Plants and Animals

स्तनपायी प्राणियों के हाथों में 5 उंगली ही क्यों होती हैं? – Why Mammals Have 5 Fingers?

हमारे हाथों पर 5 ही उँगलियाँ क्यों होती हैं?

पृथ्वी के ऊपर प्रकृति ने कई सारे अजूबे गढ़ रखे हैं। हमारे सौर-मंडल में पृथ्वी ही सिर्फ एक ऐसी जगह है, जहां पर जीवन की उत्पत्ति को देखा जा सकता है। अरबों सालों से न जाने कितनी प्रजातियाँ आयीं और गयी, परंतु उन सभी में हम इंसान ही एक ऐसी दुर्लभ प्रजाति बन कर उभरे हैं, जो आज पूरी दुनिया में अपना वर्चस्व फैलाए हुए हैं। वैसे इंसान स्तनपायी (Why Mammals Have 5 Fingers) प्राणियों के अंदर आते हैं और इन स्तनपायियों के अंदर कुछ न कुछ खास बात तो जरूर होती है, नहीं तो आज इंसान इतनी तरक्की कर ही नहीं पाता।

स्तनपायी प्राणियों के हाथों में 5 उंगली ही क्यों होते हैं? -
जानवरों में भी 5 उँगलियाँ। | Credit: X.

मित्रों! स्तनपायी (Why Mammals Have 5 Fingers) प्राणियों के बारे में विज्ञान भी काफी रोचक जानकारियाँ देता है। क्योंकि पूरे प्राणी जगत में स्तनपायी ही ऐसे जीव हैं, जो की काफी ज्यादा विकसित और बुद्धिमान होते हैं। उदाहरण के स्वरूप आप व्हेल मछली को ही देख सकते हैं, जो की अपने विशाल आकार के लिए पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। ये मछलियाँ अपनी विकसित बुद्धिमता और टीम-वर्क के लिए कई सारे शोध-कर्ताओं को अपनी और आकर्षित करते हैं।

खैर आज के हमारे इस लेख का विषय स्तनपायिओं के ऊपर ही होगा! क्योंकि हम खुद भी एक स्तनपायी हैं और हमारे खुद के शरीर के बारे में जानना, हमारे लिए एक गर्व व जरूरी बात है। इसलिए आप लोगों से अनुरोध हैं कि, इस लेख को आरंभ से लेकर अंत तक पढ़िएगा, ताकि आप लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। तो, चलिये अब लेख को शुरू करते हैं और असल विषय के ऊपर आते हैं।

स्तनपायीओं के हाथों पर सिर्फ 5 उंगलियां ही क्यों होती हैं? – Why Mammals Have 5 Fingers! :-

क्या आपने कभी सोचा है कि, एक स्वस्थ इंसान के हाथों में सिर्फ 5 उंगलियाँ ही क्यों होती हैं? मित्रों! सुनने में और देखने में ये प्रश्न भले ही क्यों न बहुत ही सरल लग रहीं हो; परंतु इसी सवाल ने काफी सारे वैज्ञानिकों के नींद उड़ा कर रखा हैं। आज भी कोई वैज्ञानिक इस सवाल के जवाब को सटीक रूप से ढूंढ नहीं पाया हैं। तो, आप खुद ही समझ सकते हैं कि, विज्ञान की इतनी तरक्की करने के बाद भी हम अपने शरीर से जुड़े मूलभूत बातों को भी नहीं जान सकें हैं।

Homology of 5 Fingers among Animals.
5 उँगलियों का गुत्थी। | Credit: Inkl.

