Universe

एक ऐसा ब्लैक होल जो निगल सकता है पृथ्वी को! – Black Hole Lurking Close to Earth!

ब्लैक होल की नजर है हमारी पृथ्वी पर! क्या हम खतरे में है।

ब्लैक होल (Black Hole Lurking Close to Earth) की बात जब भी होती है, तब हमारे मन में एक डर सा बैठ जाता है। क्योंकि ब्लैक होल ही एक ऐसी चीज़ है, जिसके बारे में सुन कर ही रूह काँप उठती है। मित्रों! बचपन से ही हमारे मन में ब्लैक होल की एक अजीब सी इमेज बना दी गई है, जो की ब्लैक होल को सिर्फ और सिर्फ विनाश का प्रतीक ही मानता है। ऐसे मैं आप लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि, ब्लैक होल वाकई में खतरनाक होते हैं और इसके बारे में सही जानकारी हमें आज भी नहीं है।

एक ऐसा ब्लैक होल जो निगल सकता हैं पृथ्वी को! - BlackHole Lurking Close to Earth!
पृथ्वी के पास मौजूद ब्लैक होल्स के फोटो। | Credit: ASDS

बेहरहाल ये बात भी सच है कि, ब्लैक होल (Black Hole Lurking Close to Earth) एक ऐसी खगोलीय चीज़ हैं, जो की हमारे लिए काफी ज्यादा रहस्यमयी है। क्योंकि इसके अंदर क्या है, हमें आज भी सटीक तौर पर पता नहीं है। ऐसे में इसके बारे में जितनी भी बात की जाए, वो कम है, क्योंकि इसकी संभावनाएं अनंत हैं। हमें ये याद रखना होगा कि, ब्लैक होल हमारे आज भी एक पहेली है।

इसलिए इस बात की भी चिंता बढ़ जाती है कि, पृथ्वी के पास मंडरा रहे ब्लैक होल्स, क्या एक दिन हमारे प्यारे से ग्रह को नष्ट कर देंगे! शायद ये चर्चाएँ काफी पुरानी क्यों न हो जाए, परंतु अनंत ब्रह्मांड में संभावनाएं भी काफी ज्यादा होते हैं। ये ही वजह है कि, आज के हमारे इस लेख का विषय ब्लैक होल से जुड़ी और एक नई टॉपिक है। तो, चलिए अब बिना देरी किए इसे शुरू करते हैं।

पृथ्वी को निगल सकता है ये ब्लैक होल! – Black Hole Lurking Close to Earth! :-

अन्तरिक्ष एक ऐसी जगह है, जहां पर आप कभी भी सटीक अनुमान नहीं लगा सकते हैं। यहाँ मेरे कहने का ये मतलब है कि, आप के पास कौन सी खगोलीय चीज़ मौजूद हो सकती है; इसके बारे में आप अपने कल्पना में भी नहीं सोच सकते हैं। इसके अलावा ये बात भी सच है कि, ब्रह्मांड हर सेकंड फैल रहा है और हर एक क्षण इसका आकार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हमसे सुदूर इलाकों में छुपे हुए चीजों को डिटेक्ट कर पाना भी काफी ज्यादा कठिन हो जाता है।

एक ऐसा ब्लैक होल जो निगल सकता हैं पृथ्वी को! - BlackHole Lurking Close to Earth!
ब्लैक होल और अर्थ। | Credit: NASA

हमें लगता है कि, ब्लैक होल (Black Hole Lurking Close to Earth) हम लोगों से काफी दूर मौजूद है, परंतु ऐसा नहीं है। हाल ही में की गई एक रिसर्च से हमें ये पता चलता है कि, हमसे लगभग 1,924 प्रकाश वर्ष दूर एक काफी खतरनाक ब्लैक होल मौजूद हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, ये ब्लैक होल “Aquila” तारामंडल में मौजूद है। मित्रों! दूरी के हिसाब से ये ब्लैक होल हमसे काफी ज्यादा पास है और किसी भी वक़्त ये हमें निगल भी सकता है।

वैसे इस ब्लैक होल को वैज्ञानिक “BH3” के नाम से जानते हैं और ये ब्लैक होल कोई आम ब्लैक होल नहीं है। ये एक काफी ज्यादा खास ब्लैक होल है। कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, ये ब्लैक होल मिल्की-वे का सबसे बड़ा और वजनी स्टैलर-मास ब्लैक होल” है। रिपोर्ट के अनुसार इस ब्लैक होल का वजन सूर्य से लगभग 33 गुना ज्यादा है।

आखिर क्यों खास है ये ब्लैक होल ? :-

मित्रों! अगर में इस ब्लैक होल (Black Hole Lurking Close to Earth) की सबसे बड़ी खास बात को बताऊँ, तो शायद आप लोगों को यकीन ही नहीं आएगा। दोस्तों, ये ब्लैक होल हमारे पास मौजूद दूसरी सबसे करीबी ब्लैक होल है। जी हाँ! दूसरी सबसे करीबी ब्लैक होल, क्योंकि इससे भी नजदीक हमारे पास एक और ब्लैक होल मौजूद हैं। वैसे इस ब्लैक होल की दूसरी सबसे बड़ी खास बात ये है कि, इसे डिटेक्ट कर पाना हमारे लिए लगभग असंभव ही था।

