Facts & Mystery

पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्कापिंड! – 5 Most Dangerous Asteroids!

उल्का-पिंडों से हो सकता है महा-विनाश!

जब से ये ब्रह्मांड बना है, तब से हमारे चारों तरफ काफी कुछ चीज़ें घटित हो रही हैं। हर वक़्त अन्तरिक्ष में कुछ न कुछ चलता ही रहता है और हमें इसके बारे में कभी-कभार कुछ पता भी नहीं चलता है। पृथ्वी को अन्तरिक्ष से कई तरह के खतरे हैं, और उन खतरों में सबसे बड़ा खतरा है उल्कापिंडों (5 Most Dangerous Asteroids) का! उल्कापिंडों की जब भी बात होती है, तब हमारे मन में एक अलग ही डर का माहौल बन जाता है। क्योंकि हम सभी को पता है कि, ये उल्कापिंड कितने ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। और ये हमारे पृथ्वी पर किस तरीके से तबाही मचा सकते हैं।

Vulcanoid asteroid and Sun. Artwork of an asteroid that is circling the Sun within the orbit of the innermost planet Mercury. Known as vulcanoids, these are a hypothetical group of asteroids that would have a gravitationally stable orbit between 0.08 and 0.21 AU (astronomical units), equivalent to 12-30 million kilometers. Because such asteroids are so close to the Sun, observation to confirm the theory is difficult. If such asteroids do exist, the intense heat will have evaporated much of the material, leaving concentrated deposits of metals that could be used in future commercial space mining.
एस्ट्रोइड और तबाही। | Credit: Science.

उल्का पिंडों (5 Most Dangerous Asteroids) के बारे में एक बात ये भी है कि, इनके बारे में आप कुछ भी सटीक तरीके से कह नहीं सकते हैं। क्योंकि इनके बारे में सटीक अनुमान लगाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है। इसके अलावा ये भी है कि, उल्का पिंडों को लगभग हर वक़्त मॉनिटर करना पड़ता है, ताकि हमें इसके हर एक चाल के बारे में पता चलता रहे। इसलिए कहा जाता है कि,  उल्कापिंड हमारी पृथ्वी के लिए अन्तरिक्ष से आए हुए सबसे बड़ा खतरा हैं। तो, क्यों न आज हम इन्हीं खतरों के बारे में जान लेते हैं।

आज के हमारे इस लेख का विषय, पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का पिंडों के बारे में हैं। जो कि शायद कभी हमारे पृथ्वी के ऊपर कहर बरपा सकते हैं।

पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का पिंड! – 5 Most Dangerous Asteroids! :-

आज से लगभग 6.6 करोड़ साल पहले, पृथ्वी के ऊपर लगभग एक नगर के आकार का उल्कापिंड (5 Most Dangerous Asteroids) आ धमका था। ये टक्कर इतनी खतरनाक थी कि, पृथ्वी के ऊपर लगभग 180 km लंबा क्रेटर बन गया था। आज के मेक्सिको का ” Yucatán Peninsula” इसी का सबूत है। बताते हैं कि, इस टक्कर से लगभग 72 ट्रिलियन टन TNT के एक साथ फटने के समान ऊर्जा का उत्सर्जन हुआ था। तो, आप खुद सोच सकते हैं कि, इस उल्का पिंड ने पृथ्वी पर किस तरह की तबाही मचाई होगी।

खैर आगे हम ऐसे ही पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का पिंडों के बारे में चर्चा करने जा रहें हैं। इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि, लेख के उस भाग को जरा गौर से पढ़िएगा। जिससे आप लोगों को ये विषय और भी बेहतर तरीके से समझ में आ जाएगा और आपको पढ़ने में मजा भी आएगा।

