Health

हम जैसा दिखते हैं आखिर वैसा क्यों हैं, क्या है इसका जीन (Gene) से रिश्ता! – Gene Meaning In Hindi

हम एक दूसरे से जीन के तौर पर 99% एक समान हैं और हमें लंबे समय (125 सालों से ज्यादा) तक जीने से एक जीन ही रोक रहा है! आखिर क्यों?

क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि आखिर क्यों मेरे बालों का रंग काला है? क्यों मेरी आँखों का रंग भूरा हैं, आखिर क्यों मेरी त्वचा का रंग दूसरों से ज्यादा सफ़ेद है, आखिर क्यों मेरा कद दूसरों से कम या अधिक है? मेरे हिसाब से ऐसे सवाल आपके मन में अवश्य ही कई बार आए होंगे और आना भी स्वाभाविक है। वैसे क्या आप जानते हैं, इन सभी सवालों का जवाब एक ही यानी आपका जीन(Gene Meaning In Hindi) ही है। इसी के वजह से ही इंसान एक समान सा दिखने के बावजूद उनके अंदर कई तरह के भिन्नता दिखाई पड़ती है।

जिन के बारे में पूरी जानकारी - Gene Meaning In Hindi.
जिन के बारे में शोध | Credit: Docwire

जीन (gene meaning in hindi) के बारे में मैंने शायद इससे पहले अपने DNA के ऊपर आधारित लेख में थोड़ा आप लोगों को अवश्य ही बताया होगा। परंतु मित्रों! आज के इस लेख में हम लोग जीन की परिभाषा से लेकर, ये कैसे हमारे शरीर को एक दूसरे से भिन्न बनाता हैं उसके बारे में भी जानेंगे। बता दूँ की हम जीन के बारे में कुछ बहुत ही रोचक बातों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो, आप लोगों से सविनय अनुरोध हैं की लेख के अंत तक मेरे साथ बने रहिएगा।

जीन किसे कहते हैं? – Gene Meaning In Hindi? :-

जैसा की मैंने ऊपर ही कहा हैं, हम लोग सबसे पहले जीन की संज्ञा (definition of gene in hindi) को जानेंगे। तो चलिये सबसे पहले इसकी परिभाषा के ऊपर ही नजर डाल लेते है, सरल भाषा में कहूँ तो जीन एक तरह की सूक्ष्म जैविक संरचना हैं जो की  DNA के अंदर पाया जाती हैं और इसका मुख्य काम एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक आनुवंशिकता (Hereditary) का संचार करने का होता है “।

अगर मैं यहाँ पर थोड़ा विज्ञान के दृष्टि से बताऊं तो, जीन इंसानी क्रोमोसम में मौजूद Nucleotide का ही एक विशेष व अलग रूप है, जो की इंसानों के अंदर एक विशेष गुण (ज़्यादातर क्षेत्रों में) को प्रकट करने के लिए होता है “। हालांकि यहाँ पर याद रहे की कुछ क्षेत्रों में DNA के ऊपर बाहर से आए वायरस भी कब्जा कर के उसे अपने तरीके से इस्तेमाल भी कर लेते हैं।

जिन के बारे में पूरी जानकारी - Gene Meaning In Hindi.
जिन किसे कहते हैं? | Credit: Genome Gov.

जीन का कार्य क्या हैं? – Functions Of Gene In Hindi :-

चलिये जब हमने जीन (gene meaning in hindi) के परिभाषा के बारे में जान ही लिया हैं तो क्यों न इसके कुछ कार्य के बारे में भी जान लेते हैं। मित्रों! आगे बढ्ने से पहले बता दूँ की मैंने यहाँ पर इंसानी जीन के कार्य प्रणाली के बारे में जिक्र किया हैं, इसलिए आप लोग इसको इंसानी जीन के साथ ही जोड़ कर देखें।

जीन का सबसे प्रमुख कार्य हैं इंसानी DNA और RNA को नियंत्रण  करना। इनके अंदर होने वाले प्रक्रियाओं को अपने हिसाब से शरीर के अनुकूल बना कर चलाना, जिसके कारण शरीर के कारण किसी भी प्रकार के असंतुलन न हो। कई बार शरीर के अंदर होने बाली “Mutation” के कारण घातक परिणाम भी हमारे शरीर को चुकानी पड़ सकती हैं।

जिन के बारे में पूरी जानकारी - Gene Meaning In Hindi.
प्रोटीन संश्लेषण | Credit: Scitech Train.

जीन का दूसरा सबसे मुख्य काम है शरीर के अंदर “Protein Synthesis” (प्रोटीन संश्लेषण) को होने देना। हमारे शरीर में प्रोटीन की जरूरत मांसपेशी के निर्माण, त्वचा को सही सलामत बनाए रखने के लिए तथा “Connective Tissue” की संरचना को अस्तित्व में लाने के लिए लगता हैं।

जीन (gene meaning in hindi) का तीसरा सबसे मुख्य काम है शरीर के अंदर मौजूद एंजाइम (Enzyme) के कार्य-प्रणाली को नियंत्रित करना । इससे शरीर के अंदर होने वाली जैव-रासायनिक प्रक्रियाओं के बीच संतुलन बना रहती है।

जीन कई बार हमारे रक्त के कणों को बनाने में शरीर की मदद भी करता है। “Globin” नाम का एक जीन शरीर को “Hemoglobin” बनाने में मदद करता है।

Gene से जुड़ी कुछ बहुत ही दिलचस्प बातें – Amazing Gene Facts In Hindi :-

मित्रों! जीन (gene meaning in hindi) कैसे हमारे शरीर के ऊपर अपना प्रभाव डाल कर हमें ऐसा बनाता है (जैसा हम दिखते हैं) उसके बारे में हम लोग यहाँ पर जानेंगे।