एक ऐसा ब्लैक होल जो निगल सकता हैं पृथ्वी को! - BlackHole Lurking Close to Earth!
ब्लैक होल कर सकता हैं विनाश। | Credit: Sci Tech Daily

क्योंकि ये ब्लैक होल बड़े ही शांत तरीके से अन्तरिक्ष में मंडरा रहा है और सिर्फ इसे डिटेक्ट कर पाना संभव ही नहीं था। मित्रों! असल में बात ये है कि, इस ब्लैक होल के पास एक और सितारा मौजूद हैं। हमें इसी सितारे के जरिए ही इस ब्लैक होल के बारे में पता चल पाया है। अधिक जानकारी के लिए आप लोगों को बता दूँ कि, ब्लैक होल अपने आस-पास मौजूद सितारों के ऊपर काफी ज्यादा प्रभाव डालते हैं। जिससे सितारों की चाल में बदलाव नजर आता है।

वैज्ञानिक बाद में इन्हीं बदलावों को मुद्दे नजर रखते हुए, वहाँ मौजूद ब्लैक होल्स के बारे में पता लगाते हैं। वैसे कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार, BH3 नाम का ये ब्लैक होल हमारे लिए बिलकुल भी खतरनाक नहीं है। क्योंकि इसकी गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा नहीं होता है। आप लोगों को बता दूँ कि, ब्लैक होल के समान आकार के सितारों का गुरुत्वाकर्षण बल एक समान ही होता है।

क्या ये ब्लैक होल हमें निगल सकता हैं? :-

अब सबसे बड़ी बात जो लोगों के मन में आ रही होगी, वो ये है कि, क्या ये ब्लैक होल (Black Hole Lurking Close to Earth) हमें निगल सकता है? तो मित्रों, मैं आप लोगों को बता दूँ कि, वर्तमान के लिए हमें इस ब्लैक होल से उतना ज्यादा खतरा नहीं है। परंतु जिस हिसाब से ये ब्लैक होल्स हमारे पास मिल रहें हैं, उसको देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि, किसी भी पल कुछ भी हो सकता है। क्योंकि अभी भी कई सारे ब्लैक होल्स डिटेक्ट होना बाकी है।

GAIA SPace craft Photo.
GAIA Space Craft Photo.। | Credit: Space.Com

और कौन जाने भविष्य में एक ब्लैक होल हमारे सौर-मंडल के करीब ही मिल जाए। मित्रों! अन्तरिक्ष में संभावनाएं तो काफी ज्यादा हैं और इसके नतीजे भी। हम ऐसे नहीं कह सकते हैं कि, ये ब्लैक होल हमें निगल सकता है और वो नहीं! अन्तरिक्ष एक बहुत ही बड़ी जगह है और इसके बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक ये बिलकुल भी नहीं चाहते हैं कि, एक सुपर मैसिव ब्लैक होल हमारे पास डिटेक्ट हो जाएँ।

क्योंकि आप ब्लैक होल के नेचर के बारे में कुछ भी सटीक तौर पर नहीं कह सकते हैं। पल भर में इन्हें रंग बदलते देरी नहीं लगती है। वैसे ये बात भी सच है कि, ब्लैक होल्स की डिस्कवरी कोई आम बात नहीं है। वैज्ञानिकों को सालों लग जाते हैं एक ब्लैक होल को ढूँढने में। इसलिए हमें इनके बारे में काफी गंभीरता से सोचना व देखना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion :-

ब्लैक होल (Black Hole Lurking Close to Earth) देखने में तो कई प्रकार के होते हैं, परंतु स्टैलर मास ब्लैक होल की बात ही कुछ अलग है। ये आम तौर पर किसी पूर्वी सितारे से बने हुए होते है, जो की सूर्य से लगभग 65 गुना ज्यादा भारी हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हमारे ब्रह्मांड में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा इस तरह के ब्लैक होल मौजूद हो सकते हैं। अब तक हम लोगों ने सिर्फ 20 से ज्यादा ही ब्लैक होल्स को ढूंढा है। वैसे ब्लैक होल के बारे में एक खास बात ये है कि, ये ब्रह्मांड में एक खास ओर्बिट में घूमते रहते हैं।

Engulfing Earth.
ब्लैक होल का पृथ्वी पर प्रभाव। | Credit: Youtube

कुछ वैज्ञानिक ये भी मानते हैं कि, ये एक अदृश्य चीज़ के चारों तरफ घूम रहें हैं, जिसे की हम देख ही नहीं सकते हैं। ऐसे में उस चीज़ के बारे में पता लगाना हमारे लिए काफी ज्यादा अहम हो जाता है। खैर वैज्ञानिकों को एक खास अन्तरिक्ष में बनी 3D मैप के जरिये ब्लैक होल्स के बारे में जानना काफी आसान होता है। मित्रों! आप लोगों को क्या लगता है, क्या कभी हमारी पृथ्वी इन्हीं ब्लैक होल्स के अंदर समाने वाला है? कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

वैसे एक बात ये सच है कि, बीतते समय के साथ हमें इनके बारे में काफी कुछ जानने को मिल रहा है। व्यक्तिगत तौर पर मुझे ऐसा लगता है कि, ब्लैक होल्स के बारे में हमें सटीक रूप से जानने के लिए, सबसे पहले ब्रह्मांड को समझना होगा। ताकि इसमें बसे चीजों को भी हम आसानी से जान पाएंगे।

Source :- www.sciencealert.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button