Tips-Tricks

इन आसान तरीकों से आप कर सकते हैं किसी को भी इम्प्रेस – How To Get A Girl To Like You?

इन 11 कारगर तरीकों से आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, एक बार जरूर पढ़ें।

इंसान एक सामाजिक प्राणी हैं और हकीकत तो ये हैं की, हम एक-दूसरे पर निर्भर है। हाँ! यहाँ पर कुछ लोग कहेंगे की वो आत्मनिर्भर हैं परंतु मित्रों! मेँ यहाँ पर वित्त-संबंधी बातों की चर्चा नहीं कर रहा हूँ, मेँ यहाँ पर चर्चा कर रहा हूँ मनोविज्ञान के बारे में। जी हाँ! एक इंसान मनोवैज्ञानिक तौर पर दूसरों पर काफी ज्यादा निर्भर रहता हैं और जीवन की कई सारे पड़ाव पर उसे एक साथी की जरूरत अकसर पड़ ही जाती है। इसलिए आज के युवा पीढ़ी में चाहने वाले को इम्प्रेस (how to get a girl to like you) करने की होड हमेशा ही लगा रहता है।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
sलोकप्रिय होना करता है दूसरों को प्रभावित? | Credit: Pintrest.

खैर किसी को प्रभावित (how to get a girl to like you) करने के लिए कई सारे माध्यम हो सकते है, परंतु ये बात भी सच हैं की इसमें आपका व्यक्तित्व भी काफी ज्यादा अहम है। वैसे सच कहूँ तो पृथ्वी पर हर एक व्यक्ति की अपनी ही एक अलग खासियत हैं और सब पर एक ही तरीका काम नहीं कर सकता हैं परंतु मेँ आगे जिन तरीकों के बारे में चर्चा करूंगा उससे आप कई सारे लोगों को या यूं कहें तो अपने चाहने वाले (लड़कियों) को (how to get girl to like you again) काफी हद तक आकर्षित कर सकते हैं।

तो, चलिये लेख में आगे बढ़ते हैं और देखते हैं की आप कैसे किसी को भी प्रभावित कर सकते है। आशा है इस अनोखे लेख में आप मेरे साथ अंत तक बने रहेंगे क्योंकि ये आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होने वाला है।

आखिर कैसे करें लड़कियों को अपने तरफ आकर्षित – How To Get A Girl To Like You :-

लेख में इस भाग में मेँ आप लोगों को कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताऊंगा जिससे आप किसी को भी प्रभावित कर सकते है (how to get a girl to like you), जो की बहुत ही आसान भी है। तो, आगे इन तरीकों के बारे में जानने के लिए ऐसे ही पढ़ते रहिए।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
लीडरशिप की भावना अपने अंदर लाएँ | Credit: Next Page.

 

1.उन्हें आकर्षित करता है अगुवाई (Leadership) करने का गुण! :-

मैंने जो शीर्षक ऊपर लिखा है वो काफी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए हैं की, इस गुण को जरिये आप किसी को भी यकीन मानिए किसी को भी क्षण भर में अपने तरफ रिझा सकते हैं। वास्तव में नेतृत्व भाव (Leadership) की भावना लोगों को बहुत ही ज्यादा दुर्लभ लगता है। क्योंकि ये वही भावना हैं जो लोगों को मुसीबत के वक़्त पर पथ प्रदर्शक बन कर उन्हें उस मुसीबत से बाहर निकालता है। अब आप खुद ही सोचिए की अगर कोई व्यक्ति आपको आपके मुसीबतों से बाहर निकाल रहा है तो क्या आप उससे प्रभावित नहीं होंगे?

ठीक इसी वजह से ही लीडरशिप की ये गुण लड़कियों/ महिलायों को काफी ज्यादा भाँता है, जिससे वो आपकी और खुद व खुद खींची चली आती है (how to get a girl to like you)। अगर आप उन्हें इम्प्रेस करना चाहते हैं तो, कोई भी काम करने से पहले एक बार उनकी जगह पर रह कर देखिये। उनकी भावनाओं का कद्र करें तथा उनको पूछें की वो क्या चाहती हैं! उन्हें किसी भी चीज़ के लिए बार-बार तंग या जबरन अपनी बात मनाने की कोशिश न करें।

भाई सब की अपनी-अपनी मर्जी होती है, इसलिए कोई अगर आपको किसी चीज़ के लिए मना भी कर दे तो एक सज्जन पुरुष की तरह उनके निर्णय का सम्मान करें और नेतृत्व भाव (Leadership) रखते हुए आगे बढ़ते रहिए और अपने द्वारा निर्धारित लाइफ गोल्स (Life Goals) को साकार बनाएं।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
पारिवारिक थोड़ा तो बन ही सकते हैं | Credit: Naukari Nama.

