
हम इंसान खुद को बहुत ही ज्यादा चालक और समझदार सोचते हैं। परंतु असल में ये बात बिलकुल भी सच नहीं हैं। क्योंकि अगर हम उतना ही समझदार या चालक होते तो, आज तक हमने एलियन्स (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) को ढूंढ ही लिया होता। परंतु हकीकत इससे काफी ज्यादा अलग है। एलियन्स को ढूँढना तो दूर, हम इनके बारे में कुछ भी पता लगा नहीं पाए हैं। इसलिए अकसर हम अपने-आप को अन्तरिक्ष में काफी अकेला भी महसूस करते हैं। जो की, एक बहुत ही बड़ी बात है। इतने बड़े ब्रह्मांड में सिर्फ इन्सानों का होना ही, एक बहुत ही चौंका देने वाली बात है।

एलियन्स (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) की बात जब भी छेड़ी जाती है, तो हमारे मन में एक अलग सी उत्साह खिल उठता है। ये एक ऐसी उत्साह है, जिसे की कुछ नए चीज़ के बारे में जानने की चाह रहती है। परंतु ये अकसर निराशा के रूप में परिवर्तित हो जाती है। एलियन्स के बारे में हर कोई जानना चाहता है और इसके बारे में अकसर हम लोगों ने काफी सारे चर्चाएँ भी कर रखी हैं। परंतु, आज का विषय थोड़ा अनोखा होने वाला है, क्योंकि इसके बारे में हम लोगों ने पहले कभी चर्चा ही नहीं की है।
इसलिए आप लोगों से अनुरोध हैं कि, लेख को मेरे साथ आरंभ से लेकर अंत तक जरूर ही पढ़िएगा, ताकि ये आप लोगों को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझ में आ जाए। तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हुए इसके असल विषय को शुरू करते हैं।
विषय - सूची
इन कारणों से हमें एलियन नहीं मिल पा रहें हैं! – Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet! :-
लेख के इस भाग में मैंने आप लोगों को एलियन (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) के न मिल पाने के कुछ संभावित कारणों के बारे में बताने जा रहा हूँ, इसलिए आप लोगों से अनुरोध हैं कि; इस भाग को जरा गौर से पढ़िएगा।
1. हम गलत ब्रह्मांड में ढूंढ रहें हैं! :-
कुछ वैज्ञानिकों को लगता है कि, हमारा ब्रह्मांड घन-घोर अंधकार से भरा हुआ और अनंत हैं। यहाँ जीवन की कोई संभावना ही नहीं हैं और हम लोग वाकई में काफी ज्यादा भाग्यशाली हैं, क्योंकि सिर्फ पृथ्वी ही यहाँ एक अपवाद हैं। जी हाँ! मित्रों आप लोगों ने बिलकुल सही सुना। हमारा ये ब्रह्मांड वाकई में एक निर्जीव चीज़ हैं, जहां सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन पनप पाया हैं। और शायद ये ही वजह हैं कि, हमें आज तक कहीं और परग्रही (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) जीवन मिल नहीं पाए हैं।

इसलिए हमें शायद किसी दूसरे ब्रह्मांड में तलाश करने कि जरूरत हैं (अगर वो असल में हैं तो)। क्योंकि आज तक हम लोगों मे अपने ही ब्रह्मांड के सीमा को ढूंढ नहीं पाया है, तो दूसरे ब्रह्मांड के बारे में सोचना भी हमारे कल्पना से परे है। साथ ही हमारे ब्रह्मांड में डार्क एनर्जी की मात्रा इतना अधिक है कि, शायद यहाँ बहुत ही कम ग्रह ऐसे होंगे जहां पर कभी जीवन पनप भी पाएगा। इसलिए कहा जाता है कि, हमारा एक ब्रह्मांड एक असीमित अंधेरे से भरी हुई जगह है। जहां हम बिलकुल अकेले हैं।
2. एलियन कभी ग्रहों पर रहते ही नहीं हैं! :-
क्या कभी आपने सोचा है कि, एलियन शायद हमारे जैसे ग्रहों पर रहते ही न हो! क्योंकि अगर वो किसी भी ग्रह पर रहते होंगे, तो उसका सबूत आज तक हमें मिल चुका होता। 2024 में किए गए एक शोध से ये पता चला है कि, किसी भी एलियन सभ्यता को ब्रह्मांड में रहने के लिए कोई एक स्थायी ग्रह की जरूरत नहीं हैं। जो की एक बहुत ही बड़ी बात है। दरअसल बात ये है कि, ज़्यादातर वैज्ञानिकों को लगता था कि, हमारे तरह एलियन भी किसी दूसरे ग्रह पर रहते होंगे।

