Plants and Animals

ऐसे जीव जो कभी नहीं मरते! – Longest Living Animals In Hindi

दुनिया के सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाले जीव, जिनकी उम्र सुनकर आप हैरान हो जाएंगे!

इतने बड़े ब्रह्मांड में हम इंसान इकलौते ऐसे जीव हैं, जो की कुछ समझ व सोच सकता है। इसलिए काफी समय से हमारे मन में एक सवाल ये चल रहा होगा कि, क्या पृथ्वी की तरह दूसरे ग्रहों में जीवन (Longest Living Animals In Hindi) मौजूद होगा? क्योंकि यहाँ तो, जीवन-मरण का चक्र चलता ही रहता है। जो भी आज जिंदा है, उसे तो एक न एक दिन मरना ही है। ऐसे में कई बार इंसान अमर होने के बारे में भी सोचता है। क्योंकि मरना आखिर किसे पसंद होगा! परंतु कड़वी सच्चाई ये है कि, इन्सानों का अमर होना लगभग असंभव ही है।

ऐसे जीव जो कभी नहीं मरते! - The Longest Living Animals!
अमर हैं ये जीव। | Credit: Airzen Radio.

परंतु मित्रों! क्या आप जानते हैं, पृथ्वी पर आज भी कुछ ऐसे जीव हैं जो कभी नहीं मर सकते (Longest Living Animals In Hindi) हैं। जी हाँ! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना है, इस प्रकृति के कुछ जीव वाकई में अमर है। तो, क्या आपके दिमाग में भी वो चल रहा है, जिसके बारे में मैं सोच रहा हूँ! शायद हाँ, क्योंकि आज के लेख का विषय भी इसी के ऊपर है। तो, दोस्तों आज हम दुनिया के कुछ ऐसे दुर्लभ व अनजान जीवों के बारे में चर्चा करेंगे, जो कि प्राकृतिक रूप से कभी नहीं मरते या जिनकी उम्र काफी ज्यादा है।

तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हुए, असल विषय के ऊपर आते हैं।

दुनिया के कुछ अमर व ज्यादा-उम्र वाले जीव! – The Longest Living Animals! :-

मित्रों! लेख के इस भाग में मेँ आप लोगों को दुनिया के सबसे प्राचीन जीव (जो आज भी जिंदा हैं) व कभी न मरने वाले जीवों (The Longest Living Animals) के बारे में बताऊंगा। इसलिए आप लोगों से अनुरोध हैं कि, इसे जरा गौर से पढ़िएगा।

1. Turritopsis dohrnii (लगभग अमर) :-

Turritopsis dohrnii नाम का ये जीव (Longest Living Animals In Hindi ) विज्ञान के नजर से तो अमर है और शायद दुनिया का सबसे दुर्लभ जीव भी है। ये एक जेली फिश है और वैज्ञानिकों के अनुसार ये जीव कभी नहीं मरता है। अनंत काल से ये जीव समंदर में रह रहा है। वैसे आप लोगों को मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि, आखिर कैसे ये जीव कभी नहीं मरता? तो मित्रों! इसके जवाब में मैं आप लोगों को बता दूँ कि, ये मछली वयस्क होने के बाद फिर से अपने बाल्यावस्था में परिवर्तित हो जाती है।

ऐसे जीव जो कभी नहीं मरते! - The Longest Living Animals!
अमर हैं ये जीव। | Credit: India Times.

इसका मतलब ये है कि, जब भी इस मछली को ये लगता है कि, वो खतरे में हैं या उसके जीवन के ऊपर संकट आ चुका है। तब वो खुद व खुद अपने को एक छोटे से शिशु जेली फिश में बदल देता है। बाद में जब माहौल सही/ अनुकूल हो जाता है, तब वो फिर से एक नए वयस्क मछली में बदल जाता है। तो, अब आप खुद सोचिए कि, जिस जीव के पास ऐसा गुण है, वो आखिर कैसे मर सकता हैं।

वैसे ये मछलियाँ भू मध्य-सागर वाले इलाके में नजर आती हैं और इनके ऊपर कई वैज्ञानिक आज भी अलग-अलग तरह के प्रयोग करते रहते हैं। मित्रों! हालांकि, ये जीव एक तरीके से अमर हैं, परंतु किसी प्राकृतिक कारण या इसे कोई अलग जीव खा जाता है, तब इसकी मृत्यु निश्चित है।

2. Hydra (लगभग अमर) :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है, Hydra नाम का एक जीव। देखने में ये जीव कुछ हद तक जेली फिश के जैसा ही लगता है। परंतु ये दोनों ही जीव एक-दूसरे काफी अलग हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये जीव. जीव-विज्ञान में एक चमत्कार व्यतिक्रम है। क्योंकि जहां लगभग हर एक जीवित जीव समय के साथ बुजुर्ग होता जाता है, वहीं दूसरी और ये जीव समय के बढ्ने के साथ और भी ज्यादा जवान हो रहा होता है। जी हाँ! आपने बिलकुल सहीं सुना, वैज्ञानिकों के अनुसार इस जीव के अंदर मौजूद कोशिकाएँ अनंत काल तक विभाजित होती रहती हैं।

Hydra, light micrograph. Hydra are small freshwater animals of the phylum Cnidaria and class Hydrozoa.
हाइड्रा की फोटो। | Credit: BBC.

