Universe

अन्तरिक्ष से आ रही है पुकार,एलियन्स बुला रहें हैं हमें, क्या आप उनके पास जाना चाहेंगे? – 8 Possible Alien Technosignatures!

क्या एलियन्स भी हमसे मिलने के लिए उतने आतुर हैं, जितना की हम हैं!

इंसान और अन्तरिक्ष इन दोनों का रिश्ता कुछ इस तरीके का है कि, आप चाहें जितना भी इन दोनों को समझ लें, परंतु हर एक बार इनका रिश्ता कुछ अपने अंदर नयापन ही लाता है। पृथ्वी में इन्सानों ने जिस तौर पर अपना वर्चस्व फैलाया है, मानों देख कर ऐसा लगता है कि, ये ग्रह सिर्फ उनका ही है। यहाँ न तो उनके अलावा कुछ होता हैं और न ही इन्हें नजरंदाज किया जा सकता हैं। परंतु एक खेद कि बात ये हैं कि, अन्तरिक्ष विज्ञान के इतनी तरक्की होने के बाद भी आज-तक हम किसी परग्रही (8 Possible Alien Technosignatures) सभ्यता से रूबरू नहीं हो पाए हैं।

ये 8 सिगनल्स खोज सकते हैं परग्रही सभ्यताओं को! - 8 Possible Alien Technosignatures!
एलियन्स की तलाश। | Credit: CTV News.

सोच कर ही बुरा लगता हैं कि, इतने बड़े ब्रह्मांड में हम सिर्फ अकेले हैं। कहने का मतलब ये है कि, अभी तक हमने परग्रहीओं (8 Possible Alien Technosignatures) के बारे में केवल कल्पना ही की है। ऐसे में हमारे उत्सुक वैज्ञानिक आखिर कैसे चुप बैठ सकते हैं। आए-दिन अन्तरिक्ष में परग्रहीओं को ढूँढने कि कोशिश कि जाती हैं और अकसर कुछ न कुछ छोटी हो या बड़ी अहम जानकारी हमें मिलते ही रहते हैं। तो आज का लेख भी इन्हीं कोशिशों में से ही एक हैं, जहां मेँ आप लोगों को एक बेहद ही अहम विषय के ऊपर जानकारी देने वाला हूँ।

और वैसे भी ये लेख परग्रहीओं के अस्तित्व और उनके ढूँढे जाने के संभावनाओं के ऊपर ही आधारित हैं, तो आशा करता हूँ कि; आप लोगों को भी इस लेख को पढ़ने में उतना मजा आएगा, जितना आनंद मुझे इसे लिखने में आया हैं।

कैसे सिगनल्स से मिलेंगे एलियंस! – 8 Possible Alien Technosignatures! :-

वैज्ञानिकों को हाल ही में कुछ बेहद ही खास सिगनल्स मिले हैं। वैसे इन सिगनल्स के बारे में खास बात ये हैं कि, इन सभी सिगनल्स को आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस ने खोजा हैं और वैज्ञानिकों को लगता हैं कि, भले ही ये सिगनल्स हमें एलियंस (8 Possible Alien Technosignatures) के पास सीधे तरीके से जोड़ नहीं सकते; परंतु कहीं न कहीं ये हमें उनके और करीब लेकर जाएंगे। इसके अलावा कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, इन सिगनल्स में एक विशेष बात छुपी हुई हैं।

ये 8 सिगनल्स खोज सकते हैं परग्रही सभ्यताओं को! - 8 Possible Alien Technosignatures!
क्या हमें एलियन्स रेडियो सिग्नल भेज रहें हैं। | Credit: VICE.

