Universe

नासा को दिखाई दे रहा है “Dark Matter”! – Nasa Can See Dark Matter!

डार्क मैटर और इससे जुड़े रहस्य से हटा पर्दा!

हमारा ये पूरा ब्रह्मांड कई सारे चीजों के मिलन से बना हुआ है। कहीं खगोलीय पिंड है, तो कहीं उल्का-पिंड। और कहीं-कहीं ब्लैक-होल भी आप लोगों को देखने को मिल सकते हैं। परंतु जो चीज़ आज वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है, वो चीज़ है “डार्क मैटर” (Nasa Can See Dark Matter)। जी हाँ! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना, आज के जमाने में डार्क मैटर एक ऐसी चीज़ बनकर सामने आ रहीं हैं, जिसे कोई भी वैज्ञानिक समझ ही नहीं पा रहा है। और शायद ही इसे आगे आने वाले समय में कोई समझ पाए, जो की कोई अद्भुत बात नहीं होगी।

नासा को दिखाई दे रहा हैं "Dark Matter"! - Nasa Can See Dark Matter!
डार्क मैटर। |

डार्क मैटर (Nasa Can See Dark Matter) जो हैं, दोस्तों वो ब्रह्मांड का लगभग 95% हिस्सा हैं। यानी आपके चारों तरफ भी आज डार्क मैटर काफी ज्यादा मात्रा में हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि, जिस दिन हम लोगों ने इस डार्क मैटर से जुड़ी पहेली को सुलझा लेंगे; उसी दिन हम ब्रह्मांड के लगभग सारे सवालों के जवाबों के बारे में भी खोज कर लेंगे। वैसे यहाँ एक बात गौर करने वाली ये भी हैं कि, हम लोगों को डार्क मैटर के बारे में जानने के लिए आज भी काफी ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं। जिससे इससे जुड़े कई तथ्यों का सामने आना लगभग असंभव सा हो जाता हैं।

मित्रों! ये ही वजह हैं कि, आज के इस लेख में हम डार्क मैटर से जुड़े काफी सारे तथ्यों का आलोचना करेंगे। जिससे आप लोगों के लिए ये विषय और भी ज्यादा सहज और रोचक बन जाए। तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हुए; असल विषय से जुड़ी कई सारे अनोखे बातों के बारे में जानते हैं।

“डार्क मैटर” को नासा देख सकता है! – Nasa Can See Dark Matter! :-

हाल ही में, नासा (Nasa Can See Dark Matter) के बारे में एक बहुत ही चौंका देने वाली बात सामने आयी हैं। कहा जा रहा है कि, नासा को डार्क मैटर मिल गया है और उसे वो देख भी सकता है। हालांकि! इसके बारे में हम आगे बहुत ही बारीकी से बातें भी करेंगे। वैसे आप लोगों की अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, ये डार्क मैटर से जुड़ी खोज हमारे आकाशगंगा के केंद्र में मिली है। और ये वाकई में काफी चौंका देने वाली बात है। क्योंकि इसके बारे में आज पूरे दुनिया में चर्चाएँ काफी ज़ोर पकड़ रहा है।

नासा को दिखाई दे रहा हैं "Dark Matter"! - Nasa Can See Dark Matter!
ब्रह्मांड में डार्क मैटर। | Credit: Live Science.

वैज्ञानिकों के अनुसार ये खोज मानव इतिहास में एक बहुत बड़ी खोज के तौर पर याद रखा जाने वाला है। क्योंकि ये पूरे मानव इतिहास में डार्क मैटर से जुड़ी सबसे बड़ी खोज है। इसी खोज के ऊपर हमारे डार्क मैटर से जुड़ी कई सारे पहेली को हम सुलझा सकते हैं। जो कि, भूत काल में हमें लगभग अनसुलझे लगते थे। वैसे एक खास बात ये भी हैं कि, डार्क मैटर से जुड़ी सबसे बड़ी खोज के कारण हमारा ब्रह्मांड को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। जो कि, हमारे लिए एक बहुत ही बड़ी बात होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, नासा का “Fermi Gamma-ray Space Telescope” अन्तरिक्ष में गामा के तरंगों के बारे में खोज करता रहता हैं। और ये टेलिस्कोप आज के जमाने में, एक बहुत ही उन्नत व खास दूरबीन हैं; जो की हम लोगों को खगोलीय विज्ञान में काफी ज्यादा मदद कर रहा हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि, इन दूरबीनों के जरिये किए गए खोज इन्सानों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।

ये खोज है बहुत ही खास! :-

डार्क मैटर (NASA Can See Dark Matter) से जुड़ी हर एक खोज इंसानों के लिए बेहद रोचक होती है, क्योंकि यह एक ऐसी चीज़ है जिसके बारे में हमें अक्सर जानने का मौका ही नहीं मिलता। इसलिए इस विषय पर हर वैज्ञानिक बड़ी उत्सुकता के साथ काम करता रहता है, मानो उसे कोई खज़ाना मिल गया हो।

