Universe

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! – 2024 Black Hole Discoveries!

ब्लैक-होल के इन रोचक आविष्कारों के बारे में क्या आप जानते हैं?

इंसान और ब्रह्मांड ये दोनों ही चीज़ें आपस में आज इतने अछे तरीके से जुड़ चुके हैं कि, आप इसके बारे में कभी सोच भी नहीं सकते हैं। हम लगातार यूनिवर्स की नई-नई चीजों के बारे में जान रहें हैं। और जैसे-जैसे हम इसको ज्यादा जानने लगे हैं, वैसे-वैसे हमें इसके अंदर छुपी बहुत ही गज़ब चीजों के बारे में पता चल रहा हैं। मित्रों, ब्लैक होल (2024 Black Hole Discoveries) के बारे में आखिर कौन नहीं जानना चाहता! ये चीज़ ही कुछ ऐसे हैं कि, आप लोगों को इसके बारे में जानना ही पड़ेगा। क्योंकि शायद इन्हीं से ही हमारे ब्रह्मांड के उत्पत्ति के बारे में बहुत कुछ जानने को मिल सकता हैं।

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! - 2024 Black Hole Discoveries!
ब्लैक-होल। | Credit: NASA.

ब्लैक होल (2024 Black Hole Discoveries) एक ऐसी चीज़ हैं, जिसके बारे में जानना कभी खत्म ही नहीं हो सकता हैं। इसीलिए इसके बारे में हमेशा से ही अप-टू-डेट रहना जरूरी हैं। क्योंकि अकसर हमें काफी सारे नए-नए चीजों के बारे में जानने का मौका मिलता हैं। आज के हमारे इस लेख का विषय भी ब्लैक-होल के ऊपर आधारित हैं और इसमें हम इस साल किए गए सबसे बेहतरीन ब्लैक होल्स के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। ताकि आप लोगों को भी अच्छी व क्वालिटी जानकारी मिल सके।

तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हैं और इसके असल विषय के ऊपर आते हैं। वैसे आगे बढ्ने से पहले आप लोगों से अनुरोध हैं कि, हमारे पैज को बूक मार्क कर लीजिएगा; ताकि आप लोगों को इस तरह के बेहतरीन विज्ञान से जुडे लेख पढ़ने को मिलते रहें।

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! – 2024 Black Hole Discoveries! :-

मित्रों! लेख के इस भाग में मैंने आप लोगों को एक-एक कर के 2024 के बेहतरीन ब्लैक होल (2024 Black Hole Discoveries) के बारे में बताया हैं। इसलिए आप लोगों से अनुरोध हैं कि, लेख के इस भाग को गौर से पढ़िएगा। ताकि आप लोगों को ये विषय बेहतर तरीके से समझ में आ जाए।

1. हमारे ब्रह्मांड के केंद्र में छुपा हुआ हैं एक अज्ञात “ब्लैक-होल” :-

शीर्षक पढ़ कर आप लोगों को थोड़ी हैरानी तो जरूर हुई होगी। क्योंकि मेँ यहाँ हमारे आकाशगंगा के केंद्र में छुपी हुई ब्लैक होल (2024 Black Hole Discoveries) के बारे में बात कर रहा हूँ। वैसे हमारे ब्रह्मांड में दो तरह के ब्लैक-होल मौजूद रहते हैं, पहले छोटे वाले और दूसरे बड़े वाले। परंतु आज तक हमें इन छोटे ब्लैक होल के उत्पत्ति के बारे में कुछ भी पता चल नहीं पाया हैं। ये कैसे अपने अस्तित्व में आते हैं और ये किस तरीके से काम करते हैं; ये आज भी एक मिस्ट्री हैं।

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! - 2024 Black Hole Discoveries!
ब्लैक-होल स्पेस में। | Credit: Daily Galaxy.

हालांकि! कुछ समय पहले हमें IRS 13 स्टार क्लस्टर के पास एक आकार के मध्यम धरण का सितारा देखने को मिला हैं। जो कि, वाकई में वैज्ञानिकों के होश ही उड़ा दिया हैं। वैसे इसी तरीके का एक और ब्लैक होल हमारे आकाशगंगा के केंद्र में हो सकता हैं। जो की हमें आज तक नहीं पता हैं। और शायद ये ही वजह हैं कि, हमें अभी तक इन आकारों के ब्लैक होल के बारे में ढूँढना पड़ रहा हैं। वैसे आप लोगों का इन ब्लैक-होल्स के ऊपर क्या राय हैं, कॉमेंट करके जरूर ही बताइएगा।

2. हमारे शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर रहा हैं “ब्लैक-होल”! :-

अब काफी सारे लोगों को ऊपर के हेड-लाइन को पढ़ कर जरूर ही बहुत अटपटा लगा होगा। परंतु आप लोगों को बता दूँ कि, जितना ये हेड-लाइन अटपटा लग रहा हैं, उससे काफी ज्यादा अटपटा इसके पीछे छुपी असल बात हैं। दरअसल असल बात ये हैं कि, कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी हमारे ब्रह्मांड में प्राइमोड़ियल ब्लैक-होल हो सकते हैं। वैसे इन ब्लैक होल के (2024 Black Hole Discoveries) बारे में खास बात ये हैं कि, ये ब्लैक होल आकार में काफी छोटे (माइक्रोस्कोपिक लेवल) के हो सकते हैं। और रिपोर्ट्स के अनुसार ये हमारे शरीर के अंदर से भी हो कर गुजर सकते हैं।