आप लोगों को बता दूँ कि, इस जीव के अंदर स्टेम सेल” नाम की एक बेहद ही खास कोशिका मौजूद रहती हैं। इस कोशिका के बारे में खास बात ये हैं कि, ये काफी तेजी से विभाजित होता रहता हैं। इसलिए जब भी ये जीव उम्र में बढ्ने लगते हैं, वो और भी ज्यादा नौजवान होने लगते हैं। वैसे क्या आपको पता हैं ये जीव अनुकूल वातावरण में अनंत काल तक जिंदा रह सकते हैं। परंतु अगर कभी बाहरी बीमारी या कारण के चलते इन्हें चोट पहुंचता हैं। तब ये मर भी सकते हैं।

3. Glass Sponge (10,000 साल) :-

मित्रों! अब मैं आप लोगों को कुछ ऐसे जीवों (Longest Living Animals In Hindi) के बारे में बताऊंगा, जो शायद अमर नहीं, परंतु इनका जीवन-काल इतना ज्यादा है कि, उसे आप एक हिसाब से अमरता का दूसरा रूप भी सोच सकते हैं। ग्लास स्पोंज नाम के ये जीव हजारों वर्षों तक जिंदा रह सकते हैं। ये गहरे समंदर में रहते हैं और इन जीवों का कंकाल देखने में ग्लास जैसे होने के कारण, इन्हें ग्लास स्पोंज भी कहते हैं।

ऐसे जीव जो कभी नहीं मरते! - The Longest Living Animals!
ग्लास स्पोंज। | Credit: Wikipedia.

वैज्ञानिकों के अनुसार Monorhaphis chuni नाम के प्रजाति का एक ग्लास स्पोंज लगभग 11,000 सालों तक जिंदा रह सकता है। हालांकि! इस जीव की कुछ प्रजातियाँ ऐसे भी हैं, जो की इससे भी अधिक समय तक जिंदा रह सकतू हैं। ऐसे में आप खुद ही सोच लीजिए कि, इस तरह के जीव पृथ्वी पर आखिर कितने खास और दुर्लभ होंगे। वैसे आप लोगों से मेँ एक सवाल पूछना चाहता हूँ और वो ये हैं कि, क्या आपको इस तरह के जीवों के बारे में पहले से पता था? मित्रों! जरूर ही कमेंट कर के बताइएगा।

4. Greenland Shark (272+ साल) :-

उत्तरी अटलांटिक और ध्रुवीय महासागर में रहने वाले ये शार्क दुनिया के सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाले मछलियों में से एक है। वयस्क होते-होते इनका आकार लगभग 24 फीट तक हो जाता है और ये अपने पूरे जीवन काल में छोटे मछलियों और सील को खा कर जिंदा रहते हैं। वैसे आप लोगों को बता दूँ कि, इन मछलियों का औसतन जीवन काल कम से कम 272 सालों तक होता है। हालांकि! कुछ क्षेत्रों में मछलियाँ इससे भी ज्यादा लंबे समय तक जिंदा रहते हैं।

The long lifespan of the Greenland shark, shown here in the cold, deep waters of the Uummannaq Fjord, may only be surpassed by that of the ocean quahog, a clam known to live as long as 507 years.
ग्रीनलैंड शार्क। | Credit: NPR.

वैज्ञानिकों ने जिस शार्क के ऊपर अपना शोध किया था, उसकी उम्र लगभग 392 वर्ष कि थी। हालांकि! कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, कई बार ये मछलियाँ 512 सालों तक भी जिंदा रह सकती हैं। वैसे इतने लंबे समय तक जिंदा रहने के लिए, वहाँ का वातावरण भी मछलियों के हित में होना चाहिए। ग्रीनलैंड का ये शार्क पृथ्वी कि सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाले हड्डी-वाला जीव भी हैं। इसलिए ये बात इस मछ्ली को और भी ज्यादा खास बना देता हैं।

5. Rougheye Rockfish ( 200+ साल) :-

मित्रों! सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाले जीवों (Longest Living Animals In Hindi) की इस सूची में अब आने वाले हैं रौघआइ रॉकफिश की। आप लोगों की अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, इस मछ्ली कि औसतन आयु 205 सालों तक होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये मछली जापान से लेकर कलिफोर्निया तक में फैले प्रशांत महा सागरीय क्षेत्र में दिखाई पड़ते हैं। वैसे इस मछली के बारे में खास बात ये हैं कि, ये आकार में काफी ज्यादा बड़े होते हैं।

Rougheye Fish.
रौघआइ मछली। | Credit: Angling.

ये मछ्ली लगभग 97 सेंटीमीटर तक बढ़ सकते हैं और अपने से छोटे मछलियों को खा कर जिंदा रहते हैं। वैसे सर्वे से पता चलता हैं कि, मछली का ये प्रजाति अपने विलुप्तता के कगार पर आ पहुंचा हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार कनाडा के पास वाले इलाकों में इन मछलियों कि संख्या पहले से काफी ज्यादा कम होने लगा हैं। हालांकि! इसके पीछे छुपी कारणों को आज भी ढूंढा जा रहा है।

वैसे एक बात ये भी हैं कि, इन मछलियों के जैनेटिक कोड में एक तरह कि खास कोडिंग को देखा गया है, जिसके कारण ये इतने लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं।

Source :- www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button