Facts & Mystery

गणित से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें – Interesting Facts About Maths In Hindi

क्या हैं हाई अंकों, संख्या और गणित से संबंधित गुप्त, अंजान और रहस्यमयी तथ्य?

ज्ञान का बादल बहुत ही विशाल और गहन हैं, जितना भी आप इसे जानना चाहेंगे उतना ही यह आपके लिए अंजान बनता जाएगा। वैसे तो अकसर मेँ यहाँ पर विज्ञान से जुड़ी बहुत सारे तथ्यों और फ़ेक्ट्स के बारे में बात करता ही रहता हूँ परंतु चलिए आज कुछ अलग विषय पर बात करते हैं। क्यों न आज गणित के ऊपर ही (interesting facts about maths In Hindi) बात किया जाए | क्योंकि विज्ञान और गणित का रिश्ता बहुत ही पुरानी हैं। गणित के बिना शायद हम कभी भी विज्ञान के दिशा में इतनी ज्यादा तरक्की नहीं कर सकते पाते।

तो, चलिए आज के इस लेख में गणित और अंकों से जुड़ी (interesting facts about maths In Hindi) कुछ बहुत ही रोचक और अचंभे में डाल देने वाली बातों को जानते हैं। वैसे आगे बढ्ने से पहले मेँ आपको बता दूँ की, इससे पहले मेँ अंक शून्य के बारे में एक बहुत ही अच्छा लेख लिखा हैं जिसमें मैंने आप लोगों के लिए शून्य से जुड़ी सिद्धांत तथा इसके आपके जीवन में क्या महत्व है उस विषय पर चर्चा किया हैं। तो आप चाहें तो उस लेख को अवश्य ही एक बार पढ़ सकते हैं।

चलिए अब बिना किसी देरी के गणित के ऊपर आधारित (interesting facts about maths in Hindi) इस लेख में आगे बढ़ते हैं और इसे आगे बढ़ाते हैं |

विषय - सूची

गणित से जुड़ी बहुत ही रोचक बातें – Interesting Facts About Maths In Hindi :-

मैंने आगे गणित और अंकों से जुड़ी बहुत सारी ज्ञानवर्धक और अद्भुत बातों का जिक्र किया हैं, इसलिए आप लोगों से अनुरोध है की लेख को बेहतर ढंग से समझने के लिए इसे आरंभ से लेकर अंत तक अवश्य ही पढ़ें |

1. संख्या सौ का मतलब १०० (100) नहीं हैं ! :-

क्या आप कभी मेरे बात पर यकीन करेंगे जब मेँ आपसे कहूँगा की वास्तविक में संख्या सौ का मतलब 100 ही नहीं हैं | बचपन से लेकर आज तक आपको लगता होगा की संख्या 100 यानी 100, परंतु यह बात पूर्ण रूप से सत्य नहीं हैं |

जब भी आप संख्या 100 कहते हैं तो इसका गुप्त अर्थ है संख्या 120 | सुनने में बहुत ही अजीब लगने वाला यह तथ्य पूर्ण रूप से सत्य हैं|

2. इस देश में पाई चार्ट (Pie Chart) का यह अजीब अर्थ हैं ! :-

मित्रों ! आपको जानकर बहुत ही अजीब महसूस होगा की, फ़्रांस में पाई चार्ट का अर्थ है केममबेर्ट” (Camembert) | जी हाँ ! आपने सही सुना केममबेर्ट जो की एक तरह की चीज (Cheese) का प्रकार हैं |

गणित से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें - Interesting Facts About Maths.
केमेमबेर्ट चीज़ की फोटो | Credit: Good To Know.

