
पृथ्वी हमारे सौर-मण्डल की सबसे सुंदर और खास ग्रह है। क्योंकि सिर्फ ये ही एक ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है। पेड़-पौधों (Oldest Trees In The World) से ले कर विकसित जीवों तक, पृथ्वी की हर एक जीवित चीज़ अपने-आप में ही दुर्लभ है। मित्रों! इतने बड़े ब्रह्मांड में जरा आप खुद सोचिए कि, सिर्फ पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां पर हम मानव जीवित रह सकते हैं। परंतु आज मानव जिस गति से स्वार्थी हो कर, पर्यावरण को नष्ट करते जा रहा है, उसको देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि, जल्द ही हमें कोई दूसरा ग्रह रहने के लिए ढूँढना पड़ेगा।

वैसे पेड़-पौधों (Oldest Trees In The World) की बात जब उठ ही गई है तो, क्यों न आज हम इन के बारे में भी थोड़ा चर्चा कर लें। कहने का अर्थ ये है कि, आज चलिये कुछ अद्भुत पेड़ों के बारे में जानते हैं। क्योंकि ये पेड़ कोई आम पेड़ नहीं हैं, ये हैं दुनिया के सबसे पुराने पेड़। जिन के उम्र के बारे में सुन कर आप अपने कानों पर यकीन ही नहीं कर पाएंगे। इसलिए आप लोगों से सविनय अनुरोध हैं कि, लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा। क्योंकि ये लेख बहुत ही खास होने वाली हैं।
विषय - सूची
विश्व के सबसे पुराने पेड़! – Oldest Trees In The World! :-
मित्रों! मेँ आगे एक-एक कर के दुनिया से सबसे पुराने पेड़ों (Oldest Trees In The World) के बारे में आप लोगों से बातें करूंगा, तो लेख के इस भाग को जरा गौर से पढ़िएगा।
-
प्रोमेथियस (Prometheus); 4,900 वर्ष पुराना! :-
दुनिया की सबसे पुराने पेड़ों (Oldest Trees In The World) की सूची में पहला नाम आता है, “Prometheus” का। कहा जाता है कि, ये पेड़ लगभग 4,900 वर्ष पुराना था, जब इसे 1964 में काटा गया। हालांकि! अब ये पेड़ इस पृथ्वी पर जीवित नहीं है, परंतु पूरे इतिहास में इससे प्राचीन पेड़ का उल्लेख कहीं नहीं मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, ये पेड़ Pinus longaeva प्रजाति का था और वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी उम्र लगभग 5000 सालों तक भी हो सकती है। खैर 1964 तक ये अमेरिका के “नेवाडा” नाम के इलाके में बड़े ही अभिमान के साथ खड़ा था।
-
मेथुसेलह (Methuselah); 4,600 वर्ष पुराना! :-
मित्रों! आप लोगों को मेँ बताना चाहता हूँ कि, ये जो पेड़ हैं न “Methuselah”; ये 1957 से ही दुनिया की सबसे पुराना व जिंदा पेड़ है। अगर हम इस पेड़ के प्रजाति की बात करें तो, ये एक “Bristlecone Pine” है। वैसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि, ये पेड़ भी अमेरीका के कैलिफोर्निया में मौजूद है।

हालांकि! इस पेड़ को सही-सलामत रखने के लिए, अमेरिकी सरकार ने इसके सटीक लोकेशन को एक राज ही रखा है। जिससे इसको किसी भी इंसान से खतरा न हो। वैसे कई लोगों के अनुसार ये पेड़ आज कैलिफोर्निया के “Inyo National Forest” के आस-पास ही कहीं मौजूद है।
-
मिस्ट्री ट्री (Mystery Tree); 4,000-4,900 वर्ष पुराना! :-
2016 में एक खबर ये आई कि, कुछ अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मेथुसेलह से भी ज्यादा पुराने पेड़ (Oldest Trees In The World) को ढूंढ लिया हैं। हालांकि! आम लोगों साथ उस पेड़ के सटीक लोकेशन व उससे जुड़ी कोई भी जानकारी को साझा नहीं किया गया। परंतु कुछ सूत्रों से ये पता चलता है कि, ये पेड़ लगभग 4,800 वर्ष पुराना हो सकता है।

वैसे ये पेड़ भी कैलिफोर्निया के व्हाइट माउंटेन्स में ही मौजूद है। कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, ये पेड़ भी एक पाइन प्रजाति का पेड़ हैं।
-
अलेरसी मिलेनारियो (Alerce Milenario); 2,400-5,400 वर्ष पुराना! :-
मित्रों! कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार ये पेड़ दुनिया का सबसे पुराना व जिंदा पेड़ हैं। चिली में मौजूद इस पेड़ को दुनिया भर के लोग “Great Grandfather” के नाम से भी पुकारते हैं। ये चिली के “Alerce Costero National Park” में मौजूद हैं। 2022 में कुछ वैज्ञानिकों ने इस पेड़ की असल उम्र को मापने कि प्रयास किया था।

