Universe

सौर-मंडल में छुपा है एक महा-ज्वालामुखी! – Giant Volcano On Jupiter Moon.

इसी साल फट सकता है "लोकी पटेरा" नाम का ये महा-ज्वालामुखी ! मच सकता है सौर-मंडल में हड़कंप

हमारा सौर-मंडल पूरे आकाशगंगा में इकलौता ऐसा सौर-मंडल है , जहां पर इंसानों के जीवित रहने के लिए उपयुक्त वातावरण है। मित्रों ! इंसानों की सभ्यता ही हमारे सौर-मंडल को अन्य सौर-मंडलों से काफी ज्यादा अलग बनाती है। हालाँकि इसके अलावा भी कई सारे अन्य अजूबे हमारे सौर-मंडल को और ज्यादा अनोखा बनाते है, पर मैं आज इन्हीं अजूबों मेँ से एक के बारे में बात करने जा रहा हूँ। मैं आज बात करूंगा एक महा-ज्वालामुखी के बारे में (giant volcano on Jupiter moon), जी हाँ ! एक ज्वालामुखी जो की कभी भी और किसी समय में भी फट सकता है।

सौर-मंडल में छुपा है एक महा-ज्वालामुखी ! - Giant Volcano On Jupiter Moon.
आईओ की ज्वालामुखी | Credit : New Scientist.

दोस्तों ! मैंने इस से पहले भी सौर-मंडल से जुड़ी एक और अजूबे के बारे में आप सभी को बता चुका हूँ। शनि के चाँद पर मिली बर्फ की तोपों का लेख इस का सही उदाहरण है।  मैंने इस लेख में आप सभी लोगों को शनि के किस चाँद पर यह तोपें मौजूद है और यह कैसे बना इन सभी बातों को आप सभी लोगों को बताया हैं | इसलिए आप से अनुरोध है की अब तक आपने अगर उस लेख को नहीं पढा है तो, एक बार उस लेख को पढ़ना न भूलें।

खैर अब मुख्य विषय पर आते हैं , आज मेँ इस लेख में सौर-मंडल की सबसे विराट ज्वालामुखी (giant volcano on Jupiter moon) के बार में कई मूलभूत बातों को आप सभी लोगों के सामने रखूँगा | इसलिए इस लेख को आरंभ से अंत तक पढिए क्योंकि यह लेख मजेदार होने के साथ-साथ आपके लिए ज्ञानवर्धक भी होगा।

तो , चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस महा-ज्वालामुखी (giant volcano on Jupiter moon) के बारे में |

बृहस्पति के चाँद पर मौजूद है यह महा-ज्वालामुखी! – Giant Volcano On Jupiter Moon :-

लोगों को सबसे पहले यह महा-ज्वालामुखी (giant volcano on Jupiter moon) कहां पर मौजूद है , इसके बारे में थोड़ा मेँ सबसे पहले बता दूँ। दोस्तों! जैसा की आप सभी लोगों ने शीर्षक पर ही पढ़ लिया होगा , सौर-मंडल में छुपा यह महा-ज्वालामुखी बृहस्पति के एक चाँद पर मौजूद हैं।

वैसे तो बृहस्पति के 67 चाँद अभी तक खोजे जा चुके हैं , परंतु उन सभी चाँद के अंदर एक ऐसा भी चाँद है जिस पर सौर-मंडल की सबसे बड़ा ज्वालामुखी बसता है। तो , आखिर वह चाँद कौन सी हैं ? मित्रों ! इस सवाल का जवाब है आईओ (IO) जी हाँ ! बृहस्पति के चाँद आईओ पर सौर-मंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी मौजूद है।

बृहस्पति का  तीसरा सबसे बडा चाँद आईओ (IO) सौर-मंडल में चौथा सबसे बड़ा चाँद भी है। गैलीलियो के द्वारा इसे साल 1610 में खोजा गया था। मित्रों! आपको जानकर हैरानी होगा की आईओ पर 400 से भी अधिक सक्रिय ज्वालामुखी अभी भी मौजूद है।  इसलिए यह पूरे सौर-मंडल में सबसे ज्यादा सक्रिय खगोलीय पिंड के रूप में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

यहाँ पर मौजूद महा-ज्वाला मुखियों से (giant volcano on Jupiter moon) 500 km ऊपर तक लाभा निकलता हैं | पृथ्वी से यह 63 करोड़ किलोमीटर दूरी पर मौजूद हैं | मित्रों ! इसके अलावा मेँ आपको बता दूँ की यह पूरे सौर-मंडल में इस चाँद का घनत्व सबसे ज्यादा है |

वाकई में मुझे तो लगता है की यह चाँद एक अजूबे से कम नहीं हैं | आपको इसके बारे में क्या लगता हैं ?

कभी भी फट सकता है यह महा-ज्वालामुखी ! :-

हाल ही के एक रिपोर्ट से पता चला है की , आईओ पर मौजूद महा-ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है और जिसका कू-प्रभाव पूरे सौर-मंडल को भी भुगतना पड सकता हैं | जी हाँ ! दोस्तों लोकी पटेरा (Loki Patera) नाम का यह महा-ज्वालामुखी अब पूरे तरीके से तबाही मचाने के लिए तैयार बैठा है.

Big Volcano Of Io.
महा-ज्वालामुखी की तस्वीर | Credit : Space.