3. यह है इकलौता सम व (Even) अभाज्य अंक (Prime Number) :-

साधारण सा प्रतीत होता इस तथ्य के बारे में बहुत ही कम लोगों को ही पता होगा | मित्रों! पूरे ब्रह्मांड में इकलौते सम व अभाज्य अंक हैं २” (2) | गणित से जुड़ा यह तथ्य (Interesting facts about maths In Hindi) इतना रोचक तो शायद नहीं हैं परंतु अकसर इसके बारे में ज़्यादातर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता, इसलिए इसके बारे में आप लोगों का ध्यान आकर्षण करना तो बनता ही हैं |

4. संख्या “23″ से जुड़ी एक गज़ब की बात :-

गणितज्ञों ने संख्या 23 से जुड़ी एक बहुत ही गज़ब की बात को ढूंढ कर निकाला हैं | अगर 23 जनों को एक कमरे में एक साथ बंद कर दिया जाता हैं तो उस कमरे में मौजूद व्यक्तियों में से 50% व्यक्तियों का जन्म दिन एक समान दिन पर ही पड़ता हैं | है न ! थोड़ा अलग और थोड़ा गज़ब का तथ्य ?

5. सूरजमुखी फूल और गणित के बीच का अनोखा रिश्ता ! :-

इंसानों को लगता है की, वे लोग ही सबसे तेज दिमाग वाले हैं परंतु हकीकत तो कुछ अलग ही हैं | यहाँ मेँ आपको बता दूँ की, सूरजमुखी फूल और गणित के बीच एक अनोखा सा रिश्ता मौजूद हैं | गणितज्ञों का कहना है की, सूरजमुखी फूल के अंदर फिबोनसी” (Fibonacci) सीक्वेंस देखने को मिलता है जो की पूर्ण तरीके से प्राकृतिक हैं |

6. क्या आप पाइथागोरस कोंस्टंट के बारे में जानते हैं ? :-

आपने गणित (interesting facts about maths In Hindi) पढ़ते समय कई सारे कोंस्टंट के बारे में अवश्य ही पढ़ा व सुना होगा | परंतु क्या आपने कभी पाइथागोरस कोंस्टंट के बारे में सुना हैं ? मेरे हिसाब से ज़्यादातर लोगों को शायद इसके बारे में नहीं पता होगा | तो चलिए इसके बारे में संक्षिप्त में जानते हैं |

मित्रों! अंक “2” के वर्गमूल (square root) को पाइथागोरस कोंस्टंट कहा जाता हैं | वैसे मेँ आपको और भी बता दूँ की इस कोंस्टंट का वैल्यू 1.41 हैं |

7. 16 वीं शताब्दी से पहले गणित के समीकरणों में अंक व चिन्ह नहीं होते थे ! :-

सुनकर बहुत ही अचंभे सा प्रतीत होता यह तथ्य बिलकुल सत्य हैं | मित्रों! मेँ आपको बता दूँ की 16 वीं शताब्दी तक ज़्यादातर अंक व गणित के चिन्हों का आविष्कार नहीं हुआ था | तब उस समय गणित के समीकरणों के अंदर अंक और चिन्हों के बदले शब्दों का इस्तेमाल होता था |

तो, अब आप ही सोचिए की उस समय के गणित के समीकरण आज के गणित के समीकरणों से कितना अलग होता होगा !

8. फिबोनासी सीक्वेंस जुड़ी एक गुप्त बात ! :-

कई गणितज्ञों का कहना है की, फिबोनासी सीक्वेंस 1/89 के अनुपात पर गुप्त रूप से जुड़ा हुआ है।

9. इकलौता अंक जो रोमन संख्या प्रणाली में नहीं हैं :-

आपने घड़ियों के अंदर रोमन संख्या प्रणाली को इस्तेमाल होते हुए अकसर देखा होगा ! तो थोड़ा याद करने की कोशिश कीजिए की आखिर वह कौन सा अंक है जो की इस घड़ी या रोमन संख्या प्रणाली में नहीं हैं |

मित्रों! अंक शून्य ही एक ऐसा अंक है जो की पूरे रोमन संख्या प्रणाली में ही मौजूद नहीं हैं |