 

2.थोड़ा पारिवारिक (Family Oriented) तो आप उनके लिए बन ही सकते हैं! :-

मेँ मानता हूँ की, किसी भी रोमांटिक रिलेशनशिप का मतलब सिर्फ शादी नहीं होता है। खैर ये विषय काफी ज्यादा व्यक्तिपरक हैं इसलिए मेँ इसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करूंगा। परंतु हाँ! इतना जरूर कहूँगा की, अगर आप उन्हें प्रभावित करना चाहते हैं तो थोड़ा पारिवारिक तो बनना ही होगा।

दरअसल इसके पीछे एक वैज्ञानिक वजह ये भी हैं की, क्रमागत विकास (Evolution) से ही लड़कियों/ महिलाओं को घर में रह कर अपने परिवार की पालन-पोषण की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इसलिए वो कहीं न कहीं अपने परिवार से काफी ज्यादा लगाव और जुड़ाव भी रखती है और हम चाहे जीतने भी आधुनिक क्यों न हो जाएँ, परंतु हमारी यह भावनाएँ कभी नहीं बदल सकती है। इसलिए अगर आप उन्हें इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आप उनके प्रति उदार बने और थोड़ा नर्म भी।

हालांकि! इस भाव को भी आप उचित मात्रा में ही दिखाएँ। कोई भी चीज़ हद से ज्यादा किसी को पसंद नहीं आता। वैसे एक विशेष बात ये भी है की, आप इस विषय के प्रति उनसे ईमानदार भी रहें। जो की उनको आपको प्यार करने के लिए मजबूर भी कर सकता है (how to make a girl like you)।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहिए | Credit: Charlton School.

 

3.हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहिए और अपने आप को समय के साथ अपडेटेड भी करते रहिए :-

आउटडेटेड स्मार्टफोन जैसे आज के समय में किसी को पसंद नहीं आते, ठीक उसी तरह अगर आप वर्तमान के समय के साथ खुद को अपडेट नहीं करेंगे तो आपको भी शायद ही कोई पसंद करे। मेरे भाई लोगों को, यहाँ पर अपडेट करने से मेरा ये मतलब हैं की, आप दुनिया में वर्तमान के समय में क्या-क्या हो रहा हैं उसके बारे में संक्षिप्त में जानकारी रखें। हालांकि! इसका मतलब ये भी नहीं है की, दिन भर आप सिर्फ किताबों में ही लगे रहिए।

बाहर जाइए, लोगों को साथ मेल-जोल बढ़ाइए। परंतु हाँ! एक बात का ध्यान रखें की कोरोना के इस काल में सावधानी बरतना भी बहुत ही जरूरी है। खैर हमेशा ही कुछ न कुछ सीखने का प्रयास अवश्य ही करें, जैसे की कोई कला (संगीत, चित्र कला या ऐसा ही कुछ रचनात्मक जो की आपको पसंद हो)। वैसे अपने आपको दूसरों से आगे रखने के लिए आप नियमित रूप से थोड़ा-थोड़ा कर के ही सही परंतु व्यक्तित्व विकास के कई सारे किताबों को पढ़ सकते हैं।

यकीन मानिए! ऐसा करने से आपकी और कोई भी ध्यान देगा। वैसे और एक बात है जिसका आपको ध्यान रखना है, किसी भी हालत में लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में (how to get a girl to like you) ओवर कॉन्फिडेंट न बने। हमेशा नम्र भावना बना कर रखें।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
लोगों को हसाना भी एक काला है | Credit: Ice Breakideas.

