Universe

हमें दिन में चंद्रमा आखिर क्यों दिखाई देता है? – Why We Can See Moon In Day?

दिन में चंद्रमा का क्या महत्व है?

पृथ्वी से जब भी हम आकाश की और देखते हैं, तब हमें अकसर जो चीज़ें खुली आँखों से दिखाई देती हैं उनमें से दो चीजों को हम काफी अच्छे से जानते हैं। सूर्य और चंद्रमा (Why We Can See Moon In Day) ये दो खगोलीय पिंड हमारे लिए अन्य खगोलीय पिंडों के तुलना में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे हम प्रभावित होते हैं। इन दोनों ही पिंडों के कारण ऋतु और कई  प्राकृतिक घटनाएँ हमारे पृथ्वी पर घटित होते हैं। इसलिए जब भी हम आकाश को दिन में या रात में देखते हैं, तब ज़्यादातर दोनों में से कोई एक अवश्य ही हमें वहाँ देखने को मिलते हैं।

दिन में क्यों दिखाई देने वाला चाँद - Why We Can See Moon In Day?
अन्तरिक्ष से चाँद कैसे दिखता हैं।  Credit – Moon Village

मित्रों! अब कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि, “आखिर सूर्य और चाँद (Why We Can See Moon In Day) को तो हम रोज देखते हैं और इनके बारे में ऐसा क्या खास है”? तो दोस्तों मैं आप लोगों को बता दूँ कि, हाँ! एक खास बात जरूर है, जिसे हम प्रायः देख कर भी नजरंदाज कर देते हैं। कई लोग तो इसके बारे में कुछ सोचते ही नहीं हैं। परंतु दोस्तों, आज हम इसी बात के ऊपर ही इस लेख में चर्चा करेंगे। तो सवाल उठता है कि, “आखिर वो बात है क्या”?

साधारण रूप से दिन में सूर्य और रात में चाँद हमें दिखाई देते हैं, परंतु कई बार ऐसा भी होता है जब दिन में भी हमें चंद्रमा देखने को मिलते हैं। जी हाँ! दिन में भी। तो आखिर क्या कारण है, जिसके वजह से हमें दिन में भी चाँद दिखता है।

आखिर दिन में क्यों दिखाई देता है चंद्रमा? – Why We Can See Moon In Day? :-

रात को चंद्रमा का चमकना (Why We Can See Moon In Day) कोई असाधारण बात नहीं है और हर किसी को पता है कि, सूर्य के किरण से ही चाँद चमकता है। परंतु दिन में भी हमने कई बार चाँद को देखा है और सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि, इसके बारे में ज़्यादातर लोगों को बहुत कम पता है। मित्रों! पृथ्वी के वायुमंडल और चाँद के ओर्बिटल पाथ के वजह से हमें चाँद ज़्यादातर दिन में नहीं दिखाई देता है। इसके अलावा जब चाँद सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, तब इसका चमकने वाला साइड हमसे काफी दूर हो जाता है, जिसके कारण हम इसे दिन तो क्या रात में भी नहीं देख सकते हैं। परंतु यहाँ फिर से सवाल उठता है कि, आखिर कौन सी वजह जिसके कारण चाँद दिन में भी दिखाई देता है?

दिन में क्यों दिखाई देने वाला चाँद - Why We Can See Moon In Day?
दिन और रात में चाँद। | Credit: PBS.

मित्रों! दिन में चाँद के दिखाई देने के पीछे मूलतः दो कारण मौजूद हैं। पहला कारण ये है कि, चाँद के पास पहले से मौजूद अपना प्रकाश (जो कि सूर्य से मिला है) और इसका पृथ्वी के बेहद ही समीप होना। इसके अलावा दूसरा कारण हैं, लुनर साइकल (Lunar Cycle)” जो कि चाँद के बेहद ही खास ओर्बिटल पाथ के कारण संभव हो पाता है। दोस्तों, इन्हीं दो कारणों के वजह से हमें चाँद कई बार दिन में दिखाई देता है। पृथ्वी और चाँद के बीच की दूरी दूसरे किसी खगोलीय पिंड (पृथ्वी से) से काफी कम है और दिन हो या रात चाँद हमेशा से ही हमारे पृथ्वी के आकाश में मौजूद रहता ही है।

लुनर साइकल (Lunar Cycle) –

कई वैज्ञानिक बताते हैं कि, चाँद (Why We Can See Moon In Day) का दिन में दिखाई देना एक खास कारण के वजह से हैं और ये लुनर साइकल के ऊपर डिपेंड करता है। हमारे इर्द-गिर्द जिस तरीके से चाँद घूम रहा है, शायद उसी वजह से ही कई बार इसे हम दिन में देख सकते हैं। चाँद का ओर्बिटल पाथ और पृथ्वी का ओर्बिटल पाथ काफी ज्यादा सिंक्रोनाइज़ है, जिसके कारण हम केवल चाँद के एक भाग को ही देख सकते हैं और इसे लगभग 29.5 दिन अपने पूरे आकार में आने में लगते है। मित्रों! एक खास बात ये है कि, इस 29.5 दिनों में चाँद 8 अलग-अलग अवस्थाओं से हो कर गुजरता है।

Lunar Cycle at sky.
रात में मौजूद आकाश का चाँद। | Credit: Farmers Almanac
साइकल के कुछ गुण! :