10. अंग्रेजी में इस संख्या से जुड़ा हुआ है एक बेहतरीन तथ्य जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे ! :-

क्या आपने कभी संख्या “40” को अंग्रेजी के शब्दों में लिखते वक़्त इसके स्पेलिंग के ऊपर ध्यान दिया है। मैं आपको बता दूँ की यह इकलौती ऐसा संख्या है जिसका अंग्रेजी स्पेलिंग अंग्रेजी वर्ण माला के क्रमानुसार है।

वैसे गणित के ऊपर आधारित (interesting facts about maths In Hindi) इस लेख को पढ़ कर आपको कैसा लग रहा हैं, अवश्य ही कॉमेंट में बताइएगा।

11. 111,111,111 x 111,111,111 के गुणन फल में छुपी हुई है एक मजेदार जादुई ट्रिक ! :-

क्या आप एक छोटी सी व मजेदार जादुई ट्रिक के बारे में जानना चाहते हैं ? अगर हाँ! तो सुनिए अगर हम 111,111,111 x 111,111,111 को आपस में गुणन कर देते हैं, तो इसका गुणन फल 12,345,678,987,654,321 होगा।

आप अगर इसी तरह के छोटे संख्याओं को आपस में गुणन करेंगे तो इसी प्रकार का आपको गुणन फल मिलेगा।

गणित से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें - Interesting Facts About Maths.
इस चिन्ह का नाम हैं ओबिलस | Credit: The adams klit.

12. शून्य के उत्पत्ति को लेकर कई सारे तथ्य ! :-

पूरे संख्या प्रणाली में सिर्फ शून्य ही एक ऐसा अंक है जो की अलग-अलग स्तनों पर अलग-अलग तथ्यों व सिद्धांतों पर आविष्कृत हुआ हैं | वैसे मेँ आपको बता दूँ की सबसे पहले हमारे देश भारत में ही शून्य का आविष्कार हुआ हैं |

13. अंक 1 से जुड़ा एक अनोखा तथ्य :-

अगर आप अंक 1 को अंग्रेजी शब्दों के आधार पर लिखते हैं (One) तो आपको पता चलेगा की यह इकलौता ऐसा अंक है जिसका अंग्रेजी स्पेलिंग अंग्रेजी वर्णमाला के डिसेंडिंग क्रम में है।

14. मनुष्य और अंकों का एक अजब सा संबंध ! :-

मित्रों ! मनुष्य के लिंग (Gender) को अंकों के आधार पर स्त्री और पुरुष में बांटा गया है। अकसर सम सख्याओं (Even Numbers) को स्त्री लिंग से जुड़ा जाता है तो विषम संख्या (Odd Numbers) को पू लिंग के साथ जोड़ कर देखा जाता है।

15. इस संख्या प्रणाली को कारोबार के लिए आविष्कृत किया गया था :-

गणितज्ञों का कहना है की, रोमन संख्या प्रणाली को पुराने समय में कारोबार के लिए आविष्कृत किया गया था।

16. “0” से “1000″ तक सिर्फ एक ही संख्या में मौजूद हैं अंग्रेजी वर्ण “A” :-

गणित के रोचक तथ्यों (interesting facts about maths In Hindi) में एक बहुत ही गज़ब का तथ्य अब इस लेख के अंदर जुडने जा रहा हैं | अगर आप ध्यान से “0” से लेकर “1000” के संख्याओं के अंग्रेजी स्पेलिंग को देखें तो सिर्फ वन-थौसेंड (One-Thousand) के अंदर ही अंग्रेजी वर्ण “A” है।

17. अगर आप ताश की गड्डी में अच्छे से फेर-बदल करें तो होगा ऐसा चमत्कार ! :-

अगर आप अच्छे से किसी ताश की गड्डी के अंदर फेर-बदल करें तो, आपको हो सकता है की ऐसे ताश के पत्तों की संरचना देखने को मिले जो की ब्रह्मांड के अब तक के इतिहास में देखने को ही न मिला हो।

