Health

18 करोड़ का ये इंजेक्शन मरे हुए को भी जिंदा कर सकता है! – Zolgensma Drug In Hindi

कई लोगों के लिए संजीवनी बूटी समान ये दबाई हैं बहुत ही चमत्कारी!

पिछले आर्टिकल्स में हमने देखा की, इंसानी जीवन सर्वाधिक 150 सालों  तक ही संभव है। इससे अधिक हमारे लिए जिंदा रहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है और वैज्ञानिकों को भी इसके बारे में अपने शोध में पता चल चुका है। इसलिए हमें 150 साल से ज्यादा जिंदा रहने की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। परंतु दोस्तों! फिलहाल एक बहुत ही खास बात सामने निकल कर आयी है, जो आपको शायद हैरान ही कर दे। चिकित्सा विज्ञान में हमारे डाक्टरों के पास एक ऐसी दवाई (zolgensma drug in hindi) है जो की इंसानों को एक हिसाब से नया जीवन ही दे रही है।

World's Most Expensive Drug Photo.
“Zolgensma” की फोटो। | Credit: Japan Times.

जी हाँ, मित्रों! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना है। नया जीवन, ये जो दवाई (zolgensma drug in hindi) है; वाकई में लोगों को एक नए जीवन जीने की उम्मीद दे रही है। वैसे देखें तो, दवाइयां लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाती हैं। परंतु, ये जो दवाई हैं, लोगों को जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। शरीर के अंदर कई समय से हो रही बीमारियों को मूल से दूर भगा कर, हमारे शरीर को निरोग रखती हैं। इसलिए इस दवाई के बारे में जानना थोड़ा ज्यादा जरूरी हैं, क्योंकि क्या पता इससे किसी का भला ही हो जाए।

इसके अलावा मित्रों! आप लोगों को और भी बता दूँ की, इस लेख में हम “जीन थेरेपी” (Gene Therapy) के बारे में भी सम्यक जानकारियों को जानेंगे। तो, आप लोगों से अनुरोध है इस पूरे लेख को आरंभ से अंत तक पढ़िएगा।

“जीन थेरेपी” क्या है? – What Is “Gene Therapy” In Hindi? :-

उस खास दवाई (zolgensma drug in hindi) के बारे में बातें करने से पहले, आप लोगों को मैं कुछ विशेष जानकारियां देना चाहता हूँ। मैंने ऊपर ही कहा है की, हम इस लेख में जिन थैरेपी के बारे में बातें करेंगे। इसलिए हम सबसे पहले जीन थेरेपी के बारे में ही चर्चा करेंगे और इसके अलावा जीन थेरेपी के बारे में जानने से आप लोगों को उस खास दबाई के बारे में चीज़ें ज्यादा बेहतर ढंग से समझ में आएंगी।

What Is Gene Therapy?
जिन थैरेपी किसे कहते हैं? | Credit: Singularity Lab.

तो, पहला सवाल ये हैं की, “जीन थेरेपी” (What Is Gene Therapy In Hindi) आखिर क्या है? मित्रों! इस सवाल का सीधा सा जवाब है, जिस तकनीक के माध्यम से इंसानी जीन्स (Genes) को उपचार कर के शरीर के अंदर मौजूद बीमारियों को भगाया जाता है” उसी तकनीक को ही हम “जिन थैरेपी” कहते हैं। दोस्तों, मेँ आप लोगों को फिर से बता दूँ की; जीन थेरेपी की ये जो परिभाषा हैं ये काफी ज्यादा सरल है। अगर आप लोगों को जीन थेरेपी के बारे में डीटैल में जानना हैं, तब आपको मेँ एक अलग से लेख में बताऊंगा।

खैर ये जो तकनीक है, ये एक हिसाब से इंसानों के लिए वरदान है। क्योंकि, ये कई विकराल बीमारियों को भी ठीक करने में सक्षम साबित हुआ हैं। इसलिए कई बार इसे “नए जीवन देने वाली” तकनीक भी कहा जाता हैं। वैसे जीन थेरेपी के बारे में एक और दिलचस्प बात ये भी हैं की, इस तकनीक में रोगी को ज्यादा कष्ट भोगना नहीं पड़ता है, परंतु कैसे?

आखिर कैसे किया जाता हैं “जिन थैरेपी”/ “जिन चिकित्सा”? :-

अब ऊपर के अनुच्छेद में हमारे पास एक सवाल आया की, आखिर कैसे रोगियों को जीन थेरेपी/ जिन चिकित्सा में ज्यादा कष्ट को भोगना नहीं पड़ता हैं? तो, चलिये मित्रों! इसके जवाब को भी हम लेख के इस भाग में देख लेते हैं।

दुनिया की सबसे महंगे इंजेक्शन के बारे में जानकारी! - Zolgensma Drug In Hindi.
ऐसे होती हैं जिन थैरेपी। | Credit: Cell Culture Dish.