बिल्ली से ले कर कंगारू तक और कुत्ते से ले कर चिमपंजी तक; हर एक जानवर के हाथ में आपको एक कॉमन चीज़ जरूर देखने को मिलेगी। और गज़ब की बात ये हैं कि, ये कॉमन चीज़ हमारे हाथों पर भी आसानी से देखा जा सकता हैं। मित्रों! मेँ यहाँ बात कर रहा हूँ, हमारे हाथों के 5 उँगलियों (Why Mammals Have 5 Fingers) के बारे में! जी हाँ, हर एक स्तनपायी प्राणी के हाथों पर आपको 5 उँगलियाँ जरूर देखने को मिलेगी। हालांकि! इसके भी कई सारे अपवाद हैं।

परंतु यहाँ सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि, अन्य प्राणियों से हमारा ऑरिजिन काफी ज्यादा अलग हैं और फिर भी हमारे और उनके हाथों में इतनी समानता क्यों हैं? ये बात सोचने में काफी ज्यादा अटपटी और अद्भुत हैं, परंतु इसके बारे में चर्चा होना बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि इसके बारे में आप लोगों को शायद ही पहले कभी पढ़ने को कुछ मिला होगा।

हमारे हाथों पर 5 उंगलियाँ ही क्यों होते हैं? :-

अब इस लेख में सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि, आखिर हमारे हाथों में 5 उंगलियाँ (Why Mammals Have 5 Fingers) ही कैसे आयीं? तो, मित्रों इस सवाल के जवाब को ढूँढने के लिए सबसे पहले हमें, चार पैरों पर चलने वाले वेर्टीब्रेट के बारे में कुछ मूलभूत बातों को जानना होगा। दोस्तों! आप लोगों को जानकर हैरानी होगा कि, चार पैरों पर चलने वाले जीवों के अंदर भी 5 उँगलियों को देखा जा सकता हैं। इसके अलावा सिर्फ स्तनपायी ही नहीं, परंतु सरीसृप और पक्षियों में भी कुछ हद तक इस समानता को देखा जा सकता हैं।

Baby bonobo, Pan paniscus, 4 months old, close up of fingers held by hand
इंसान और अन्य जीवों के बीच हैं अजीब सा ये कनैक्शन। | Credit: The Doctor Weighs.

यहाँ आप लोगों कि अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, जीव जगत में कुछ ऐसे भी प्राणी मौजूद हैं; जिनके फ़िज़िकल हाथ या पैर भी नहीं हैं; परंतु उनके कंकाल पर 5 उँगलियों की मौजूदगी को देखा जा सकता हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, 5 उँगलियों वाली ये गुत्थी जितना सरल प्रतीत हो रहा हैं, असल में ये उतना सरल हैं नहीं। मित्रों! व्हेल, सील और सी लायन जैसे जीवों के कंकाल में 5 उँगलियों को आसानी से देखा जा सकता हैं। इसलिए इससे कई सारे वैज्ञानिक भी हैरान हो चुके हैं।

वैसे इस गुत्थी में कुछ अपवाद भी शामिल हैं, जैसे की घोड़ों में सिर्फ एक फिंगर बोन का होना या फिर पक्षीयों के अंदर फ्यूस्ड पंखों का होना। हालांकि! कुछ वैज्ञानिकों का ये भी मानना हैं कि, ये दोनों जीव एम्ब्रोयों स्टेज में 5 उंगली वाले जीव ही होते हैं और जैसे-जैसे भ्रूण का विकास घटता हैं; वैसे-वैसे ये 5 से कम उंगली वाले जीव बन जाते हैं।

आखिर इस गुत्थी में क्या हैं एवल्यूशन का विज्ञान! :-

मित्रों! 5 उंगली वाले इस गुत्थी (Why Mammals Have 5 Fingers) को सुलझाने के लिए हमें एवल्यूशन विज्ञान की मदद लेनी पड़ेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार “Hox Genes” नाम के एक खास गुण-सूत्र से शायद ये गुत्थी सुलझ सकती हैं। कहने का मतलब ये हैं कि, ये खास गुण-सूत्र हमारे शरीर के दूसरे गुण-सूत्रों के ऊपर अपना कंट्रोल बना कर रखता हैं। अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, ये गुण-सूत्र दूसरे गुण-सूत्रों के काम के ऊपर अच्छा-खासा प्रभाव डाल सकते हैं और समय के अनुसार इन्हें पूरे तरीके से बंद या चालू भी रख सकते हैं।

स्तनपायी प्राणियों के हाथों में 5 उंगली ही क्यों होते हैं? - Why Mammals Have 5 Fingers?
हमारे हाथों पर कैसे बने 5 उँगलियाँ। | Credit: LiveScience.

