Universe

ब्लैक होल के अंदर से आ रहा है ब्रम्हनाद ” ॐ “, आखिर कैसे? – “OM” Sound of Black Hole!

" ॐ " जैसी पावन आवाज का ब्लैक होल से आना, आखिर क्या दर्शाता है?

ब्रह्मांड और इसके अंदर मौजूद हर एक चीज़ अपने-आप में ही काफी ज्यादा खास है। ब्रह्मांड के अंदर हो रहे जितनी भी घटनाएँ हैं, उन सभी के पीछे कुछ न कुछ कारण जरूर हैं और इन्हीं कारणों को ले कर हम अक्सर कई सारे विषयों के ऊपर चर्चा करते रहते हैं। ब्लैक होल (“OM” Sound of Black Hole) का नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा, आमतौर पर इस नाम से लोगों को काफी ज्यादा डर लगता है। कई लोग तो ब्लैक होल का नाम सुनकर ही थर-थर काँपने लगते हैं। उन्हें लगता है कि, ब्लैक होल एक खतरनाक चीज़ है और ब्लैक होल माने सिर्फ विनाश।

परंतु मित्रों! ऐसा बिलकुल नहीं है। ब्लैक होल (“OM” Sound of Black Hole) माने सिर्फ विनाश नहीं है। क्योंकि आज हम इस लेख के अंदर ब्लैक होल से जुड़े एक अलग ही पहलू के बारे में जानेंगे। एक ऐसा पहलू जो शायद आपने कभी नहीं सोचा होगा। ब्लैक होल से जुड़े इस लेख में आपको एक ऐसी बात का पता चलने वाला है, जिसके बारे में आज आपको इंटरनेट पर काफी कम पढ़ने को मिलेगा। तो, आखिर वो बात है क्या? मित्रों! थोड़ा धैर्य रखें और लेख को आगे पढ़ते रहें।

क्योंकि, ये लेख शायद आपका ब्लैक होल को देखने का नजरिया ही बदल कर रख देगा!

ब्लैक होल के अंदर से आ रही है ” ॐ ” कार की ध्वनि! – “OM” Sound of Black Hole! :-

कई लोगों को जान कर आश्चर्य होगा कि, ब्लैक होल (“OM” Sound of Black Hole) के अंदर कि ध्वनि को हमारे वैज्ञानिकों ने रेकॉर्ड कर लिया है! जी हाँ, मित्रों आप लोगों ने बिलकुल सही सुना, अब हम ब्लैक होल की आवाज को काफी अच्छे से सुन सकेंगे। वैसे रोचक बात ये है कि, नासा के द्वारा हाल ही में एक ऑडीओ क्लिप को दुनिया के सामने पब्लिक किया था। ये ऑडीओ क्लिप ब्लैक होल के साउंड के बारे में था। ये क्लिप शायद अपने-आप में ही एक दुर्लभ क्लिप है, क्योंकि शायद ये पहला ऐसा ऑडीओ क्लिप है, जिसमें आप लोगों को किसी ब्लैक होल की साउंड सुनने को मिलेगी।

खैर दिलचस्प बात ये है कि, इस ऑडीओ क्लिप को सुन कर हमारे देश में एक बवाल ही मच गया है। आईपीएस अफसरों से लेकर समाज के कई बुद्धिजीवीओं तक इस ऑडीओ को सुन कर सभी ये कह रहें हैं कि, ब्लैक होल के अंदर से तोॐ “ की आवाज आ रहीं है। मित्रों! इतने बड़े-बड़े लोगों के द्वारा कहीं गई इन बातों में तो कुछ तो सच्चाई अवश्य ही होगी। नहीं तो ये विषय इतना चर्चा में आखिर क्यों आता! कुछ न कुछ बातें तो इसमें जरूर ही होगी। वैसे अगर आप लोगों को लगता है की, ब्रह्मांड में आखिर कैसे साउंड पैदा हो सकता हैं।

तो मैं आप लोगों को बता देना चाहता हूँ कि, ये बात बिलकुल भी सहीं नहीं है। ब्रह्मांड यानी अन्तरिक्ष का खुद का अपना साउंड होता है और इस साउंड को वैज्ञानिक हमारे लिए ढूंढ भी सकते हैं। इसलिए ब्रह्मांड बिलकुल शांत हैं, ये आप नहीं कह सकते हैं।

आईपीएस (IPS) ऑफिसर ने कहीं बड़ी बात! :-

मित्रों! जब ब्लैक होल (“OM” Sound of Black Hole) के अंदर से ॐ “ वाली आवाज की चर्चा होने लगी, तब एक बहुत ही बड़ी घटना लोगों के सामने आयी। दरअसल बात ये है कि, नासा के इस ऑडीओ क्लिप को खुद एक आईपीएस ऑफिसर ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वैसे शेयर करते वक़्त उन्होंने ब्लैक होल के अंदर से ॐ “ जैसी पावन आवाज को सुनने का भी दावा किया। इसके अलावा उनके पोस्ट में कई बातों को भी देखने को मिली। वो लिखते हैं कि, ॐ “ के पावन नाद से ही इस ब्रह्मांड का आरंभ हुआ हैं और इसी नाद में ही ब्रह्मांड का अंत भी होगा।