दरअसल बात ये हैं की, जीन चिकित्सा के दौरान किसी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। रोगी की कोशिका में इंजेक्शन (zolgensma drug in hindi) के जरिये स्वस्थ जीन को इन्सर्ट कराया जाता हैं। जिससे रोगी के अंदर पहले से मौजूद बीमार जीन नष्ट हो कर स्वस्थ जिन से रिपलैस हो जाये। अब जब रोगी के अंदर स्वस्थ जीन आ चुका है, तब स्वाभाविक सी बात है की रोगी बीमारी से मुक्त हो चुका होगा। मित्रों! कई बार जीन चिकित्सा के आधार पर हम पेड़-पौधों में हाइब्रिड्स को बना पाते हैं।

खैर आप लोगों को और भी अधिक जानकारी के लिए बता दूँ की, इंसानी शरीर में जितनी भी वंशानुगत (Hereditary) बीमारियाँ हैं, वो सभी के सभी पैरेंट्स के जरिये उनके बच्चों में आने की पूरी-पूरी संभावना होती है। क्योंकि, बच्चे के जन्म के समय दोनों ही पैरेंट्स के जीन्स बच्चे के अंदर आते हैं। इससे जो बीमारी बच्चे के ग्रैंड पैरेंट्स या पैरेंट्स में होती हैं, वो सभी की सभी उसमें आ जाती हैं। वर्तमान के समय में इन आनुवांशिक रोगों को हम पूरे तरीके से अवॉइड नहीं कर सकते हैं।

इसलिए इन जैसी बीमारियों में साधारण चिकित्सा की प्रणाली बेअसर ही है। इसके लिए हमें जीन चिकित्सा की जरूरत पड़ती ही पड़ती है। तो, शायद अब तक आप लोग समझ ही चुके होंगे कि, हमारे लिए जिन चिकित्सा की क्या अहमियत है।

दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन, कीमत है 18 करोड़! – Zolgensma Drug In Hindi :-

दुनिया में बहुत सी दवाइयां (zolgensma drug in hindi) मौजूद हैं, जो काफी महंगी भी हैं। कोरोना काल में दशा ऐसी है की, हर एक दबाई की मांग काफी ज्यादा बढ़ गयी है जिससे देश में काला बाजारी (दवाइयों की) अपनी चरम सीमा पर है। जो दवाई पहले 20 रूपये में मिल रही थी, अब वो 40-50 रूपये में बेची जा रही है। खैर हम यहाँ पर जिस महंगी दवा/ इंजेक्शन की बात कर रहें हैं, वो अपने आविष्कार के समय से ही काफी ज्यादा महंगा है। इतना महंगा की, एक आम इंसान कभी इसके उपचार के बारे में सोच भी नहीं सकता है।

दुनिया की सबसे महंगे इंजेक्शन के बारे में जानकारी! - Zolgensma Drug In Hindi.
SMA से हो रहीं थी काफी सारे बच्चों की मौतें। | Credit: Medical News Today.

“Zolgensma” नाम के इस औषधि का एक खुराक की कीमत लगभग 18 करोड़ के समान है।  इस दबाई का जो वैज्ञानिक नाम है वो है “Onasemnogene Abeparvovec”। इस दवाई को खास तौर पर जीन थेरेपी के उपचार तकनीक में इस्तेमाल किया जाता है। पूरे चिकित्सा विज्ञान में इससे अधिक महंगी कोई दबाई नहीं हैं इस दबाई के इतनी महंगी होने के पीछे भी एक खास वजह छुपी हुई है। जो बीमारियां आज के तकनीक के जरिये ठीक नहीं की जा सकती थी, आज वो बीमारियां इस दबाई के द्वारा ठीक की जा रहीं हैं।

मित्रों! Zolgensma के द्वारा आज डॉक्टर “Spinal Muscle Atrophy (SMA)” जैसे गंभीर आनुवांशिक बीमारियों को भी ठीक कर रहें हैं। इंसानी शरीर के अंदर आने के बाद ये दबाई “SMN1” जिन में बसे क्रोमोज़ोम के साथ जुड़ कर मसल एट्रोफी को ठीक करने लगता है। इसी कारण से बच्चों में इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर भी काफी ज्यादा कम हो गया है।

निष्कर्ष – Conclusion :-

अगर हम Zolgensma (zolgensma drug in hindi) ड्रग को इस्तेमाल नहीं करते, तो कई सारे बच्चों में एसएमए टाइप 1 की वजह से मसल लॉस के कारण मौतें हो जाती। शरीर में एसएमए के कारण मोटर न्यूरंस में नियंत्रण नहीं बैठता है और शरीर सही ढंग से काम करना बंद कर देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की, शरीर में होने वाली ज़्यादातर प्रक्रिया हमारे मांसपेशियों के द्वारा ही नियंत्रित व काम करती हैं।

दुनिया की सबसे महंगे इंजेक्शन के बारे में जानकारी! - Zolgensma Drug In Hindi.
दुनिया की सबसे महंगा इंजेक्शन। | Credit: India Today.

दिल का धड़कना, खाने का हजम होना, पलकें झपकाना आदि सब इन्हीं मांसपेशियों के ऊपर ही निर्भर होता है। इसके अलावा इस बीमारी से पक्षाघात (Paralysis) की समस्या भी रोगियों को आ सकती हैं। जिससे उनका बैठना, उठना और चलना लगभग ना के बराबर ही हो जाएगा। तो, आप सोच ही सकते हैं की; मैंने क्यों इस दवाई को “नए जीवन देने वाली दवाई” के तौर पर आप लोगों को बताया हैं।

मित्रों! जीवन में अगर आप चल-फिर ही न सकें, आपको हर एक चीज़ में काफी तकलीफ़ें हो रहीं हैं। तो वो जीवन एक हिसाब से मृत्यु के समान ही हैं। इसलिए इस दवाई को इस्तेमाल करके कई लोगों ने एक दूसरी सामान्य जिंदगी पाई है।


Sources :- www.indiatoday.in, www.medlineplus.gov.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button