Facts & Mystery

नासा खोलने वाला है एलियंस की पोल! – NASA’S Debut UFO Report!

क्या जल्द ही खुलने वाले हैं एलियंस के राज!

हमारी दुनिया में अकसर कई तरह के घटनाएं घटित होते रहती हैं, जिसमें से हमें कई बातों के बारे में पता ही नहीं चलता है। ऐसे में हम सोचते हैं कि, जो चीज़ें हमें दिखाई पड़ रही हैं, असल में वो सारी चीज़ें ही सच हैं। परंतु मित्रों! ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दुनिया में ऐसी कई चीज़ें भी मौजूद हैं, जो की दिखाई दिए बिना बहुत कुछ कह जाती हैं। आप लोगों ने अकसर एलियंस (NASA’S Debut UFO Report) और UFO के बारे में कई तरह के बातों के बारे में सुना होगा। लोग इन्हें देखने व इनके बारे में जानने का दावा भी करते हैं।

नासा खोलने वाला है एलियंस की पोल! - NASA'S Debut UFO Report!
UFO की कंप्युटर जनित इमेज

परंतु आज तक एलियंस (NASA’S Debut UFO Report) और UFO के बारे में सिर्फ चर्चे ही सुने हुए हैं। इसके बारे में आज तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, इसलिए अक्सर ये कई बार विवादों से भरा हुआ विषय बन जाता हैं। मित्रों! एलियंस के अस्तित्व और उनके द्वारा इस्तेमाल होने वाले UFO के बारे में उत्सुकता शोध-कर्ताओं से लेकर आम जनता तक होती हैं। परंतु विडंबना की बात ये हैं कि, इसके बारे में कुछ देर तक ही चर्चा हो पाते हैं। इसलिए मैंने आज सोचा कि, क्यों न एक बार इन्हीं विषयों के ऊपर बात कर ली जाए। ताकि आप लोगों को भी इन सभी चीज़ों के बारे में गहन जानकारी मिल सके।

तो, चलिए अब लेख में आगे बढ़ते हुए इन्हीं चीज़ों के ऊपर चर्चा आरंभ करते हैं।

नासा के रिपोर्ट ने बताई एलियंस की मौजूदगी! – NASA’S Debut UFO Report! :-

हालिया रिपोर्ट में एक बात ये सामने आया हैं कि, nasa के कुछ आले वेज्ञानिकों ने एलियंस (NASA’S Debut UFO Report) और Unidentified Anomalous Phenomena (UAP) के बारे में एक बहुत बड़ा खुलासा किया हैं। नासा के एक्सपर्ट्स की माने तो उन्हें UAP कहे जाने वाले घटनाओं के बारे में अभी तक कुछ सटीक रूप से पता नहीं लगा हैं। इसका मतलब ये हैं कि, हम लोगों को इन अनजान चीज़ों के बारे में कोई इल्म ही नहीं हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, हमें इन चीज़ों के बारे में कितना पता है।

वेसे एक बात ये भी हैं कि, नासा के हेड ने ये साझा किया हैं कि; UAP का रिश्ता किसी भी प्रकार से एलियंस के साथ लिंक नहीं हैं। कहने का मतलब ये हैं कि, एलियंस और UAP एक दुसरे से बिलकुल अलग-अलग विषय हैं और इसके बारे में आज भी काफी शोध होना बाकी हैं। मित्रों! एक जरुरी बात ये हैं कि, नासा के काम करने का ढंग बहुत ही जटिल हैं और शोध कर्ताओं को सही तरीके से डेटा नहीं मिल पा रहा हैं। इसलिए इन चीज़ों के बारे में सही तरीके से कोई भी खुलासा नहीं हो पा रहा है।

इसके अलावा ये बात भी सामने आया हैं कि, UFO की देखे जाने वाली घटनाएँ काफी ज्यादा आकस्मिक और अंदाजे से परे होते हैं। इसलिए इनके बारे में किसी भी प्रकार से वेज्ञानिक शोध कर पाना; किसी भी वेज्ञानिक के लिए आसान नहीं होता हैं। मित्रों! में आप लोगों को बता दूँ कि, एलियंस और UFO की घटनाएँ हमारे सोच से परे हैं।

क्या कहते हैं नासा के एक्सपर्ट्स! :-

आज तक जीतने भी UAP (NASA’S Debut UFO Report) की घटनाएँ सामने आयी हैं, उन सभी घटनाओं में डेटा काफी ज्यादा लिमिटेड हो कर आया हैं। जिसकी वजह से इनको विश्लेषण करना हमारे लिए काफी ज्यादा कठिन हो जाता हैं। मीत्रों! UAP आज तक पृथ्वी के हर-एक इन्सान के लिए दुनिया की सबसे बड़ी मिस्ट्री बनी हुई हैं। इसे सुलझाना हर एक वेज्ञानिक चाहता हैं। परंतु ये चीज अपने-आप में ही काफी ज्यादा काम्प्लेक्स हैं। आप लोगों को ये पता ही होगा कि, अन्तरिक्ष में कोई भी चीज़ सुलझाना बिलकुल भी आसान नहीं होता है।

नासा खोलने वाला है एलियंस की पोल! - NASA'S Debut UFO Report!
UFO के होने का सबूत| Credit: Wall Street Journal

