Tech & Future

दुनिया में क्रांति ला सकती है यह कार! जानिए कैसे? – Tesla Car In Hindi

भविष्य में इतनी कम कीमतों में मिल सकती है यह सुपर कार, अधिक जानकारी इस लेख में पाएं

फिल्मों के अंदर आपने अकसर कई प्रकार के सुपर कार और सुपर बाइकों को करतब करते हुए देखा होगा। आज के युवा पीढ़ी को दो चीजों से ज़्यादातर लगाव है, पहला आधुनिक तकनीक और दूसरा सुपर बाइक या सुपर कार। इसलिए आज का लेख युवाओं के लिए थोड़ा अनोखा होने वाला हैं| क्योंकि मेँ आज इस लेख के अंदर एक बहुत ही भविष्य वादी कार के बारे में जिक्र करूंगा। आज मेँ टेसला के कारों (Tesla Car In Hindi) के बारे में आपको बहुत कुछ जानकारी दूंगा।

Tesla mid range car Model S.
टेसला एस सीरीज की कार| Credit: The Verge.

वैसे तो टेसला की कारें (tesla car in hindi) सुपर कारों के दर्जे में आती हैं, परंतु इसकी एक बात हर किसी के दिल में उतर जाएगा। बाजार में उपलब्ध अन्य सुपर कारों से विपरीत यह कार पूर्ण रूप से प्रदूषण रहित कार हैं। यह एक बात इस कार को अन्य कारों से बहुत ही ज्यादा श्रेष्ठ बना देती हैं| आज के इस आधुनिक युग में भला कौन प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देना चाहेगा। खैर टेसला की कारें (tesla car in hindi) प्रदूषण रहित होने के साथ ही साथ देखने में बहुत ही आकर्षक होती हैं। वास्तव में आने वाले समय में यह कारें वाहन उद्योग में क्रांति ला सकती हैं।

तो, मित्रों! चलिए लेख में अब आगे बढ़ते है और टेसला की कारों (tesla car in hindi) के बारे में और भी बातों को जानते हैं।

यह चीज़ बनाती है इस कार को बहुत ही अनोखा! – How Do Tesla Car Work In Hindi! :-

मित्रों! देखने में सुंदर और कार्य करने में पूर्ण रूप से सक्षम टेसला की कारें एक भविष्य वादी तकनीक पर काम करतीं हैं जो की इन्हें बहुत ही ज्यादा अनोखा बनाती है। जी हाँ! टेसला की कारों का काम करने का ढंग ही इसे एक बहुत ही श्रेष्ठ कारों के श्रेणी में रख देता हैं| तो, चलिए एक नजर इसके कार्य के करने की ढंग के ऊपर भी डाल लेते हैं।

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बिजली से चलने वाले बाहनों का बहुत ही ज्यादा प्रचलन हो रहा हैं| इसलिए टेसला ने भी इस को मुद्दे नजर देखते हुए बिजली से चलने वाली टेसला कारों को बनाया। दोस्तों! टेसला की कारों का (tesla car in hindi) काम करने का ढंग बहुत ही सरल और समझने में आसान है। इस कारों के अंदर हमारे लैपटप और फोन में लगे हुए बैटेरी की ही तरह इस में भी बैटेरी लगे हुए हैं| जब बैटेरी बिजली के शक्ति से चार्ज हो जाता है तब यह वाहन(Car) को चलने का ऊर्जा प्रदान करता है।

मूल रूप से टेसला की कारों के अंदर आपको लिथियम आयन (Lithium Ion) बैटेरी लगे हुए दिखाई देंगे। मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की यह बैटेरी बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली होती हैं और इस से चलने वाले गाड़ियों को बहुत ही ज्यादा रफ्तार प्रदान करती है। टेसला के कारों का सर्वाधिक रफ्तार (मोडेल एस की) 249 km/h है। इतनी तेजी से बहुत कम कारें गति कर सकते हैं और शायद बिजली से चलने वाली यह गाड़ी इस से भी कई ज्यादा रफ्तार में गति कर सकता है।

लंबे समय तक चलेंगी यह कारें! :-

टेसला कार में आपको कई हजार लिथियम आयन के बैटेरी लगे हुए नजर आएंगे जिनका कुल वजन कई सौ किलो होगा| मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की हर एक बैटेरी टेसला की अपने ही कारखाने में बना हुआ हैं| इसके अलावा ठंड के समय में जल्दी से स्टार्ट होने के लिए इस में लगे हर एक बैटेरी के लिए स्वतंत्र रुप से हीटिंग सिस्टम भी मौजूद हैं|

अन्य किसी बैटेरी के द्वारा चलने वाली गाड़ी की ही तरह आप इस कार को भी रीचार्ज करके लंबे समय तक चला सकते हैं| खैर एक रीचार्ज से आप अपने टेसला कार को कई सौ किलोमीटर तक भी चला सकते हैं| इस गाड़ी को चार्ज करना भी बहुत ही आसान हैं| आप अपने किसी फोन या लैपटॉप के चार्जिंग करने के तरीके को इस्तेमाल कार के इस गाड़ी को बहुत ही आसानी से चार्ज कर सकते हैं| इसके अलावा आप अपने घर से दूर है तो किसी पावर आउट लेट स्टेशन में जा कर भी गाड़ी को रीचार्ज कर सकते हैं|

