Tech & Future

दुबई में बनने वाला हैं “हवा में तैरता हुआ शहर”! – Floating Ring City Of Dubai!

आसमान में घर और उड़ने वाले कार चलेंगे इस सिटी के अंदर, आप भी जरूर एक बार जाना चाहेंगे!

आज कल की टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो चुकी है कि, आप इसके बारे में सुन कर शायद ही कभी विश्वास करेंगे। विज्ञान और मानव दोनों ने ही मिल कर ऐसे-ऐसे कार्यों को संभव किया है, जो कि किसी ने भी नहीं सोचे होगें। 21 वीं सदी का ये युग, कुछ ऐसे अहम व ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने जा रहा है, जिसको हमारे आने वाली 7 पीढ़ियाँ भी याद रखेंगे। हम इंसान अब आकाश में अपना घर (floating ring city of Dubai) बनाने जा रहें हैं और सिर्फ घर ही नहीं बल्कि पूरा शहर ही बनाने का ख्याल है। जी हाँ! आप लोगों ने सही सुना।

आसमान में तैरता हुआ सहर - Floating Ring City Of Dubai.
दुबई में होने वाला हैं चमत्कार, बनेगा ये सहर। | Credit: Arch Daily

मित्रों! आने वाले समय में शायद आपको हवा में तैरता हुआ नगर (floating ring city of Dubai) भी पृथ्वी पर देखने को मिल सकता हैं। खैर आज के हमारे इस लेख का विषय भी इसी तैरते हुए शहर के बारे में ही हैं और हम इस के बारे में काफी कुछ बातें भी चर्चा करने जा रहें हैं। तो आशा हैं कि, आप लोग भी आपके इस लेख में मेरे साथ अंत तक बने रहेंगे और हवा में तैरते हुए इस शहर को थोड़ा समझने का प्रयास भी करेंगे।

तो, चलिये अब बिना किसी देरी किए हुए लेख को आगे बढ़ाते हैं और दुबई में बनने वाले इस बेहद ही अद्भुत शहर को करीब से जानने कि कोशिश करते हैं।

हवा में किसी हवाई जहाज कि तरह तैरने वाला है ये शहर! – Floating Ring City Of Dubai! :-

दुबई के इंजीनियरों को धरती के ऊपर आम तरह से बने हुए शहर (floating ring city of Dubai) अब और अच्छे व सुंदर नहीं दिखाई दे रहें हैं। इसलिए उन्होंने अब एक नए तरह के सहर को बनाने का निर्णय ले लिया है। बहरहाल दुबई में एक ऐसे शहर को बनाने के बारे में सोचा जा रहा है, जो कि काफी ज्यादा बेतुका सा लगता है। “Znera Space” नाम कि एक कंपनी ने दुबई के अंदर एक काफी हाईटेक सिटी जिसका नाम “Downtown Circle” होने वाला है, उसको बनाने के बारे में सोच है। परंतु दोस्तों! ये कोई आम हाइटेक सिटी नहीं होगी।

Homes of Dubai Floating City.
जमीन से 500 मीटर तैरते हुए इस तरह के घर में रहेंगे लोग। | Credit: CNN

एक रिंग के आकार में बनाए जाने वाला ये शहर लगभग आसमानी होगा। कहने का मतलब ये हैं कि, पूरा का पूरा शहर और इसमें बसने वाले लोग जमीन के सतह से लगभग 550 मीटर ऊपर रहेंगे। यानी आप कह सकते हैं कि, ये नगर हवा में सतह से 550 मीटर ऊपर तैरता रहेगा। 3,000 मीटर कि गोलाई वाला ये नगर दुनिया कि सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा” के इर्द-गिर्द ही बनने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि, आने वाले समय में ये सहर दुनिया के सामने बेमिसाल इंजीनियरिंग का उदाहरण और दुबई कि नई पहचान बनने वाला है। मित्रों! रिंग के आकार में बनने वाले इस नगर के अंदर सब कुछ होगा।

