काफी समय से इंसान चाँद (Artemis-2 Mission Launch) पर जाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि आज से लगभग 50 साल पहले इंसान ने चाँद पर अपना पहला कदम रखा था। तभी से दुनिया भर के वैज्ञानिकों की इच्छा रही है कि वे एक बार फिर चाँद पर जाएँ। और शायद आज उनकी यह इच्छा पूरी होने वाली है। यूँ तो चाँद के बारे में हमें कई बातें सुनने को मिलती हैं, परंतु दोस्तों, आज का यह लॉन्च काफी खास है। क्योंकि इस तरह के लॉन्च हमें हमेशा देखने को नहीं मिलते। इसलिए इस पर चर्चा करना तो बनता ही है।
आर्टेमिस-2 (Artemis-2 Mission Launch Today) की बात जब भी होती है, तब हमारे मन में एक अजीब सी उत्सुकता पैदा होती है। क्योंकि यह मिशन चाँद से जुड़ा हुआ है और इसमें इंसान वहाँ जाकर वापस आने वाले हैं। मित्रों, इस तरह के मिशनों को वैज्ञानिक काफी अहम मानते हैं, क्योंकि इससे हमें भविष्य के मिशनों के लिए एक मजबूत आधारशिला मिलती है। और शायद यही वजह है कि आज दुनिया भर के लोग इस मिशन को लेकर काफी चर्चाएँ कर रहे हैं। और आज हम भी इसी से जुड़ी कुछ बेहद रोचक बातों पर चर्चा करने वाले हैं।
विषय - सूची
आर्टेमिस-2 मिशन – Artemis-2 Mission Launch :–
आर्टेमिस-2 (Artemis-2 Mission Launch Today) मिशन एक बेहद अहम अंतरिक्ष मिशन है। इसमें इंसान चाँद के ऑर्बिट (कक्षा) तक जाएगा। मित्रों, इस तरह के मिशन साधारण नहीं होते, क्योंकि ऐसे मिशन कई दशकों में एक बार ही होते हैं।
इसीलिए कहा जाता है कि इन मिशनों का हमें गहराई से विश्लेषण करना चाहिए। खैर, मैं आगे इस लेख में इस मिशन से जुड़ी कुछ बहुत ही रोचक बातों को एक-एक करके बताऊँगा, ताकि आप लोगों को इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को जानने का अवसर मिल सके।
1. लॉन्च से ठीक पहले अंतरिक्ष यात्री क्या करते हैं? :–
आर्टेमिस-2 जैसे बड़े मिशनों के लॉन्च से पहले क्रू काफी दबाव में होता है। इसलिए उनके लिए NASA ने केनेडी स्पेस सेंटर के पास रहने के लिए एक विशेष और आलीशान “बीच हाउस” काफी पहले ही तैयार कर रखा है।
बताया जाता है कि अपोलो मिशनों से लेकर हाल ही के International Space Station (ISS) मिशनों तक, हर अंतरिक्ष यात्री यहाँ ठहरता है। मित्रों, आपको बता दूँ कि यह घर केवल अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ही बनाया गया है, जहाँ अत्यधिक शांति रहती है, ताकि फ्लाइट क्रू को मानसिक दबाव का सामना न करना पड़े।

बताया जाता है कि आर्टेमिस-2 का पूरा क्रू लॉन्च से पहले इसी बीच हाउस में अपने परिवार के साथ समय बिताता है। इसके बाद सीधे मिशन की अंतिम तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। वाकई में, यह एक बेहद अद्भुत प्रक्रिया है।
2. भविष्य में होने वाले मंगल के मिशनों के लिए आधारशिला! :-
मित्रों, आर्टेमिस-2 (Artemis-2 Mission Launch) मिशन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी पर हमारे भविष्य के कई अंतरिक्ष मिशन निर्भर करते हैं।
वैज्ञानिकों के लिए यह मिशन भविष्य में होने वाले मंगल (Mars) लैंडिंग मिशनों की आधारशिला है। इन मिशनों के जरिए वैज्ञानिक अंतरिक्ष और इंसान के बीच संबंधों के नए पहलुओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगल के मिशन, चाँद के मिशनों की तुलना में कहीं अधिक जटिल और जोखिम भरे होने वाले हैं। इसलिए आर्टेमिस-2 जैसे मिशन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

