Facts & Mystery

गिजा के पिरामिडों का राज – Secret of Pyramids of Giza.

पिरमिड के अंदर तापमान हमेशा रहता हैं 20 डिग्री ! जाने इसकी वजह सिर्फ इस लेख पर |

प्रस्तावना – Introduction

पृथ्वी मेँ कई सारे अजूबे मौजूद हैं | उन्हीं अजूबों मेँ कई सारे प्राकृतिक हैं और कई सारे कृतिम | खैर मनुष्यों ने अपने क्रमागत विकास मेँ बहुत कुछ हासिल किया हैं , परंतु उन सब मेँ कुछ ऐसे प्राचीन उपलब्धियां भी हैं जिसको आज हम पिरामिड कहते हैं | बचपन से आप सभी ने पिरामिड के बारे में (Secret of pyramids of giza) जरूर कुछ न कुछ सुना ही होगा |

परंतु आज हम इस लेख में गिजा के पिरामिडों से जुड़ी (pyramids of giza) कई सारे राज और मूल-भूत बातों को जानेंगे | खैर यहाँ आगे बढ्ने से पहले मेँ आपको बता दूँ की , हमने हाल ही है मेँ अंतरिक्ष से जुड़ी एक काफी रोचक लेख लिखा हैं | तो , अगर आप चाहें तो उसे एक बार पढ्ना न भूलें |

तो , चलिए इस लेख को शुरू करते हैं |

गिजा के पिरामिडों का राज - Secrets of Pyramids of Giza.
दुनिया के साथ अजूबों मे एक – पिरमिड | Credit:tarvel-leisure.

क्या होता हैं पिरमिड – What is Pyramids of Giza in Hindi?

आपने कभी ताज महल देखा हैं ? अगर हाँ तो , आपको पता ही होगा की ताज महल को मुमताज़ बेगम की मकबरे के तौर पर साह जहां ने बनाया था | खैर ठीक इसी तरह प्राचीन मिश्र के लोग अपने राजा (फारो) को उनके मौत के बाद पिरामिड मेँ सम्मान से साथ संरक्षित कर के रखते थे | उन्हें लगता था की मौत के बाद भी एक जिंदगी होती हैं और उस जिंदगी मेँ जैसे उनके राजा को कोई तकलीफ न हो इसलिए उनके पिरमिड के अंदर जरूरत की हर चीज़ भी दफनाए जाते थे |

मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की , पृथ्वी के कई देशों में आपको पिरमिड देखने को मिलेगा | परंतु उन्हीं पिरामिडों के अंदर सबसे मशहूर पिरमिड स्थित हैं आज के इजिप्त मेँ मौजूद गिजा के पिरमिड (pyramids of giza) |

तो, चलिए लेख मेँ आगे बढ़ते हुए पिरमिड के अन्य मूल-भूत बातों को जानते हैं |

पिरमिड के प्रकार – Types of Pyramids :-

अगर आप गिजा के पिरामिडों (pyramids of giza) को अच्छे से देखेंगे तो , आपको पता चलेगा की मुख्य रूप से दो प्रकार के पिरमिड होते हैं (गिजा मेँ) |

जब सबसे पहले मिश्र के लोगों ने पिरामिडों को बनाना शुरू किया , तब उन्होंने स्तर व स्तर पिरामिडों को निर्माण किया | स्तर व स्तर का मतलब , इन पिरामिडों मेँ आपको बड़े-बड़े सीढ़ियाँ (steps) देखने को मिलेगा | यह सीढ़ियाँ पिरमिड के मूल से ले कर पिरमिड के सबसे ऊपरी हिस्से तक जाते हुए आपको देखने को मिलेगा |

कुछ समय बाद मिश्र के लोगों ने सीढ़ियों वाली पिरामिडों का निर्माण करना बंद कर दिया | उन्होंने इन पिरामिडों की जगह ज्यादा तीखी पक्ष वाली त्रिभुज कृति पिरामिडों का निर्माण किय|

आखिर कितने बड़े होते हैं पिरमिड ? – How Big were the Pyramids ? :-

आज के समय में आपको गिजा के अंदर कुल 138 पिरमिड देखने को मिलेगा | इन 138 पिरामिडों के बीच सबसे प्रसिद्ध और बड़ा पिरमिड का नाम हैं “खुफू” (Khufu) जिसे की लोग ” Great Pyramid of Giza “ के नाम से भी जानते हैं | यह पृथ्वी के सात अजूबों के अंदर भी आता हैं |

A beautiful photo of Giza's Pyramid.
खुफू पिरमिड की एक फोटो | Credit: Architectural digest.

