शनि के इन दोनों ही उपग्रह टाइटन और एनसेलाडस से ही शुरू होगा। सूर्य के द्वारा जब पूरा सौर-मण्डल गरम होने लगेगा, तब बर्फ से ढके ये दोनों ही उपग्रहों में तरल पानी, ऑक्सिजन , हाइड्रोजन और जीवन के लिए जरूरी नाइट्रोजन गैस भी उपलब्ध हो जाएंगे।

5 अरब साल बाद आखिर क्या होगा हमारे सौर-मण्डल के साथ! - Solar System After 5 Billion Years.
एनसेलाडस बन सकता हैं हमारा अगला ठिकाना। | Credit: Ashutoshvirangama.com

अरबों सालों के बाद एनसेलाडस में तो तरल पानी का एक समंदर ही बन जाएगा। ऐसे में दोनों ही उपग्रह हमारे लिए रहने लायक हो जाएंगे। तो, भविष्य में अगर हम जिंदा रहें तब शायद हम इन उपग्रहों के ऊपर भी अपना घर बना पाएंगे।

8) यूरेनस (Uranus) और नेपच्यून (Neptune) –

Neptune

सौर-मण्डल के बाहरी ग्रह जैसे यूरेनस और नेपच्यून के ऊपर सूर्य का प्रकोप लगभग न के बराबर ही होगा। ये दोनों ग्रह पहले जैसे थे वैसे ही रहेंगे। हालांकि! वैज्ञानिकों के हिसाब से इन दोनों ही ग्रहों के सतह का तापमान काफी ज्यादा बढ्ने का संभावना हैं।

9) प्लूटो (Pluto) –

सौर-मण्डल (solar system after 5 billion years) के अंदरूनी हिस्से में जहां एक तरफ तबाही का मंजर होगा, वहीं दूसरी और इसके बाहरी हिस्सों और “Kuiper Belt” में काफी ज्यादा अच्छा वातावरण होगा। सूर्य के तपिश से जहां पृथ्वी भाँप बन जाएगा, वहाँ प्लूटो में पानी से भरे समंदर और कई सारे जटिल ओर्गनिक कणों से जीवन की उत्पत्ति हो सकती हैं।

5 अरब साल बाद आखिर क्या होगा हमारे सौर-मण्डल के साथ! - Solar System After 5 Billion Years.
शायद हमारा अगला ठिकाना प्लूटो। | Credit: Wikipedia

उस समय प्लूटो के सतह का तापमान आज के पृथ्वी के सतह के औसतन तापमान जितना होगा। आज पृथ्वी जिस रूप में हमें अन्तरिक्ष से दिखाई देती हैं, ठीक उसी तरह भविष्य में प्लूटो भी हूबहू पृथ्वी के भांति ही दिखाई पड़ेगा।

Source – www.discovermagazine.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button