इससे आप समझ ही सकते हैं कि, हॉक्स जिन की अहमियत हमारे शरीर में क्या होगी। इसके अलावा ये गुण-सूत्र हमारे शरीर के हर एक अंगों का सहीं जगह पर सही से बनने की प्रक्रिया को भी सुनिश्चित करता हैं। मित्रों! यहाँ एक खास बात ये भी हैं कि, ये गुण-सूत्र खास तरह के प्रोटीन को भी बनाते हैं; जो की शरीर के मेटाबोलिक एक्टिविटी को भी रेगुलेट करते हैं। वैसे शरीर के अंदर उँगलियों का बनना भी, एक तरीके से मेटाबोलीक प्रक्रिया का हिस्सा हैं; जो की इस गुण-सूत्र के जरिये रेगुलेट होता हैं।

विज्ञान के अनुसार शरीर में उँगलियों के बनने से पहले, उसके फिंगर बड्स बनते हैं। जो की बाद में काफी ज्यादा बड़े हो कर उँगलियों में तबदील होते हैं या फिर से रीएब्सोर्ब हो कर खत्म हो जाते हैं। हालांकि! आज भी उँगलियों के बनने के प्रक्रिया को समझना व समझाना उतना सरल भी नहीं हैं। क्योंकि आज भी हम इसे जांच रहें हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

वर्तमान किसी भी वैज्ञानिक के पास 5 उँगलियों (Why Mammals Have 5 Fingers) वाले इस गुत्थी को सुलझा सकने वाली कोई भी थियरि नहीं हैं। इसलिए किसी को नहीं पता कि, आखिर कब सबसे पहले जीवों के अंदर 5 उँगलियों को देखा गया था। वैसे एक रिपोर्ट के अनुसार आज से लगभग 36 करोड़ साल पहले दुनिया के पहले ऐसे जीव का जन्म हुआ था, जिसके पास उँगलियाँ थीं। वैज्ञानिक कहते हैं कि, इस जीव का जन्म मछलियों से हुई थी। खैर कुछ वैज्ञानिक ये भी बताते हैं कि, ये जीवों के अंदर पाये जाने वाली एक होमोलोजी ट्रेट के कारण हैं।

स्तनपायी प्राणियों के हाथों में 5 उंगली ही क्यों होते हैं? - Why Mammals Have 5 Fingers?
इस से सुलझ सकती हैं ये गुत्थी। | Credit: Wikipedia.

कहने का मतलब ये हैं कि, जब हमारा परिवेश कुछ इस तरीके से बदल जाए कि; इसमें जिंदा रहने के लिए जीवों को अपने शरीर के अंदर कुछ खास बदलाव करना पड़ता हैं। वैसे यहाँ कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, आज से करोड़ों साल पहले हमारे जो पूर्वज जीव थे शायद उन्होंने ही ये 5 उँगलियों वाली बदलाव को अपने शरीर के अंदर पहले लाया था। जिसके कारण आज हमारे शरीर के हाथों पर 5-5 उँगलियाँ मौजूद हैं।

वैसे कुछ वैज्ञानिकों का ये भी कहना हैं कि, “Canalization” के कारण हमारे हाथों पर 5 उँगलियाँ बन सकते हैं। हालांकि! वर्तमान ये बस एक थियरि ही हैं, परंतु आने वाले समय में इस पर शोध जरूर किया जा सकता हैं।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button