कहने का मतलब ये हैं कि, इन सिगनल्स के अंदर कुछ खास पैटर्न में अत्याधुनिक तकनीकों कि होने की आभास मिलते हैं। कई शोध कर्ता तो ये भी हैं की, ये सिगनल्स शायद सीधे तौर से एलियंस ने ही हमें भेजा हैं। हालांकि! इसको ले कर वैज्ञानिकों का एक बहुत ही बड़ा दल अभी भी संशय में हैं। उनके हिसाब से ये सिगनल्स एलियंस के पास से नहीं आए हैं। हालांकि! इतना तो तय हैं कि, आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस के जरिये खोजे गए इन सिगनल्स में कुछ तो खास बात होगी ही।

मित्रों! गौर करने वाली बात ये भी हैं कि, ये घटना पहला हैं; जहां आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस ने किसी एलियन्स से जुड़ी विषय के ऊपर इतना बड़ा खोज किया हो। ऐसे में एक बात तो तय हैं कि, हम इंसान एक-एक कदम कर के ही सहीं, परंतु एलियंस के करीब तो जा रहें हैं और आने वाले समय में शायद हम उनके पास पहुँच भी जाएँ!

एलियन्स को खोजने का एक नया माध्यम- AI (Artificial Intelligence)! :-

जैसे-जैसे हम इंसान विकसित हो रहें हैं, उसी हिसाब से हमारे आसपास भी कई तरह के बदलाव नजर आ रहें हैं। हम लोग चाहे जितना भी मना करें, परंतु धीरे-धीरे अत्याधुनिक तकनीक हमें आगे की और लेकर जा रहीं हैं। ऐसे में AI को क्यों न एलियन्स (8 Possible Alien Technosignatures) को ढूँढने का काम दे दिया जाए। खैर वैज्ञानिकों के अनुसार जिस हिसाब से AI ने परग्रहीं को ढूँढने का काम किया हैं, वो वाकई में शानदार हैं। वैसे आपको क्या लगता हैं, क्या ये खोज लाजवाब नहीं हैं?

ये 8 सिगनल्स खोज सकते हैं परग्रही सभ्यताओं को! - 8 Possible Alien Technosignatures!
वैज्ञानिक ढूंढ रहें हैं सिगनल्स से जुड़े ठोस सबूत। | Credit: MIT News.

वैसे अगर हम देखें तो, आज के समय में AI अपने प्रारंभिक अवस्था में हैं और इसे और भी ज्यादा विकसित होना पड़ेगा। इसलिए आप लोगों को मेँ बता दूँ कि, अभी भी हम AI के ऊपर पूरे तरीके से भरोसा नहीं कर सकते हैं। अभी भी AI के अंदर अलग-अलग एल्गॉरिथ्म को इन्सानों के द्वारा ही मॉनिटर किया जा रहा हैं। ऐसे में आप कह सकते हैं कि, पूरे तरीके से न सही; परंतु कुछ हद तक AI ने हमारे कामों को आसान कर दिया हैं। इसके अलावा AI आज बिना किसी मदद के बड़े-बड़े डैटा पैकेट्स को भी सुलझा पा रहा हैं।

मित्रों! वैज्ञानिकों ने सबसे पहले AI को कुछ इस तरीके से तालीम दिया हैं कि, वो आसानी से पृथ्वी पर उत्पन्न हो रहें रेडियो सिगनल्स और पृथ्वी के बाहर बने रेडियो सिगनल्स के बीच अंतर का पता लगा सकता हैं। ऐसे में सवाल उठता हैं कि, आखिर रेडियो सिगनल्स को ही क्यों इतना महत्व दिया जा रहा हैं?

8 रेडियो सिगनल्स और एलियन्स! :-

दोस्तों! आप लोगों को जानकर हैरानी होगी कि, अकसर अन्तरिक्ष में परग्रहीओं (8 Possible Alien Technosignatures) को ढूँढने के लिए रेडियो सिगनल्स का इस्तेमाल किया जाता हैं। क्योंकि रेडियो सिगनल्स अन्तरिक्ष में काफी दूर से और बड़े ही आसानी से ट्रैवल करते हैं, इसलिए उन्हें कई बार एलियन्स के अस्तित्व के बारे में पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। खैर यहाँ भी वैज्ञानिकों ने एलियन्स को ढूँढने के लिए रेडियो सिगनल्स का सहारा लिया हैं। रेडियो सिगनल्स ही हमारे और एलियन्स के बीच एक पुल हैं।

Radio Signals from Diffrent Stars.
रेडियो सिगनल्स और एलियन्स। | Credit: Ultimas Noticia.