18. शून्य (जीरो) एक बहुत ही अनोखा अंक हैं :-

शून्य को लेकर आज तक कई सारे गणितज्ञ अचंभे में हैं | इसलिए इस पर काफी सारे शोध भी हो चूंकि हैं | वैसे मेँ आपको बता दूँ की शून्य एक समन-संख्यक अंक हैं क्योंकि शून्य दो से डिवाइड होने के बाद भी एक होल नंबर को ही फल के आकार में देता हैं |

19. अंक 4 के अंग्रेजी स्पेलिंग में मौजूद है सिर्फ चार वर्ण :-

मेँ आपको बात दूँ की अंक 4 की अंग्रेजी स्पेलिंग में सिर्फ चार वर्ण (Four) मौजूद हैं, जो की एक बहुत ही दुर्लभ और अपने-आप में ही एक हैरान कर देने वाली बात हैं |

20. हमारे ब्रह्मांड में इस संख्या को लिखने के लिए पर्याप्त जगह ही नहीं हैं :-

जी हाँ ! आपने सही सुना हैं | एक ऐसा संख्या भी इस दुनिया में मौजूद हैं जो की कभी लिखा भी नहीं जा सकता हैं, क्योंकि आप सभी लोगों को पता ही है की संख्या प्रणाली का कोई अंत ही नहीं हैं | वैसे मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की, एक  गूगलप्लेक्स” (Googolplex) नाम के संख्या को लिखने के लिए पूरे ब्रह्मांड में जगह ही नहीं हैं |

21. हर एक विषम संख्या के अंग्रेजी स्पेलिंग में “E” अवश्य ही होता हैं :-

गौर करने पर आपको पता चलेगा की हर एक विषम संख्या के अंग्रेजी स्पेलिंग में आपको “E” वर्ण अवश्य ही देखने को मिलेगा |

22. यह हैं दुनिया का सबसे छोटा पर्फेक्ट अंक ! :-

गणितज्ञों के हिसाब से दुनिया का सबसे छोटा और परफेक्ट अंक हैं “6” |

23. प्राचीन काल से गणित कर रहा है मनुष्य :-

भाषाओं के व्यतीत शायद गणित ही एक ऐसा विषय है जिसके बारे में इंसान बहुत समय पहले से जानता हैं | गणितज्ञों का कहना है की इंसान 30,000 सालों से गणित (interesting facts about maths In Hindi) कर रहा हैं |

Relation between human gender and numbers.
संख्या और लिंग के अंदर अनोखा रिश्ता | Credit: Today I find out.

24.लोगों का सबसे पसंदीदा अंक कौन सा है? :-

एक शोध से पता चला है की, लोगों का सबसे पसंदीदा अंक “7” है।

25. आज की संख्या प्रणाली बहुत ही प्राचीन हैं :-

कई गणितज्ञ कहते हैं की, आज की आधुनिक संख्या प्रणाली बहुत ही पुरानी है, कुछ गणितज्ञ यह भी कहते है की, इन संख्या प्रणालियों का आविष्कार 1,000 साल पहले ही हो गया था। परंतु इसे 15 वीं शताब्दी के बाद ही इस्तेमाल किया गया।

26. संख्या और तापमान के बीच एक अद्भुत मेल ! :-

यह बात सुनकर आपको शायद यकीन नहीं आएगा, परंतु यह तथ्य पूर्ण रूप से सत्य है।-40 डिग्री सेलसियस और –40 डिग्री फारेनहाइट दोनों ही तापमान एक समान हैं।

27. अंक 4 अशुभ क्यों हैं! :-

जापान, चीन और कोरिया के लोग अंक “4” को अशुभ मानते हैं क्यों की वहाँ इस्तेमाल होने वाले भाषाओं में अंक 4 का उच्चारण मौत से जुड़ा हुआ है।