कम्प्युटर से जब इस पेड़ की उम्र को मापा गया, तब पता चला कि, इसकी उम्र लगभग 5,484 वर्ष है। जी हाँ, मित्रों! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना, ये पेड़ कई हजारों वर्ष पुराना है और स्थानीय निवासी इसे “Gran Abuelo” के नाम से भी पुकारते हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, इस पेड़ के प्रजाति का नाम “Fitzroya cupressoides” है। आम भाषा में कहूँ तो, ये एक साइप्रस का पेड़ है, जिसका तना बहुत ही ज्यादा मोटा होता है।
कहा जाता है कि, इसका तना लगभग 4.3 मीटर बड़ा है, इसलिए वैज्ञानिक इसके केंद्र का सैंपल नहीं ले पा रहें हैं। अब तक वैज्ञानिकों ने इस पेड़ के लगभग 2,400 एनुअल रींग्स को गिनने में कामयाब हो पाए हैं। क्योंकि इसका तना बहुत ही मोटा है, इसलिए एक अनुमान से कहा जा रहा हैं कि, इसमें लगभग 5,000 से ज्यादा एनुअल रींग्स मौजूद होंगे। हालांकि! इसके एनुअल रींग्स को ले कर आज भी विवाद लगे रहते हैं।
-
जायंट सिकोइया (Giant Sequoias); 3,000 वर्ष पुराना! :-
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद ये सिकोइया का पेड़ (Oldest Trees In The World) , दुनिया भर में अपने नाम “General Sherman” से प्रसिद्ध है। “Sequoiadendron giganteum” प्रजाति के इस पेड़ को वैज्ञानिक आज भी बड़े उत्सुकता के साथ देखते हैं, क्योंकि इस पेड़ का तना भी काफी ज्यादा मोटा है। जिसके कारण इसके असल उम्र के बारे में पता लगा पाना (इसे बिना काटे) बहुत ही ज्यादा मुश्किल हैं।

वैसे अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, जनरल शेरमन दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये पेड़ लगभग 2,200 वर्ष पुराना है। हालांकि! यहाँ एक खास बात ये भी है कि, ज़्यादातर सिकोइया के पैड 3,000 साल से ज्यादा पुराने होते हैं। परंतु इन्हें और भी लंबे समय तक जिंदा रहते हुए देखा गया है।
6. बीएलके 227 बाल्ड साइप्रस (BLK 227 Bald Cypress); 2,624 वर्ष पुराना! :-
साल 2019 में बाल्ड साइप्रस नाम के इस पेड़ को खोजा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस पेड़ की उम्र लगभग 2,624 वर्ष है। वैसे अगर हम इसकी प्रजाति के बारे में बातें करें तो, ये एक “Taxodium distichum” प्रजाति का पेड़ है। सूत्रों से ये पता चलता है कि, ये पूर्वोत्तर अमेरिका में मौजूद सबसे पुराना व जिंदा पेड़ है।

कहा जाता है कि, ये अमेरिका के कैरोलिना में मौजूद है। हालांकि! इसकी सटीक लोकेशन के बारे में सरकार या किसी अन्य संस्थान ने कोई भी जानकारी नहीं दी हैं। और मेरे हिसाब से ये सही भी हैं, क्योंकि इसके सटीक लोकेशन के बारे में जितना कम लोग जानेंगे उतना ही इस पेड़ के लिए अच्छा हैं। वरना लोगों की नजर अगर इस पेड़ के ऊपर पड़ गया, तब इसकी सुरक्षा के लिए और इंतजाम करने पड़ेंगे। वैसे मित्रों! आप लोगों ने अपने जीवन काल में सबसे पुरानी पेड़ कहाँ देखा हैं, कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।
7. सीबी-90-11 (CB-90-11); 2,435 वर्ष पुराना! :-
रॉकी पर्वत-माला के “Pinus aristata”/ bristlecone pine श्रेणी के पेड़ों के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। क्योंकि इन पाइन पेड़ों के बारे में वैज्ञानिकों को लगता है कि, ये इतना लंबे समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं। परंतु मित्रों! मेँ आप लोगों को बता दूँ कि, ये पेड़ वाकई में काफी लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं।

एक रिपोर्ट में ये पता चलता है कि, इस प्रजाति के पेड़ों की औसतन उम्र 2,000 सालों तक है। अमेरिका के कोलोराडो इलाके में दिखाई देने वाले ये पेड़, काफी सारे लोगों के नजर में आए बिना; बड़े ही आराम से अपने लंबे जीवन का आनंद लेते हैं। वर्तमान की बात करूँ तो, आज-तक वैज्ञानिकों को इस प्रजाति के 12 ऐसे पेड़ मिले हैं, जिनकी औसतन उम्र 1,600 साल है। हालांकि! कुछ पेड़ों की उम्र 2,100 से भी ज्यादा है।
वैसे एक खास बात ये है कि, CB-90-11 नाम का एक पेड़ आज-तक का सबसे पुराना ब्रिसलकोन पाइन है, जिसकी उम्र लगभग 2,435 साल है।