1. Bennu :-

पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का-पिंडों (5 Most Dangerous Asteroids) कि हमारे इस लिस्ट में पहला नंबर आता है, उल्का पिंड “Bennu” का। 0.49 km चौड़ा और 74 मिलियन टन वजनी ये उल्का पिंड हमारे लिए कोई अनजान खतरे से कम नहीं है। साल 1999 में सबसे पहले खोजा गया ये उल्कापिंड हमारे ग्रह के साथ टकराने के लिए काफी समय से आतुर है। वैसे नासा के अनुसार जब ये उल्का पिंड साल 2182 में पृथ्वी के पास ही हो कर जाएगा, तब ये हमारे ग्रह के साथ टकरा सकता है।

Bennue Asteroid.
बेनु एस्ट्रोइड का फोटो। | Credit: First Post.

वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड का हमारे पृथ्वी के साथ टक्कर होने की संभावना लगभग 0.037% है। हालांकि! ये एक बड़ी बात है। क्योंकि अगर ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी के साथ टकराता है, तब काफी ज्यादा मात्रा में तबाही मच सकती है। बताते हैं कि, इस टक्कर से लगभग 1.4 अरब टन TNT के एक साथ फटने के जितना ऊर्जा निकलेगी।

मित्रों! इस उल्का पिंड के बारे में खास बात ये है कि, ये काफी ज्यादा अप्रत्याशित है। इसके बारे में कुछ भी सटीक तरीके से कह पाना बहुत ही मुश्किल हैं। और इनके बारे में वैसे भी कोई जानकारी जुटाना कोई आसान बात नहीं हैं। अक्सर इस तरीके के उल्कापिंड हर एक क्षण अपना पथ (Path) बदलते रहते हैं।

2. 29075 (1950 DA) :-

हमारे लिस्ट में दूसरा नंबर आता है “29075 (1950 DA)” उल्का पिंड (5 Most Dangerous Asteroids) का। लगभग 1.3 km लंबा और 78 मिलियन टन वजनी ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी के लिए कोई महा-विनाश से कम नहीं है। 1950 में सबसे पहले खोजा गया ये उल्का पिंड लगभग 50 सालों तक गुमशुदा था। हाल ही में इसको दूसरी बार खोजा गया था। एक अनुमान के अनुसार ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी से साल 2880 में टकरा सकता है।

पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का पिंड! - 5 Most Dangerous Asteroids!
अन्तरिक्ष में तबाही मचाता हुआ एस्ट्रोइड। | Credit: The weather network.

हालांकि! इसका पृथ्वी के साथ टक्कर होने की संभावना लगभग 0.0029% की है। परंतु उल्का पिंड की एक छोटी सी संभावना हमारे पृथ्वी के लिए कोई टाइम बॉम्ब से कम नहीं हैं। बताते हैं कि, अगर ये उल्का पिंड पृथ्वी के साथ टकराता हैं; तब इससे लगभग 75 बिलियन टन TNT के एक साथ फटने के जितना ऊर्जा निकलेगा। जिससे हमारे पृथ्वी को भारी नुकसान हो सकता हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार ये उल्का पिंड हमारे ग्रह से पूरे तरीके से मानव सभ्यता को मिटाने में सक्षम रहेगा। इसलिए इसके ऊपर हमेशा चौकस नजर रखना अनिवार्य है, ताकि हमें इसके हर एक चाल के बारे में पता चल सके। आप लोगों को इसके बारे में क्या लगता है, कमेंट कर के जरूर ही बताइएगा।

3. 2023 TL4 :-

2023 TL4 नाम का ये उल्का पिंड (5 Most Dangerous Asteroids) लगभग 0.33 लंबा और 47 मिलियन टन वजनी हैं। 2023 में हुए एक रिपोर्ट से ये पता चलता हैं कि, ये उल्का पिंड हमारे लिए काफी ज्यादा घातक हो सकता हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी से साल 2119 में टकरा सकता हैं। और ये टक्कर हमारे लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता हैं।

