Physics

क्या होगा अगर प्रकाश की गति बहुत कम हो? -What Happen If Speed Of Light Is Much Lower?

एक बार जरूर खेलें दुनिया की सबसे मुश्किल गेम, "A Slower Speed Of Light"

पूरे ब्रह्मांड में जो एक चीज़ सबसे ज्यादा विख्यात है प्रकाश (what happen if speed of light is much lower) ही है। मेरे कहने का अर्थ ये है कि, प्रकाश की गति हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमारे अंतरिक्ष विज्ञान के ज़्यादातर सिद्धांत प्रकाश की इसी गति पर आधारित हैं। बिना प्रकाश की गति को प्रयोग किये, हम सुदूर इलाकों में बसे सौर-मंडलों की दूरी से लेकर अनंत अंतरिक्ष की सीमा की परिकल्पना करने की सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसे में प्रकाश की गति ही वो माध्यम है जिसके कारण हम बहुत सी खगोलीय बातों को समझ सकते हैं।

प्रकाश धीमी हो जाए तो क्या होगा - What Happen If Speed Of Light Is Much Lower.
क्या कभी प्रकाश धीमा पड़ सकता है? | Credit: NASA

मित्रों! आप लोगों को ये हमेशा से बताया जा है कि, प्रकाश (what happen if speed of light is much lower) की गति हर एक सेकेंड़ में लगभग 3 लाख किलोमीटर तक होती है। ब्रह्मांड में प्रकाश से तेज कोई और वस्तु नहीं है। ऐसे में इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि, अगर किसी कारण से प्रकाश कि गति धीमी हो जाए तो कई सारे अद्भुत चीज़ें हमें देखने को मिल सकती हैं।

तो, चलिये दोस्तों! आज चर्चा करते हैं कि, अगर प्रकाश की गति धीमी हो जाती है तो हमें किस-किस प्रकार की अजीबो-गरीब चीज़ें देखने को मिलेंगीं।

प्रकाश की गति धीमी हुई तो क्या होगा? – What Happen If Speed Of Light Is Much Lower? :-

जैसा कि मैंने पहले ही कहा है कि,अगर प्रकाश (what happen if speed of light is much lower) की गति में थोड़ा भी बदलाव होता है, तब हम इंसान ही उसे सबसे पहले महसूस कर पाएंगे। क्योंकि प्रकाश की गति हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकती है। बहरहाल अभी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, प्रकाश की गति में बदलाव आप खेल रहे विडियो गेम में भी देख सकते हैं। प्रकाश की गति के धीमापन के कारण आपको गेम में तरह-तरह के रंगों और रोशनी की तीव्रता में बदलाव तथा गैम में विचित्र चीजें देखने को मिल सकती हैं।

प्रकाश धीमी हो जाए तो क्या होगा - What Happen If Speed Of Light Is Much Lower.
A Slower Speed Of Light गैम की फोटो | Credit: Live Science.

मित्रों! इंसान चाहे जितना भी प्रयास कर ले, परंतु सच्चाई ये है कि, हम कभी भी प्रकाश से ज्यादा तेजी से गति नहीं कर सकते हैं। अगर हम इंसानों द्वारा बनाई गई इस संसार की सबसे तेजे चीज़ से इसकी तुलना करें तो ये स्पीड प्रकाश की गति का केवल  0.0037% ही है। इसी से आप अंजादा लगा सकते हैं कि हम कितने धीमे हैं। बिना अत्याधुनिक और असाधारण अंतरिक्ष यान के, हम कभी भी प्रकाश के गति के पास पहुँचने कि भी सोच नहीं सकते हैं। हालांकि! अगर हम प्रकाश के गति के जितना या उसके आस-पास की गति को भी हासिल कर लेते हैं, तब काफी अनोखी चीजों को हम देख सकते हैं।

अंतरिक्ष में मास, टाइम और स्पेस के आधार पर प्रकाश के गति में बदलाव काफी सारे भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों को खंडन करते हुए, इंसानों को हमारे ब्रह्मांड कि एक नई छवि प्रदान करेगें। दोस्तों! अगर हम प्रकाश के गति के आस-पास भी पहुँच जाए तो, सभी चीज़ें हमें काफी धीमे-धीमे होते हुए नजर आएंगे और इस क्षेत्र में “Doppler Effect” भी काम करेगा।

एक गेम से सुलझ सकता है रहस्य! :-

वैज्ञानिकों ने प्रकाश की गति (what happen if speed of light is much lower) को लेकर एक बहुत ही अनोखे शोध को अंजाम दिया है। उन्होंने दुनिया को प्रकाश के धीमेपन से संभावित नतीजों को एक गेम के जरिए दिखाया है। बता दूँ कि, ये गेम कई प्रतिभाशाली और सक्षम कम्प्युटर के द्वारा डिजाइन और ऑपरेट किया गया था। इसके अलावा सबसे रोचक बात ये है कि, ये गेम प्रकाश की धीमी गति के कारण पड़ने वाले प्रभावों को हमारे रोजमर्रा के जीवन के साथ काफी सही तरीके से जोड़ कर के दिखाता है। साल 2012 में रिलीज हुए इस गैम का नाम “A Slower Speed Of Light” है।

प्रकाश धीमी हो जाए तो क्या होगा - What Happen If Speed Of Light Is Much Lower.
ये गैम है काफी मुश्किल | Credit: You Tube.

