Facts & Mystery

दुनिया के कुछ बेहद ही चौंका देने वाले राज! – Biggest Historical Mysteries of World!

दुनिया के कभी न सुलझने वाले राज!

मानव और उसका दिमाग कहीं भी कुछ भी कर सकता है। और हमारा दिमाग हमारे सोच से भी परे है। मित्रों! बीते कुछ दशकों में, हम लोगों ने जिस हिसाब से विकास की राह पकड़ी है, उसे देखते हुए ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा की, आज हम पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली प्राणियों में से एक हैं। ये ही वजह है कि, हमारे पास कोई भी मुसीबत क्यों न आ जाएँ, हम उसका तोड़ जरूर निकाल लेते हैं। परंतु दुनिया में कुछ ऐसे भी अन-सुलझे रहस्य (Biggest Historical Mysteries of World) मौजूद हैं, जिनका आज तक कोई भी तोड़ मिल नहीं पाया है।

दुनिया के कुछ बेहद ही चौंका देने वाली राज! - Biggest Historical Mysteries of World!
अनसुलझे रहस्य। | Credit: BBC

आज के हमारे इस लेख में हम इन्हीं अन-सुलझे रहस्यों (Biggest Historical Mysteries of World) के बारे में चर्चा करने जा रहें हैं। दोस्तों! आज का हमारा ये लेख काफी ज्यादा रोचक होने वाला है और आज के हमारे इस लेख में आप लोगों को काफी कुछ जानने को भी मिलेगा। इसलिए आप सभी लोगों से अनुरोध हैं कि, इसे आरंभ से ले कर अंत तक जरूर पढ़िएगा। ताकि आप लोगों को हमारा ये लेख मजा व समझ में आ जाए।

तो, चलिये अब लेख में बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और देखते हैं दुनिया के ये सबसे बड़े अन-सुलझे रहस्यों को। साथ ही हम देखेंगे कि, आखिर किस तरीके से हम मानव इन रहस्यों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकेंगे। क्योंकि हमें किसी भी राज के खुलासे से काफी कुछ सीखने को मिलता हैं, जो की एक अच्छी चीज़ हैं।

दुनिया के सबसे बड़े राज! – Biggest Historical Mysteries of World! :-

दोस्तों! लेख के इस भाग में मैंने आप लोगों को एक-एक कर के दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों (Historical Mysteries of World Hindi) के बारे में बताया हैं। इसलिए लेख के इस भाग को जरा गौर से पढ़िएगा। साथ ही आप लोगों से अनुरोध हैं कि, अगर आप लोगों को इस तरह के दिलचस्प लेख पसंद आते हैं; तो हमारे इस वैबसाइट को जरूर बूक मार्क कर लें। ताकि आप लोगों के पास इस तरीके के ज्ञानवर्धक लेख जल्द से जल्द पहुँच पाए।

1. “Voynich Manuscript” एक ऐसी लिपि जिसे कभी भी पढ़ा नहीं जा सका! :-

आज-कल हम जीतने भी चीजों का ज्ञान ले रहें हैं, वो सभी चीज़ें किसी न किसी लिपि में वर्णित जरूर होते हैं। मानव इतिहास की ज़्यादातर इतिहास ही, लिपियों के ऊपर हैं और हमारे लिए लिपियों को पढ्ना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता हैं। आज हम हमारे इतिहास को, इन्हीं प्राचीन लिपियों के जरिये ही जान पाएँ हैं। और हमारे अक्लमंद इतिहास कार किसी न किसी तरीके से पुराने से और पुराने वर्णों व लिपियों को डी-कोड कर लेते हैं।

दुनिया के कुछ बेहद ही चौंका देने वाली राज! - Biggest Historical Mysteries of World!
ये लिपि कभी पढ़ा नहीं गया। | Credit: Wiki.

परंतु क्या आपको पता हैं, दुनिया में एक ऐसी भी लिपि हैं; जिसे आज तक पढ़ा नहीं गया हैं। मित्रों! इसे “Voynich Manuscript” के नाम से जाना जाता हैं। 600 साल पुरानी इस लिपि में कई रहस्यमयी (Biggest Historical Mysteries of World) चित्र और बातों के बारे में बताया गया हैं। इतिहासकार बताते हैं कि, इस किताब में कुछ ऐसी भी चीज़ें हैं; जो की काफी ज्यादा संदिग्ध लगते हैं। कईयों का मानना हैं कि, ये सिर्फ एक रिफेरंस बूक हैं तो; कई कहते हैं कि, ये किसी सीक्रेट सोसाइटी की गुप्त किताब हैं।

हालांकि! इसे अभी तक डी-कोड नहीं किया गया हैं और शायद ही इसे कभी डी-कोड किया भी जा सकता हैं! आप लोगों को इसके बारे में क्या लगता हैं, क्या ये किताब किसी सीक्रेट सोसाइटी से जुड़ हुआ हैं? कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा। क्योंकि हम लोगों को आपके कमेंट पढ़ना पसंद हैं। वैसे एक बात ये भी हैं कि, ये किताब काफी ज्यादा रहस्यमयी भी हैं।

2. “Alexander the Great” को कहाँ दफ़नाया गया हैं? :-

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसे अलेक्जेंडर के बारे में पता नहीं होगा। क्योंकि शायद ही पूरे इतिहास में अलेक्जेंडर से बड़ा कोई दूसरा यूरोपीय सम्राट होगा; जिसने पूरे विश्व में अपना वर्चस्व जाहिर किया हो। पूरी दुनिया को जीतने के उद्देश्य से अलेक्जेंडर ने अपना विजय रथ ले कर एशिया की और यात्रा प्रारंभ किया था। परंतु शायद उन्हें भी पता नहीं होगा कि, उनके जीवन के आखिरी पल बहुत कष्ट से बीतेंगे।

Alexander Photo.
अलेक्जेंडर की फोटो। | Credit: WikiMedia.

