ScienceUniverse

मंगल पर एलियन्स के होने के मिले सबूत! – Alien Life In Mars!

क्या मंगल पर आज भी एलियन्स मौजूद हैं?

ये जो हमारा ब्रह्मांड है न दोस्तों, ये असल में किसी पहेली से कम नहीं है। हम इंसान चाहे कितने भी अथक प्रयास क्यों न कर लें, आखिर में ब्रह्मांड के छुपे रहस्यों को सुलझाना हमारे लिए एक असंभव सा कार्य बन ही जाता है। मंगल के बारे में मैंने आप लोगों को पहले से काफी कुछ बता रखा है और ज़्यादातर वैज्ञानिकों को ये भी लगता है कि, पृथ्वी के बाद मंगल (Alien Life In Mars) ही हमारा दूसरा घर बनने वाला है। ऐसे में इसके विषय में जानने के लिए हमेशा से लोगों के अंदर काफी ज्यादा उत्सुकता रही है।

मंगल पर एलियन्स के होने के मिले सबूत! - Alien Life In Mars!
मंगल की पॉलीगन फोटो। | Credit: NASA.

परंतु सबसे अजीब बात ये है कि, जिस मंगल (Alien Life In Mars) ग्रह को हम सबसे ज्यादा जानने की कोशिश कर रहें हैं, असल में वो हमारे लिए और भी ज्यादा अनजान बनता जा रहा है। मेरे कहने का मतलब ये है कि, जिस मंगल ग्रह को हम हमारे दूसरे घर के रूप में देख रहें हैं, असल में वो हमारे लिए ब्रह्मांड में मौजूद किसी दूसरे ग्रह के समान रहस्यमय बन चुका है। हाल ही में वैज्ञानिकों को मंगल के विषय में कुछ इस तरह के चीजों के बारे में पता चला है कि, जो की किसी भी नॉर्मल इंसान को चौंका सकता है।

तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हुए लेख के मूल विषय के ऊपर आते हैं और मंगल से जुड़ी और एक नए टॉपिक के बारे में बातें करते हैं।

मंगल के ऊपर मौजूद हो सकते हैं एलियन्स! – Alien Life In Mars! :-

वैज्ञानिकों को हाल ही में, मंगल (Alien Life In Mars) के सतह पर एक बहुत ही अजीब चीज़ के बारे में देखने को मिली है। दरअसल बात ये हैं कि, मंगल के सतह पर कुछ प्राचीन दरार देखने को मिले है। आकार में ये देखने को पॉलीगन” के जैसे ही हैं, परंतु इन दरारों में कुछ तो खास बात जरूर है। क्योंकि इनके अंदर एक अनोखे पैटर्न देखने को मिलते हैं। कुछ वैज्ञानिक इन अनोखे पैटर्न्स को एलियन्स के साथ जोड़ कर देख रहें हैं और कह रहें हैं कि, यहाँ किसी जमाने में एलियन्स रहा करते थे।

मंगल पर एलियन्स के होने के मिले सबूत! - Alien Life In Mars!
मंगल के ऊपर इंसान। | Credit: Current Affairs.

एक रिपोर्ट से ये पता चलता है कि, जमीन के ऊपर मौजूद ये दरार लगभग 3 अरब वर्ष पुरानी हो सकती है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, ये दरार ग्रह के सतह में होने वाले लंबे व प्रतिकूल वातावरण में होने वाले तापमान के बदलाव से बनी हुई है। खैर जमीन की ये दरार ग्रह के सतह पर मौजूद कीचड़ से ही बनी हुई है, जो की शायद यहाँ काफी समय से बन कर सुख चुका है। 2021 में पहली बार वैज्ञानिकों के पास इन दरारों की तस्वीर आए थे, तब से ही इनके ऊपर काम चालू है।

वैसे एक खास बात ये है कि, ये सारे के सारे पॉलीगन आकार के दरार “Mount Sharp” के ऊपर देखे गए हैं, जो की “Gale Crater” के पास मौजूद है। बताते चलूँ की, ये जगह मंगल के सतह से लगभग 4.8 km के ऊंचाई पर स्थित है। वैसे कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये पॉलीगन आकृति के दरार लगभग 3.6 – 3.8 अरब वर्ष पुरानी हो सकते है। वैसे इसके बारे में और भी ज्यादा प्रयोग चल रहा है।

मंगल के ऊपर हो सकते हैं एलियन्स! :-

खोज के शुरुआती दिनों में ये दरार वैज्ञानिकों को सिर्फ कीचड़ से बनी हुई आम आकृतियाँ के रूप में दिखाई पड़े। परंतु मंगल (Alien Life In Mars) के ऊपर जैसे-जैसे खोज होने लगे, उसके बाद ये पता चला कि; एक जमाने में मंगल पानी से भरा हुआ गीला ग्रह था। जहाँ पानी और धूल आपस में मिलकर कीचड़ बनाया करते थे। हालांकि! कुछ वैज्ञानिकों का ये भी कहना हैं कि, मंगल के ऊपर होने वाले लगातार वेट-ड्राइ साइकल के कारण भी सतह पर इस तरह के दरार बने हुए हैं।

मंगल पर एलियन्स के होने के मिले सबूत! - Alien Life In Mars!
मंगल के सतह की फोटो। | Credit: The University News.

