Science

आखिर कहाँ हैं हमारे सौर-मंडल का अंत! – Ending of Our Solar System!

सौर-मंडल की सीमा आखिर कहाँ हैं?

हमारे ब्रह्मांड में खरबों आकाशगंगाएँ मौजूद हैं और इसके अंदर न जाने कितने सौर-मंडल मौजूद होंगे। परंतु उन सभी सौर-मंडलों में हमारा सौर-मंडल (Ending of Our Solar System) ही सबसे खास है। क्योंकि शायद ये एक ऐसा सौर-मंडल है, जहां पर जीवन को देखा जा सकता है। मानवों को इस सौर-मंडल में रहते हुए काफी समय हो चुका है और इसी सौर-मंडल में ही हम लोगों ने काफी कुछ खोजा भी है। मानव की पहली अन्तरिक्ष की जिज्ञासा, इसी सौर-मंडल से ही पैदा हुई थी। इसलिए हमारा सौर-मंडल हमारे लिए काफी ज्यादा अहम हो जाता हैं। इसके बिना हमारा कोई वजूद ही नहीं हैं।

आखिर कहाँ हैं हमारे सौर-मंडल का अंत! - Ending of Our Solar System!
सौर-मंडल की अंत कहाँ हैं? | Credit: Mob Org.

वैसे सौर-मंडल (Ending of Our Solar System) की जब भी बात आती है, तब हमारे मन में सूर्य और ग्रहों के तस्वीर आने लगती है। परंतु क्या आपने कभी सोचा है कि, हमारे सौर-मंडल का अंत कहाँ है! मेरे कहने का मतलब ये है कि, क्या आपको हमारे सौर-मंडल के आकार के बारे में पता है? मित्रों! ये सब बातें सुनने में काफी मौलिक लगती है, परंतु हमारे लिए जानना काफी ज्यादा जरूरी हो जाती है। क्योंकि यहाँ से ही हमारे स्पेस साइंस की शुरुआत होती हैं और ये ही हमारे स्पेस सैक्टर की नींव है।

इसलिए आज के इस लेख में हम हमारे सौर-मंडल की बातें करेंगे और यकीन मानिए दोस्तों, सौर-मंडल से जुड़ी इन बातों को आप लोगों ने शायद ही कभी सुना होगा। वैसे अगर आप लोगों को विज्ञान से जुड़ी काफी रोचक आर्टिकल्स पढ़ना पसंद है तो, हमारे वेबसाइट को जरूर बूकमार्क कर लीजिएगा।

आखिर कहाँ है हमारे सौर-मंडल का अंत! – Ending of Our Solar System :-

सौर-मंडल (Ending of Our Solar System) के अंत की बात करें तो, इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। क्योंकि इसके लिए आज वैज्ञानिकों के अंदर काफी ज्यादा मत-भेद नजर आते हैं। बहरहाल ऐसे कुछ विकल्प हमारे पास मौजूद है, जो की सौर-मंडल के अंत के बारे में हमें काफी कुछ बता सकते हैं। हालांकि! इसके बारे में हम आगे इस लेख में चर्चा जरूर करेंगे। इसलिए लेख के अंत तक जरूर पढ़ते रहिएगा, ताकि आप कोई भी अहम जानकारी मिस न कर पाएँ।

आखिर कहाँ हैं हमारे सौर-मंडल का अंत! - Ending of Our Solar System!
कितनी बड़ी हैं हमारी ये सौर-मंडल। | Credit: Woods.