खैर विडंबना की बात ये हैं कि, इतिहास के एक सबसे बड़े राजा को कहाँ दफ़नाया गया हैं! ये आज तक हमें नहीं पता। कहा जाता हैं कि, मरने के बाद उनके एक खास सेनापति ने उनके लिए एक बहुत ही विशेष मकबरे का निर्माण करवाया था। जिसके अंदर उनका पार्थिव शरीर मौजूद था। इतिहासकारों के अनुसार ये मकबरा अलेक्सांद्रिआ में मौजूद होना चाहिए था, परंतु कहाँ पर ये किसी को आज भी नहीं पता हैं।

हालांकि! यहाँ एक बात ये भी हैं कि, इतिहास में अलेक्जेंडर के मकबरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती हैं। इसलिए हमारे लिए इतनी पुरानी मकबरे को ढूंढ पाना लगभग असंभव ही हैं। साथ ही कई इतिहासकार ये भी बताते हैं कि, अलेक्जेंडर का मकबरा जिस जगह पर था; वो आज डूब चुका हैं और कुदरत की मार से इसे अब ढूंढ पाना लगभग नामुमकिन सा हैं।

3. क्या “Atlantis” सच में था? :-

आप लोगों ने अट्लांटिस के बारे में जरूर कुछ न कुछ सुना होगा। कहते हैं कि, ये दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों (Biggest Historical Mysteries of World) में से एक हैं! क्योंकि इसको लेकर आप लोगों को हर कोई बात करता हुआ दिखेगा। प्राचीन काल में खुद प्लैटो ने इस रहस्यमयी जगह का वर्णन किया था। उनके अनुसार अट्लांटिस एक बहुत ही धनी और संपन्न राष्ट्र था। और उसकी हुकूमत लगभग अफ्रीका से ले कर यूरोप तक था।

Atlantis photo.
अटलांटिस सच में था? | Credit: History.

कई इतिहासकार प्लैटो के इन बातों पर ज्यादा महत्व देते हैं। क्योंकि उनका मानना हैं कि, प्लैटो की ये बातें कहीं असल घटनाओं से प्रेरित भी हो सकते हैं। दरअसल बात ये हैं कि, अट्लांटिस जैसे कई सभ्यताएँ इतिहास में वर्णित रहें हैं। हालांकि! ये सभ्यताएँ पूरे तरीके से अट्लांटिस जैसे नहीं लगते, परंतु कुछ-कुछ मेल ये अट्लांटिस से रखते हैं। इसलिए इन पर खुले दिमाग से विचार होना चाहिए। ताकि नई चीज़ें सामने आ सके।

अट्लांटिस को ले कर वैसे भी कई सारे विवाद और चर्चाएँ होते रहते हैं। इसलिए इस टॉपिक के ऊपर एक नई चिंता-धारा कभी भी गलत साबित नहीं होगा। क्योंकि इससे हमें अट्लांटिस के बारे में और काफी गहन जानकारी मिल सकेगा।

4. “Babylon” का “Hanging Garden” क्या वाकई में था? :-

इतिहास हमें काफी कुछ सिखाता हैं और कई बार टो हमें हैरान भी कर देता हैं। मित्रों! प्राचीन समय में मानव सभ्यता को देखना का मौका हमें इतिहास देता हैं। और शायद ये ही वजह हैं कि, हमें इतिहास की कद्र और अधिक करनी चाहिए। खैर इतिहास अपने अंदर कई सारे राज (Biggest Historical Mysteries of World) छिपाए हुए हैं। और इन्हें हम लोगों को ही ढूँढना होगा। क्योंकि इससे हमें काफी अनमोल सीख मिलते हैं।

दुनिया के कुछ बेहद ही चौंका देने वाली राज! - Biggest Historical Mysteries of World!
बैबीलॉन के हैंगिंग गार्डन। | Credit: You Tube.

वैसे ऐसे ही एक अनमोल सीख हैं, “Babylon का Hanging Garden”! प्राचीन काल में एक हैंगिंग गार्डन का होना एक बहुत बड़ी बात हैं। और पूरा का पूरा सहर उसी हिसाब से बनाना, शायद आज भी संभव न हो। परंतु हमारे पूर्वजों ने इस काम को सफल करके दिखाया था। ये हैंगिंग गार्डन इतने खूबसूरत थे कि, इन्हें उस समय करिश्मा का दर्जा दिया जाता था।

बताते हैं कि, इन गार्डेन्स में पौधे हवा में लटके हुए थे और इनका जड़ जमीन में न लग कर छत पर लगे हुए थे। हालांकि! इस तरह के वर्णन को देख कर, इतिहासकार वाकई में सोचने में मजबूर हो जाते हैं कि; क्या सच में इस तरह के गार्डेन्स प्राचीन काल में हुआ करते थे। या फिर ये महज एक कल्पना हैं। इतिहास में कुछ ऐसे भी चीज़ें होते हैं, जिनके बारे में हम कभी जान भी नहीं पाएंगे।

Show More

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button