हालांकि! कुछ एक्सपर्ट्स ये भी मानते हैं कि, कोई भी अनजान चीज़ का आसमान में यूँ मंडराना बिलकुल भी अनदेखा करने वाली बात नहीं हैं। क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि, उस चीज़ में हमें क्षति पहुंचाने की कितनी ताकत हैं। बहरहाल नासा के कुछ शोध-कर्ता इसी विषय के ऊपर आज और भी ज्यादा गहन रिसर्च कर रहे हैं। वेसे इस विषय में कलेक्ट किए गए डेटा को नासा के शोध-कर्ता AI के माध्यम से एनालाइज करने की बात कर रहे हैं। अगर मित्रों ऐसा होता हैं, तो हमारे पास इस तरह के डेटा को एनालाइज करने का मौका काफी अच्छा होगा।

वेसे एक बात ये भी हैं कि, UAP के लिए कलेक्ट किए गए डेटा में कई तरह के रहस्यमयी फोटो और सबूत मौजूद हैं। जिसका सीधा सा मतलब ये हुआ कि, कुछ न कुछ तो जरुर ही हमें रोचक चीज़ मिलने वाली हैं। एक दिलचस्प बात ये भी हैं कि, डेटा के अन्दर एक विडियो ऐसा भी हैं, जिसमें एक गोलाकार गेंद जैसी यान हवा में उड़ रहा हैं।

हो सकते हैं बड़े खुलासे! :-

UFO (NASA’S Debut UFO Report) से जुडी हुई एक सबसे बड़ी बात ये हैं कि, इन चीज़ों की प्रोपल्शन तकनीक के बारे में हमें कुछ नहीं पता हैं। कहने का मतलब ये हैं कि, ये चीज़ कैसे उड़ते हैं; इनके बारे में हमें कोई आईडिया ही नहीं हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, इन्हें ट्रैक करने के लिए हमारे पास कम जानकारी होने के कारण ये अकसर अनजान ही बन कर रह जाते हैं। इसलिए इन्हें अनआइडेंटिफाइड ऑब्जेक्ट भी कहा जाता हैं।

Credit: History TV

आने वाले समय में अगर और बेहतर तरीके से UFO से जुडी हुई डेटा को कलेक्ट कर लिया जाएगा, तो हमें इस तरह के चीज़ों के बारे में काफी कुछ रोचक जानकारी मिलने लगेगा। मित्रों! आप लोगों को क्या लगता हैं, क्या आप कभी इन जैसे अनजान चीज़ों के पीछे छुपी रहस्यों के बारे में जानना चाहेंगे? अगर हाँ! तो कमेंट कर के जरुर ही बताइएगा। अगर कुछ हद तक इस तरह के चीज़ों के ऊपर से पर्दा उठने लगेगा, तब यकींन मानिये धीरे-धीरे ब्रह्माण्ड के छुपे हुए राज भी खुलने वाले हैं।

मित्रों! बुनियादी बातों से ही अकसर काफी जटिल चीज़ों के बारे में पता चलता हैं और शायद ये ही वजह हैं कि, हमें UFO जैसी अनजान चीज़ों के बारे में पता लगाना होगा। एक रोचक बात ये भी हैं कि, UFO से जुडी घटनाएँ अकसर अमेरिकी सरकार से जुडी आले अफसर और आर्मी ऑफिसर्स से जुड़े हुए होते हैं। इसलिए ये एक ध्यान देने वाली बात बन जाती हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

एलियंस (NASA’S Debut UFO Report) और UFO को देखने की बात कई सारे अमेरिकी पायलट्स मीडिया में कह चुके हैं। जिसका सीधा सा मतलब ये हैं कि, कुछ न कुछ रहस्यमयी बात तो हैं। इसी साल अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी के एक आले ऑफिसर ने ये दावा किया था कि, अमेरिकी सरकार एलियंस और UPA के सबूतों को अपने पास छुपा कर रख रहीं हैं। इसके आलावा परग्रही इंटेलिजेंस के बारे में भी अमेरिकी सरकार काफी कुछ अपने अन्दर समेटे हुए हैं।

नासा खोलने वाला है एलियंस की पोल! - NASA'S Debut UFO Report!
UFO क्रेश साईट | Credit: ABC News

हालांकि! इन सारे दावों का कोई अस्तित्व ही नहीं हैं, क्योंकि इनको साबित करने के लिए कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया हैं। बहरहाल ये बात भी सच हैं कि, हम जिस चीज़ को कम आंक रहे होते हैं या नजरअंदाज कर रहे होते हैं; अकसर वही चीज़ हमारे लिए बाद में एक बड़े सबक सिखने का कारण बनता हैं।

इसलिए एलियंस और UFO से जुडी चीज़ों को बिलकुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि कौन जाने कब-क्या हो जाए और हमें एलियंस वाकई में देखने को मिल जाए। व्यक्तिगत रूप से मुझे ऐसा लगता हैं कि, हम इंसानों को इस तरह के चीज़ों के बारे में एक अलग ही दृष्टिकोण रखना चाहिए, जिसमें हम इन्हें खुले दिमाग से सोचने समझने की काबिलियत हो।

Source – www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button