 

4.दूसरों को हसाना, एक बहुत ही कारगर तरीका :-

भाग दौड़ भरी इस दुनिया में, जहां काम को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैं इसी दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो की दूसरों को हसा सकें (चाहे कितनी भी गंभीर परिस्थिति क्यों न हो)। अगर आप भी इन खास लोगों में हैं जो किसी को भी अपने जोक्स या बातों से हसा सकता हैं। तो बधाई हो आपके पास लड़कियों को अपने तरफ लुभाने के लिए कारगर तरीका है।

अगर हम थोड़ा तार्किक रूप से देखेंगे तो, लड़कियों को हँसना कुछ ज्यादा ही पसंद हैं। हालांकि! हसाने वाला उचित समय पर उचित बातों से उन्हें हसाना जानता हो। ये नहीं की, हमेशा ही जोक्स करते रहे और परिस्थिति को समझे भी नहीं। वैसे गंभीर परिस्थिति में अगर कोई लड़की फंसी हो और कोई लड़का उसे हसा कर उनको उस गंभीर परिस्थिति में मदद करें तो वो लोग उस लड़के के प्रति काफी हद तक प्रभावित भी होती है।

वैसे इस गुण को हासिल करने के लिए आपको आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए, ताकी आप उन्हें भी आत्मविश्वास से भर सकें।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
साहसी और जोशीले लड़के करते हैं लड़कियों को आकर्षित | Credit: Unsplash.

5.साहसी और जोशीला बनें :-

व्यापक रूप से लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं जो की दूसरों लड़कों से थोड़ा ज्यादा साहसी और जोशीले हों। हालांकि! इसकी भी अपनी सीमा है, क्योंकि ये बात पूर्ण तारिके से सत्य है। क्योंकि ज़्यादातर लड़कियां फिल्मों को देख कर ही अपने साथी के बारे में कई हद सोचती हैं जो की एक फ़ैक्ट भी हैं।

वैसे अगर आपको उन्हें इम्प्रेस करना है (how to get a girl like to you) तो, कोशिश करें की दूसरों से कुछ अलग हट कर करें। उदाहरण के लिए नए-नए जगहों पर जाना, बिना डरे चीजों को सामना करना, साहसी काम करना, हमेशा जोश से भरे रहना और किसी भी काम में अपनी पूरी लगन दिखाना। दूसरों के प्रति हमेशा उत्साह का भाव रखना आदि।

इसी से लड़कियां (how to make a girl like you more than a friend) आपको अपने दोस्त से भी ज्यादा समझेंगी, जिससे आप उनके साथ बातों को आगे भी बढ़ा पायेंगे। एक बार जरूर ही उपयोग में ले कर देखिएगा इन तरीकों को।

दूसरों को कैसे आकर्षित करें - How To Get A Girl To Like You?
मुसीबतों का हल निकालना सीखें | Credit: Blue Line Magazine.

6.मुसीबतों का हल निकालना सीखें :-

मैंने कई क्षेत्रों में देखा है की, ज़्यादातर लड़कियां अगर किसी भी मुसीबत में फंस जाती हैं तो वो क्षण भर में घबरा जायेंगी। हालांकि! बताते चलूँ की यहाँ पर सारी लड़कियां समान नहीं होती हैं। परंतु मेँ यहाँ पर  ज़्यादातर लड़कियों की बात कर रहा हूँ। तो, अगर आपको चीजों  को ठीक करना या मुसीबत के समय में समाधान निकालना आता है तो आप आसानी से लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते हैं।

हालांकि! ध्यान रखने वाली बात ये भी हैं की, आपको सिर्फ उसी समय ही उनकी मदद करना चाहिए जब वो आपके ऊपर भरोसा कर रहीं हो या उनको सच में आपसे ही मदद की जरूरत हो। उदाहरण के लिए मान लीजिये की, आप दोनों कहीं बाहर जा रहें और रास्ते में आपकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया तो अगर आपको उस टायर बदलना आता होगा तो आप उन्हें उसी समय में ही काफी हद तक इम्प्रेस कर पायेंगे।

इसलिए नए-नए चीज़ें सीखें और उससे मुसीबतों का हल ढूँढना भी।

Being stylish is good.
अपने सेहत व स्टाइल का भी ध्यान रखें | Credit: Pintrest.