इस खोज के अनुसार, हमारी आकाशगंगा के केंद्र में डार्क मैटर की मौजूदगी एक बहुत ही बड़ी बात है, जो हमें ब्रह्मांड के बारे में कई अहम जानकारियाँ दे सकती है। और अगर यह शोध आगे चलकर और भी सफल होता है, तो शायद इंसानों को पहली बार डार्क मैटर को देखने का मौका मिल सकेगा।

Dark matter, conceptual illustration. The image represents a region of space a few hundred megaparsecs across. Dark matter is a form of matter that cannot be detected by telescopes as it emits no radiation. It is thought that cold dark matter first formed after the Big Bang. This matter then collapsed under its own weight to form vast halos (bright yellow) which sucked in normal matter to form visible matter, such as galaxies.
डार्क मैटर का रहस्य। | Credit: Space.Com.

हालाँकि, कुछ वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस खोज पर आगे चलकर और भी प्रयोग किए जाएंगे, जिससे इसके अस्तित्व का स्पष्ट प्रमाण मिल सकता है। वहीं वैज्ञानिकों का एक गुट यह भी मानता है कि डार्क मैटर से जुड़ी हर एक चीज़ इस शोध के ज़रिए काफी हद तक साफ़-साफ़ समझ में आने लगेगी।

एक बात और है कि आज से लगभग 15 साल पहले वैज्ञानिकों को गामा-तरंगों के एक बेहद शक्तिशाली सैंपल के बारे में पता चला था। लेकिन आज भी उसे लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जाते हैं, क्योंकि अब तक हमें उस तरंग की असली उत्पत्ति (Origin) के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। हो सकता है आने वाले समय में हमें इसके बारे में और भी बहुत कुछ जानने को मिले, लेकिन एक बात तय है कि गामा तरंगों के रहस्यों को समझना काफी कठिन काम है।

डार्क मैटर और इसकी विशेषताएँ! :-

अब लोगों के मन में यह सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि आखिर डार्क मैटर (NASA Can See Dark Matter) ही इतनी चर्चा में क्यों रहता है? तो मित्रों, मैं आप लोगों को बता दूँ कि डार्क मैटर एक बेहद रहस्यमयी चीज़ है। कहा जाता है कि इसे आप किसी भी तरह से देख, सूँघ या महसूस नहीं कर सकते। इसलिए इसके बारे में कोई भी सटीक अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होता है। अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि इन चीज़ों के बारे में हम अक्सर कुछ-न-कुछ सुनते रहते हैं, मानो यह कोई बहुत ही छुपा हुआ रहस्य हो।

Dark Matter Quantity.
डार्क मैटर की व्यापकता। |

हाँ एक बात गौर करने वाली यह भी है कि डार्क मैटर से जुड़ी हर एक खोज दिलचस्प होती है, क्योंकि ब्रह्मांड में मौजूद अन्य पदार्थों के विपरीत यह प्रकाश में चमकता ही नहीं है। साथ ही, इसे सिर्फ गुरुत्वाकर्षण बल के माध्यम से ही मापा जा सकता है।

मित्रों, एक बात यह भी है कि डार्क मैटर हमारे ब्रह्मांड में होने वाली कई खगोलीय गतिविधियों पर सीधा प्रभाव डालता है, जिसकी वजह से हमारा ब्रह्मांड फैल रहा है। आज से कई साल पहले वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड के इस विस्तार को डार्क मैटर से जोड़कर देखा था। कई वैज्ञानिकों के अनुसार, डार्क मैटर कई छोटे-छोटे सब-एटॉमिक पार्टिकल्स से मिलकर बना होता है। लेकिन कुछ वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि डार्क मैटर एंटी-मैटर से बना हो सकता है, जो अपने-आप में ही एक अलग और रहस्यमयी चीज़ है।

इसके बारे में कोई ठोस जानकारी जुटा पाना बेहद मुश्किल है। मित्रों, हमें अक्सर लगता है कि हमने इन पदार्थों के बारे में बहुत कुछ जान लिया है, लेकिन सच यह है कि हम अभी भी इनके बारे में बहुत कम जानते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

डार्क मैटर (NASA Can See Dark Matter) हो या ब्लैक होल, इनसे जुड़ी किसी भी जानकारी को जुटा पाना बेहद मुश्किल होता है। इसी कारण कहा जाता है कि इन विषयों पर आज भी हमें कई और प्रयोग करने की ज़रूरत है, ताकि आने वाले समय में हमें इनके बारे में बेहतर और स्पष्ट जानकारी मिल सके।

और रही बात डार्क मैटर की, तो मुझे लगता है कि आगे चलकर हम नासा के ज़रिए इस रहस्यमयी गुत्थी को धीरे-धीरे सुलझा ही लेंगे।

नासा को दिखाई दे रहा हैं "Dark Matter"! - Nasa Can See Dark Matter!
अन्तरिक्ष में डार्क मैटर।  Credit: Phys.Org

Source – www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button