Health

मानव शरीर के सबसे वजनी अंग! – Heaviest Organs of Human Body

क्या आप जानते हैं, आपके मस्तिष्क और हृदय का वजन कितना है?

एक बात मैं आप लोगों को ये बोलना चाहूँगा कि, ब्रह्मांड और मानव शरीर (Heaviest Organs of Human Body) हम मनुष्यों के लिए लगभग एक बराबर ही हैं। कहने का मतलब ये है कि, हमारे लिए दोनों ही किसी आश्चर्य से कम नहीं है। आज के इस मॉडर्न युग में भी, खुद के शरीर के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते हैं, जो की एक बेहद ही हैरान कर देने वाली बात है। मानव आज भी इस शरीर  को समझने में लगा हुआ है और न जाने कब इसे पूरे तरीके से समझ भी पाएगा। इसलिए लगातार इसके ऊपर कई तरह के शोध भी होते रहते हैं।

इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग! - Heaviest Organs of Human Body.
इंसानी शरीर । | Credit: Very well.

परंतु मित्रों! आज का लेख खास होने वाला है। खास इसलिए कि, मैं आप लोगों को इंसानी शरीर (Heaviest Organs of Human Body) से जुड़े कुछ इस तरीके के विषय के बारे में बताने वाला हूँ, जिसके बारे में आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा। जी हाँ मित्रों! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना, हम आज के इस लेख में इंसानी शरीर के कुछ ऐसे अंगों के बारे में चर्चा करने जा रहें हैं, जो की शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं ही, परंतु साथ ही साथ आप लोगों के जानकारी में भी होनी चाहिए।

तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हुए इसे शुरू करते हैं।

मानव शरीर का सबसे वजनी अंग! – Heaviest Organs of Human Body! :-

लेख के शुरुआत में ही आप लोगों से मैं एक सवाल पूछना चाहता हूँ और वो ये है कि, क्या आप लोगों को इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग के बारे में पता है? मित्रों! इस सवाल के जवाब को सुन कर शायद आप चौंक जाएंगे! क्योंकि शायद ही आपको इसके बारे में कोई उम्मीद होगी। वैसे इसके बारे में हम आगे बात करेंगे। परंतु पहले कुछ बैसिक चीजों के बारे में जान लेते हैं। अंग कुछ अलग-अलग टिसु के मिलन से बनने वाली एक चीज़ है, जो की शरीर के अंदर एक खास तरह के कार्य को अंजाम देने के लिए तैयार होते हैं। हालांकि! अलग-अलग वैज्ञानिक अंगों के बारे में अलग-अलग मत रखते हैं।

इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग! - Heaviest Organs of Human Body.
इंसानी शरीर का बनावट। | Credit: Sketch Fab.

वैसे आप लोगों के जानकारी के लिए बता दूँ कि, इंसानी शरीर के अंदर लगभग 78 प्रकार के अलग-अलग अंग होते हैं।  इसके अंदर बड़े-बड़े अंग जैसे दिमाग और दिल, साथ ही साथ छोटे अंग जैसे जीभ आदि भी शामिल हैं। शरीर के अंदर अलग-अलग आकार और आकृति के अंग आप लोगों को देखने को मिलेंगे। इससे ये बात पता चलता है कि, अलग-अलग अंग अलग-अलग तरह के कार्य को कैसे शरीर के अंदर संपूर्ण देते हैं। अभी तक वैज्ञानिकों ने इंसानी शरीर के अंदर 11 अलग-अलग काफी वजनी अंगों को ढूंढ लिया है।

मित्रों! आगे हम इन्हीं 11 अलग-अलग वजनी अंगों के बारे में बातें करने वाले हैं। इसलिए आप लोगों से अनुरोध हैं कि, लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए वाकई में काफी ज्यादा दिलचस्प लेख होने वाला है। खैर अंगों के बारे में बातें करने से पहले, आप लोग मुझे बताइएगा कि; आपके हिसाब से इंसानी शरीर का सबसे भारी अंग कौन सा होने वाला हैं?