28. यह है एक अवास्तविक और गज़ब का अंक :-

अंक पाई (Pi) को आप एक साथ अवास्तविक और गज़ब का अंक कह सकते हैं , क्योंकि यह न तो किसी से अनुपात के आकार में लिखा जा सकता है और न ही इसका वैल्यू का कभी अंत हो सकता है।

29. एक गज़ब के अंक लिए मनाया जाता है एक स्वतंत्र पर्व का दिन :-

आपने शायद ही कभी किसी अंक के लिए एक पर्व का दिन मनाए जाते हुए देखा होगा | वैसे मेँ आपको बता दूँ की मार्च 14 को पाई डे” के हिसाब से मनाया जाता हैं |

30. “÷” चिन्ह का नाम है कुछ हटके ! :-

“÷” चिन्ह को ज़्यादातर लोग देख कर विभाजन का चिन्ह कहेंगे जो की एक हिसाब से सही भी हैं, परंतु गणित के दिलचस्प तथ्यों (interesting facts about maths In Hindi) में से एक दिलचस्प तथ्य इसी चिन्ह के अंदर छुपा हुआ हैं |

इस “÷” चिन्ह को ओबिलस” (Obelus) कहा जाता हैं | क्या आपको इसके बारे में इससे पहले यह बात पता थी? जरूर ही कॉमेंट करके कहिएगा दोस्तों |

31. सिकाडस कीड़ा और गणित का प्राकृतिक रिश्ता :-

सिकाडस (Cicadas) नाम के एक कीड़े का जीवन काल 13 या 17 साल ही होता हैं, जो की दोनों ही क्षेत्र में एक अभाज्य संख्या है।

Cicada, Credit – Wikipedia

32. इस अंक के अंदर मौजूद है जादुई ताकत :-

मित्रों! अंक “9” को जादुई ताकतों वाला अंक कहा जाता हैं | विश्वास नहीं है तो देखिए अगर आप किसी अंक को 9 के साथ गुणन करेंगे तो गुणन फल में मिलने वाले संख्या में मौजूद अंकों की कुल वैल्यू 9 ही होगा।

उदाहरण :- 7 x 9 = 63 (इसलिए यहाँ पर 6 + 3 = 9 होगा ) | इसे आप अन्य संख्याओं के साथ टेस्ट कर सकते हैं।

33. समय की एक अंजान इकाई :-

आपने इससे पहले सेकंड, मिनट और घंटों को समय की इकाई के तौर पर समझा होगा | परंतु दोस्तों समय की एक ऐसी भी इकाई है जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा | तो, समय के इस अंजान इकाई का नाम जिफ़ी” हैं | यह सेकंड का 1/100 भाग हैं |

34. 10! सेकंड का कुल वैल्यू 6 हफ्ते ! आखिर कैसे ? :-

आपको अगर में कहूँ की 10 सेकंड का कुल वैल्यू 6 हफ्ते हैं, तो क्या आप मेरे बातों पर यकीन करेंगे ? शायद नहीं इसलिए मैंने यहाँ पर आपको इसका सबूत देने जा रहा हूँ | 10! यानी फ़ैक्टरियल जिसका कुल वैल्यू हैं 10 x 9 x 8 x 7 x 6 x 5 x 4 x 3 x 2 x 1= 3628800 सेकंड जो की लगभग 6 हफ्तों के समय के बराबर ही हैं |

Ancient Indian National Game.
पच्चीसी खेल | Credit: Amazon.