जब इस को बनाया गया था , तब इसकी ऊंचाई 480 फिट थी ! और करीब-करीब 3800 सालों तक यह दुनिया की मानव द्वारा निर्मित सबसे ऊंची संरचना बन कर रहीं |

खुफू” को सम्पूर्ण रूप से बनाने के लिए 23 लाख बड़े-बड़े पत्थरों के टुकड़ों को इस्तेमाल मेँ लिया गया | यहाँ  मेँ आपको और भी बता दूँ की एक पत्थर के टुकड़े की वजह करीब-करीब 10 टन था | जी हाँ ! एक टुकड़े का वजन 10 टन और सारे टुकड़ों का वजन कुल मिला कर 60 लाख टन के आसपास |

वाकई में अब मन मेँ यह प्रश्न जरूर उठता होगा की , आखिर इतने पुराने समय मेँ बिना किसी तकनीक के इतने वजनी संरचना को मिश्र के लोग कैसे बनाए होंगे ?

कैसा बना होगा गिजा के पिरमिड – How did they build them ?

आज भी पिरमिड के बनने को लेकर वैज्ञानिकों के अंदर काफी विवाद होता है | इसलिए पिरामिडों का बनना एक रहस्य ही हैं | परंतु ज़्यादातर वैज्ञानिकों का मानना है की , हजारों की संख्या में मजदूर एक-एक पत्थर के टुकड़ों को धकेल-धकेल कर पिरमिड के पास ले कर इसको बनाने मेँ मदद किए होंगे|

यहाँ पर मेँ आपको और भी बता दूँ की , एक शोध से पता चला है की करीब-करीब 20,000 मजदूर एक पिरमिड को बनाने के लिए 23 साल का समय लिए होंगे | इसके अलावा माना जाता है की , पिरामिडों के बनने की धीमी गति के कारण ज़्यादातर फारों शासक बनते ही , अपने-अपने पिरामिडों का निर्माण कार्य आरंभ करने का आदेश दे देते होंगे|

अब जब आपने गिजा के पिरमिड (pyramids of giza) के विषय मेँ इतना कुछ जान ही लिया है , तो यह भी जान लीजिए की इन पिरामिडों के अंदर क्या मौजूद रहता हैं |

What's inside the Pyramid ?
पिरमिड के अंदर का एक दृश्य | Credit:north atlantic book.

पिरमिड के अंदर क्या मौजूद रहता हैं ? – What’s inside the Pyramids? :-

ज़्यादातर पिरामिडों के अंदर मुख्य रूप से फारों का मकबरा रहता हैं | इसके अलावा इसी मकबरे के अंदर काफी सारे खजाने भी दफनाए जाते हैं , जिनको फारों मृत्यु के बाद के जीवन मे इस्तेमाल करने वाले होते हैं | मकबरे के दीवारों को चित्रकारी से सजाया जाता है और दीवारों के ऊपर कई रहस्यमयी आकृतिओं को भी बनाया जाता हैं |

इसके अलावा मुख्य मकबरे के आसपास आपको कई सारे छोटे-छोटे कमरे देखने को मिलेंगे | यहाँ फारों दास और परिवार के अन्य सदस्यों को दफनाया जाता हैं | मुख्य मकबरे के साथ यह सभी कमरे एक पतली और लंबी मार्ग से जुड़ी होती हैं | आपको पिरामिडों के अंदर ऐसी पतली और लंबी मार्गों का भूल-भुलाया भी देखने को मिलेगा | इसे फारों के मकबरे को घुसपैठीओं से सुरक्षित रखने के लिए बनाया जाता है |

यहाँ पर आपको जानकर हैरानी होगी की , सुरक्षा की इतनी कड़ी व्यवस्था होने के बाद भी ज़्यादातर पिरामिडों के अंदर छुपी खजानों को लोगों ने लूट लिया हैं | वाकई मे यह बड़ी दुख की बात है की , लोग इसे भी लूट सकते हैं |

मित्रों ! मेँ यहाँ आपको और भी बता दूँ की कुछ ऐसे पिरमिड भी हैं , जिसे की अब तक सही तरीके से खोजा व पड़ताल नहीं किया गया हैं | इसके अलावा कुछ पिरमिड ऐसे भी हैं , जो की काफी रहस्यमयी हैं | इन रहस्यमयी पिरामिडों के अंदर पर-ग्रही जीवन व तकनीक की काफी सारे सबूत भी मिलते हैं |

कई शोधकर्ता और वैज्ञानिक यह मानते हैं की , प्राचीन मिश्र के लोगों के पास पर-ग्रहीओं से संपर्क साधने का यंत्र था | इसी यंत्र के बल-बूते उन्होंने पर-ग्रही तकनीक के जरिए इन पिरामिडों का निर्माण करने में सक्षम रहें होंगे|

गिजा के पिरामिडों से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य – Amazing facts of Pyramids of Giza in Hindi.