वैज्ञानिक दृष्टि कोण से बात करें तो, हमारा सौर-मंडल काफी ज्यादा बड़ा हैं। इसमें 8 दूसरे ग्रह, 6 से ज्यादा द्वार्फ-ग्रह, कई सौ चंद्रमाएँ और करड़ों धूमकेतू और उल्का पिंड मौजूद हैं। ये सब चीज़ें काफी तेजी से सूर्य के चारों तरफ घूम रहें हैं। वैसे अगर हम सौर-मंडल के अंत की बात करें तो, नासा के अनुसार इसके तीन मुख्य जवाब मौजूद हैं। पहला जवाब हैं “Kuiper Belt”, दूसरा जवाब हैं ” “Heliopause” और तीसरा जवाब हैं “Oort Cloud”। वैसे क्या आप लोगों को इन चीजों के बारे में पहले से कुछ पता हैं, कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

खैर अगर मेँ इन चीजों की बात करूँ तो, कुईपर बेल्ट नेपच्यून के कक्षा के बाहर मौजूद ठोस खगोलीय पिंडों का झुंड हैं। हेलिओपौस की बात किया जाए तो, ये सूर्य के मैग्नेटिक फील्ड की अंत की सीमा निर्धारित करता हैं। और आखिर में ऊर्ट क्लाउड की बात किया जाए तो, ये सुदूर इलाके में मौजूद धूमकेतुओं का झुंड हैं; जो की पृथ्वी से लगभग देखना असंभव ही हैं। तो, ये तीन हैं सौर-मंडल के अंत की सीमा।

1) Kuiper Belt :-

नासा के अनुसार कुइपर बेल्ट लगभग 30 से 50 AU के जितना बड़ा है। वैसे ये जगह कई द्वार्फ ग्रह और उल्का पिंडों से भरी हुई है, जिसमें प्लूटो भी शामिल है। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार इस बेल्ट को ही हमारे सौर-मंडल की अंत मान लेना चाहिए, क्योंकि इसी के अंदर ही ज़्यादातर बड़े ग्रह मौजूद हैं। अगर कोई हमारे सौर-मंडल की बात सिर्फ सूर्य और ग्रहों के दृष्टि कोण से करें तो, ये बेल्ट ही असल में हमारे सौर-मंडल की सीमा होनी चाहिए।

Photo of Kuiper Belt.
कुइपर बेल्ट की फोटो। | Credit: BBC.

वैसे कुछ वैज्ञानिक इस बेल्ट को लेकर अलग ही राय रखते हैं। उनके अनुसार सौर-मंडल की ये सीमा (Ending of Our Solar System) काफी ज्यादा सिंपल नजर आती है। इसके अलावा ये बेल्ट सौर-मंडल की असल बाउंड्री नहीं हो सकती है। क्योंकि जब से इस बेल्ट को खोजा गया है, तब से ले कर आज तक काफी सारे चीज़ें बदल चुकी हैं। ये ही वजह है कि, सौर-मंडल की सभी चीज़ें इस बेल्ट के अंदर नहीं आती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, पिछले साल कुछ ऐसे चीजों को भी ढूंढा गया है, जिससे लगता है एक दूसरा कुइपर बेल्ट भी सुदूर इलाके में मौजूद है।

इसके अलावा हमारे पास इस बेल्ट की आउटर एज की भी कोई सटीक बाउंड्री के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए इसको सौर-मंडल की सीमा के हिसाब से देखना ज्यादा सही नहीं हैं। वैसे आप लोगों को क्या लगता है, क्या कुइपर बेल्ट को हमारे सौर-मंडल की बाउंड्री के हिसाब से देखना चाहिए? कमेंट कर के जरूर बताइएगा।

2) Heliopause :-

हेलिओपौस की बात करें तो, ये सूर्य के मैग्नेटिक फील्ड का सबसे आखरी छोर है, जहां सूर्य के महाकर्षण शक्ति का अंत घटता है। इसके अलावा आप ये भी कह सकते हैं की, ये सूर्य के “Heliosphere” का अंत हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, इसी जगह पर सोलर विंड का प्रभाव सबसे कम और बाहरी कॉस्मिक रेडिएशन का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता हैं। सोलर विंड के अंदर मौजूद प्लाज्मा का ऑरिजिन सोलर और हेलिओपौस के बाहर के प्लाज्मा का ऑरिजिन सुदूर सितारों से होने के कारण हेलिओपौस को हमारे सौर-मंडल कि बाउंड्री समझते हैं।

Photo of Helio Pause.
हेलिओ पौस की फोटो। | Credit: Wikipedia.