35.बिल्लीओं के कितने जीवन होते हैं ? :-

पृथ्वी के कई क्षेत्रों में माना जाता हैं की बिल्लीओं के 9 जीवन होते हैं। खैर इसके पीछे अब तक कोई वैज्ञानिक पुष्टीकरण नहीं मिला हैं।

36. संख्या “555″ का अर्थ क्या हैं ? :-

थायलैंड में संख्या “555” का अर्थ है हसना” |

37. ताश के खेल “ब्लेक जैक” और गणित का एक अनूठा संगम :-

मित्रों ! इससे पहले भी मैंने ताश के गड्डी से जुड़ी एक बहुत ही दिलचस्प तथ्य के बारे में आपको बताया था | परंतु अब गणित के दिलचस्प बातों (interesting facts about math) पर आधारित इस लेख में उसी ताश से जुड़ी नई रोचक तथ्य की बारी आई हैं |

अगर आपने खेला या सुना होगा तो आपको पता होगा की “ब्लेक जैक” खेल में संख्या “21” तक पहुँचने का लक्ष रहता हैं जिसके पीछे का  कारण आज भी सही तरीके से किसी को नहीं पता हैं | वैसे माना जाता है की इटली में 15 वीं शताब्दी में इस खेल का आविष्कार हुआ था और जहां लक्ष “31” संख्या रखा जाता था |

38. यह है दो अंकों वाला सबसे पसंदीदा संख्या :-

ऊपर मैंने सबसे पसंदीदा अंक के बारे में आप सभी लोगों को बताया हैं, परंतु क्या आप पसंदीदा दो अंकों वाले संख्या के बारे में जानते हैं | अगर नहीं तो मेँ आपको बता दूँ की यह संख्या “13” हैं |

39. इस अंकों के बारे में जानकर आपका मन भी हो सकता हैं खुश :-

आज के समय में हर किसी को खुश रहना हैं | इसलिए तो आज का इंसान संपत्ति और धन के पीछे भाग रहा है ताकि वह अपना जीवन और खुशहाल और अच्छा बना सके | वैसे अगर मेँ कहूँ की गणित के जरिए (interesting facts about maths) आप भी अपने मन को खुश रख सकते हैं तो क्या आप मेरे बातों का यकीन मानेंगे ?

खैर मेँ आपको यहाँ बता दूँ की हमारे संख्या प्रणाली में कुछ ऐसे अंक भी हैं जिन्हें गणितज्ञ हैपी नंबर” भी कहते हैं | उदाहरण के लिए “23” एक हैपी नंबर हैं |  वैसे इसके अलावा भी कई सारे हैपी संख्या मौजूद हैं |

40. प्राचीन भारत का राष्ट्रीय खेल है “25″ :-

आपको सुनकर बहुत ही अटपटा अवश्य ही लगेगा , क्योंकि आपने शायद “हॉकी” को भारत के राष्ट्रीय खेल के तौर पर सुना होगा जो की एक हिसाब से सही हैं | परंतु क्या आप जानते हैं! प्राचीन भारत में पच्चीसी” यानी “25” के नाम का एक खेल हुआ करता था  जो की उस समय पूरे देश के अंदर काफी ज्यादा लोकप्रिय भी था।

वैसे तो यह खेल घर के अंदर बैठ कर खेला जाता था, परंतु इसका प्रभुत्व समाज के हर एक वर्ग के व्यक्ति के ऊपर दिखाई पड़ता था और यह विनोद का प्रधान माध्यम भी था।

41. इस नगर के नाम में है कुछ खास बात ! :-

मित्रों! पृथ्वी में ऐसे कई सारे नगर है जो की अपने खास विशेषताओं के करण दुनिया भर के अंदर चर्चा का विषय बने हुए हैं | वैसे अमेरिकी सहरडेनवर” जिसे दूसरे नाम यानी माइल हाइ सिटि” से भी पहचाना जाता हैं वह अपने इसी दूसरे नाम के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं |

यह नगर समंदर के जल स्तर से 5,280 फीट के ऊंचाई पर है जो की लगभग एक मिल ऊंचाई के बराबर ही हैं | वाकई में गणित के रोचक तथ्यों (interesting facts about maths) के ऊपर आधारित इस लेख में हमें इस तरीके के काफी सारे अद्भुत बातों को जानने को मिल रहा हैं |