परंतु हाल ही में किए गए खोज से ये पता चला है कि, एलियन आसानी से ब्रह्मांड में तैरते हुए भी अपनी सभ्यता को जिंदा रख सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि, उनको रहने के लिए कोई एक खास जगह की जरूरत नहीं है। इससे ये साबित होता है कि, हम चाहे कितना भी कोशिश क्यों न कर लें; परंतु उन्हें (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) ढूँढना लगभग असंभव ही है। क्योंकि वो कभी एक जगह पर टिकते ही नहीं हैं।
इंसान अन्तरिक्ष में आसानी से कई सौ दिनों तक रह सकता है और पृथ्वी में कई जीव जैसे “Tardigrades” मौजूद हैं; जो की बड़े ही आसानी से ब्रह्मांड में रह सकते हैं। मित्रों! जरा सोच कर देखिये अन्तरिक्ष में तैरते हुए एलियन की सभ्यता आखिर कितनी ज्यादा रोचक होगी।
3. गहरे समुद्र में छुपे हुए हो सकते हैं एलियन! :-
हम एलियन (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) को तब तक ढूंढ नहीं सकते हैं, जब तक वे लोग हमसे संपर्क करने के लिए नहीं चाहते। वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे सौर-मंडल के ही कई बर्फ से जमे हुए ग्रहों/ उप-ग्रहों पर एलियन लाइफ हो सकते हैं। जो की कई सदियों से गहरे जमे हुए समुद्र के नीचे छुपे हुए हो। नासा के वैज्ञानिक मानते हैं कि, सतह के नीचे पनपने वाला जीवन ग्रह के जलवायु या वातावरण के ऊपर निर्भर नहीं रहता। इसलिए वो जगह ऊपर से देखने में भले ही कितनी डरावनी क्यों न हो, परंतु जमीन के नीचे जीवन पनप सकता है।

मित्रों! मैं यहाँ आप लोगों को ये भी बता दूँ कि, हमारे सौर-मंडल में कई सारे ग्रहों के उप-ग्रह ऐसे भी हैं. जहां काफी मोटे बर्फ के चादरें बिछी हुई हैं। और कहा जाता है कि, यहाँ जीवन के मिलने के पूरे-पूरे संभावनाएं हैं। तो, आप यहाँ आप लोगों को क्या लगता है, क्या सच में इन ग्रहों की सतह के नीचे एलियन छुपे हुए हो सकते हैं?
4. सारे एलियन रोबॉट्स हैं! :-
ऊपर के शीर्षक को पढ़ कर काफी सारे लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आए होंगे और आना भी चाहिए। क्योंकि ये बात ही कुछ ऐसी हैं। दरअसल मेरे यहाँ कहने का मतलब ये है कि, हम लोग एलियन को ढूँढने के पीछे इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि; हम हमारे आस-पास कुछ देख ही नहीं पा रहे। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि, इन्सानों की तरह अगर कोई दूसरी सुपर-इंटेलिजेंट सभ्यता इस ब्रह्मांड में होगी तो; वो भी हमारी तरह काफी आधुनिक मशीनों को बना रही होगी।

और हमें इन्हीं एलियन मशीनों को ढूँढने की जरूरत है। क्योंकि शायद ये मशीन उन सुदूर इलाकों में बसने वाले एलियन सभ्यता के उत्तराधिकारी हो। इसलिए माना जा रहा हैं कि, कुछ एलियन सभ्यता पूरी कि पूरी मशीन और रोबॉट्स भी हो सकते हैं। यहाँ मैं आप लोगों एक खास बात ये भी बता दूँ कि, हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ऊर्जा का एक बहुत ही बड़ा स्रोत है। जहां पर हमें इन जैसे रोबॉट्स वाले एलियन मिल सकते हैं।
5. अगर “इंसान” ही एलियन हैं तो! :-
मित्रों! अगर मैं यहाँ कहूँ कि, इंसान ही एलियन (Reasons Humans Haven’t Found Alien Life Yet) हैं तो, क्या आप मेरी बातों पर यकीन करेंगे? शायद यहाँ बहुत सारे लोगों का जवाब “न” होगा। परंतु दोस्तों एक बार जरा सोच कर देखिये। हम ही इस पृथ्वी पर एलियन बन कर सदियों पहले आए हो तो! दरअसल बात ये हैं कि, कुछ थियरि हैं जो की इस बात पर ज़ोर देता हैं कि; असल में पृथ्वी पर इंसान ही एलियन हैं।

क्योंकि कई लाखों साल पहले, धरती पर जीवन नहीं था। परंतु जैसे ही सुदूर ब्रह्मांड से एक छोटे से पत्थर से जीवन तैरता हुआ धरती पर गिरा, तभी से ही हमारे इस ग्रह पर जीवन काफी ज्यादा तेजी से फलने-फूलने लगा। और शायद ये ही वजह हैं कि, हमें आज पृथ्वी पर एक एलियन के जैसे देखा जा रहा है।
Source :- www.livescience.com