आप लोगों को बता दूँ कि, मंगल के ये वेट-ड्राइ साइकल पृथ्वी पर होने वाले ऋतुओं के बदलाव के जैसा ही हैं। वैसे यहाँ एक चौंका देने वाली बात ये हैं कि, मंगल के ऊपर होने वाले इस वेट-ड्राइ साइकल के बारे में पहले से पता नहीं था। इसके अलावा एक खास बात ये हैं कि, मंगल के ऊपर हो रहें इन बदलावों को वैज्ञानिक बड़े ही उत्सुकता के साथ विश्लेषित कर रहें हैं; जो की आने वाले समय में मंगल से जुड़ी कई सारे रहस्यों को सामने लाएगा। इसके अलावा एक बात ये भी हैं कि, मंगल के ऊपर दिखाई देने वाला ये दरार एलियन्स के मौजूदगी की सबसे पहला पुख्ता सबूत हैं।

वैसे खास बात ये हैं कि, सतह के ऊपर आने वाले ये दरार मंगल के ऊपर मोलिक्युलर एवल्यूशन के बारे में और भी ज्यादा जानकारी को इक्कठा करने में मदद करेगा। अगर हमने मंगल के मोलिक्युलर एवल्यूशन को जान लिया तो, वहाँ पर जीवन के उत्पत्ति के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके बारे में “National Center for Scientific Research (CNRS)” ने पता लगाया था।

मंगल पर क्या जीवन कि मौजूदगी हो सकती हैं! :-

मित्रों! मंगल (Alien Life In Mars) के सतह के ऊपर ये जो दरार हैं, ये आम तौर पर बालू के ऊपर बना हुआ हैं। जो कि कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार पुराने समय के झील के ऊपर मौजूद हैं। एक दिलचस्प बात ये भी हैं कि, इन झीलों में सल्फेट्स की मात्रा बहुत ही ज्यादा होता हैं। पानी सूख जाने के बाद, झील में सल्फेट्स के पार्टिकल्स काफी ज्यादा नजर आते हैं। खैर कुछ वैज्ञानिक ये कहते हैं कि, झील सुख जाने के बाद सतह में दरार दिखने शुरू हो गए थे।

Mars Rover Photo.
मंगल के रोवर की फोटो। | Credit: Science News.

वैसे एक दिलचस्प बात ये भी हैं कि, 2017 में सबसे पहले इस तरह के चीजों के बारे में सबसे पहले खोजा गया था। उस समय इस तरह के दरार “T” शेप के आकृति के हुआ करते थे। परंतु आज के समय में इन दरारों का आकार काफी ज्यादा बदल चुका हैं। एक बात ये भी हैं कि, इन दरारों कि तस्वीर आज वैज्ञानिक और भी ज्यादा बेहतर ढंग से देख पा रहें हैं। हालांकि! मंगल के ऊपर इन दरारों की संख्या पहले से काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं और इनके बारे में भी आज पता लगाना बाकी हैं।

अभी के रिपोर्ट्स के अनुसार जीतने भी दरार मंगल के ऊपर मौजूद हैं, वो सारे के सारे काफी ज्यादा सूखे हैं। कहने का मतलब ये हैं कि, ये सारे दरार समय के साथ कई बार भीग कर सुख चुके हैं; जिसके कारण इनके ऊपर काफी ज्यादा मात्रा सल्फेट्स के मात्रा को देखा जा सकता हैं। वैसे इसका मतलब ये भी हैं कि, मंगल के सतह पर पानी का लेबल कई बार ऊपर-नीचे भी हुआ होगा।

निष्कर्ष – Conclusion :-

मंगल (Alien Life In Mars) के सतह पर पानी के लेवल का ऊपर-नीचे होना ही, इन दरारों के पॉलीगन आकार के होना का रहस्य हैं। हालांकि! समय के चलते इनके आकृति में काफी ज्यादा बदलाव आया हैं और इनकी आकृति में काफी ज्यादा जटिल आकृतिओं को भी देखा जा सकता हैं। वैसे सबसे खास बात ये हैं कि, पृथ्वी पर भी एक समय इस तरह के दरारों को देखा गया था। क्योंकि इन्हीं दरारों के जरिये ही, धरती पर सबसे पहले ओर्गानिक कणों का दौर शुरू हुआ था।

Mars surface.
मंगल की खोज। | Credit: NASA.

एक बात ये भी हैं कि, इससे पहले कई मंगल के रोवर मंगल के सतह पर ओर्गानिक कणों को ढूंढ कर निकालने में सक्षम हुए हैं। हालांकि! मंगल से आए कुछ उल्कापिंडों के अंदर भी कई तरह के जटिल ओर्गानिक कणों को पाया गया हैं। जो की शायद मंगल पर एलियन्स के मौजूदगी को साबित करता हैं। वैसे हाल ही में खोजे गए इस वेट-ड्राइ साइकल के जरिये हम न बल्कि मंगल पर मिलने वाले ओर्गानिक कणों के बारे में पता लगा सकते हैं, परंतु इनके उत्पत्ति के बारे में भी हम काफी कुछ जानकारी जुटा सकते हैं।


Source :- www.livescience.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button