Why human genome makes us alike?
ह्यूमन ट्विन्स | Credit: The Sun.
1.जीन के तौर पर हर एक इंसान 99% एक समान ही हैं! :-

आप लोगों को जानकर हैरानी होगा की, पृथ्वी पर मौजूद 7.6 अरब लोग 99% एक समान ही हैं। जी हाँ! मित्रों अगर हम जीन के तौर पर हर एक इंसान को देखें तो हमारे अंदर मौजूद 99% जीन एक समान ही हैं और इससे भी दिलचस्प बात तो यह हैं की केवल 1% जीन ही हमारे अंदर भिन्नता लाते हैं।

इसलिए अगर आपको कोई कहे की, मेँ आपसे अलग हूँ तो बोलिएगा की 99% तो हम लोग एक ही हैं।

जीन भी हैं Evolution का एक प्रमुख कारण :-

हम लोग आज जो भी हैं, Evolution के कारण ही हैं। बिना क्रमागत विकास के आज का इंसान अस्तित्व में आना असंभव था। वैसे इसी Evolution का एक मुख्य कारण जीन भी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार क्रमागत विकास के दौरान हमने कई जीन/गुणों को खोया जो की हमारे लिए जरूरी नहीं था (जैसे की विटामिन C बनाने का जीन) और कई बेहतर जीन को हासिल भी किया (देखने की क्षमता)।

Octupus can edit their own genes.
Octopus की तस्वीर | Credit: Quartz.
3.Octopus अपने हिसाब से खुद अपने जीन को बदल सकते हैं :-

Octopus इस जीव मंडल के एक ऐसे विचित्र जीव हैं जो की खुद अपने जीन (gene meaning in hindi) को बदल सकते हैं। वैसे यहाँ पर बता दूँ की इंसान ऐसा नहीं कर सकते हैं, जीन की अनुक्रम को हम अपने मन के हिसाब से प्राकृतिक रूप से नहीं बदल सकते हैं। इसलिए हमारे अंदर जीन के अनुक्रम में बदलाव बाहरी कारक या कृत्रिम रूप से किया जाता हैं।

4. हाथियों को कैंसर से बचाता हैं एक “Zombie” जीन :-

सुनकर ही हर कोई हैरान हो जाएगा, जी हाँ! मित्रों हाथियों के अंदर “Zombie Gene” नाम का एक जीन हैं जो की हाथियों को कैंसर जैसे बीमारी से बचाता हैं। वैसे बता दूँ की, यह जीन हजारों साल पहले हाथियों के अंदर पाया जाता था परंतु बाद के समय में यह लुप्त ही हो गया था। परंतु अब फिर यह जीन जाग गया हैं और हाथियों को कैंसर से बचा रहा हैं।

वैसे कैंसर से हाथियों का जान जाना एक अभूत ही दुर्लभ घटना हैं और इसकी संभावना भी बहुत ही ज्यादा कम हैं।

5. एक ऐसा जीन भी हैं जो की हमें लंबे समय तक जीने से (125 साल से अधिक) रोक रहा हैं :-

हमारे शरीर में मौजूद एक एजिंग जीन ऐसा भी हैं जो की हमें ज्यादा से ज्यादा 125 सालों तक जीने की अनुमति देता हैं। दरअसल बात यह की जिंदा रहने के लिए शरीर में कोशिकायों का विभाजन तथा रेप्लीकेशन की आवश्यकता पड़ता हैं। परंतु जैसे जैसे उम्र बढ़ता हैं उसी के साथ ही साथ यह दोनों ही प्रक्रिया अपने कार्य-दक्षता को खो बैठती हैं, जिससे हमारा जीवन काल ज्यादा से ज्यादा 115 से 125 सालों तक सीमित हो जाती हैं।

Smartness cant be checked by gene testing.
बुद्धिमता की परीक्षा जीन से नहीं किया जा सकता हैं | Credit: Google sites.

 

6. जीन से आपकी बुद्धिमता का पता नहीं लगाया जा सकता हैं :-

आपके व्यक्तित्व और दक्षता की ही तरह आपके बुद्धिमता के बारे में भी कोई सटीक तरीके से नहीं बता सकता हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने 52 ऐसे जीन खोजे हैं जो की उच्च बुद्धिमता को दर्शाता हैं, परंतु फिर भी इसके सटीकता के बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। इसलिए आपको देख कर या किसी परीक्षा के जरिये आपके बुद्धिमता को माप पाना एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया हैं।

वैसे आप जितना अपने आप को बुद्धिमान समझते हों, हो सकता हैं आप उससे कई अधिक बुद्धिमान भी हो सकते हैं। इंसानों की समझ से परे है किसी के बुद्धिमता को माप पाना।

Human fertilization process.
निषेचन की प्रक्रिया | Credit: Science Source.

 

7. पुरुषों के शुक्राणु में मौजूद जीन में होता है सबसे तेजी से विकास :-

पुरुषों के शुक्राणु में मौजूद जो जीन (gene meaning in hindi) हैं वह आज भी बहुत तेजी से विकास के अवस्था में हैं। इसे वैज्ञानिकों ने “Sperm Competition Genes” का नाम दिया हैं। यह जीन हर एक क्षण अपने आपको विकास करने में लगे हैं ताकि कम समय के अंदर बेहतर तरीके से निषेचन (Fertilization) की प्रक्रिया को अंजाम दे पाएं।

Sources :- www.mentalfloss.com, www.byjus.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button