Universe

ब्रह्मांड के कुछ बेहद ही अजीबो-गरीब चीज़ें! – Strangest Objects of Universe!

ये हैं अन्तरिक्ष के सबसे हैरान कर देने वाली चीज़ें!

हमारा ये ब्रह्मांड काफी सारे अजीबो-गरीब (Strangest Objects of Universe) चीजों से भरा हुआ है। वैज्ञानिक जितना इसे समझने की कोशिश करते हैं, उतना ही ये उलझता जाता है। इसलिए कहा जाता है कि, स्पेस सैक्टर में चुनौतियाँ काफी ज्यादा हैं। क्योंकि एक विशाल व अनंत ब्रह्मांड को समझने की कोशिश करना कोई साधारण बात नहीं है। इसको समझने में बुद्धि और धैर्य दोनों की जरूरत पड़ती है। मित्रों! ब्रह्मांड हमारे लिए हमेशा से ही एक पहेली बन कर रहा है और हमें ही इसको सुलझाना पड़ेगा। ये ही वजह है कि, हम आप लोगों के लिए लगातार इससे जुड़े टॉपिक लाते रहते हैं।

ब्रह्मांड के कुछ बेहद ही अजीबो-गरीब चीज़ें! - Strangest Objects of Universe!
अद्भुत ब्रह्मांड। | Credit: Wikipedia.

खैर आज के हमारे इस लेख का विषय ब्रह्मांड के सबसे खास व असाधारण चीजों (Strangest Objects of Universe) के बारे में है। जहां हम इन चीजों के बारे में बहुत ही बारीकी और हर एक छोटी-बड़ी बातों को जानेंगे और देखेंगे कि, आखिर क्यों ये चीज़ें इतनी दुर्लभ हैं। मित्रों! यकीन मानिए ये लेख आप लोगों के लिए काफी ज्यादा ज्ञान-वर्धक साबित होने वाला है, इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि, इसको आप आरंभ से ले कर अंत तक जरूर पढ़िएगा। ताकि आप लोगों को ये विषय बहुत ही अच्छे से समझ में आ जाए।

चलिये अब लेख को आरंभ करते हुए, इन खास चीजों के बारे में जानते हैं। आशा है कि, आप लोगों को इस लेख में काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा।

ब्रह्मांड की सबसे अजीबो-गरीब चीज़ें! – Strangest Objects of Universe! :-

मित्रों! लेख के इस भाग में मेँ आप लोगों को एक-एक कर के ब्रह्मांड के सबसे हैरान कर देने वाली चीजों (Strangest Objects of Universe) के बारे में बताऊंगा, तो आप लोगों से अनुरोध हैं कि; इस भाग को जरूर ध्यान से पढ़िएगा।

1) न्यूक्लियर पास्ता (Nuclear Pasta In Hindi) :-

इससे पहले शायद आप लोगों ने खाने वाले पास्ता के बारे में जरूर ही सुना होगा। परंतु क्या कभी आप लोगों ने न्यूक्लियर पास्ता के बारे में सुना हैं? जी हाँ, आप लोगों ने बिलकुल सही सुना, मैं यहाँ न्यूक्लियर पास्ता के बारे में बात कर रहा हूँ। मित्रों! आप लोगों को जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि,  हमारे ब्रह्मांड में न्यूक्लियर पास्ता जैसी भी एक चीज़ मौजूद हैं।

ब्रह्मांड के कुछ बेहद ही अजीबो-गरीब चीज़ें! - Strangest Objects of Universe!
न्यूक्लियर पास्ता। | Credit: Sci News.

आम तौर पर इस तरह के चीज़ें किसी भी मृत सितारे के मलबे से बने हुए होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार किसी भी सुपरनोवा के बाद पैदा होने वाला मलबा काफी शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण एक-दूसरे की और आकर्षित होने लगते हैं। बाद में ये आकर्षण इतना ज्यादा हो जाता हैं कि, यहाँ मौजूद न्यूट्रान और प्रोटोन आपस में धस कर पीसने लगते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहाँ गुरुत्वाकर्षण बल स्टील को चटकाने में लगने वाले बल से लगभग 10 अरब गुना ज्यादा अधिक होता हैं। तो, आप खुद ही सोच सकते हैं कि; यहाँ कैसा माहौल रहता होगा।

मित्रों! आप लोगों को क्या लगता हैं, इन इलाकों में इतनी भारी मात्रा में गुरुत्वाकर्षण बल इन खगोलीय मलबे को पास्ता के आकार में परिवर्तित कर दे रहीं होगी? क्योंकि जिस हिसाब से इन जगहों पर बल होते हैं, उसको देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि; यहाँ सच में कुछ भी हो सकता है और इसके बारे में हमें अभी तक पता नहीं होगा।

2) डार्क मैटर रहित गैलक्सी! :-

आप लोगों को इससे पहले डार्क मैटर और डार्क एनर्जी के बारे में तो काफी कुछ चीज़ें पता ही होगा। फिर भी मैं आप लोगों को बता दूँ कि, ब्रह्मांड (Strangest Objects of Universe) का लगभग 85% हिस्सा इन्हीं चीजों से भरा हुआ है। कहने को जाएँ तो, आप ये भी कह सकते हैं कि, ब्रह्मांड की हर एक जगह डार्क मैटर मौजूद है। परंतु इसके बारे में आज हमें ज्यादा कुछ जानकारी पता नहीं है।

ब्रह्मांड के कुछ बेहद ही अजीबो-गरीब चीज़ें! - Strangest Objects of Universe!
डार्क मैटर। | Credit: Fair Gaze.

