Universe

वैज्ञानिकों ने ढूंढा एक ऐसा तारा जो फटने ही वाला है! – Bright Blue Bridge Of Star That About To Blow

मिल्की वे के अंदर मिले इस नए व अज्ञात इलाके के बारे में आप क्या जानते हैं?

दिवाली में तो हम कई सारे बम फोड़ कर खुशियाँ मनाते हैं, परंतु क्या आपको पता हैं; अंतरिक्ष में हमेशा ही दिवाली का माहौल बना रहता है। यहाँ धमाकों का होना एक आम बात है और मैंने पहले भी ऐसे ही धमाकों के बारे में आप लोगों को काफी कुछ बताया है। सुपरनोवा हो या गामा रे बर्स्ट, हर एक धमाका अंतरिक्ष में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ कर जाता हैं। ऐसे ही एक धमाके को आकलन करके वैज्ञानिकों ने एक काफी विरल तारा (bright blue bridge of star) को ढूंढ कर निकाला है, जो की एक काफी महत्वपूर्ण खोज भी है।

वैज्ञानिकों ने ढूंढा अज्ञात नीले सितारे - Bright Blue Bridge Of Star That About To Blow.
OB क्लस्टर की फोटो  Credit: The Space Place.

चमचमाता हुआ ये नीला सितारा (bright blue bridge of star) अंतरिक्ष में एक टाइम बम की तरह मौजूद है। यानी ये कभी भी फट सकता हैं और अंतरिक्ष में सीधे तौर पर अपना प्रभाव भी डाल सकता हैं। मित्रों! आज के इस लेख का विषय इसी सितारे के ऊपर ही हैं और हम इसमें इसी सितारे के बारे में ही जानेंगे। लेख को आगे बढ़ाने से पहले आप लोगों से जरा पुछ लूँ की, आप लोगों को इस सितारे के बारे में क्या लगता हैं? क्या ये फटने से हमारी पृथ्वी तबाह हो सकती हैं? कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

तो, चलिये अब लेख में आगे बढ़ते हैं और इस सितारे के ऊपर चर्चा करते हैं।

वैज्ञानिकों को मिले चमकीले नीले रंग के कई सितारे जो कभी भी फट सकते हैं! – Bright Blue Bridge Of Star That About To Blow!:-

हमारी आकाशगंगा मिल्की वे वाकई में काफी बड़ी हैं। वैज्ञानिकों को आज भी ये कई बार अचंभे में डाल देता हैं। यूं तो हमने आज तक कई सारे आकाशगंगाओं को ढूंढ लिया हैं, परंतु विडंबना ये हैं की आज भी हम हमारे आकाशगंगा को ठीक से पहचान नहीं पाये हैं। अभी वर्तमान में ही वैज्ञानिकों को मिल्की वे के अंदर एक ऐसी जगह मिली हैं जो की पहले कभी अस्तित्व में था ही नहीं। यानी ये जगह हमारे लिए एक तरह से अज्ञात ही था।

वैज्ञानिकों ने ढूंढा अज्ञात नीले सितारे - Bright Blue Bridge Of Star That About To Blow.
ब्लू स्टार की फोटो | Credit: Thought Co

मित्रों! इस जगह के बारे में एक खास बात ये हैं की, यहाँ कई सारे नीले रंग के ऐसे सितारे मिले हैं (bright blue bridge of star) जो की कभी भी अंतरिक्ष में विशाल धमाके करते हुये फट सकते हैं। तो, आप इन सभी सितारों को एक हिसाब से टाइम बम भी कह सकते हैं; क्योंकि टाइम बम जैसे अपने समय आने पर ही फटता हैं शायद ये सितारे भी अपने-अपने समय आने का वैट कर रहें ताकि ये फट सकें। वैसे हर एक सितारा काफी ज्यादा गरम हैं और काफी सक्रिय भी हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष संस्थान के द्वारा नीले रंग के इन चमकीले सितारों का मैपिंग किया जा रहा हैं और इसके अंदर “Gaia Telescope” का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। मित्रों! अभी भी इस जगह पर कई सारे सितारों को ढूंढा जाना बाकी है और आज भी यहाँ पर ये काम जारी हैं। वैसे इस जगह को वैज्ञानिकों ने एक खास नाम दिया हैं ताकि इसे बेहतर ढंग से पहचाना जा सके।

दोस्तों! इस जगह के नाम व और अनोखी बातों को जानने के लिए लेख को आगे पढ़ते रहिए।

इस जगह का नाम क्या हैं और ये इतना खास क्यों हैं? :-

चमचमाते नीले रंग के सितारों से भरे (bright blue bridge of star) इस जगह को “Cepheus Spur” कहा जाता हैं। मित्रों! ये जगह “Orion Arm” के पास ही मौजूद हैं जहां पर हमारा सौर-मंडल भी स्थित हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार स्पर एक तरह का बेल्टनुमा संरचना हैं जो की आकाशगंगा के दो स्पाइरल आर्म के बीच मौजूद हैं। मित्रों! इस जगह में स्थित जितने भी सितारे हैं वो बहुत ही गरम होने के कारण नीले वर्ण के हो जाते हैं।

Photo of Gaia Telescope.
Gaia टेलिस्कोप की फोटो | Credit: Universe Today.

