Universe

सिर्फ 22 इन्सानों की मदद से मंगल बनने वाला है हमारा दूसरा घर!

इन्सानों का मंगल पर बसने का सपना, कैसे होगा पूरा!

मानव जिस गति से पृथ्वी को अपने ही हाथों बर्बाद करने लग रहा है, उसे देख कर ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि, आने वाले समय में सौर-मण्डल के बाकी ग्रहों की और हमें अपना रुख करना पड़ेगा। हाल ही में भारत और कई अन्य देशों ने अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपने परचम को लहराने के लिए, बहुत से मिशनों की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में मंगल (22 People are Needed to Colonize Mars) ही एक ऐसी जगह है, जहां पर हर एक देश के वैज्ञानिक की नजर गड़ी हुई है। क्योंकि शायद ये ही हमारा दूसरा घर बन सकता है।

सिर्फ 22 इन्सानों की मदद से मंगल बनने वाला हैं हमारा दूसरा घर! - 22People are Needed to Colonize Mars!
स्पेस में मंगल। | Credit: AZ Animals.

मंगल (22 People are Needed to Colonize Mars) की बात जब भी आती है, तब हमारे मन में एक लाल-बीहड़ से दिखने वाले ग्रह की छवि सबसे पहले आती है। कई फिल्मों और टीवी शो में आप लोगों ने मंगल के ऊपर कई चीजों को देखा होगा और मैंने भी इसके बारे में आप लोगों से पहले कई बार बातें कर ली हैं। बेहरहाल आज के इस लेख का विषय सिर्फ मंगल को अपना घर बनाना नहीं है, परंतु इस प्रक्रिया में आखिर कितने लोग लगेंगे, उसके बारे में जानना भी है।

जी हाँ मित्रों! आप लोगों ने बिलकुल सही सुना है, आज के लेख में हम मंगल के ऊपर कोलोनाइज़ करने के लिए, कितने लोगों की जरूरत होगी; उसके बारे में चर्चा करने वाले हैं। तो आप लोगों से अनुरोध हैं की, लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा; क्योंकि ये काफी ज्यादा रोचक होने वाला हैं।

सिर्फ 22 लोगों की जरूरत है, मंगल को रहने लायक बनाने के लिए! – 22 People are Needed to Colonize Mars! :-

शोध-कर्ताओं के मुताबिक, मंगल (22 People are Needed to Colonize Mars) के ऊपर इन्सानों की सभ्यता को बना कर रखने के लिए; सिर्फ और सिर्फ 22 लोगों की ही जरूरत है। माने! आप बस मंगल पर 22 लोगों को भेज दें और वो खुद व खुद वहाँ पर एक नई इंसानी सभ्यता को बना लेंगे। हालांकि! यहाँ पर कई सारे अलग-अलग कंडिशन और परीस्थितियाँ हैं; जो की इस प्रक्रिया को अपने तरीके से प्रभावित करते हैं। वैसे कुछ वैज्ञानिकों का ये भी मानना हैं कि, मंगल के ऊपर इंसानी सभ्यता को बसाने के लिए 22 से ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि एक नए ग्रह में घर बनाना कोई आसान काम नहीं हैं।

सिर्फ 22 इन्सानों की मदद से मंगल बनने वाला हैं हमारा दूसरा घर! - 22People are Needed to Colonize Mars!
मंगल पर इंसानी सभ्यता। | Credit: Steam.

वैसे आप लोगों को मेँ बता दूँ कि, 22 लोगों वाली इस थियरि को शोध-कर्ताओं ने एक कम्प्युटर के अल्गोरिदम के माध्यम से अनुमान लगा कर देखा हैं, जो की आज भी पूरे तरीके से सटीक होने की दावा नहीं करता हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, इस अनुमान को लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने “Agent Based Model (ABM)” नाम के सॉफ्टवेर को इस्तेमाल में लिए हैं। वैसे इस सॉफ्टवेर के जरिये वैज्ञानिक चुने गए लोगों की पर्स्नालिटी को मंगल पर आने वाले अलग-अलग चुनौतियों के साथ तुलना करके; उनके अनुमानिक रिएक्शन के बारे में पता लगा सकते हैं।

मित्रों! इसी के आधार पर, हम ये कह सकते हैं कि; मंगल के कोलोनाइज़ेशन के प्रारंभिक दौर में आखिर कितने लोग वहाँ सुरक्षित मिल-जुल कर रह सकते हैं। वैसे एक बात ये भी हैं कि, किसी नए ग्रह पर जिंदा रहने के लिए कई नए-नए जीवन कौशल की जरूरत पड़ती हैं। इसलिए ये कोई आसान काम नहीं है।

मंगल पर रहना हो सकता है संभव! :-

वैज्ञानिकों के अनुसार मंगल (22People are Needed to Colonize Mars) पर सबसे पहले 4 प्रकार के अलग-अलग लोग रह सकते हैं। पहले हैं “Agreeables”, जो की मूलतः ज्यादा आक्रामक नहीं होते और काफी शांत होते हैं। दूसरे प्रकार के लोग हैं “Socials”, जो की एक्सट्रोवर्ट्स होते हैं और समाज में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। तीसरे प्रकार के लोग हैं “Reactives”, जो की थोड़े जिद्दी टाइप के होते हैं। चौथे प्रकार के लोग हैं “Neurotics”, जो की काफी ज्यादा आक्रामक और जोशीले होते हैं। मित्रों! इस तरह के 4 अलग-अलग प्रकारों के इन्सानों से बनी ग्रुप मंगल पर जिंदा रह सकती हैं।

सिर्फ 22 इन्सानों की मदद से मंगल बनने वाला हैं हमारा दूसरा घर! - 22People are Needed to Colonize Mars!
मंगल की खोज। | Credit: SNAP Munk.

