Plants and Animals

क्या हैं 3 पैरों वाले जानवर का गुत्थी! – Why Are There No Animals With Three Legs !

आखिर क्यूँ नहीं दिखाई देते है 3 पैरों वाले जानवर ! क्या है इसका रहस्य ?

मित्रों ! संसार में हम सभी ने बहुत प्रकार के अजीबो-गरीब जानवर देखें हुए हैं। इसके अलावा आप सभी ने दूरदर्शन में कई प्रकार और प्रजाति के पेड़-पौधे और जानवरों के बारे में भी सुना होगा। प्रकृति बहुत ही विचित्र है , यहाँ पर आपको तरह-तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे। अंटार्टिका से ले कर ग्रीनलैंड तक आपको हर जगह कोई न कोई जानवर दिखेगा ही दिखेगा | परंतु जानवरों के इतने प्रकार होने के बावजूद आपको कभी 3 पैरों (no animals with three legs) वाला एक भी जानवर देखने को नहीं मिलेगा।

Merkut - A Three Leged Stance Animal.
मीरकट की तस्वीर | Credit : Houston Zoo.

तो , आखिर ऐसा क्यों हैं ? क्यों हमें 3 पैरो वाला (no animals with three legs) जानवर देखने को नहीं मिलता हैं? दोस्तों आज हम इसी सवाल का जवाब इस लेख में आपको देंगे । जी हाँ ! आपने सही सुना आज आप लोगों को मेँ इस लेख के जरिए 3 पैरो वाले जानवर से जुड़ी गुत्थी के ऊपर बहुत कुछ बताऊंगा।

तो , चलिए जानते है 3 पैरो वाले जानवर का राज (no animals with three legs)

क्यूँ नहीं दिखाई देते है 3 पैरों वाले जानवर ? – Why Are There No Animals With Three Legs ? :-

ट्रेसी थॉमप्सन नाम की एक अमरीकी वैज्ञानिक  3 पैरो वाले जानवरों (no animals with three legs) के ऊपर काफी समय से गहन शोध कर रहीं थी। वह उनके शोध मेँ 3 पैरो वाले जानवरों के ऊपर काफी कुछ तथ्य जुटाने में सक्षम रहीं है।| उन्होंने अपनी शोध में मूल रूप से तीन पैरो वाले जानवरों के गति के ऊपर काफी प्रकाश डाला हैं।

हम आमतौर पर अपने चारों तरफ कोई भी 3 पैरो वाले जानवर को देखने को ज़्यादातर नहीं पाते हैं , परंतु इसका यह मतलब नहीं है की पूरी दुनिया में एक भी 3 पैरो वाला जानवर मौजूद नहीं हैं | जी हाँ ! इस स्रुष्टि में ऐसे कुछ जानवर भी मौजूद है जो की 3 पैरो वाले हैं | मीरकट (Meerkats) नाम का एक जानवर है जो की 3 पैरो के ऊपर खड़ा हो कर चलता हैं। परंतु यहाँ हैरानी की बात यह है की उसके पास 4 पैर मौजूद होते है। जी हाँ ! 4 पैर होने के बावजूद वह 3 पैरो के सहारे चलता हैं | हैं न बहुत ही अजीब!

A Three Leged Stance Bird - Wood Pecker.
वूड पीकर की तस्वीर | Credit : Neotropical Birds.

इसके अलावा वूड पीकर नाम का एक पक्षी भी मूल रूप से 3 पैरो वाले मुद्रा में रह कर जमीन पर चलती हैं | जी हाँ ! यह पक्षी अपने पिछली पंख को 3 पैर के तौर पर इस्तेमाल में ले कर जमीन पर चलती हैं | एक शोध से पता चला हैं की 3 पैरो वाला मुद्रा आमतौर पर संतुलित ढंग से खड़े रहने के लिए ज्यादा किसी बाहरी बल पर निर्भर नहीं करता हैं | परंतु , फिर भी 3 पैरो वाले जानवर (no animals with three legs) आपको देखने को ज़्यादातर नहीं मिलते हैं।

यह है 3 पैरों वाली मुद्रा में चलने वाले जानवर / पक्षी :-

दोस्तों ! अपने तोता तो देखा ही होगा | यह एक बहुत ही विरल और खास तरह की पक्षी हैं | खैर मेँ यहाँ पर इसकी चतुरता की बात नहीं कर रहा हूँ , मेँ यहाँ बात कर रहा हूँ इसके 3 पैरो वाले चलने के मुद्रा की | जी हाँ ! तोता अपने चोंच को अपनी 3 पैर के तौर इस्तेमाल करते हुए चलता हैं | इसके अलावा कंगारू भी एक 3 पैरो वाली मुद्रा में चलता हैं | मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की कुछ-कुछ चार पैरो वाले जानवर भी कई बार 3 पैरो वाली मुद्रा में चलते हैं |

निष्कर्ष – Conclusion :-

मैंने ऊपर आपको 3 पैरो वाली मुद्रा में चलने वाले कई सारे जानवर और पक्षिओं का उदाहरण दिया हैं , परंतु मेँ आपको बता दूँ की इन सभी जानवर और पक्षीओं के मूल रूप से तीन पैर नहीं हैं | यह अपने शरीर के कुछ अंगों को 3 पैर के तौर पर इस्तेमाल करते हुए चलते हैं |

मित्रों ! मेँ आपको बता दूँ की क्रमागत विकास के दौरान पृथ्वी में जन्मे हर एक जीव के डीएनए में बाइ लेटेरल (Bilateral) सिमेट्री पायी जाती हैं | शायद यहीं कारण है की हमारा शरीर आसानी से दो हिस्सों में बंट जाता हैं | आप अपने शरीर को गौर से देखिए आपके शरीर में मौजूद हर एक अंग इसी बाइ लेटेरल सिमेट्री का ही नतीजा हैं | बाइ लेटेरल सिमेट्री अब पृथ्वी पर मौजूद जीवों के अंदर इस तरह बस गया है की इसे चाह कर भी आसानी से मिटाया नहीं जा सकता हैं |

थॉमप्सन कहते हैं की इसी बाइ लेटेरल सिमेट्रीक डीएनए ही पृथ्वी पर मौजूद जीवों में 3 पैरो के मुकाबले दो या चार पैरो को प्रभुत्व देता है | मित्रों ! आपको क्या लगता हैं इसके बारे में कॉमेंट में जरूर बताना | खैर मुझे तो यह देखने में बहुत ही उत्सुकता होगा की आखिर यह 3 पैरो वाला जानवर चलता कैसा होगा | वैसे तो अब तक कोई 3 पैरो वाला जानवर का खोज नहीं हुआ है , परंतु शायद भविष्य में हमें कोई इस तरीके का जानवर देखने को मिल जाए।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button