Tech & Future

नासा के द्वारा बनाई गई वो चीज़ें जो आप रोज इस्तेमाल करते हैं! – NASA Inventions That You Are Using

वाटर फिल्टर से ले कर आपके जूतों तक, नासा ने ही इन चीजों को बनाया है!

21 वीं शताब्दी या यूं कहें कि, मॉडर्न एरा में विज्ञान बहुत ही ज्यादा विकसित हो चुका है। आज से लगभग 100 साल पहले की बात करें तो, शायद ही किसी ने सोचा होगा कि, एक दिन इंसान इतनी ज्यादा तरक्की कर लेगा कि, वो मंगल पर अपना घर बनाने के बारे में भी सोचे। परंतु एक खास बात ये है कि, जल्द ही मंगल पर शायद हमें इन्सानों के द्वारा बनाए गए घर देखने को मिलें। और इसमें अन्तरिक्ष विज्ञान और नासा (NASA Inventions That You Are Using) का बहुत ही बड़ा हाथ होगा। क्योंकि यहीं से तो काहानी की शुरुआत हुई हैं।

वैसे कई लोगों के मन में ये आ रहा होगा कि, नासा (NASA Inventions That You Are Using) ने अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तो अपना बहुत ही बड़ा योग-दान दिया है। परंतु इसके अलावा क्या इसने हम आम लोगों के जीवन में भी कोई प्रभाव डाला हैं? मित्रों! हूबहू ये ही सवाल मेरे मन में भी कई बार आया है और मैंने इसके उत्तर को ढूँढने की कोशिश भी की है। और सबसे अच्छी बात ये है कि, मुझे इस सवाल का जवाब मिल भी गया है। तो, हमारे आज के लेख का विषय नासा के द्वारा किए गए कुछ आविष्कारों के ऊपर होगा।

जिन आविष्कारों को हम रोजाना अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। परंतु इसके बारे में हमें अभी तक नहीं पता था। इसलिए आप लोगों से अनुरोध रहेगा कि, लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

नासा के द्वारा आविष्कार की गई हैं ये चीज़ें जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं! – NASA Inventions That You Are Using! :-

जब से नासा (NASA Inventions That You Are Using) का जन्म हुआ है, तब से इसका सिर्फ एक ही नारा रहा हैं “For The Benefit Of All”। माने जो भी तकनीक ये निकलेगा, तो सिर्फ और सिर्फ जन-कल्याण के लिए ही इस्तेमाल होगा और नासा ने कई बार ये कर के दिखाया भी हैं। मित्रों! आगे में इन्हीं चीजों के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ, तो लेख के इस भाग को जरा गौर से पढ़िएगा।

  1. वाटर फिल्टर्स (Water Filters) :-

साल 1963 से जब नासा (NASA Inventions That You Are Using) ने अपने अपोलो प्रोग्राम” को शुरू किया, तब पूरी दुनिया इसके इस प्रोग्राम को देख कर हैरान रह गई थी। क्योंकि ये वही दौर था, जब मानव सभ्यता ने चाँद पर अपना पहला कदम रखा था। खैर इस समय लोगों के पास पानी को साफ करने के लिए कुछ बहुत ही प्राथमिक चीज़ें थी। जिससे आज की तरह साफ पानी नहीं मिल सकता था।

नासा के द्वारा बनाए गए वो चीज़ें जो आप रोज इस्तेमाल करते हैं! -
नासा का वॉटर फिल्टर। | Credit: NASA Gov.

ये ही वजह थी कि, नासा ने “Charcol” पर आधारित वॉटर फ़िल्टर को बनाना शुरू कर दिया। ऑक्सीडेशन प्रोसेस पर आधारित ये वॉटर फ़िल्टर आज भी मॉडर्न वॉटर प्यूरिफायर में इस्तेमाल होते हैं और लगातार हमें साफ व शुद्ध पानी देते आ रहें हैं।

  1. माइक्रो-प्रोसेसर्स (Microprocessors) :-

मित्रों! आप लोगों को जान कर हैरानी होगी कि, आज के कम्प्युटर और मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले कई चिप्स या माइक्रो-प्रोसेसर के आविष्कार को नासा के द्वारा ही किया गया था। इसके अपोलो प्रोग्राम में इस्तेमाल होने वाले कम्प्युटर के लिए नासा ने खुद कई विकसित माइक्रो-प्रोसेसर को बनाया था।

नासा के द्वारा बनाए गए वो चीज़ें जो आप रोज इस्तेमाल करते हैं! - NASA Inventions That You Are Using!
माइक्रो प्रोसेसर लगे हुए नासा का कम्प्युटर। | Credit: Klabs.

अगर हम आज कि बात करें तो, हमारे घर में इस्तेमाल होने वाले कम्प्युटर और लैप-टॉप के विकास के क्षेत्र में नासा का बहुत ही बड़ा हाथ रहा है, क्योंकि इसके कम्प्युटर से ही प्रेरित हो कर आज के कई अत्याधुनिक स्मार्ट डिवाइसेस को बनाया जा रहा है।

  1. हेलमेट्स (Helmets) :-

क्या आपने कभी सोचा है कि, जिस हेलमेट को आप रोजाना पहन कर किसी भी दो पहिए वाहन को चलाते हैं, उसे नासा (NASA Inventions That You Are Using) ने ही आविष्कार किया था। दरअसल बात ये है कि, अपने अपोलो लाँचिग के दौरान अन्तरिक्ष यात्रिओं की सुरक्षा के लिए नासा के वैज्ञानिकों ने एक खास गद्दे से बने हुए हेलमेट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

नासा के द्वारा बनाए गए वो चीज़ें जो आप रोज इस्तेमाल करते हैं! - NASA Inventions That You Are Using!
नासा का हेलमेट। | Credit: Race Department.

