Universe

क्या है अंतरिक्ष में सुरक्षा का महत्व, कैसी होती है अंतरिक्ष में सुरक्षा

जानिएअंतरिक्ष की सुरक्षा से जुड़ी कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातें !

बचपन से हमें बताया गया है की , कोई भी कार्य करते वक़्त पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए | क्योंकि कभी भी कोई भी घटना घट सकती हैं | मित्रों ! क्या आपको पता है , इंसान इस पृथ्वी में सबसे ज्यादा सचेत जीव हैं | वह हमेशा कोई भी कार्य करने से पहले अपने सुरक्षा की पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर लेता हैं | मेँ आपको और भी बता दूँ की आज अंतरिक्ष की सुरक्षा (about space safety in hindi) के लिए इंसान काफी ज्यादा चिंतित हैं |

जी हाँ ! इतने बड़े अंतरिक्ष की सुरक्षा (about space safety in hindi) के लिए आज इंसान कई सारे बंदोबस्त कर चुका हैं | तो , दोस्तों आज हम लोग अंतरिक्ष की सुरक्षा (about space safety in hindi) के विषय में बहुत सरल और संक्षिप्त रूप से जानेंगे |

अंतरिक्ष की सुरक्षा के बारे में पूर्ण जान कारी – All About Space Safety In Hindi :-

तो , चलिए सबसे पहले अंतरिक्ष की सुरक्षा (about space safety in hindi) के बारे में जुड़ी कुछ मूलभूत बातों को जान लेते हैं | मित्रों ! साल 2004 में नैदरलैंड में अंतरिक्ष की सुरक्षा के लिए एक विशेष संस्थान को बनाया गया | इस संस्थान का नाम IAASS पड़ा जिसका मतलब International Association For The Advancement Of Space Safety है। आज इस संस्थान में 25 देशों से 200 सदस्य मौजूद हैं |

इस संस्थान का मूल लक्ष्य इंसानों के द्वारा अंतरिक्ष को पहुँचने वाला हानि के  ऊपर नजर रखना हैं | मित्रों ! इंसानों ने पिछले 5 दशकों में अंतरिक्ष में काफी सारे शोध किए हैं | हर एक शोध और मिसन मेँ इस्तेमाल होने वाले रॉकेट और उपकरण कई बार किसी कूड़े की भांति अंतरिक्ष में जमा हो जाते हैं | बाद में यह कुडा (space debris) अंतरिक्ष में प्रदूषण के भांति फैल कर इसको काफी ज्यादा खराब करने के साथ ही साथ इसे बहुत ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता हैं | इसलिए अंतरिक्ष की भी सुरक्षा आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका हैं |

अंतरिक्ष की सुरक्षा से जुड़ी और भी रोचक बातें ! :-

मेँ अगर अंतरिक्ष की सुरक्षा को अगर में सरल भाषा में कहूँ तो , यह इंसानों के द्वारा किया जाने वाला एक ऐसा बंदोबस्त जिसके तहत अंतरिक्ष में किसी भी हानि कारक कूड़ा या वस्तु से होने वाली मृत्यु , बीमारी और किसी भी प्रकार के क्षति को रोका जा सके | मित्रों आपको यहाँ और भी बता दूँ की अंतरिक्ष की सुरक्षा योजना के तहत किसी भी स्पेस मिसन से जुड़ी स्पेस क्राफ्ट क्रू , ग्राउंड कंट्रोल टिम के सदस्य तथा साधारण जनता की सुरक्षा का भी जिम्मा यह योजना लेता हैं |

Scientist researching on space safety.
अंतरिक्ष की सुरक्षा के लिए तत्पर वैज्ञानिक | Credit : NASA.

इसके अलावा अंतरिक्ष में मौजूद हर एक यंत्र की सुरक्षा की पुष्टि अंतरिक्ष की सुरक्षा योजना करती हैं | अंतरिक्ष मौजूद हर एक सेटे -लाइट की सुरक्षा IAASS के जिम्मे में रहता हैं | यह सेट -लाइट को बिना किसी असुविधा के सही तरीके से नियंत्रित भी कर सकता हैं |

मित्रों! यहाँ आपको याद रखना पड़ेगा की चाहे कितनी भी योजना इंसान बना ले परंतु अंतरिक्ष में 100% सुरक्षा की गारंटी किसी भी उपकरण या क्रू सदस्य को नहीं दिया जा सकता हैं | इसलिए अंतरिक्ष की सुरक्षा (about space safety in hindi) के लिए तैयार किया गया संस्थान भी एक हद तक अपने कार्य को निभा सकती हैं |

बिना किसी जोखिम उठाए कोई भी असाधारण कार्य संपन्न नहीं हो सकता हैं | इसलिए वैज्ञानिकों को हमेशा जोखिम उठाना ही पड़ता हैं और हाल ही में भारत के द्वारा छोड़ा गया चंद्रयान-2 इसका एक सटीक उदाहरण हैं |

निष्कर्ष – Conclusion :-

आज हमारा पृथ्वी प्रदूषण और प्राकृतिक आपदायों से काफी ज्यादा त्रस्त हैं | इंसान दिन व दिन विज्ञान के क्षेत्र में विकसित होता जा रहा है , परंतु कुदरत की अवस्था उसी हिसाब से ही खराब होती जा रही हैं | सुनकर किसी को भी बहुत ही खुशी लगेगा की , चलो कम से कम इंसानों ने अंतरिक्ष को साफ रखने के बारे में कुछ सोच हैं | परंतु विडंबना की बात यह हैं की हमीं ने ही अंतरिक्ष को गंदा और खतरनाक बनाया हैं और हमीं को ही उसे साफ और सुरक्षित रखना पड़ेगा |

भविष्य में नासा और इस्रो के कई गज़ब की मिसन अंतरिक्ष की खोज के क्षेत्र में इतिहास रच डालने में सक्षम हैं | इसलिए यह बहुत ही जरूरी हो जाता है की , हम लोग समय रहते ही संभल कर इस को और भी बेहतर बनाए | हमारा अंतरिक्ष हमारे भविष्य के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | इंसानी सभ्यता को इसके सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान और समुचित योजना प्रस्तुत करना चाहिए | मेरा तो यही मानना है |

तो , आपको क्या लगता है ! क्या अंतरिक्ष की सुरक्षा के लिए इंसानों को अभी से कदम उठाना चाहिए ?

Source :- iaass.space-safety.org.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button