Tech & Future

नासा के आने वाले अद्भुत मिशन! – NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI

आने वाले समय में नासा अंजाम देने वाला है इन गजब मिशनों को!

यदि कहा जाए कि, नासा (NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI) के बिना पूरे विश्व का स्पेस-सेक्टर अधुरा है, तो ये कोई गलत बात नहीं होगी। क्योंकि पुरे विश्व में नासा ही एक ऐसी संस्था है, जो की हर एक तरह के स्पेस मिशनों को पूरी तरीके से एक नए रूप में अंजाम देती हैं। इसलिए ये बाकी स्पेस एजेंसी से काफी ज्यादा अलग हैं। इसके अलावा, नासा के स्पेस मिशन दुनिया के बाकी देशों के लिए एक प्रेरणा के स्रोत का भी काम करते हैं। मित्रों ख़ास बात ये भी हैं कि, नासा के स्पेस मिशन एक मार्ग-दर्शक के रूप में बाकी देशों को किसी भी मिशन में मदद के करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

नासा के आने वाले हैरतंगेज मिशन! - NASA'S FUTURE MISSIONS IN HINDI.
नासा करने वाला हैं हैरतंगेज मिशन | Credit: Space.Com.

आज का हमारा ये लेख नासा (NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI) के आने वाले कई बेहतरीन मिशनों के ऊपर होने वाला है। क्योंकि इन मिशनों के ऊपर आप लोगों को पहले से पढने को मिलने वाला है, तो आप लोगों से अनुरोध है कि, इसे आरंभ से लेकर अंत तक पढिएगा। क्योंकि इस लेख में आप लोगों को काफी दिलचस्प बातों के बारे में पता चलने वाला है।

तो, चलिए अब लेख में आगे बढ़ते हुए लेख को शुरू करते हैं और नासा के आने वाले मिशनों के बारे में गहन चर्चा करते हैं।

नासा के हैरतंगेज स्पेस मिशन! – NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI :-

दोस्तों! लेख के इस भाग में आप लोगों को नासा (NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI) के फ्यूचर मिशनों के बारे में पढने को मिलने वाले हैं; इसलिए इसे जरा गौर से पढिएगा।

  1. यूरोपा क्लिपर (2024) :-

नासा (NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI) का ये युरोपा मिशन अगले साल यानी 2024, अक्टूबर में होने के लिए शिड्यूल किया गया है। इस मिशन में नासा सौर-मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के पास जाना चाहता है और साथ ही साथ इसके चाँद यूरोपा के ऊपर से भी गुजरने वाला है। मिशन का सबसे बड़ा लक्ष्य यूरोपा के बारे में बारीकी से जानना है। यूरोपा के बाहरी ठोस बर्फ की सतह को अच्छे से विश्लेषित कर के इसके ऊपर जीवन की उत्पत्ति के बारे में पता लगाना चाहता है नासा।

नासा के आने वाले हैरतंगेज मिशन! - NASA'S FUTURE MISSIONS IN HINDI.
युरोपा क्लिपर | Credit: NASA.

इसके अलावा यूरोपा की सतह के ऊपर होने वाले बदलावों को भी अच्छे तरीके से मॉनिटर किया जाएगा, जिससे इसके ऊपर संभाविक हैवीटेबल ज़ोन को ढूंढा जा सकता है। मित्रों! इस मिशन से हम पृथ्वी के अलावा दुसरे जगहों पर भी जीवन की संधान कर सकते हैं। आप लोगों का इस मिशन के ऊपर क्या राय है, कमेंट कर के जरुर ही बताइएगा।

2. नासा का आर्टमिस मिशन (2024-2025) :-

नासा का आर्टमिस मिशन एक भविष्यवादी मिशन है, जिसके जरिये चाँद को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। मित्रों! ये मिशन चाँद के बारे में हर एक विषय को फोकस करने वाला है। कहने का मतलब ये है कि, इससे चाँद के बारे में हमें काफी कुछ जानकारी मिलने वाली है। इससे चाँद के लगभग हर एक पहलू के बारे में हमें पता चलने वाला है। इस मिशन की एक खास बात ये भी है कि, इसमें 6 बड़े-बड़े स्पेस एजेंसीयाँ लगी हुई हैं।

नासा के आने वाले हैरतंगेज मिशन! - NASA'S FUTURE MISSIONS IN HINDI.
आर्टमिस मिशन | Credit: YouTube.

इस मिशन के अन्दर स्पेस लॉन्च सिस्टम, ओरियन ऑर्बिटर की बनावट, लूनर गेटवे और ह्युमन स्पेस लैंडिंग सिस्टम के ऊपर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा आप लोगों को में बता दूँ कि, इस मिशन की सबसे मूल लक्ष चाँद पर लोगों को लैंड करवाना है और साथ ही साथ वहां पर एक परमानेंट घर भी बनाना है। तो आप अब खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि, ये मिशन आने वाले समय में कितना लोकप्रिय होने वाला है।

क्योंकि कई दशकों के बाद आखिर कार फिर से इन्सान चाँद पर लैंड करने वाला है। इसके अलावा ये मिशन भविष्य में होने वाले मंगल के मिशनों के लिए भी काफी ज्यादा अहम होने वाला है। क्योंकि चाँद के ऊपर बेस बनने के बाद वहां से ही बाकी के फ्यूचर स्पेस मिशन ऑपरेट होने वाले हैं।

3. लूनर गेट-वे (2025) :-

लूनर गेट-वे एक तरह का एडवांस स्पेस स्टेशन होने वाला है, जो चंद्रमा की ओरबिट में चक्कर लगायेगा। मित्रों! ये लूनर मिशन (NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI) नासा के कई सारे अहम मिशनों में से एक है। इसमें नासा का ये स्पेस स्टेशन सोलर से चलने वाले एक कम्युनिकेशन हब की तरह भी काम करने वाला है। इसमें कई प्रयोगशालाएं और अन्तरिक्ष-यात्रिओं के रहने के लिए कई सारे क्वाटर्स मौजूद होंगे।

नासा के आने वाले हैरतंगेज मिशन! - NASA'S FUTURE MISSIONS IN HINDI.
लूनर गेटवे | Credit: Space.Com.