अधिक जानकारी के लिए और भी बता दूँ कि, AI के द्वारा खोजे गए 8 रेडियो सिगनल्स को फिर से वैज्ञानिकों के द्वारा चेक किया गया हैं; ताकि कोई गलती न हों। सूत्रों के हिसाब से कई अलग-अलग एल्गॉरिथ्म के जरिए वैज्ञानिकों ने इन सिगनल्स को चेक किया हैं। खैर 150 टेरा बाइट से भी ज्यादा बड़े डैटा को वैज्ञानिकों ने काफी बारीकी से जांच किया हैं। इसके अलावा आप लोगों को बता दूँ कि, इस डैटा के अंदर पृथ्वी के आस-पास मौजूद लगभग 820 से ज्यादा सितारों का डैटा मौजूद हैं।

वैसे सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि, वैज्ञानिकों ने खास तौर पर पृथ्वी से लगभग 30 से लेकर 90 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद 5 अलग-अलग सितारों से आने वाले 8 अलग-अलग रेडियो सिगनल्स को जांचा हैं। कई सारे वैज्ञानिकों कि मानें तो, इन 8 सिगनल्स में उन्हें एलियन्स सभ्यता कि होने कि पुष्टि मिल रहें हैं। हालांकि! अभी तक इसके बारे में और कुछ नहीं कहा गया हैं।

निष्कर्ष – Conslusion :-

एलियन्स (8 Possible Alien Technosignatures) के वजूद से जुड़े ये सिगनल्स काफी ज्यादा खास हैं। अगर आप बारीकी से इन 8 रेडियो सिगनल्स को देखें, तो आप लोगों को पता चलेगा की; इन 8 सिगनल्स के अंदर एक चीज़ कॉमन हैं और वो ये हैं कि, इन सिगनल्स के अंदर एक खास पैटर्न नजर आता हैं। जो कि शायद किसी एलियन्स सभ्यता के द्वारा ही, बनाया गया हो। कुछ शोध कर्ता कहते हैं कि, जब वो इन सिगनल्स के ऑरिजिन स्टार्स कि और देखते हैं, तब ये सिगनल्स उन्हें दिखाई देते हैं।

Rare Radio Signals from Space.
अन्तरिक्ष से आ रहीं हैं पुकार। | Credit: Singularity Hub.

परंतु जब वो उन स्टार्स से अपना नजर हटा लेते हैं, तब वो सिगनल्स और कहीं दिखाई ही नहीं देते हैं। ये वाकई में एक बहुत ही अजीब बात हैं; क्योंकि इससे ऐसा लगता हैं कि, कोई जान-बुझ कर हम से संपर्क करने के लिए ही इन सिगनल्स को हमारी भेज रहा हैं। इसके अलावा और एक रोचक बात ये भी हैं कि, इन रेडियो सिगनल्स कि फ्रिक्वेन्सी में काफी ज्यादा बदलाव नजर आता हैं। जैसे कि कोई बार-बार इन सिगनल्स के फ्रिक्वेन्सी को एडजस्ट कर रहा हो।

मित्रों! बार-बार फ्रिक्वेन्सी में बदलाव के कारण ही, इतने दूर से भी हमें ये सिगनल्स काफी अच्छे तरीके से रिसीव हो रहें हैं। हालांकि! कोई भी नतीजे के ऊपर पहुँचने से पहले; वैज्ञानिकों को अपने अलग-अलग एल्गॉरिथ्म के जरिये इन सिगनल्स को और भी बेहतर तरीके से जांच करनी पड़ेगी। तभी जा कर, हम लोग इन सिगनल्स के पीछे छुपी राहस्यों के बारे में अच्छे तरीके से जान पाएंगे।

AliensAliensSource- www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button