इसके अलावा हेलिओपौस के बाहर की जगह को इंटरस्टेलर स्पेस कहा जाता हैं, इसलिए इसे ही हमारे सौर-मंडल की सीमा मानना कोई गलत चीज़ नहीं हैं। वैसे दो स्पेस क्राफ्ट वोएजर-1 और वोएजर-2 ने अब तक हेलिओपौस को पार करने में सक्षम हो पाए हैं। जैसा की इन दोनों ही स्पेस क्राफ्ट ने हेलिओपौस को पार किया हैं, इन दोनों ने ही हेलिओपौस के बाहर सूर्य के मैग्नेटिक फील्ड में काफी ज्यादा बदलाव को डिटेक्ट करने में सक्षम हुए हैं।

हालांकि! इसके नाम से विपरीत हेलिओस्फियर का आकार काफी ज्यादा सटीक नहीं हैं। इसलिए इसको भी पूरी तरीके से सौर-मंडल की बाउंडरी (Ending of Our Solar System) मानना सही नहीं होगा। इसके अलावा कई सारे वैज्ञानिक इसे सही बाउंड्री के हिसाब से भी नहीं देखते हैं। तो, ये कहना सही होगा की; शायद हम इसे भी सौर-मंडल की अंत नहीं मान सकते हैं। क्योंकि इससे कई सारे प्लानेटरी थियोरिज गड़बड़ा जाते हैं, जो की सही नहीं है।

3) Oort Cloud :-

ऊर्ट क्लाउड की बात करें तो, ये सौर-मंडल (Ending of Our Solar System) की सबसे विशाल बाउंड्री हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसका आकार लगभग 100,000 AU का हैं। वैसे काफी सारे वैज्ञानिकों के लिए ये बादल हमारे सौर-मंडल की सबसे सटीक बाउंड्री हो सकती हैं। क्योंकि इसके अंदर एक प्लैनेटारी सिस्टम के लिए जरूरी हर एक चीज़ मौजूद रहते हैं।

आखिर कहाँ हैं हमारे सौर-मंडल का अंत! - Ending of Our Solar System!
ऊर्ट क्लाउड की फोटो। | Credit: Star Walk.

आप लोगों की अधिक जानकारी के लिए बात दूँ कि, ऊर्ट क्लाउड के अंदर वो सभी चीज़ें आते हैं जो की सूर्य के चारों तरफ चक्कर काट सकते हैं। इसलिए शायद ये ही सौर-मंडल की सबसे अच्छी व सटीक बाउंड्री बन सकती हैं। वैसे कुछ वैज्ञानिकों को ये भी लगता हैं कि, ऊर्ट के बादल इंटरस्टेलर स्पेस में होने के कारण हम इन्हें सटीक रूप से सौर-मंडल की बाउंड्री नहीं मान सकते हैं। इसके अलावा ऊर्ट के बादलों का कोई अंत भी नहीं हैं, जिससे हम इन्हें बाउंड्री नहीं मान सकते हैं।

वैसे अगर हम सबसे अच्छे विकल्प की बात करें तो, शायद हेलिओपौस ही इसका सही चॉइस होगा। क्योंकि ज़्यादातर वैज्ञानिक और शोधकर्ताएं इसे ही सौर-मंडल की आखिरी सीमा मानते हैं। इसके अलावा हेलिओपौस की बाउंड्री ज्यादा अच्छे तरीके से सीमित हैं, जिससे हमें इसकी सटीक सीमा के बारे में पता चलता हैं। इसके अंदर ज़्यादातर सौर-मंडल के चीज़ें ही मौजूद हैं, जो की इसे काफी अच्छा विकल्प बनाता है।

Source :- www.livescience.com

 

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button