वैसे इन सितारों के बारे में एक खास बात ये भी हैं की, ये बहुत ही ज्यादा गरम होते हैं। इतना गरम की, इन्हें ब्रह्मांड के सबसे गरम चीजों में शामिल किया गया हैं। इसके अलावा इनके गरम होने के गुण को देख कर वैज्ञानिक इन्हें “OB Star” के नाम से पुकारते हैं। मित्रों! इस तरह के सितारे पूरे ब्रह्मांड में काफी ज्यादा विरल, गरम और बड़े होते हैं। अब आप ही सोच लीजिए की, इन सितारों का हमारे आकाशगंगा में होना हमारे आकाशगंगा को कितना विशेष बनाता होगा

गौर करने वाली बात ये भी हैं की, इन सितारों के अंदर कई चरम न्यूक्लियर रिएक्शन होते रहते हैं जिससे ये सूर्य से भी 6 गुना ज्यादा गर्म हो जाता हैं। वैसे अगर आपको याद होगा तो, मैंने आप लोगों को सुपरनोवा के बारे में बताया था। मित्रों! इन्हीं OB स्टार्स के फटने से ही सुपरनोवा की उत्पत्ति होती हैं। एक बार सुपरनोवा होने बाद इन सितारों का कोई अस्तित्व ही नहीं रह जाता हैं। हालांकि! धमाके से निकलने वाली चीज़ें ब्रह्मांड के काफी काम आती हैं।

OB स्टार और सुपरनोवा! :-

वैज्ञानिकों के अनुसार OB स्टार पूरे ब्रह्मांड में काफी ज्यादा दुर्लभ हैं। एक सर्वे से पता चलता हैं की, पूरे ब्रह्मांड में मात्र 200,000 तक ही इस प्रकार के सितारे हो सकते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों का ये भी मानना हैं की, इस तरह के सितारे ब्रह्मांड के रासायनिक संरचना को भी काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। इनके सुपरनोवा से ब्रह्मांड की मूल रासायनिक ढांचा का निव रखा जाता हैं। ब्रह्मांड के हैवि एलीमेंट्स को भी ये सितारे बना सकते हैं।

Photo Of OB Star.
OB स्टार की फोटो | Credit: Story Blocks.

इसके अलावा इन चमकीले नीले सितारों के (bright blue bridge of star) आस पास ही ब्रह्मांड का सबसे सक्रिय इलाका भी देखने को मिलता हैं। मित्रों! इन्हीं सक्रिय जगहों पर ही ब्रह्मांड का बायोकेमिस्ट्री इतना विकसित होता हैं की, यहाँ आपको जीवन को भी देखने को मिल सकता हैं। इसी वजह से हमारी पृथ्वी पर भी शायद जीवन संभव हो पाया हैं। वैसे इन सितारों और सुपरनोवा के कारण ही हमारे सौर-मंडल में इतनी ख़ासियतों मौजूद हैं और हम कितने भाग्यशाली भी हैं की ये सितारे हमारे पास मौजूद हैं।

वैसे इन सितारों को “Stellar Parallax” के जरिये ढूंढा जाता हैं। बता दूँ की, ये एक तकनीक हैं जिसमें ट्रैंगुलर तरीके से सितारों को खोजा जाता हैं। कहने का तात्पर्य ये हैं की, पृथ्वी से अंतरिक्ष में दो विंदुओं को पहले चुना जाता हैं और बाद में पृथ्वी से इन दोनों ही विंदुओं को काल्पनिक रूप से जोड़ कर एक त्रिभुज के आकार के जगह को बना कर उस पर रिसर्च किया जाता हैं।

निष्कर्ष – Conclusion :-

हमने पूरे लेख में नीले चमकीले सितारों (bright blue bridge of star) यानी OB स्टार के बारे में जाना और देखा की, ये हमारे ब्रह्मांड को किस हद तक प्रभावित कर सकते हैं। मित्रों! वैज्ञानिकों का मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका हैं और मैपिंग के बाद वैज्ञानिकों को ये पता चला हैं की, किसी समय में ये इलाका गैलेक्टिक स्पाइरल डिस्क” का हिस्सा हुआ करता था। इसलिए इसके अंदर इतने सारे गैलेक्टिक मटिरियल मौजूद हैं।

वैज्ञानिकों ने ढूंढा अज्ञात नीले सितारे - Bright Blue Bridge Of Star That About To Blow.
स्टार मैपिंग की एक फोटो | Credit: Sky And Telescope.

आज के समय में ये इलाका मुख्य गैलेक्टिक डिस्क से थोड़ा ऊपर हैं और इससे वैज्ञानिकों को हमारे आकाशगंगा मिल्की वे के अतीत के बारे में काफी कुछ पता चल सकता हैं। आज हम हमारे ब्रह्मांड के जिस जगह पर रह रहें हैं, शायद ये जगह अतीत में कई सारे चरम घटनाओं और धमाकों से ही बना हुआ हो सकता हैं। कुछ वैज्ञानिकों को ये भी लगता हैं की, हमारे आकाशगंगा जन्म दो आकाशगंगाओं के टक्कर से भी हो सकता हैं। क्योंकि ब्रह्मांड के प्रारंभिक अवस्था में कई सारे विशाल टक्करों का होना एक बहुत ही आम सी बात थी।

खैर ये तो बात थी, हमारे आकाशगंगा के अतीत की। परंतु भविष्य में अगर हम झाँकें तो, वैज्ञानिकों का एक प्लान हमें नजर आयेगा। जी हाँ दोस्तों, आने वाले समय में वैज्ञानिक और भी विकसित स्टार मैप को बनाने का सोच रहें हैं। इससे हमें हमारे आकाशगंगा तथा ब्रह्मांड के बारे में और अधिक व सटीक जानकारी मिल पाएगा।


Source :- www.livescience.com.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button