Facts & Mystery

दुनिया का सबसे महंगा डॉक्यूमेंट – कीमत 10 करोड़ रूपए

दुनिया में न जाने कितनी ही चीजें हैं जो कीमती होने के साथ साथ ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रसिद्ध हैं | पर यहाँ हम एक ऐसे डॉक्यूमेंट की बात कर रहे हैं जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है और ये डॉक्यूमेंट अभी तक का सबसे महंगा डॉक्यूमेंट माना जाता है |

दरअसल दोस्तों ये डॉक्यूमेंट मात्र 4 या 5 पन्नों का है जिसमें फुटबॉल के खेल के सबसे पहले बनाये गए नियमों के बारे में बताया गया है और ये डॉक्यूमेंट 1858 में सबसे पहले इंग्लैंड में पेश किया गया था |आप सभी तो जानते ही हैं कि फुटबॉल दुनिया का सबसे नं 1 खेल है और ये हर जगह फेमस भी है पर इसके इतिहास से जुडी कुछ बातें लोगों को पता ही नहीं होती |

 

डॉक्यूमेंट की बात करें तो दोस्तों इस डॉक्यूमेंट को नेथनील क्रेस्विक और विलियम प्रेस्ट ने सबसे पहले बनाया था और आगे चलकर इनके नियमों में थोड़े बदलाव भी किये गए पर दोस्तों इनके नियमों का जो डॉक्यूमेंट बनाया गया था उसकी 2011 में नीलामी हुई थी और इस नीलामी में इस डॉक्यूमेंट की handwritten और सबसे पहली printed कॉपी बेचीं गयी थी और किसी अनजान इंसान ने इस डॉक्यूमेंट को लगभग 10 करोड़ रुपयों में खरीदा था और  इसके बाद इस डॉक्यूमेंट को सबसे महंगी खेल की धरोहर के रूप में जाना जाने लगा |

दोस्तों नीचे दिए गए वीडियो को देखिये और जानिये पूरी जानकारी कि आखिर क्या वजह थी कि इस डॉक्यूमेंट की कीमत इतनी ज्यादा हो गयी ?!

Shubham

शुभम विज्ञानम के लेखक हैं, जिन्हें विज्ञान, गैजेट्स, रहस्य और पौराणिक विषयों में रूचि है। इसके अलावा ये पढ़ाई करते हैं।

Related Articles

Back to top button