वर्तमान के समय में टेसला ने अमरीका में टेसला कारों (tesla car in hindi) की चार्जिंग के लिए कई पावर स्टेशन इन्स्टाल कर दिए हैं, जिससे गाड़ियों की मालिकों को चार्जिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं आएगा| इसके अलावा और एक गौरतलब बात यह है की टेसला के गाड़ियों के अंदर बहुत ही छोटे आकार का मोटर लगा हुआ हैं| यह मोटर लगभग एक तरबूज के आकार का होगा| परंतु आकार में इतना छोटा होने के बाद भी यह किसी आम कर के मुकाबले बहुत ही ज्यादा शक्ति पैदा कर सकता हैं| वाकई में यह कार बाजार में क्रांति ला सकती हैं|

Tesla's most affordable car series model 3.
टेसला की मोडेल 3 गाड़ी | Credit: Youtube.

जल्द ही भारत के सड़कों के ऊपर दौड़े सकती है टेसला की कारें! :-

ज़्यादातर भारतियों को टेसला की कारों का बेसबरी से इंतजार हैं और हो भी क्यूं न! इतने गज़ब की कारों में बैठना भला कौन नहीं चाहेगा | खैर हाल ही में पता चला है की टेसला की कारें (tesla car in hindi) 2020 तक भारतीय बाजार में प्रवेश कर सकती हैं|

हालांकि! मेँ आपको यहाँ बता दूँ की भारत में आयात लगाने वाले शुल्क टेसला को भारत में प्रवेश करने के लिए रोक रहें हैं| इसलिए अगर भविष्य में यह शुल्क कम हो जाता है तो शायद हमें टेसला के कारों के अंदर बैठने का मौका मिल जाएगा| आपका इसके बारे में क्या कहना हैं? जरूर ही बताइएगा|

खैर भारत के अंदर पहले से ही स्पेस-एक्स का हाइपर-लूप योजना बनने के लिए तैयार हैं , जो की शायद आने वाले समय में टेसला को भी भारत में प्रवेश करने का सुअवसर प्रदान करें|

इन गाड़ियों की कीमत है इतनी! :-

पूरे लेख में मैंने आपको टेसला के कारों के बारे में बहुत कुछ बातें आपको बताया हैं, परंतु सबसे अधिक गुरुत्व पूर्ण बात है इसकी कीमतें| वैसे तो वर्तमान के समय में इन गाड़ियों की कीमत अमरीकी डॉलर में है, परंतु आने वाले समय में भारतीय बाजार में प्रवेश करने के बाद इन की कीमतों में काफी ज्यादा फर्क नजर आएगा| परंतु फिर भी चलिए एक नजर इनके वर्तमान के कीमतों पर डाल लेते हैं|

आज के समय में टेसला तीन सिरीज़ के कारों का विकल्प ग्राहकों को प्रदान कर रहा हैं| पहला विकल्प है टेसला एस जिसकी कीमत करीब-करीब भारतीय मुद्रा में 60 करोड़ के आसपास आएगा| खैर मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की टेसला एस सिरीज़ में आपको 3 अलग-अलग प्रकारों के कारों का विकल्प आपको देखने को मिलेगा जो की आपको 60 लाख से ले कर 84 लाख 50 हजार कीमतों के अंदर मिलेंगी।

टेसला के कारों (tesla car in hindi) का दूसरा सिरीज़ है टेसला एक्स सिरीज़| इस सिरीज़ में आने वाली कारें आपको 63 लाख से ले कर 88 लाख के कीमतों के अंदर मिल जाएंगी| इस सिरीज़ के अंदर भी आपको एस सिरीज़ की ही तरह तीन कारों का विकल्प मिलता है।

टेसला के कारों का आखिरी और सबसे आधुनिक है तकनीक से बनी कार के सिरीज़ का नाम है मोडेल 3, यह टेसला के द्वारा बनाई कई सबसे कम कीमत वाला और सबसे अधिक बिकने वाला कार सिरीज़ भी हैं| इस सिरीज़ के अंदर आपको कारों का 5 विकल्प मिलता हैं जो की आपको 24 लाख से ले कर 41 लाख 50 हजार के कीमतों के अंदर मिल जाएंगी| वाकई में इतनी कम कीमतों पर शायद ही आपको कोई दूसरी सुपर कर देखने को मिलेगा।

निष्कर्ष – Conclusion :-

मित्रों! टेसला की कारें पूर्ण रूप से बहुत ही अच्छी और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त हैं| परंतु अब भी इन कारों को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए विकसित किया जा रहा हैं| देखते हैं आखिर कब हमें इन प्रदूषण रहित कारों को चलाने व भारत में देखने का मौका मिलता है।

Sources :- www.news.energysage.com, www.economictimes.indiatimes.com, www.engadget.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button