पिरामिडों से जुड़ी कुछ ऐसी भी बातें हैं, जिसके बारे में आपसे कोई भी बात नहीं करेगा | इसलिए उन सभी अनकही और अनजानी बातों को सिर्फ और सिर्फ आपके लिए मैंने यहाँ पर उल्लेख किया हैं | तो , कृपया इसे ध्यान से पढ़िएगा |

1. आज भी पिरामिडों को सुरक्षित रखता हैं “स्फिन्क्स (sphinx)” , तो यह “स्फिन्क्स” आखिर है क्या ? :-

आपने अगर गिजा के पिरामिडों (pyramids of giza) के फोटो को गौर से देखा होगा , तो आपको पता चलेगा की पिरमिड के आगे इंसान की मुह और सेर की शरीर वाला एक आकृति बैठा हुआ नजर आएगा | इस आकृति को मिश्र के प्राचीन लोग स्फिन्क्स” कहते थे|

इसके अलावा मिश्र के लोगों का यह विश्वास था की , यह आकृति पिरामिडों की सुरक्षा के लिए भी काफी जिम्मेदार हैं | आपको ऐसे ही एक स्फिन्क्स” की आकृति ग्रेट पिरमिड ऑफ गिजा के पास भी देखने को मिलेगा | इस स्फिन्क्स” की ऊंचाई 20 मिटर और लंबाई 73 मिटर हैं |

A photo of Sphinx.
स्फिन्क्स की एक फोटो | Credit:national online photo.
2. अतीत मे हीरे की तरह चमकते थे पिरमिड :-

अगर आपने आज के पिरामिडों को देखा होगा तो , वह आपको सामान्य पत्थरों से बनी हुई एक संरचना के रूप मेँ दिखाई देगा | परंतु क्या आप जानते हैं ! अतीत मेँ जब इन पिरामिडों को बनाया गया था , तो इसे घिस-घिस कर इतना ज्यादा चमकीला और साफ बनाया गया था की यह सूर्य के किरण मेँ काफी ज्यादा चमक उठते थे |

मानों , जैसे पिरमिड किसी चमकीले हीरे के टुकड़ों से बनी हुई हो | पुराने समय में लोग दिन मेँ इसी चमकीले पन के कारण सही तरीके से पिरामिडों को देख नहीं पाते थे |

3. अफ्रीका के इस देश मे हैं इजिप्त से भी दो-गुना पिरामिड :-

आपको जानकर विश्वास नहीं होगा की , अफ्रीका मेँ भी एक ऐसा देश हैं जहां इजिप्त के मुकावाले दो-गुना पिरमिड मौजूद हैं | अफ्रीका के देश सुडान में स्थित नूबिया”  नाम के जगह पर आपको गिजा के पिरमिड (pyramids of giza) जैसे काफी सारे छोटे-छोटे पिरमिड देखने को मिलेगा |

The land of Pyramids - Nubia.
नूबिया के पिरामिडों का फोटो | Credit: pyramids everywhere.

कुछ वैज्ञानिकों का यह भी कहना हैं की , यह सब पिरमिड गिजा के पिरामिडों (pyramids of giza) से 500 साल पुराना हैं और काफी ज्यादा अनोखा हैं |

4. पिरमिड के अंदर का तापमान हमेशा ही रहता हैं स्थिर (20 degree celsius) :-

आपको सबसे पहले बता दूँ की इजिप्त जैसे देश में तापमान हमेशा 45 डिग्री सेलसीअस से 50 डिग्री सेलसीअस (गर्मियों मेँ) अंदर रहता हैं | परंतु आपको जानकर के हैरानी होगा की इतनी ज्यादा तापमान के बावजूद गिजा के पिरामिडों के अंदर का तापमान 20 डिग्री सेलसीअस से ज्यादा नहीं बढ़ता |

आज भी वैज्ञानिक पिरामिडों के अंदर इतने कम तापमान के होने का कारण खोज नहीं पाएँ हैं | खेर मित्रों आपको यहाँ क्या लगता हैं ?

5. पिरमिड का रहस्यमयी गोंद :-

आज के इस 21 वीं शताब्दी में इतने आधुनिक तकनीक होने के बाद भी हम पिरामिडों से जुड़ी कई सारे बातों को समझ नहीं पाए हैं | इन्हीं बातों के अंदर एक बात आती हैं पिरमिड में लगे रहस्यमयी गोंद “ की | जी हाँ दोस्तों ! पिरमिड मेँ इस्तेमाल किए गए पत्थरों को आपस मेँ जोड़ने के लिए एक विशेष और रहस्यमयी प्रकार के गोंद का इस्तेमाल किया गया हैं |

इसी कारण से 4 शताब्दी के बाद भी आज पिरमिड सही सलामत खड़ा हैं | खेर मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की वैज्ञानिकों ने इस गोंद के ऊपर कई सारे शोध कर लिया हैं | परंतु इसके (गोंद के) मूल उपादान को ढूँढने में अभी तक सक्षम हो नहीं पाए हैं |

वाकई में मित्रों ! गिजा के पिरमिड (pyramids of giza) अपने आप मेँ ही बहुत ज्यादा रहस्यमयी हैं |

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button