Environment
Trending

अमेज़न रैन्फोरेस्ट की आग ( Amazon Rainforest Fire ) की पूरी जानकारी

क्यों जल रहे हैं पृथ्वी के फेफड़ें ?

क्या आप जानते हैं की अमेज़न रैन्फोरेस्ट पुरे पृथ्वी का 20% ऑक्सीजन उत्त्पन्न  करता है और यह पुरे विश्व के पेड़ पौधों और जानवरों के एक तिहाई का घर है | इसी कारण ब्राज़ील के अंतर्गत इस वर्षावन में लगी आग ( Amazon Rainforest Fire ) पूरी दुनिया में जागरूक लोगो को परेशान कर रही है |

अमेज़न वर्षावन की आग – Amazon Rainforest Fire in Hindi

पिछले दो तीन सप्ताह से सोशल मीडिया ब्राजील में अमेज़न जंगलों में लगी आग के तस्वीरों से भरी पड़ी हैं | लोग चिंतित हैं, नाराज है और ब्राजील की सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं | ब्राजील की सरकार भी दबाव में है और उसने इस आग को बुझाने के लिए सेना तक को उतार दिया है |

Extinguishing Amazon Rainforest Fire | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi

ऐसा नहीं है की अमेज़न के वर्षावनों में पहली बार आग लगी हो, हर साल इन जंगलों में हजारों छोटी बड़ी आग लगने की घटनाए होती रहती है, जो सामान्य तो नहीं पर इस विशाल जंगल के पुरे क्षेत्रफल के अनुपात में आश्चर्यजनक भी नहीं है | अमेज़न जंगलों का गीला और आद्र वातावरण कभी भी आग को बहुत ज्यादा फैलने नहीं देता और ये अपने आप ही बुझ जाती है |

पर इस वर्ष पिछले आठ महीनों में ही आग लगने की 74 हजार से ज्यादा घटनाए हो चुकी है, जो पिछले वर्षो से लगभग 83 प्रतिशत अधिक और अबतक की सबसे बड़ी संख्या हैं | पिछले 3 सप्ताह में ही आग लगने की 9500 से ज्यादा घटनाए घट चुकी हैं और इस बार आग का प्रभाव इतना अधिक है की इस आग से उठने वाले धुंवे से 2000 किलोमीटर दूर साओपाउलो शहर में अँधेरा छा गया है |

Sao Paulo city covered in smoke | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi

अमेज़न वर्षावन – Amazon Rainforest

दक्षिणी अमेरिका के उत्तर पश्चिमी भाग में लगभग 55 करोड़ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले अमेज़न के वर्षावन, कई देशों के कुल क्षेत्रफल से भी कई गुना बड़ा है | अमेज़न के वर्षावन 9 देशों में फैले हैं, पर इसका सबसे बड़ा भाग लगभग 60% ब्राजील में है | ब्राजील के अलावा ये इक्वाडोर, वेनेजुएला, सूरीनाम, पेरू, कोलम्बिया, बोलीविया, गुयाना और फ्रेंच गुयाना में भी फैला हुआ है |

Amazon Rainforest | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi
AFP

अब तक, कम से कम 40,000 पौधों की प्रजातियां, 427 स्तनधारी, 1,300 पक्षी, 378 सरीसृप, 400 से अधिक उभयचर और पिरान्हा सहित लगभग 3,000 मीठे पानी की मछलियां अमेज़न वर्पाषा वनों में पाई गई हैं |

अमेज़न वर्षावनों में आग लगने के कारण

जंगलों में प्राकृतिक कारणों से शुरू होने वाली अधिकांश आग, बिजली गिरने से शुरू होती है | अन्य प्राकृतिक कारणों में गिरने वाली चट्टानों के टकराने से निकलने वाली चिंगारी और ज्वालामुखी विस्फोट शामिल हैं | पर जंगल में लगने वाली आग का मुख्य कारण मनुष्य ही है | अक्सर इन्सान की गलती से जैसे कैंप फायर न बुझाने पर, जलती सिगरेट सूखे घांस पर फेंकने आदि के कारण जंगल में आग लग जाती है | पर सबसे ज्यादा घटनाओ में मवेशी चराने के मैदान बनाने के लिए, खेती के लिए, मकान या रिसोर्ट आदि बनाने के लिए जानबुझ कर जंगलों में आग लगाई जाती है |

अमेज़ॅन वर्षावन आमतौर पर गीला और आर्द्र होता है और जुलाई और अगस्त इस क्षेत्र के सबसे शुष्क महीने होते हैं | यही समय होता है इन जंगलों में आग लगने का, चाहे वो प्राकृतिक हो या मनुष्य द्वारा लगाई गई हो |

Reasons for amazon rainforest fire | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi
NBC News

खेती या चारागाह बनाने (Ranching) के लिए जमीन को साफ करने की जरूरत होती है जिसके लिए अक्सर आग का इस्तेमाल किया जाता है | गैर-लाभकारी संगठन अमेजन वॉच के कार्यक्रम निदेशक क्रिश्चियन पोइयर ने कहा कि किसानों और पशुपालकों ने लंबे समय से आग लगाकर वनक्षेत्र का विनाश कर रहे है और इसे उपयोग के लिए तैयार कर रहे हैं |