हालांकि! शोध-कर्ताओं के अनुसार कौन से प्रकार के इंसान आखिर कितनी संख्या में मंगल पर होने की जरूरत होगी! ये अभी पूरे तरीके से सटीक कहा नहीं जा सकता हैं। इसके ऊपर अभी भी काफी रिसर्च होना बाकी हैं, क्योंकि आज भी ये एक अनजान विषय हैं। वैसे एक बात मेँ आप लोगों को बता दूँ कि, मंगल पर किए जाने वाले अलग-अलग काम जैसे खेती और माइनिंग के आधार पर हमें अलग-अलग प्रकार के इन्सानों कि जरूरत पड़ती हैं। खैर आप लोगों का इसके बारे में क्या कहना हैं, कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

मित्रों! मेँ आप लोगों को बता दूँ कि, वैज्ञानिकों का एक दल ये कहता हैं कि; अगर मंगल पर 22 सोशियल और एग्रीएबल लोगों को भेज दिया जाए तो; वो आसानी से वहाँ एक नई इंसानी सभ्यता तो बना लेंगे। ऐसे में हमें आगे ये देखना होगा कि, वो अहम 22 इंसान कौन होंगे जो; इंसानी मौजूदगी को पृथ्वी से ले कर मंगल तक फैलाने में अपना पहला कदम बढ़ाएँगे। क्योंकि चयन सटीक होना बेहद ही जरूरी हैं।

मंगल पर रहना हैं तो पड़ेगी भाईचारे की जरूरत! :-

पृथ्वी हो या मंगल (22 People are Needed to Colonize Mars) हर जगह भाईचारे कि जरूरत पड़ती ही हैं। एक सभ्य और शांति-प्रिय समाज कि स्थापना के लिए भाईचारे व सहानुभूति की जरूरत काफी ज्यादा हैं। बिना इसके किसी भी जगह रहना काफी ज्यादा मुश्किल व चुनौती से भरा काम हो जाता हैं। इसके अलावा मेँ आप लोगों को बता दूँ कि, लोगों के अंदर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और निष्ठा भी होनी चाहिए, ताकि समाज स्वस्थ बना रहे। खैर मंगल पर जिंदा रहने के लिए कई सारे अलग-अलग सुविधाओं की भी जरूरत पड़ेगी।

Human on Mars.
इंसानी सभ्यता का विकास, मंगल के ऊपर। | Credit: Interesting Engineering.

रहने के लिए घर, रोज़मर्रा इस्तेमाल होने वाले चीजों को बनाने के लिए कारख़ाना और ट्रांसपोर्ट के लिए गाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए जो लोग पहले मंगल के ऊपर लैंड करेंगे, उन्हें धीरे-धीरे ये सब चीज़ें करना पड़ेगा। शोध-कर्ताओं की माने तो, उनके पास लगभग 7 साल होंगे; जिसके अंदर उन्हें ये सब चीजों को प्रारंभिक रूप से बनाना होगा। क्योंकि एक छोटा सा न्यूक्लियर रिएक्टर मंगल के ऊपर लगभग 7 सालों तक ऊर्जा को प्रदान कर सकता हैं। उसके बाद वहाँ के लोगों को खुद अपनी ऊर्जा बनानी होगी।

खैर एक खास बात ये भी हैं कि, मंगल पर कॉलोनी बनाने के पहले 28 सालों तक का प्रेडिकशन शोध-कर्ताओं ने किया है। इसके अलावा एक बात ये भी हैं कि, अगर इस प्रेडिक्ट किए गए मॉडेल पर मंगल के ऊपर इंसानी कॉलोनी बनता हैं; तब इसकी सफलता तब होगी; जब वहाँ कम से कम अंत में 10 इंसान जिंदा रह सकेंगे।

निष्कर्ष – Conclusion :-

मंगल (22 People are Needed to Colonize Mars) पर रहना यहाँ से जितना आसान लगता हैं, असल में वो वहाँ उतना ही कठिन हैं। काफी सारे वैज्ञानिकों का ये कहना हैं कि, 22 लोगों के जरिये वहाँ हम जरूर इंसानी सभ्यता की शुरुआत कर सकते हैं परंतु; वो लोग अपने दम पर ज्यादा देर तक वहाँ जिंदा नहीं रह सकते हैं। इसलिए ये अनुमान काफी ज्यादा कॉम्प्लेक्स बन जाता हैं। इसके अलावा लोगों की प्रकारों में आने वाले अलग-अलग विभेदों ने बातों को और भी ज्यादा उलझा कर रख दिया हैं।

Mars Colony.
मंगल बन सकता हैं हमारा दूसरा ग्रह। | Credit: Infinite Launch.

एक बात ये भी हैं कि, एक नए ग्रह में एक छोटा सा भी झगड़ा वहाँ बस रहे पूरे इंसानी सभ्यता को विनाश कि और ले जा सकता हैं। इसलिए बड़े ही सावधानी के साथ हमें आगे बढ़ना होगा, क्योंकि गलती करने की छूट यहाँ आते-आते काफी कम हो जाता हैं। मित्रों! इंसान ही दूसरे इंसान के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता हैं, इसलिए हमें सटीक इन्सानों की चयन करना ही होगा। बिना इसके मंगल या चाँद पर घर बनाना हमारे लिए लगभग नामुमकिन ही हैं।

खैर समय ही बताएगा, आखिर कितने लोग मंगल पर सबसे पहले रहने वाले हैं!

Source :- www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button