खैर अगर मैं कहूँ कि, ब्रह्मांड में कुछ ऐसे भी जगह मौजूद हैं, जहां डार्क मैटर मौजूद नहीं है। तो क्या आप मेरे बातों पर यकीन करेंगे? शायद नहीं! परंतु मैं आप लोगों को बता दूँ कि, ये बात सच भी हो सकती है। कुछ वैज्ञानिकों को ये लगता है कि, डार्क मैटर जैसी कोई भी चीज़ मौजूद ही नहीं होता है। क्योंकि ये सब हमारे थ्योरी हैं और प्रैक्टिकल में इस तरह के चीज़ें बिलकुल भी अस्तित्व में नहीं रहती हैं। मित्रों! क्योंकि किसी भी चीज़ को काफी मेहनत और प्रयास करने के बाद भी ढूंढ न पाना, शायद उस चीज़ के अस्तित्व के ऊपर सवाल उठाता है।

आप लोगों को क्या लगता है, क्या डार्क मैटर असल में मौजूद होगा और होगा तो हम उसे कैसे ढूंढ सकते हैं? कमेंट करके जरूर ही बताइएगा।

3) इस सितारे पर मौजूद हो सकते हैं एलियन! :-

स्पेस का जब भी बात होती है, तब बिना एलियन्स के बारे में बातें किए आखिर कैसे हम रह सकते हैं! मित्रों, इंसान पिछले कई दशकों से परग्रहिओं के बारे में ढूंढ रहा है। इसके लिए हमने न जाने कितने मिशन और शोध कर लिये हैं, परंतु आज भी हमें इसके बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार हम लोग एलियन्स को ढूँढने में काफी नजदीक आ चुके हैं और काफी जल्दी हम लोग इनके बारे में पता लगा लेंगे। परंतु ब्रह्मांड (Strangest Objects of Universe) में किसी चीज़ को ढूँढना कभी आसान नहीं होता है।

Alien megastructure star.
एलियन हो सकते हैं इस सितारे पर। | Credit: Sci News.

“KIC 846285” नाम का ये सितारा वैज्ञानिकों के लिए आज एक अजूबा बन चुका है। क्योंकि ये कोई मामूली सितारा नहीं है। कुछ वैज्ञानिक कहते हैं कि, इस सितारे पर काफी ज्यादा विकसित एलियन की सभ्यता हो सकती हैं। क्योंकि ये सितारा एक निर्धारित समय के लिए चमकता है और फिर चमकना बंद कर देता हैं। खैर इसके चमकने के पीछे और भी कई सारे कारण हो सकते है, जैसे की इस सितारे के चारों तरफ काफी मोटी कॉस्मिक गैस की रिंग मौजूद हैं, जो इसे एक सटीक समय के अंतराल में चमकना बंद कर देता है।

वैसे इस के कई सारे पहलू हो सकते हैं, परन्तु व्यक्तिगत तौर पर मुझे ऐसा लगता हैं कि; इस सितारे पर और बारीकी से शोध होना चाहिए, ताकि इसके बारे में हमें और भी ज्यादा ठोस जानकारी मिल सके। मित्रों! धीरे-धीरे ही सही व लगातार प्रयास से ही हमें काफी  चीजों के बारे में पता चल पाता है। इसलिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है।

4) एक गाइडिंग “Neutrino” :-

साल 2017 में पृथ्वी से टकराने वाला न्यूट्रिनो कोई साधारण चीज़ नहीं था। क्योंकि इस तरह की घटनाएँ काफी ज्यादा दुर्लभ होती हैं और ये काफी ज्यादा असाधारण होती हैं। हम भले ही पृथ्वी से इन्हें डिटेक्ट कर सकते हैं, परंतु इनका पृथ्वी पर टकराना कोई मामूली बात नहीं है। मित्रों! आप लोगों की अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, ये पहला ऐसा न्यूट्रीनो था जो की अपने साथ कई अहम जानकारियों को ले कर आया था। दोस्तों, इस न्यूट्रीनो के ऊपर शोध कर के हमें इसके आरंभ और एनर्जी लेवल के बारे में पता चला था।

Guiding Neutrino.
न्यूट्रीनो। | Credit: Sci News.

यहाँ एक रोचक बात ये भी है कि, ये न्यूट्रिनो ब्रह्मांड में 4 अरब साल पहले अपने ऑरिजिन से निकला था। मित्रों! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना कथित न्यूट्रिनो 4 अरब साल पुराना हैं और ये उतने समय से ट्रैवल करते हुए पृथ्वी से टकराया था। इससे हमें ब्रह्मांड के व्यापक रूप और इसके अंदर घटित हो सकने वाले अद्भुत घटनाओं के बारे में पता चलता है। जितना सरल हम ब्रह्मांड को समझ रहें हैं, वो उतना नहीं हैं। पल-पल में हमें ऐसे चीजों के बारे में पता चलता रहता है, जिसके बारे में हम कभी अपने सपने में भी नहीं सोच सकते हैं।

खैर एक बात मैं आप लोगों को यहाँ और भी बता दूँ कि, इस न्यूट्रिनो का एक सुपर-मैसिव ब्लैक होल के पास के इलाके से भी गुजरने का अनुमान लगाया जा रहा है। मित्रों! तो आप समझ सकते हैं कि; ब्रह्मांड में कुछ भी असंभव नहीं हैं।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button