42. साल के ज़्यादातर महीनों में होते हैं 31 दिन :-

अगर आप ध्यान से अपने कलेंडर को देखें तो पता चलेगा की इसमें कुल 7 महीने ऐसे हैं जो की 31 दिन के हैं | इसके अलावा मात्र 4 महीने ही 30 दिनों वाले हैं और 28 दिनों वाला एक फरवरी का महीना | साधारण होने के बाद भी यह एक बहुत ही गजब का तथ्य हैं |

वैसे साल के हर एक महीने मौजूद इन दिनों का अंतर क्यों होता हैं ! क्या आप इसके बारे में जानते हैं ? जरूर ही बताइएगा |

43. 35 वीं सालगिरह पर ऐसा क्या खास होता हैं, जो इसे इतना दुर्लभ बनाता हैं ? :-

मित्रों! वैसे तो एक वर्ष की अवधि को सालगिरह कहा जाता है,जो की हर एक साल के बाद दुबारा आ जाता हैं | परंतु ऐसे कई सालगिरह भी हैं जिसके अन्य स्वतंत्र नाम हैं |  जैसे की 25 वर्ष के सालगिरह को रजत जयंती और 50 वर्ष के सालगिरह को स्वर्ण जयंती कहा जाता हैं उसी हिसाब से 35 वीं सालगिरह को भी एक स्वतंत्र नाम से पुकारा जाता हैं |

तो, मेँ बता दूँ की 35 वीं सालगिरह को कोरल एनीवर्सरी” भी कहा जाता हैं जो की शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा।

44. पृथ्वी में मौजूद कुल परमाणु के संख्या से भी ज्यादा तरीकों से ताश के गड्डी में फेर-बदल किया जा सकता हैं ! :-

गणितज्ञ कहते हैं की ताश के गड्डी में मौजूद ताश के पत्तों को करीब-करीब 8 x 10^67 तरीकों से अलग-अलग प्रकार से सजाया जा सकता हैं | जो की वाकई में एक बहुत ही बड़ी संख्या है।

45. यह है सबसे लोकप्रिय लकी नंबर :-

अंक “7” को लोकप्रियता का खिताब मिलने के साथ ही साथ “लकी नंबर” का भी खिताब मिला हैं | वैसे क्या आपका भी लकी नंबर “7” हैं ?

46. अंक “5″ का अनोखा कारनामा :-

पृथ्वी पर औसतन हर “5” सेकंड में एक बच्चे का जन्म होता है।

47. अंक “10″ से जुड़ा हैरतअंगेज तथ्य :-

A unique card game - Black Jack.
ब्लेक जैक का खेल | Credit: Monte Carlo Sbm.

दुनिया के 10% लोग बाएं हाथ से काम करने वाले हैं | वैसे दुनिया के 10% लोग द्वीप पर भी रहते हैं।

48. इस यंत्र के आधार पर हुआ है आज के कैल्कुलेटर का आविष्कार ! :-

प्राचीन यंत्र “अबासकस” के आधार पर आज के कैल्कुलेटर का आविष्कार हुआ हैं |

49. “पालिड्रोम” संख्या आखिर क्या हैं ? :-

“पालीड्रोम” ऐसे संख्या होते हैं जिसको आप दोनों छोर से पढ़ने पर भी एक समान प्रतीत ही होता हैं | उदाहरण – 56765

50. एक घंटे में 60 मिनट और एक मिनट में 60 सेकंड क्यों होते हैं ? :-

आज के समय का गणित सुमेर के सभ्यता से आया हैं, जहां पर लोग हर एक गणित बेस 60 के आधार पर करते थे | इसलिए एक घंटे में 60 मिनट और एक मिनट में 60 सेकंड होते हैं |

51. सबसे छोटी यह संख्या 0 से लेकर 10 तक सभी अंकों में विभाजित हो सकती हैं :-

2,520 संख्या 0 से लेकर 10 तक सभी अंकों से विभाजित हो सकता है।

Sources :- www.theguardian.com, www.bestlifeonline.com, www.whizz.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button