 

7.अपनी स्वच्छता और स्टाइल का भी ध्यान रखें :-

आगे बढ्ने से पहले बता दूँ की, आपका व्यक्तित्व और व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता हैं। परंतु इसका मतलब ये भी नहीं है की, आप अपनी स्वच्छता और स्टाइल का बिलकुल भी ध्यान न रखें। अच्छे साफ कपड़े आपको आत्मविश्वास से भर देगा और आपका संवारा हुआ अच्छा चेहरा लोगों को आपकी और देखने के लिए मजबूर भी कर देगा। हालांकि! मेँ ये भी नहीं कह रहा हूँ की, आपको घंटों बैठ कर मेकअप करना है। नहीं ऐसा नहीं हैं थोड़े से ट्रेंडी कपड़े, साफ सुतुरा हैयर स्टाइल और दाढ़ी (अगर है तो), धीमी व हल्की कॉलॉन ही आपको काफी हद तक एक स्मार्ट दिखने में मदद करेगा।

हाँ! यहाँ पर आपके चलने का ढंग और लोगों से आप किस तरह से बातें कर रहें हैं उसे देख कर भी लड़कियां आपको चाहने लगती है (how to make a girl want you)। तो, इन बातों का अवश्य ही ध्यान रखिए जरूर ही काम आयेगा।

Be kind to others.
दूसरों के बारे में सोचें | Credit: Naukari Mana.

 

8.अपने से पहले दूसरों की चिंता करें :-

पुरुषों की निःस्वार्थपरता कई प्राचीन काल से ही महिलायों को पसंद आता रहा है, जो की यहाँ उन्हें इम्प्रेस (how to get a girl to like you) करने के लिए आपकी मदद भी करेगा। दरअसल बात ये हैं की, अगर आप निःस्वार्थ हो कर वो क्या कहना चाहती हैं और उन्हें क्या पसंद हैं इन बातों को महत्व देंगे तो वो भी आपको कभी भी नकारेंगे नहीं।

निःस्वार्थ की भावना आपको प्रौढ़ (Mature) दिखाने के साथ ही साथ काफी ज्यादा समझदार भी बना देगा। लड़कियों को समझदार लड़के इसलिए पसंद आते हैं की, वो उनको को ध्यान से सुनने के साथ ही साथ उनकी बातों को उचित ढंग से समझ भी पाते है। इसलिए अगर आप भी किसी को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो, उनके इच्छाओं को भी ध्यान में अवश्य ही रखें।

Focus on your manners.
अपने व्यवहारों के प्रति ध्यान रखें | Credit: Preaching Source.

 

9.अपने व्यवहार के प्रति हमेशा सजग रहें :-

एक सच्चे सज्जन पुरुष की महानता उसके व्यवहार से परिलिक्षित होता है। इसलिए सज्जन पुरुषों को ही कोई भी महिला अपने जीवन साथी के तौर पर पाने की कामना रखती है। बिना नम्र व्यवहार के आप किसी को इम्प्रेस ही नहीं कर सकते हैं। शांत और स्थिर भाव उन्हें आपकी और उत्साह से देखने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि! थोड़ा आपको भी उनके प्रति सकारात्मकता के दृष्टि से देखना पड़ेगा। साथ ही साथ उन्हें आपके साथ मेल जोल बढ़ाने के लिए समय दें। कोई भी लड़की ऐसे एक दिन में आपके साथ कैसे दोस्ती कर सकती है।

आपको हमेशा इस बात का ध्यान भी रखना होगा की, किसी भी रिलेशनशिप को आप जल्दी-जल्दी में हडबड़ाहट के साथ सफल नहीं बना सकते है। क्योंकि फल को पकने के लिए तो समय तो लगता ही है। उन्हें किसी चीज़ की तरह देखने से पहले एक बार इंसान की तरह भी देख सकते है, जिससे आप उनके नजरों में बाकियों से अलग भी हो पायेंगे।

Learn to Communicate effectively.
बात करने की ढंग को जानें | Credit: Dating Class.