इस गेम में एक कैरक्टर किसी गेंद की तरह दिखने वाले “Orbs” को इक्कठा करता है। ये इक्कठा करने वाला काम ही इस गेम का मेन ओबजेक्टिव है। इस गेम में आपको 100 ओर्ब्स इकक्ठे करने होते है और आप जब भी 100 में से किसी एक ओर्ब्स को भी इक्कठा करने लगते है, तब स्वतः प्रकाश की गति (गेम के अंदर) धीमी हो जाती है। वाकई में इस गैम को जिस हिसाब से डिजाइन किया गया है, उसे देख कर आप हैरान ही हो जाएंगे। क्योंकि ये गैम सच में काफी ज्यादा वास्तविक लगता है। आप एक बार इसे जरूर खेल के देखिएगा।

हालांकि! मैं आप लोगों को बता दूँ कि, जिस हिसाब से गेम के अंदर प्रकाश की गति धीमी होती जाती है, उस हिसाब से वास्तव में कुछ नहीं होता। अंतरिक्ष में आप लोगों को वैक्यूम मिलेगा और वहाँ पर प्रकाश कि गति का धीमा होना संभव नहीं है। अंतरिक्ष में सभी लोगों के लिए प्रकाश कि गति एक समान ही है।

हमें देखने को मिल सकती हैं कुछ चमत्कारी चीज़ें! :-

जब व्यक्ति प्रकाश की गति (what happen if speed of light is much lower) के बराबर रफ्तार से ट्रैवल करता है, तब सबसे पहले चीजों के रंगों में भिन्नता नजर आएगी। इसे आप “Relativistic Doppler Effect” भी कह सकते हैं। खैर इसे समझने के लिए आपको ये याद रखना होगा कि, प्रकाश के दो गुण यानी वेव और पार्टिकल होते हैं। एक वेव होने के कारण इसकी वेवलेंथ इसके गुणों को और भी बारीकी दर्शाती हैं। हालांकि! वेवलेंथ से आप प्रकाश के किरणों के रंगों को पहचान सकते हैं।

Photo Of George Gamow.
George Gamow की फोटो | Credit: Twitter.

तो जब डोपलर इफैक्ट के चलते कोई भी ध्वनि का स्रोत आपके पास आता है, तब उस चीज़ कि और से प्रकाश की किरणों का वेवलेंथ काफी कम हो जाता है। जिसके कारण आपको चीज़ें बैंगनी (Violet) या नीले वर्ण कr नजर आती हैं। इसके अलावा जब चीज़ें आपसे दूर जा रहीं होती हैं, तब उसकी वेवलेंथ आपसे काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। इससे चीज़ें आपको लाल नजर आने लगती हैं। मित्रों! ठीक इसी प्रकार से हमें भी चीज़ें नीली या लाल नजर आएंगी, जब हम प्रकाश की गति को हासिल कर लेंगे।

वैसे इसके अलावा जब हम प्रकाश के गति को पा लेंगे। तब हमारे लिए समय काफी धीमा हो जाएगा, जिससे हम ज्यादा दिनों तक जवान रह पाएंगे। हालांकि! इस घटना को बेहतर तरीके से समझने के लिए आपको मेरे “Time Dilation” वाले लेख को पढना होगा। उसमें मैंने आप लोगों को, टाइम डाइलेशन से जुड़ी हर एक बात काफी सरल व बारीकी से बताई है। वैसे अगर प्रकाश की गति धीमी हो जाती हैं, तब हमारे लिए कई सारे चीज़ें पहले से काफी लंबी या छोटी भी नजर आ सकती हैं।

मिस्टर टोंपकिंस का वंडरलैंड! :-

साल 1939 में “George Gamow” नाम के एक वैज्ञानिक ने एक पिक्चर बूक की रचना की जिसका नाम “Mr. Tompkins in Wonderland” था। इस पिक्चर बूक में एक ऐसे दुनिया को दर्शाया गया था, जहां पर प्रकाश की गति हमारी इस दुनिया से काफी ज्यादा स्लो है। गेम के अंदर मैन कैरक्टर एक बड़े से शहर में अपनी बाइक पर घूम रहा होता है और साथ ही साथ प्रकाश के धीमी गति (what happen if speed of light is much lower) को भी महसूस कर रहा होता है।

Mr Tompkins In Wonderland Photo.
मिस्टर टोंपकिंस वंडरलैंड की फोटो | Credit: Amazon.

बता दूँ की, इस पिक्चर बूक को खुद आइंस्टीन ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। मित्रों! अगर हम वाकई में प्रकाश के गति को हासिल कर लेते हैं, तब मिस्टर टोंपकिंस की तरह ही हमें एक वंडरलैंड दिख सकता है। मित्रों! आपको इसके बारे में क्या लगता हैं? क्या हमें कभी प्रकाश की गति हासिल हो पाएगी? जरूर बताइएगा।

Source :- www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button