इसलिए वैज्ञानिक यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चाँद के मिशनों के जरिए हम भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार कर सकें, ताकि आगे चलकर हमें ज्यादा कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
असल में, आर्टेमिस-2 मिशन आगे चलकर हमें मंगल तक पहुँचने में मदद करेगा। साथ ही NASA ने हाल ही में लगभग 20 अरब डॉलर के मून बेस की योजना की घोषणा भी की है। बताया जाता है कि आर्टेमिस-2 इस योजना के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
क्योंकि अगर हमें चाँद पर किसी भी प्रकार का बेस बनाना है, तो सबसे पहले वहाँ पहुँचना जरूरी होगा—और यह आर्टेमिस-2 जैसे मिशनों के जरिए ही संभव है।
3. हम लॉन्च को कैसे देख सकते हैं? :–
अब काफी लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर हम आर्टेमिस-2 (Artemis-2 Mission Launch Today) के लॉन्च को कैसे देख सकते हैं? तो मित्रों, मैं आपको बता दूँ कि NASA इस लॉन्च का लाइव प्रसारण कई प्लेटफ़ॉर्म्स पर मुफ्त में करने वाला है। इसलिए आप इसे आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि यह लॉन्च भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 3:54 बजे होने वाला है।

वैसे आप इसे नासा के यू-ट्यूब चैनल, एक्स, ट्वित्च और फेसबूक पर देख सकते हैं। इसके साथ ही साथ आप लौंच के पूरे विडियो को नासा के “NASA+” प्लैटफ़ार्म पर भी देख सकते हैं। मित्रों! मेरे हिसाब से आप लोगों को इस अद्भुत और दुर्लभ मिशन के लॉन्च को जरूर ही देखना चाहिए। क्योंकि इस तरह के मिशनों को देखने के लिए हमें काफी समय तक इंतेजार करना पड़ता हैं। और ये काफी ज्यादा दुर्लभ होते हैं। वैसे आप लोगों को ये मिशन नेटफ्लिक्स और आमाज़ोन प्राइम जैसे प्लैटफ़ार्म पर भी देखने को मिल सकता है। तो, इसे जरूर ही देखिएगा।
4. आर्टेमिस-2 मिशन है बहुत ही खास! :–
कई कारणों से आर्टेमिस-2 (Artemis-2 Mission Launch) मिशन बेहद खास है। मित्रों, इस मिशन में एक महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं, जो पहली बार किसी डीप स्पेस मिशन में हिस्सा लेने जा रही हैं।
साथ ही, यह पहला ऐसा मिशन है जिसमें एक गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भी शामिल है। इसके अलावा, इस मिशन में एक अश्वेत (Black) अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं, जो इतिहास में पहली बार किसी डीप स्पेस मिशन का हिस्सा बनेंगे।
इसी वजह से यह मिशन कई मायनों में ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि इस मिशन में Victor Glover, जो पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री होंगे जो डीप स्पेस मिशन में हिस्सा लेंगे; Christina Koch, जो चाँद के ऑर्बिट तक जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी; और Jeremy Hansen, जो पहले गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं, शामिल हैं।
मित्रों, यह वास्तव में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है, जो शायद ही बहुत से लोगों को पता हो। इसलिए यदि संभव हो, तो इस लेख को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें, ताकि इस मिशन के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी मिल सके।
5. ये सिर्फ एक फ़्लाइ-बाय क्यों हैं? :-
लोगों को यह बता दूँ कि आर्टेमिस-2 (Artemis-2 Mission Launch) एक लूनर फ्लाई-बाय मिशन है। इसमें क्रू चाँद पर लैंडिंग नहीं करेगा, बल्कि केवल उसकी कक्षा (ऑर्बिट) तक जाकर वापस आएगा।
क्योंकि लगभग 50 साल बाद NASA यह सुनिश्चित करना चाहता है कि भविष्य में होने वाली हर एक लूनर लैंडिंग इंसानों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो। बताया जाता है कि आर्टेमिस-4 और 5 (2028) मिशन वास्तव में लूनर लैंडिंग मिशन होंगे।

वैसे, आर्टेमिस-2 मिशन के जरिए NASA कई अहम जानकारियाँ जुटाना चाहता है। मित्रों, Artemis I भी एक लूनर फ्लाई-बाय मिशन था, लेकिन उसमें कोई इंसानी क्रू शामिल नहीं था।
इसलिए आने वाले आर्टेमिस-4 और 5 मिशन और भी ज्यादा रोचक होने वाले हैं, जिनमें हमें वास्तविक रूप से चाँद पर लैंडिंग देखने को मिलेगी।