2023 TL4 photo.
२०२३ TL4 की फोटो। | Credit: Live Science.

एक रिपोर्ट के अनुसार इस उल्का पिंड की हमारे पृथ्वी के साथ टक्कर होने की संभावना लगभग 0.00055% का हैं। और अगर ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी से टकराता हैं, तब इससे 7.5 बिलियन टन TNT के एक साथ फटने के जितना ऊर्जा निकलेगा। जो की एक भारी ऊर्जा की मात्रा हैं। मित्रों! अगर ये उल्का पिंड हमारे ग्रह से टकराता हैं, तब एक प्रलय आएगा।

जिसमें शायद हम पूरे तरीके से मीट जाएंगे। उल्का पिंड से पृथ्वी पर किसी भी स्पेसिस का अंत हो सकता है। क्योंकि इनकी मारक क्षमता इतना अधिक होती है कि, ये हमारे सोच से भी परे है। वैसे यहाँ आप लोगों की अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, पृथ्वी के लिए छोटी से छोटी उल्का पिंड भी खतरा बन सकता है। क्योंकि अगर इस तरीके का कोई उल्का पिंड आबादी वाले इलाके में गिरता है, तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

4. 2007 FT3 :-

ये जो उल्का-पिंड (5 Most Dangerous Asteroids) हैं न दोस्तों, ये वाकई में काफी ज्यादा खास है। 0.34 km लंबा और लगभग 54 मिलियन टन वजनी ये उल्का पिंड हमारे लिए काफी ज्यादा अनजान है। क्योंकि इसे 2007 के बाद कभी नहीं देखा गया है। इसलिए कई वैज्ञानिक इसे “Lost Asteroid” भी कहते हैं। हालांकि! ये अभी भी हमारे लिए एक खतरा है। क्योंकि ये पृथ्वी के साथ टकरा सकता है। और इसके बारे में अभी हमें कुछ ज्यादा पता भी नहीं है।

पृथ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का पिंड! - 5 Most Dangerous Asteroids!
२००७ एफ़टी३ की फोटो। 

नासा के अनुसार इस उल्का पिंड का पृथ्वी के साथ टक्कर होने कि संभावना लगभग 0.0000096% का है। वैसे आप लोगों की अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि, ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी के साथ मार्च 3, 2030 में टकरा सकता है। इसलिए इसे काफी खतरनाक भी माना गया है। मित्रों! यहाँ एक खास बात ये भी हैं कि, 2024 में इसका पृथ्वी के साथ टक्कर होने की संभावना लगभग 0.0000087% है।

वैसे रिपोर्ट्स के अनुसार इस उल्का पिंड के टक्कर से लगभग 2.6 बिलियन टन TNT के एक साथ फटने के जितनी ऊर्जा निकलेगी। जिससे रिजिनल डैमेज हो सकता है, परंतु पृथ्वी पर प्रलय ये उल्का पिंड नहीं कर सकता हैं।

5. 1979 XB :-

हमारे इस उल्का पिंड (5 Most Dangerous Asteroids) की सूची में आखिर में नंबर आता है, 1979 XB की। लगभग 0.66 km लंबा और 390 मिलियन टन वजनी ये उल्का पिंड पृथ्वी से 2113 में टकरा सकता है। वैसे इस उल्का पिंड को साल 1979 में खोजा गया था। और रिपोर्ट्स के अनुसार इसका पृथ्वी के साथ टकराने की संभावना लगभग 0.000055% जितनी है।

थ्वी के लिए 5 सबसे खतरनाक उल्का पिंड! - 5 Most Dangerous Asteroids!
पृथ्वी के ऊपर मच सकती हैं तबाही। | Credit: Space in 3D.

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर ये उल्का पिंड हमारे पृथ्वी से टकराता है, तब इस टक्कर से लगभग 30 बिलियन TNT के एक साथ फटने के जितनी ऊर्जा निकलेगी। जो की काफी ज्यादा है।

Source :- www.livescience.com

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button