इस मिशन को सफल बनाने के लिए अमेरिका, जापान, यूरोप और कनाडा के देश इक्कठे हुए हैं। इन सभी देशों के स्पेस एजेंसियां इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए अपनी हर संभव प्रयास करने वाले हैं। मित्रों! अगर ये मिशन सफल हो जाता है, तब हम आने वाले समय में आसानी से स्पेस-ट्रेवल कर सकते हैं।

आर्टमिस मिशन के बाद ये मिशन 2025 में काफी ज्यादा अहम होने वाला है, क्योंकि इसके बिना आर्टमिस मिशन सफल होना बहुत ही मुश्किल है। ये मिशन आर्टमिस मिशन के लिए एक कम्युनिकेशन हब की तरह काम करने वाला है।

4. ड्रेपर लूनर लैंडर (2025) :-

2025 में शिड्यूल होने वाले इस मिशन की बात ही कुछ अलग है। क्योंकि ये चाँद के कभी न देखे जाने वाले साइड पर होने वाला है। इस मिशन का मूल लक्ष्य लैंडिंग साईट की भौगोलिक संरचना को पता लगाना है। मित्रों! लैंडिंग साईट के बारे में ख़ास बात ये है कि, इस क्षेत्र में भारी मात्रा में वोल्कानिक एक्टिविटी को देखा गया है। ये वोल्कानिक एक्टिविटी दुनिया भर के शोध कर्ताओं को अपनी और आकर्षित कर रहीं है। इसके अलावा मैं आप लोगों को बता दूँ कि, इस मिशन से स्पेस लोजीस्टिक्स के ऊपर भी प्रभाव पड़ने वाला है।

Draper Mission.
ड्रेपर लैंडर | Credit: Draper Laborotary

मित्रों! स्पेस में पे-लोड को ले जाने के लिए कई सारी कंपनियां आज एक-दुसरे से कम्पटीशन कर रहीं हैं, ऐसे में ये मिशन उस कम्पटीशन को एक अलग की लेवल पर ले जाने वाला है। लूनर मिशनों में ये मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि, इसमें कई सारे नई-नई चीज़ों को देखने को मिलेंगी। जैसे की, स्पेस लोजीस्टिक्स में एक बहुत ही बड़ा बदलाव।

ड्रेपर लूनर लेंडर में हमें अत्याधुनिक लैंडिंग तकनीक के साथ ही साथ विकसित पे-लोड ट्रान्सफर गतिविधि को भी देखा जा सकता है।

5. ड्रैगन फ्लाई मिशन (2027) :-

नासा का ये मिशन (NASA’S FUTURE MISSIONS IN HINDI) उसके बाकी स्पेस मिशनों से काफी ज्यादा अलग है। कहने का मतलब ये है कि, ये मिशन शनि के चाँद “टाइटन” के ऊपर होने वाला हैं। मित्रों! अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, ये स्पेस मिशन नासा के द्वारा सबसे पहले किया जा रहा है, जिसमें एक रोबोटिक रोटरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। आप लोगों को जानकर हैरानी होगा कि, ये रोटरक्राफ्ट वाकई में एक काफी ज्यादा अनोखा यान है। क्योंकि इसके ऊपर कई तरह के उन्नत उपकरण लगे हुए हैं।

Dragon Fly Mission.
ड्रैगन फ्लाई मिशन | Credit: JAXA.

वेसे मिशन का मूल लक्ष टाइटन की रासायनिक संरचना को समझने व उसके ऊपर संभाविक जीवन की स्रोत को ढूंढने का हैं। इसके अलावा एक खास बात ये भी हैं कि, इस मिशन में इस्तेमाल होने वाला यान अनोखे तरीके से वर्टिकल लैंड और टेक-ऑफ़ कर सकता हैं। तो यान के इस खूबी का इस्तेमाल कर के हम कई रहस्यमयी जगहों की खोज कर सकते हैं।

6. नासा का मंगल मिशन (2027-2028) :-

आने वाले कुछ सालों के अन्दर ही नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी मंगल से सैंपल कलेक्ट कर के पृथ्वी तक लाने के बारे में सोच रहे हैं। इससे शोध कर्ताओं को मंगल के बारे में एक तरीके से सम्पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। मित्रों! मंगल के ऊपर इन्सान काफी समय से बसना चाहता हैं, इसलिए इन मिशनों हम मंगल के सतह के बारे में भी काफी कुछ पता लगाने वाले हैं।

Artwork of NASA's Mars 2020 mission. The mission consists of a 3-metre-long rover called Perseverance, and a smaller 'rotorcraft' (1.2 metres in diameter) called Ingenuity. The helicopter is expected to fly five missions during the first 30 days of the mission, scouting locations for the rover. It is the first attempt at flight on another planet. The rover, meanwhile, will search for past signs of life in the red Martian soil, limiting its search to the bed of an ancient lake (now a crater called Jezero) and will prepare samples left on the planet's surface for later recovery and analysis on Earth.
नासा का मंगल मिशन | Credit: Space.Com.

हालांकि! मंगल पर आज भी नासा के रोवर मंडरा रहे हैं, परंतु सैंपल आने वाले समय में अच्छे से कलेक्ट की जाएगी।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button