इसलिए आज अमेज़न में बड़ी संख्या में आग लगने की घटनाएं हो रही है। किसान और पशुपालक शुष्क मौसम की प्रतीक्षा करते हैं ताकि वे आसानी से वनक्षेत्रो को जलाकर साफ़ कर सके | मौसम विज्ञानी यह भी दावा कर रहे हैं की इस आग लगने और उस क्षेत्र के मौसमी कृषि के पैटर्न में स्थापना स्थापित हो रही है |

अमेज़न वर्षावनों में लगी आग क्यों चिंता का विषय है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, अमेज़ॅन वर्षावन में लगने वाली आग जलवायु परिवर्तन (Global Warming) के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को एक बड़ा झटका दे सकती है | आग से न केवल पेड़ों और जैव विविधता का एक बड़ा नुकसान होगा, बल्कि वातावरण में अतिरिक्त CO2 भी फैलेगी | जंगल की आग प्रदूषक पदार्थों को छोड़ती है, जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और गैर-मीथेन कार्बनिक यौगिक जैसे जहरीले पदार्थ और जहरीली गैसें वायुमंडल में जाती हैं |

Sattelite image of Amazon Rainforest Fire | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi
instagyou.xyz

अमेज़ॅन वर्षावन वर्तमान में जीवों और वनस्पतियों की बेशुमार प्रजातियों का घर है | हर दुसरे तीसरे दिन इन वर्षावनों से जीवों की कोई नयी प्रजाति खोजी जा रही है | आग की वजह से हम कई ऐसे जीवों को हमेशा के लिए खो देंगे जो अब सिर्फ अमेज़न में ही बचे हैं जबकि इसका तत्काल प्रभाव क्षेत्रीय वातावरण के ताप में परिवर्तन करेगा, जो पुरे क्षेत्र के जलवायु को परिवर्तित कर सकता है |

कुल मिला कर ये सारे कारक मिल कर एक ऐसे प्रलयंकारी घटनाचक्र की सृष्टि करेंगे जो अंत में पृथ्वी से हर प्रकार के जीवन की समाप्ति से होगा | और अगर हम तुरंत जागरूक नहीं हुए और इन जंगलों को बचाने के लिए आगे नहीं आये तो ये बहुत जल्द शुरू होने वाला है | पर्यवरंविदों का मानना है की अगर लोग इसी रफ़्तार से अमेज़न वर्षावनो को नष्ट करते रहे तो वर्ष 2030 तक लगभग 27% वर्षावन समाप्त हो जायेंगे, जो जलवायु में खतरनाक ढंग से परिवर्तन ला सकते हैं |

अमेज़न वर्षावनों में लगी आग के लिए कौन जिम्मेदार है?

“हम सब” | जब हम नए शहर बसाने के लिए, बढती आबादी का पेट भरने के लिए नए खेत बनाने के लिए, रास्ते, डैम, पुल, रेल, जलविद्युत परियोजनओं के लिए जगह बनाने के लिए जंगलों को साफ़ कर रहे हैं | फर्नीचर, कागज आदि उद्योग के लिए जंगलों को काट रहे हैं, तो हमें कोई अधिकार नहीं बनता की हम यही सब करने के लिए ब्राजील के लोगो को रोके |

Who is responsible for Amazon Rainforest Fire | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi

विकास के नाम पर पूरी दुनिया में मनुष्यों ने जो गंध मचाई है, प्रकृति का जो शोषण और दोहन किया है, उसके रुझान आने शुरू हो गए हैं | आज भले पूरा विश्व ब्राजील के बोल्सोनारो की सरकार की वन संरक्षण के प्रति संवेदनहीनता और वन संरक्षण कानूनों को कमजोर किये जाने को, इन आग लगने की घटनाओं में तेजी के लिए जिम्मेदार मान रही हो, भले ही पूरा विश्व वहां के नागरिको के पृथ्वी के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैये पर नाराज हो, पर हम सबने अपने अपने देशों में यही किया है | इस पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ ब्राजीलियन लोगो की नहीं है | वे तो बस विकास के उस दौड़ का हिस्सा हैं जो हमने शुरू की है |

हम क्या कर सकते हैं?

अमेज़न वर्षावनों में लगी आग बहुत जल्द बुझ जाएगी या बुझा ली जाएगी, पर ये समस्या का अंत नहीं है | पिछले सिर्फ 100 सालो में ही पुरे विश्व की जनसँख्या 4 गुना से भी ज्यादा बढ़ चुकी है, जिससे इस ग्रह के सभी प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक दबाव है | पर इससे भी खतरनाक है प्रकृति के प्रति हमारी गैर जिम्मेदारी | सिर्फ अमेज़न ही नहीं पुरे विश्व में जंगल घट रहे हैं, जिस तरह पूरा विश्व आज अमेज़न को बचाने के लिए एक जुट है अगर उसी तरह हम सब अपने आस पास के जंगल को बचाने के लिए भी जागरूक हो जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है | जरूरत है सिर्फ जागरूकता फ़ैलाने की |

Protests for Amazon Rainforest Fire | अमेज़न वर्षावन की आग | Amazon Rainforest Fire in Hindi
prothomalo

Related Articles

Back to top button