Universe

Astronomers ने Jupiter के 12 नये चांद खोजे हैं, अब 79 हो गये हैं

12 New Moons of Jupiter – कुछ दिनों पहले खगोलशास्त्रियों (Astronomers ) ने सौर-मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्तति 12 नये चंद्रमाओं की खोज की है और इसके साथ ही इस विशाल ग्रह के कुल चन्द्रमाओं की संख्या 79 हो गई है जो सौर मंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में सबसे अधिक है।

सबसे ज्यादा चांद के मामले में बृहस्पति के बाद शनि दूसरे पायदान पर है, जिसके 61 चांद हैं। अमेरिका कार्नेगी विज्ञान संस्थान की ओर से जारी समाचार विज्ञप्ति के मुताबिक संस्थान के स्कॉट एस शेपर्ड की अगुआई में प्लूटो से आगे विशाल ग्रह की मौजूदगी की तलाश के दौरान सौर मंडल के बाहरी हिस्सों में खगोलीय पिंडों की खोज कर रहे शोधकर्ताओं ने पिछले साल पहली बार इन चंद्रमाओं को देखा था।

– Facts About Jupiter In Hindi : बृहस्पति ग्रह के बेहद अद्भुत तथ्य

शेपर्ड ने कहा कि आकाश में बृहस्पति हमारी उस खोज क्षेत्र के नजदीक स्थित था जहां हम बहुत दूर स्थित सौर मंडल के पिंड को तलाश रहे थे। इसी बीच हमें बृहस्पति के चारों तरफ नए चंद्रमा नजर आए।

Source – (Roberto Molar-Candanosa, courtesy of Carnegie Institution for Science)

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर के गैरेथ विलियम्स ने नए चंद्रमाओं की कक्षाओं की गणना के लिए शोधकर्ताओं के आकलनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पति के चारों तरफ कक्षा में एक पिंड के घूमने की पुष्टि के लिए कई बार अवलोकन किया गया, इसलिए पूरी प्रक्रिया में एक साल लग गया।

– 39 सालों के बाद Jupiter ग्रह पर भयानक बिजली के बनने का रहस्य सुलझा
– 22 ऐसे ज़बरदस्त Science Facts जिन्हें लोग अक्सर समझते हैं झूठ
– अबतक का खोजा गया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा तारा, पृथ्वी से है खरबों गुना बड़ा

नए चंद्रमा में से नौ तो एक ही झुंड में मिले जो बृहस्पति के घूमने की विपरीत दिशा में चल रहे थे। वहीं, दो नए चंद्रमा बृहस्पति के घूमने की दिशा में ही चल रहे थे।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Back to top button