उन्होंने और भी कहा कि, “इस भव्य और अलौकिक ध्वनि ॐ “ को जब नासा ने ढूंढ लिया है, तब लोग इसे विज्ञान का नाम दे रहें हैं और जब सदियों से हम सनातनी ये कहते आ रहें हैं कि; ॐ “ कि आवाज ही शाश्वत है। तब लोग इसे अंधविश्वास का नाम दे देते हैं”।

वैसे मित्रों! बता दूँ कि, तमिलनाडु के इस आईपीएस ऑफिसर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऑडीओ क्लिप के बारे में जो भी लिखा है, वो सत्य है। हमारे मुनि-ऋषिओं ने कई हजारों सालों पहले ही, ब्रह्मांड के हर एक मौलिक और महत्वपूर्ण जानकारियों को हमारे ग्रंथ और शास्त्रों में लिख कर हमें दिया है। परंतु विडंबना कि बात ये हैं कि, हमें इसकी कोई कद्र ही नहीं है। हम बस दूसरों को फॉलो करने में लगें हैं, जब की हमारे पास ज्ञान का अनमोल खजाना पहले से ही मौजूद है।

क्लिप को ले कर आखिर क्या कह रहा है “नासा”! :-

अब चलिये आखिर में नासा की बातें भी सुन लेते हैं। ब्लैक होल (“OM” Sound of Black Hole) के आवाज को लेकर नासा ने दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटौर ली हैं। नासा के मुताबिक ये औडियो क्लिप काफी ज्यादा अंप्लीफायड (Amplified) किया गया है, ताकि हम इंसान इस क्लिप को अपने कानों से सुन पाएँ। इसके अलावा इस आडियो क्लिप को काफी ज्यादा परिवर्तित भी किया गया है, क्योंकि असल औडियो क्लिप को हम इंसान सीधे अपने कानों से नहीं सुन सकते थे।

First Audio Of Black Hole.
काफी रहस्यमयी हैं ब्लैक होल की आवाज!। Quanta Magazine.

अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, ये औडियो क्लिप पृथ्वी से लगभग 22.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद ब्लैक होल से ली गई है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार इस औडियो क्लिप को 57-58 अकटेव्स (Octave) तक बनाया गया है, जिससे हमें इसे सुनने का मौका मिल सके। वैसे भारत के बाहर पूरी दुनिया में इस आवाज को काफी ज्यादा डरावना और दिल-दहला देने वाला कहा जा रहा है। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा है कि, इस आवाज को सुन कर ऐसा लग रहा हैं कि; ब्लैक होल हमसे नाराज है।

गुस्से में दहाड़ निकालने वाली आवाज भी कई लोगों ने इस औडियो क्लिप को सुन कर कहा। खैर 2003 में पहली बार वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल के पास पैदा हो रहीं ध्वनि तरंगों को डिटेक्ट किया था, परंतु उस वक़्त इसे डीकोड़ करना आसान नहीं था। असल में ब्लैक होल हमसे इतना दूर हैं कि, इनकी आवाज लोवर नोट्स में चले जाते हैं, जिससे इन्हें सुनना लगभग असंभव ही है।

निष्कर्ष – Conclusion :-

ब्लैक होल (“OM” Sound of Black Hole) के साउंड को वैज्ञानिकों ने काफी ज्यादा मोड़ीफ़ाई कर दिया हैं, जिसके कारण आज हम ब्लैक होल के आवाज को सुन पा रहें हैं। बता दूँ की, 2003 में पहली बार एक ऑडीओ वेब को डिटेक्ट किया गया था. इंसान एक सेकंड के 1/20 हिस्से को ही सुन सकता है और 2003 में खोजा गया ऑडीओ वेब सेकंड के 1/20 भाग से थोड़ा ही अधिक था। मित्रों! अब कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि, आखिर कैसे ध्वनि की तरंगों को ब्लैक होल से बाहर निकाला जाता है?

Mysterious Black Hole Sound.
आखिर क्या कह रहा है नासा, इस ऑडीओ क्लिप के बारे में! | Credit: Scicomm

तो मित्रों मैं आप लोगों को बता दूँ कि, ब्लैक होल के केंद्र से बाहर की और इन तरंगों को एक्सट्राक्ट (Extract) किया जाता है और बाद में इसे एंटी-क्लॉक वाइज़ (घड़ी की उल्टी दिशा में) प्ले किया जाता है। इससे हम ब्लैक होल से आने वाली आवाजों को चारों तरफ से सुन पाते हैं। वैसे क्लिप में दिये गए ब्लैक होल के आवाज को लगभग 144 करोड़ अरब से 288 करोड़ अरब गुना ज्यादा बढ़ाया गया है ताकि हम इसकी आवाजों को सुन पाएँ। खैर दो आकाशगंगाओं के अंदर मौजूद गैस और प्लाज्मा के द्वारा ही ये आवाजें हम तक पहुँच पाती हैं। ये चीज़ें ब्रह्मांड में काफी ज्यादा सघन और महत्वपूर्ण होती हैं।

हालांकि! प्लाज्मा के अंदर संगृहीत उष्मा (गर्मी) भी कई बार हमें विजिबल लाइट स्पेक्ट्रम के जरिए दिखाई पड़ जाती है। तो, आप कह सकते हैं की, हाँ! ब्लैक होल का ये अपनी ही ध्वनि ही है।

Sources – www.sciencealert.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button