ये 8 अलग-अलग अवस्थाएँ हमें चंद्रमा के विभिन्न-विभिन्न रूप और आकाश में इसके अलग-अलग लोकेशन के बारे में बताते हैं। खैर पूरे लुनर साइकल में (29.5 दिन) सूर्य चंद्रमा के सिर्फ एक ही साइड को प्रकाश दे कर चमकीला कर पाता है, क्योंकि दूसरी साइड तक तो प्रकाश पहुँचता ही नहीं हैं। खैर यही वजह है कि, इन 29.5 दिनों में हम पृथ्वी से चाँद को अलग-अलग एंगल से इसके अलग-अलग रूपों को देख पाते हैं। लुनर साइकल के आरंभ में हमें चाँद दिखाई नहीं देता है।

क्योंकि इस समय पृथ्वी कि और चंद्रमा कि कोई भी चमकीली साइड मौजूद नहीं रहती हैं और इसे हम अँग्रेजी में “New Moon Day” भी कहते हैं। वैसे आने वाले दिनों में चाँद धीरे-धीरे अपना आकार लेने लगता है और महीने के हर 15 दिनों में आप इसके बढ़ते आकार को आसानी से देख सकते हैं। वैसे चाँद के बारे में एक खास बात ये है कि, पृथ्वी के ऊपर कई प्राकृतिक घटनाओं को चाँद प्रभावित करता है। इसलिए हम सभी के ऊपर भी कहीं न कई चाँद का प्रभाव रहता ही है।

क्या हर बार चंद्रमा को दिन में देखा जा सकता है? :-

मित्रों! चंद्रमा (Why We Can See Moon In Day) को दिन में दिखाई देने के लिए पृथ्वी पर पड़ रही सूर्य की किरणों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि दिन में सूर्य से आ रहीं किरणों की ताकत इतनी होती है कि, इससे सामना कर पाना बेहद ही कठिन होता है। महीने के 2-3 दिनों तक हम दिन में चंद्रमा को नहीं देख सकते हैं। परंतु जब-जब ये हमारे पृथ्वी के पास आ जाता है तब-तब आप इसे अच्छे तरीके से देख सकते हैं। इसके अलावा हमारी पृथ्वी पर सुदूर अन्तरिक्ष में मौजूद सितारों से आ रहें किरणें भी पड़ती रहती हैं, परंतु काफी ज्यादा दूरी होने के कारण इन सभी सितारों का प्रकाश सूर्य की किरणों के सामने फीका पड़ जाता है।

Diffrent stages of Lunar Cycle.
लुनर साइकल की अलग-अलग अवस्थाएँ। | Credit: B and H

परंतु एक बात ये भी है कि, इन सभी चीजों के बाद भी चाँद कि रोशनी हमें दिन में भी दिखाई देती है। वैज्ञानिक चंद्रमा के प्रकाश को मापने के लिए उसके सतह से रिफ़्लैक्ट हो रही किरणों की बारीकी से जांच करते हैं। मूलतः ये काम वैज्ञानिक अकसर रात में करते हैं। इसके अलावा रोचक बात ये भी हैं कि, रिलेटिव लुमिनोसिटी के आधार पर वैज्ञानिक रात के आकाश में मौजूद किसी भी सितारे या आकाशगंगा के चमक कि अंदाजा लगाते हैं। मित्रों! सूर्य से रोशनी पा कर चाँद इतना चमक जाता हैं कि, रात में ये दूसरे सितारों और आकाशगंगाओं से आने वाली चमक को भी फीका कर देता हैं।

इसके अलावा पृथ्वी पर बदलते हुए ऋतुओं के साथ भी चाँद कि चमक काफी प्रभावित होता हैं। इसके अलावा दिन में पृथ्वी का आकाश कितना साफ और शांत हैं, इसके ऊपर भी चाँद कि चमक निर्भर करता हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा (Why We Can See Moon In Day) हर महीने औसतन 25 दिनों तक दिन के आकाश में दिखाई देता है। अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, महीने के बाकी बचे 5 दिनों में चंद्रमा और फूल मून ड़े के कारण दिन के आकाश में नहीं दिखता है। न्यू मून ड़े में चाँद सूर्य के इतने पास होता है कि, हम इसे नहीं देख सकते हैं और फूल मून ड़े में चाँद सिर्फ रात में दिखाई देता है, चूंकि रात होते ही ये आकाश में उदय होता है और रात खत्म होते ही ये अस्त होने लगता है।

दिन में क्यों दिखाई देने वाला चाँद - Why We Can See Moon In Day?
चाँद और पृथ्वी। | Credit: National Geographic Kids.

चाँद का “लुनर साइकल” इन घटनाओं के होने के पीछे का मूल कारण है और हमारे महीने भी इसी कुछ हद तक इसी लुनर साइकल से संबंधित होते हैं। तो, मित्रों चलिये क्यों न इसी लुनर साइकल के बारे में भी कुछ जान लेते हैं।

वैज्ञानिक कहते हैं कि, अगर आपको चाँद को दिन में देखना है, तब महीने के पहले और तीसरे क्वाटर से बेहतर और कोई समय नहीं हो सकता है। महीने के इन दो क्वाटरों में चाँद दिन के आकाश में लगभग 5-6 घंटों तक रहता है।

Sources :- www.livescience.com, www.universetoday.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button