आपको इस नगर के अंदर घर, शॉपिंग सेंटर्स और सेंटर में एक बेहद ही हराभरा खूबसूरत पार्क भी देखने को मिलेगा। वैसे ये शहर 5 चरणों में बनने वाला है, जिसके अंदर 5 अलग-अलग तरह की थीम्स को इस्तेमाल किया जाएगा। बता दूँ कि, इन थीम्स के अंदर आम रेसिडेंशियल इलाके, कमर्शियल हब्स और पब्लिक प्लेसेस बनाए जाएंगे।

शहर के अंदर चलेंगे हवा में उड़ते हुए यान! :-

अब इस शहर (floating ring city of Dubai) के बारे में सबसे खास बात ये है कि, यहाँ साधारण यान या यूं कहें कि नॉर्मल इस्तेमाल करने वाली कार नहीं चलेंगी। क्योंकि ये एक बेहद ही हाइटेक सिटी होगी, तो इस के लिए इंजीनियर एक अलग ही तरह की कार को भी डिजाइन कर रहें हैं। सूत्रों के अनुसार यहाँ चलने वाली कार हवा में उड़ा करेंगी और यहाँ के लोगों को बहुत ही कम समय में एक से दूसरे जगह पर पहुंचा देंगी। इसके अलावा 100 km/hr के रफ्तार से चलने वाली ये कार सिटी के इर्द-गिर्द घूम कर लोगों को इसके सुंदरता का भी एक झलक दिखाएंगी।

Floating Cars.
हवा में उड़ने वाले कार। | Credit: Interesting Engineering.

खैर सिटी के सेंटर में मौजूद गार्डेन कि अगर हम बात करें तो, यहाँ पर आपको पहाड़, नदियां, रेगिस्तान, हरे-भरे घास से भरे मैदान, झ्ररने और तरह-तरह के प्राकृतिक नजारों को देखने का मौका मिलेगा। मित्रों! देखने में ये गार्डन किसी परिकथा में बताए जाने वाले स्वर्ग से कम नहीं होगा और लोग यहाँ आराम से घूम-फिर सकते हैं। इसके अलावा ये गार्डन पूरे शहर को ऑक्सिजन भी प्रदान करेगा, जिसके कारण इसको सिटी का “Lungs” भी कहा जा रहा है।

आखिर कब तक बनेगा ये सहर! :-

मित्रों! अभी के लिए ये सहर (floating ring city of Dubai) सिर्फ एक कान्सैप्ट ही है। माने अभी इसके बारे में सिर्फ कल्पना ही कि गई है और इसे असल जिंदगी में लाने के लिए प्लैन्स बनाए जा रहें हैं। हालांकि! तरह-तरह के नए डिजाइनों को देख कर लग रहा है कि, मिड़ल-इस्ट में बनने वाला ये सहर वाकई में जल्द ही हकीकत में तबदील होने वाला है। खैर एक गौरतलब बात ये भी हैं कि, सिटी को बनाने के लिए कई सारे मॉडल इंजीनियरों के पास हैं।

आसमान में तैरता हुआ सहर - Floating Ring City Of Dubai.
खूबसूरत पार्क का नजारे। | Credit: The National.

परंतु आखिर में किस मॉडल को एप्रूवल मिलने वाला है, ये देखना काफी ज्यादा रोचक रहेगा। आप लोगों को क्या लगता है , क्या वाकई में इंसान इस तैरने वाले शहर को कभी बना भी पाएगा या ये सिर्फ एक कल्पना मात्र हैं? कमेंट्स कर के जरूर ही अपना जवाब नीचे बताइएगा। खैर आशा है कि, आप लोगों को इस लेख से कुछ जानने को अवश्य ही मिला होगा और विज्ञान से जुड़े इस तरह के आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमारे वैबसाइट विज्ञानम को जरूर ही बूक मार्क कर लीजिएगा।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button