Universe

अंतरिक्ष में उगाई गई ‘तोक्यो बेकाना’ नाम की बंद गोभी, नासा का दावा

अंतरिक्षयात्रियों ने लगभग एक माह तक प्रयास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में चीनी बंदगोभी उगाई। नासा के अनुसार अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी गोभी उगाई।

अंतरिक्ष केन्द्र के अंतरिक्षयात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र में वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा।

यह अंतरिक्ष केन्द्र में उगाई जाने वाली पांचवी फसल होगी अैर पहली चीनी गोभी। इससे पहले नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में टमाटर उगा कर दिखाया था। अंतरिक्ष में फसल उगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खनिज की आवश्यकता जरूर पड़ती है, वैज्ञानिक उसको देख कर ही फसल को उगाते है।  

स्रोत -नासा

चीनी गोभी का चुनाव अनेक पत्तेदार सब्जियों के आकलन के बाद किया गया। नासा के मुताबिक उसके जॉनसन अंतरिक्ष केन्द्र के अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली टीम के पास चार नाम भेजे गए थे। इनमें से तोक्यो बेकाना चुना गया।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button