आज ये आम जिंदगी में भी काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा हैं और इसके कारण लाखों लोगों की जिंदगी भी सुरक्षित हुआ हैं।

  1. कॉर्डलैस उपकरण (Cordless Tools) :-

अन्तरिक्ष में जब कोई भी यान जाता है, तब उसकी मरम्मत के लिए भी कई उपकरण लगते हैं। फिर वहाँ का वातावरण पृथ्वी के वातावरण से भी काफी अलग रहता है। और हमारे घर की तरह वहाँ बिजली के सॉकेट भी देखने को हर वक़्त नहीं मिलेंगे। इसलिए नासा ने “Black+Decker” के साथ मिल कर दुनिया का पहला कॉर्डलैस रेंच बनाया था, जो की ज़ीरो ग्रैविटी में भी काम कर सकता था।

NASA'S Cordless Wrench.
नासा का कॉर्डलैस उपकरण। | Credit: Reddit.

आज के जमाने में घर की मरम्मत के काम में कॉर्डलैस उपकरणों की भूमिका बहुत ही अहम है।

  1. सैटेलाइट्स टेलीविजन (Satellite Television) :-

Image of Telstar 1.
टेलस्टार 1 की फोटो। | Credit: Wikipedia.

आप लोगों ने कभी शायद ही सोचा होगा कि, आज जिस “डिश टीवी या टाटा स्काइ” के जरिये आप बड़े ही आराम से घर में बैठ कर टीवी को देखते हैं,  दरअसल उस तकनीक को नासा (NASA Inventions That You Are Using) ने ही विकसित किया है। 1962 में लाँच किया गया नासा का पहला सेटेलाइट “Telstar 1” दुनिया भर में सेटेलाइट टीवी को रिले करने की क्षमता रखता था।

6. जॉय-स्टिक्स (Joysticks) :-

एक बात तो हम लोगों को माननी होगी कि, नासा का हम लोगों के जीवन के ऊपर बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। क्योंकि पानी पीने से ले कर विडियो गैम खेलने तक, हर एक क्षेत्र में नासा ने कुछ ऐसे चीजों को आविष्कार किया है, जिसको हम कई सालों तक इस्तेमाल करने वाले हैं। मित्रों! क्या आप को पता है, विडियो गैम खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले जॉय-स्टिक्स” को नासा ने ही बनाया है।

NASA'S Joystick.
नासा का जॉय-सटीक। | Credit: Space.com.

दरअसल बात ये है कि, नासा के अपोलो मिशन के दौरान, पहली बार अपने लुनर रोवर को कंट्रोल करने के लिए नासा ने जॉय-स्टिक का इस्तेमाल किया था। वैसे आज के दौर में हमें जॉय-स्टिक कार, हवाई जहाज और विडियो गैम कंट्रोल पैड में दिखाई पड़ते हैं। वैसे जिस जॉय-स्टिक को नासा ने इस्तेमाल किया था, वो देखने में “T Shape” का था और इसके अंदर कई सारे छोटे-छोटे मोटर लगे हुए थे। खैर एक बात ये भी है कि, इसके काम करने का ढंग हूबहू आज के जॉय-स्टिक्स के काम करने के ढंग से मिलता है।

निष्कर्ष – Conclusion :-

अब जब हमने नासा (NASA Inventions That You Are Using) के द्वारा खोजी गई कई चीजों के बारे में बातें कर ली हैं, इसलिए मैं आप लोगों से एक सवाल जरूर पूछना चाहूँगा कि, क्या आप ऊपर चर्चा की गए किसी भी चीज़ को अपने रोज मर्रा के जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं? आप एक बार जरूर कमेंट करके बताइएगा। खैर इन चीजों के अलावा भी, नासा ने अलग-अलग चीजों का आविष्कार किया है। जैसे कि, स्क्रेच रेजीस्टेंट लेंस। आज के समय इस तरह के लेंस का उपयोग ज़्यादातर चश्मों में दिखाई देता है।

Insole photo.
जूतों में इस्तेमाल होने वाले इन सोल। | Credit: Amazon

इसके अलावा मैं आप लोगों को बता दूँ कि, बड़े-बड़े हाल और मॉल में इस्तेमाल होने वाले स्मोक डिटेक्टर भी नासा के द्वारा ही बनाया गया है। वैसे आप लोगों को जान कर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि, जूतों के अंदर इस्तेमाल होने वाले “Shoe Insoles” को भी नासा ने ही आविष्कार किया था। ये ही वजह है कि, आप जिन जूतों को आज पहन रहें हैं, वो नासा के कारण ही इतना नर्म और पहनने में अच्छा बन पाया है। मित्रों! वाकई में नासा ने हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित कर के आसान कर दिया है।

परंतु विडंबना की बात ये है कि, इसके बारे में काफी सारे लोग नहीं जानते हैं। इसलिए आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि, अगर इस तरह के विज्ञान से जुड़ी लेख आप लोगों को पसंद हैं तो; अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर ही शेयर करें। क्योंकि ज्यादा लोगों तक ये जानकारी पहुंचनी जरूरी है।

Source :- www.space.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button