  1. त्वचा (Skin) :-

इंसानी शरीर का सबसे भारी अंग हैं त्वचा। वैज्ञानिकों के अनुसार एक औसतन वयस्क इंसान के शरीर के ऊपर लगभग 3.6 kg का त्वचा रहती है। वैसे कुछ अलग रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि, शरीर के कुल भार का 16% हिस्सा त्वचा का ही है। ऐसे में आप अपने शरीर के वजन के अनुसार त्वचा के वजन का अनुमान लगा सकते हैं।

इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग! - Heaviest Organs of Human Body.
इंसानी त्वचा। | Credit: Mens XP.

2. जांघ कि हड्डी (Femur) :-

इंसान के शरीर के अंदर (Heaviest Organs of Human Body) मौजूद कंकाल, खुद में ही एक अंग है। इसलिए वैज्ञानिक इसे एक इंसानी शरीर के बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ये इंसानी शरीर के अंदर मौजूद सबसे बड़े अंगों में से एक है और ये शरीर के कुल वजन का 15% हिस्सा है। मित्रों! आप लोगों को बता दूँ कि, इंसानी शरीर में कुल 206 हड्डियाँ  होती हैं और जांघ की ये हड्डी लगभग 380 ग्राम का होता है।

हालांकि! इसका वजन लिंग और आयु के ऊपर भी काफी ज्यादा निर्भर करता है।

इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग! - Heaviest Organs of Human Body.
जांघ की हड्डी। | Credit: Anatomy Femur.

3. यकृत (Liver) :-

एक इंसान के शरीर के अंदर (Heaviest Organs of Human Body) लीवर शायद दूसरा सबसे वजनी अंग है। क्योंकि औसतन इसका वजन लगभग “1.4 kg से लेकर 1.6 kg” के अंदर ही होता है। पेट के ऊपरी भाग में स्थित ये अंग शरीर में खून की साफ-सफाई का काम करता है। इसलिए इसकी सलामती अनिवार्य है।

इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग! - Heaviest Organs of Human Body.
इंसानी जिगरे की फोटो। | Credit: Sahyadri Hospital.

 

  1. मस्तिष्क (Brain) :-

वैज्ञानिकों के अनुसार इंसानी शरीर के कुल वजन में 2% हिस्सा दिमाग का होता है।  इसके अलावा व्यक्ति का लिंग और आयु भी दिमाग के वजन के ऊपर प्रभाव डालता है। 20 वर्ष के आयु में एक औसतन पुरुष के मस्तिष्क का भार लगभग 1.4 kg तक होता है, जो की घट कर 65 वर्ष के होने तक 1.3 kg का ही रह जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के दिमाग का वजन 10% कम होता है।

इंसानी शरीर के सबसे वजनी अंग! - Heaviest Organs of Human Body.
इंसानी दिमाग। | Credit: Atlas Obscura.

5. फेफड़े (Lungs) :-

इंसानी शरीर (Heaviest Organs of Human Body) में फेफड़े भारी अंगों के श्रेणी में आते हैं। वैसे फेफड़ों के बारे में खास बात ये है कि, दोनों ही फेफड़ों का वजन अलग-अलग होता है। आमतौर पर दाहिना फेफड़ा लगभग 0.6 kg का होता है, वहीं दूसरी और बायाँ फेफड़ा 0.56 kg का होता है। मित्रों! आप लोगों को बता दूँ कि, यहाँ पर भी पुरुषों के फेफड़े औसतन महिलाओं से ज्यादा वजनी होते हैं।

एक रोचक बात ये है कि, जन्म लेते समय इंसान का फेफड़ा मात्र 40 ग्राम का ही होता है।

Photo of Human Lungs.
इंसानी फेफड़े। | Credit: Nat Geo.