Primordial Blackhole.
प्राइमोरीडियल ब्लैक-होल। | Credit: Innovation News

अगर हम किसी भी तरीके से इन ब्लैक-होल्स के बारे में जान लेते हैं, तो ब्रह्मांड में मौजूद डार्क मैटर के गुत्थी को भी सुलझा सकते हैं। इसलिए कहा जा रहा हैं कि, इस तरह के ब्लैक होल हमारे स्पेस साइंस में एक अलग ही क्रांति ला सकते हैं। क्योंकि ये न बल्कि सिर्फ डार्क मैटर, परंतु ब्रह्मांड के कई मौलिक चीजों के बारे में भी काफी कुछ हमें बता सकते हैं। ताकि हम इन्हें बेहतर तरीके से जान सकते हैं।

3. ब्रह्मांड की सबसे बड़ी ब्लैक-होल जेट्स! :-

हमारे ब्रह्मांड में कुछ ऐसे ब्लैक होल (2024 Black Hole Discoveries) जेट्स हैं, जो की आकार में हमारे सोच से भी परे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इन जेट्स की लंबाई कई सौ आकाशगंगाओं की लंबाई के जितना हैं। साथ ही साथ इन जेट्स की स्पीड लगभग प्रकाश के गति के जितना हैं। वर्तमान की बात करूँ तो, वैज्ञानिकों ने एक “Porphyrion” के नाम का एक ब्लैक होल जेट्स का आविष्कार किया हैं।

Black Hole Jets.
ब्लैक-होल का जेट्स। | Credit: Space.com.

बताते हैं कि, ये जेट लगभग 2.3 करोड़ प्रकाश वर्ष जितना लंबा हैं और इसके अंदर लगभग 140 से भी ज्यादा आकाशगंगाएँ समा सकते हैं। इसलिए ये एक बहुत ही बड़ा खोज हैं। आप लोगों को जानकर हैरानी होगा कि, ये ब्लैक होल जेट्स एक बहुत ही अद्भुत चीज़ हैं। क्योंकि इसके बारे में हम लोगों को आज भी ज्यादा कुछ पता नहीं हैं और हम इसके बारे में धीरे-धीरे जान रहें हैं।

4. अन्तरिक्ष में फट रहें हैं “ब्लैक-होल”! :-

ब्लेक-होल (2024 Black Hole Discoveries) केवल रहस्यमयी ही नहीं हैं, परंतु एक बहुत ही पावरफूल चीज़ हैं। अन्तरिक्ष में पहली बार वैज्ञानिकों को ब्लेक-होल के फटने के बारे में पता चला हैं। इसे हम सुपरनोवा भी कह सकते हैं। सुपरनोवा जैसे चीज़ें हमारे लिए काफी ज्यादा आकर्षक हैं, क्योंकि इसके बारे में हमें असल में ज्यादा कुछ पता नहीं हैं।

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! - 2024 Black Hole Discoveries!
सुपरनोवा ब्लास्ट। | Credit: You Tube.

बताते हैं कि, अन्तरिक्ष में ज़्यादातर सितारे बहुत ही अजीब तरीके से फट रहें हैं। क्योंकि आमतौर पर किसी भी ब्लेक-होल जेट्स के टक्कर से सितारों का फटना शुरू होता हैं। परंतु हाल ही में पता चला हैं कि, ज़्यादातर सितारे बिना किसी जेट्स के टक्कर से फट रहें हैं। अगर हम इसके बारे में पता लगा लेते हैं, तब हमें ब्लेक-होल और ब्रह्मांड में छुपे हुए कई रहस्यमयी चीजों के बारे में पता चल सकता हैं। इसलिए ये चीज़ें हमारे लिए काफी ज्यादा अहम हो जाता हैं।

5. ब्लैक-होल के भी होते हैं “हार्ट-बिट”! :-

जब कोई ब्लैक-होल (2024 Black Hole Discoveries) किसी भी चीज़ को निगल रहा होता हैं, तो उसका तापमान स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता हैं। इसी तापमान में बढ़ोतरी के कारण, काफी मात्रा में एक्स-रे की उत्सर्जन होता हैं। बताते हैं कि, ये एक्स-रे सिग्नल देखने में किसी हार्ट-बिट के जैसा दिखाई देता हैं। माने इसकी तीव्रता लगातार घटता-बढ़ता रहता हैं।

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! - 2024 Black Hole Discoveries!
ब्लैक होल का हार्ट बिट। | Credit: Live Science.

मित्रों! इन हार्ट-बिट जैसे तीव्रता वाले रोशनी के तरंगों के बारे में जानकर हम आसानी से किसी भी ब्लैक-होल के काम करने का ढंग और उसके अंदर चल रहे अलग-अलग प्रक्रियाओं के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। मित्रों! आप लोगों का इस खोज के बारे में ले कर क्या खयाल हैं, कॉमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

निष्कर्ष – Conclusion :-

ब्लैक-होल (2024 Black Hole Discoveries) एक ऐसी चीज़ हैं, जिसके ऊपर लगातार खोज करने की जरूरत होती हैं। कहने का मतलब ये हैं कि, हमें ब्लैक-होल के विषय में किसी भी जानकारी को जानने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। ऊपर मैंने इसी तरीके के कई सारे चीजों के बारे में आप लोगों को बताया हैं। और मुझे आशा हैं कि, आप लोगों को भी इस लेख से काफी कुछ जानने का मौका मिला होगा। वैसे यहाँ एक रोचक बात ये भी हैं कि, ब्लैक-होल के उत्पत्ति और इसके अंत को ले कर आज भी काफी सारे विवाद लगे रहते हैं।

2024 के बेहतरीन ब्लैक-होल खोजें! - 2024 Black Hole Discoveries!
ब्लैक-होल फोटो। | Credit: Live Science.

इसलिए इसके ऊपर हो रहें लगातार खोजें, हमें इन विषयों के बारे में और भी ज्यादा बारीक जानकारी प्रदान करते हैं।


Source – www.livescience.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button