मित्रों ! इस महा-ज्वालामुखी (giant volcano on Jupiter moon) के बारे में एक विशेष बात को आप जानकार दंग रह जाएंगे  ! इस ज्वालामुखी का मुंह 200km से भी ज्यादा चौड़ा हैं | जी हाँ ! 200km से ज्यादा चौड़ा | इसलिए यह पूरे सौर-मंडल में सबसे बड़ा ज्वालामुखी भी हैं | यहाँ पर और भी बता दूँ की पिछले कई दशकों से यह ज्वालामुखी शांत हैं , परंतु अंदर ही अंदर यह काफी भयानक रूप से धधक रहा हैं | इसके विशाल आग और लाभा से भरी हुई झील को देखते ही हर किसी का रूह काँप उठना लाज़िमी हैं |

वैज्ञानिकों का अनुमान था की अगर यह ऐसे अंदर से ही धधकता रहेगा तो इसी साल सितंबर को फट जाएगा | परंतु अभी तक इसके फटने की कोई औपचारिक तौर पर पुष्टीकरण नहीं मिला हैं | मित्रों ! मेँ आपको और भी बता दूँ की इस ज्वालामुखी के अंदर आए दिन छोटे-मोटे विस्फोट होते ही रहते हैं | साल 2018 में यहाँ एक छोटा सा विस्फोट हुआ था |

अब तक वैज्ञानिकों को महा-ज्वालामुखी (giant volcano on Jupiter moon) के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं हैं | यह कैसे और किलसिए बार-बार फट रहा हैं , इन सभी विषयों के ऊपर उसके पास कोई ठोस जानकारी नहीं हैं | परंतु कुछ वैज्ञानिकों का यह मानना है की , पृथ्वी पर जैसे ज्वालामुखी फटता है ठीक उसी तरह आईओ पर भी ज्वालामुखी फटते हैं |

महा-ज्वालामुखी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी – Interesting Information About The Giant Volcano :-

मित्रों ! चलिए लेख के इस भाग में इस महा-ज्वालामुखी (giant volcano on Jupiter moon) से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जान लेते हैं | सबसे पहले हम लोग इस ज्वालामुखी के फटने की चक्र को लेकर चर्चा करेंगे जो की जानने में काफी अद्भुत हैं |

इस ज्वालामुखी से जुड़ी सबसे अजीब और रोचक बात यह है , यह एक निर्धारित अंतराल में ही फटता हैं | साल 1990 से पहले यह हर 540 दिन में एक न एक बार फटता ही फटता था | परंतु साल 2000 के बाद यह हर 475 दिन में एक बार फटने लगा | मित्रों ! मेँ आपको यहाँ बता दूँ की हर एक छोटे से छोटे विस्फोट को भी यहाँ ज्वालामुखी के सक्रियता से जुड़ा जाता हैं |

खैर ज्वाला मुखियों के बारे में सही से कुछ बता पाना बहुत ही मुश्किल है | यहाँ कोई इंसान या स्पेस-क्राफ्ट करीब से जा कर शोध के लिए तथ्य इकट्ठा करके नहीं देता | इसलिए यह कब फटेगा , इसका सनी अनुमान लगा पाना बहुत ही मुश्किल हैं | वैसे तो लाभा का दबाव , मेग्मा की संरचना , पत्थरों का बनावट आदि एक ज्वालामुखी के फटने  के  पीछे का वजह बन सकते हैं |

इसके अलावा दोस्तों ! यह ज्वालामुखी पृथ्वी से बहुत दूर मौजूद है और 2013 से यह विशेष रुप से कुछ ज्यादा गतिविधि नहीं दिखा रहा हैं | तो , आपको क्या लगता हैं यह ? क्या यह इसी साल फटेगा या अगले साल तक यह ऐसे ही रहेगा ! आपका जवाब हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है | इससे हमें काफी ज्यादा खुशी व ऐसे ही विज्ञान से जुड़ी रोचक लेखों को लिखने के लिए प्रेरणा भी मिलती रहती हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

आईओ पृथ्वी के हिसाब से हर 1.7 दिन में बृहस्पति का एक चक्कर लगा लेता है। इतने कम समय में इतने बड़े ग्रह का एक पूर्ण परिक्रमा इसके ऊपर काफी ज्यादा बाहरी बल डालता हैं | वैज्ञानिकों का मानना है की बृहस्पति का शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल इस पर काफी ज्यादा प्रभाव डालता हैं।

इसके अलावा बृहस्पति के अन्य चाँद भी आईओ पर काफी मात्रा में अपने-अपने गुरुत्वाकर्षण बल डालते हैं | इतने भारी दबाव के चलते आईओ में मौजूद ज्वालामुखी काफी ज्यादा सक्रिय हो उठते हैं | यही , वजह है की ज़्यादातर आईओ के ज्वालामुखी समय-समय पर फटते ही रहते हैं | महा ज्वालामुखी भी (giant volcano on Jupiter moon) शायद इसी वजह से आने वाले समय में फट सकता हैं।

हर समय बृहस्पति अपने गुरुत्वाकर्षण बल से आईओ को अपनी तरफ खींचता ही रहता है , इसके अलावा मेँ आपको बता दूँ की खुद आईओ का गुरुत्वाकर्षण बल इसके सतह को इसके केंद्र की और आकर्षित करता ही रहता हैं | गुरुत्वाकर्षण बलों से बनने वाले तनाव को टाइडल प्रैशर कहते हैं | इसी टाइडल प्रैशर के चलते आईओ का सतह फट कर मेग्मा में परिवर्तित हो जाता है।

बाद में यह मेग्मा लाभा का रूप ले कर ज्वालामुखी के मुंह से निकलता हैं | तब यह काफी ज्यादा खतरनाक दिखता है।

Source :- www.space.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button