 

10.उनसे बातें करने का ढंग सीखें :-

व्यक्तिगत अनुभव हैं इसलिए भाई लोगों आपको ये बात बता रहा हूँ। ज़्यादातर लड़कों को, लड़कियों से बात करने का ढंग ही नहीं पता है (हालांकि कई समय तक मुझे भी नहीं था)। इसी कारण के लिए मैंने सोचा की इस बात के ऊपर भी कुछ कहा जाए। एक दिन में लड़कियां 20,000 से ज्यादा शब्द बोलती हैं वहाँ लड़के महज 7,000 शब्द। तो, आप अंदाजा लगा सकते हैं की उन्हें बातें करना कितना पसंद होगा। तो, आपको भी इस बात को संजीदगी से लेना पड़ेगा।

ज़्यादातर उनको ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो की उनकी बातों को गौर से सुने और उनको सपोर्ट करें। कभी भी आप उनकी बातों को बीच में काट कर खुद के बारे में बातें करना न लग जायें। हमेशा उनको बात करने का पहला अवसर दें, हालांकि ज़्यादातर लड़कियां लड़कों से ये उम्मीद रखती हैं की वो (लड़के) उनसे बातें करने की शुरुआत करें। लड़कियों से बातें करते समय उनके भावनाओं का ध्यान रखते हुए सही शब्दों का प्रयोग करें, ताकि उनको कोई ठेस न पहुँचें। वैसे भाई लोगों क्या ये बात UPSC एक्जाम से भी ज्यादा कठिन लगता हैं, कमेंट कर के बताइएगा आपको इसके बारे में क्या लगता है?

वैसे उनसे बातें करने के समय उनके परिवार, उनके दोस्त, वो क्या करना चाहती हैं, उनके क्या अवधारणाएँ हैं, आप उनके बारे में क्या सोचते हैं, उन्हें किस-कीस चीजों से प्यार हैं ऐसे ही आप कुछ फॉर्मल विषय से अपनी बात आगे बढ़ा सकते है

Asking a girl for help.
लड़कियों से भी मदद जरूर मांगे | Credit: Body Language Central.

 

11.उन्हें आकृष्ट करने का रामबाण तरीका, उनकी मदद मांगे :-

किसी भी लड़की को इम्प्रेस (how to get a girl to like you) करने का ये सबसे रामबाण तरीका हैं, परंतु साथ ही साथ ये थोड़ा ट्रिकी (Tricky) भी हैं। पुरुषों को अपने ऊपर एक आत्मविश्वास सा रहता है की, चाहे कोई भी मुसीबत क्यों न आ जाए वो उस मुसीबत से खुद जूझ सकते हैं और मेँ ये भाव इस लेख को लिखते समय भी महसूस कर पा रहा हूँ। वैसे भाई लोगों आगे में जो बात आप लोगों को बताने जा रहा हूँ, उसे थोड़ा गौर से सुनिएगा।

अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते तो, आपको दिखाना होगा की आप उनके साथ कितने कंफरटेबल है। इससे उन्हें ये यकीन होगा की, आप उन पर दूसरों से काफी ज्यादा विश्वास करते हैं। वैसे ध्यान रखें की, आप जो भी बात उनको बताएँगे वो सच है। क्योंकि उनको झूठ आसानी से पता चल जाता है। मित्रों! ऐसा करने से आप भले ही उनके सामने भल्नेरब्ल (Vulnerable) क्यों न हो जाए परंतु वे आपके और भी ज्यादा करीब आ जायेंगी।

खैर मेँ आप लोगों को आगाह कर दूँ की, अपने राज किसी दूसरे को बताने से पहले ये सुनिश्चित कर लें की वो व्यक्ति विश्वास के योग्य है। किसी भी रिलेशनशिप के प्रारंभिक अवस्था में ऐसा करना बहुत ही ज्यादा गलत हो सकता है। इसलिए व्यक्ति की पहले जान लीजिये और बाद में आपको जो बताना हैं आप उन्हें बता सकते है।

आखिर में इस बात को गांठ बांध कर रख लें की, दूसरों को इम्प्रेस करने से पहले आप खुद को इम्प्रेस करना सीखे ताकि आप खुद से प्यार कर पायें”। आशा करता हूँ आज का ये दिलचस्प लेख पसंद आया होगा।


Sources :- www.realmenrealstyle.com, www.iflscience.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।
Back to top button