6. हृदय (Heart) :-

हृदय मानव शरीर का “Power Pump” है। जन्म से ले कर मृत्यु तक लगातार बिना थके-बिना रुके ये शरीर के अंदर ब्लड पम्प करता रहता है। इसलिए इसके अंदर कई सक्षम व हैवि मसल फाइबर होते हैं, जो की दिल को इतना वजनी बना देते हैं। एक वयस्क पुरुष के दिल का वजन लगभग 280-340 ग्राम तक होता है, वहीं दूसरी और एक वयस्क महिला के दिल का वजन 230-280 ग्राम तक होता है।

Pain in Heart concept. Ghost light effect, x-ray hologram. 3D rendering on dark blue background
इंसानी दिल का फोटो। | Credit: NIH Health.

7. गुर्दा (Kidney) :-

बिना किडनी के हम एक पल भी जिंदा नहीं रह सकते हैं। एक वयस्क पुरुष के किडनी का वजन लगभग 125-170 ग्राम का होता हैं। वहीं दूसरी और एक वयस्क महिला के किडनी का वजन लगभग 115-155 ग्राम का होता है। किडनी मूलतः शरीर के कचरे को निकालने का काम करती है।

Female hand holding model of human kidney organ at back of body. Hand showing model with outside of human kidney isolated on white background. The artificial model for education shows the exterior of the kidney organ. This organ or gland filters and purifies the blood. People have two kidneys in their body and sometimes a person donates one for transplantation to another person with a kidney disease.
किडनी। | Credit: Urology Austin.

8. प्लीहा (Spleen) :-

शरीर के मध्य भाग में मौजूद ये अंग हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। प्रतिरक्षा तंत्र के लिए जिम्मेदार ये अंग लगभग 150 ग्राम वजनी होता है। कोरोना के दौरान जिन व्यक्तियों का प्लीहा अच्छा काम करा रहा था, उनको इस वायरस से कोई खतरा नहीं था।

Human Spleen.
इंसानी स्प्लीन। | Credit: Health Jade.

9. अग्न्याशय (Pancreas) :-

इंसानी शरीर (Heaviest Organs of Human Body) के अंदर अग्नाशय के जरिये ही जरूरी पोषक-तत्व सोखे जाते हैं। इसलिए इसका काम हमारे जिंदा रहने के लिए काफी ज्यादा जरूरी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति का अग्नाशय लगभग 60-100 ग्राम तक हो सकता है। हालांकि! कई बार ये वजन कई व्यक्तियों में 180 ग्राम तक भी पहुँच सकता है।

Pancrease Photo.
पानक्रियाज़ का फोटो। | Credit: Varanasi Hospital.

10. अवटुग्रंथि (Thyroid) :-

शरीर के गले में मौजूद ये ग्रंथि शरीर में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा के खपच को नियंत्रित करता है। औसतन इस ग्रंथि का वजन 30 ग्राम तक होता है। कई बार ये ग्रंथियां बड़ी हो जाते हैं, जो की कई अलग-अलग बीमारियों का भी कारण बन सकती हैं। वैसे गर्भावस्था और मासिक-धर्म के दौरान भी महिलाओं के अंदर इसके आकार में बदलाव देखे जाते हैं।

Thyroid Photo.
थाइरोइड का फोटो। | Credit: Gary Gastro.

11. पौरुष ग्रंथि (Prostate Gland) :-

पुरुषों के अंदर ये ग्रंथि मौजूद रहती है। ये ग्रंथि आकार में काफी छोटी होने के बाद भी वजन में काफी ज्यादा भारी होती है। औसतन इसका वजन लगभग 25 ग्राम के आसपास होता है। हालांकि! कई बार ये आकार में बड़ा हो कर 80 ग्राम तक वजनी  हो सकता है।

Prostrate Photo.
पौरुष ग्रंथि। | Credit: Free Anatomy.

Source :- www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button